डॉ. नगेन्द्र सम्पूर्ण लेखक परिचय – Dr. Nagendra Author Introduction

दोस्तो आज हम हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक डॉ. नगेन्द्र जी(Dr. Nagendra) के बारे में विस्तार से पढेंगे और इनसे जुड़ें महत्त्वपूर्ण तथ्य पढेंगे।

डॉ. नगेन्द्र सम्पूर्ण लेखक परिचय

डॉ. नगेन्द्र लेखक परिचय
डॉ. नगेन्द्र लेखक परिचय

इनका जन्म-9 मार्च, 1915 को अलीगढ़ , उत्तर प्रदेश में हुआ था इनका निधन 27 अक्टूबर, 1999 
को हुआ 
पुरस्कार –साहित्य अकादमी पुरस्कार (‘रस-सिद्धांत’ के लिए 1965 में)
– इन्होंने 1948 ईस्वी में रीतिकाव्य की भूमिका और महाकवि देव विषय पर शोध उपाधि प्राप्त की थी|

प्रमुख रचनाएं :-

निबंध /आलोचना:-

  • 1938 सुमित्रानंदन पंत (पहली आलोचनात्मक पुस्तक)
  • 1939 साकेत: एक अध्ययन
  • 1944 विचार और विवेचन(निबंध)
  • 1949 आधुनिक हिंदी नाटक
  • ⋅1949 विचार और अनुभूति(निबंध)
  • 1949 रीति काव्य की भूमिका हिंदी साहित्य का इतिहास
  • 1951 आधुनिक हिन्दी कविता की मुख्य प्रवृत्तियाँ
  • 1955 विचार और विश्लेषण (निबंध)
  • 1957 अरस्तू का काव्यशास्त्र
  • 1961 अनुसंधान और आलोचना
  • 1962 कामायनी के अध्ययन की समस्याएं
  • 1964 रस-सिद्धांत (महत्त्वपूर्ण )
  • 1966 आलोचक की आस्था (निबंध)
  • 1969 आस्था के चरण (निबंध संग्रह)
  • 1970 नयी समीक्षाः नये संदर्भ
  • 1971 समस्या और समाधान
  • 1973  हिन्दी साहित्य का बृहत इतिहास (दस भाग)
  • 1979  मिथक और साहित्य
  • 1982 साहित्य का समाज शास्त्र
  • 1985 भारतीय समीक्षा और आचार्य शुक्ल की काव्य दृष्टि
  • 1987 मैथलीशरण गुप्त : पुनर्मूल्यांकन
  • 1990 प्रसाद और कामायिनी
  • 1993 राम की शक्तिपूजा
  • अभिनव भारती
  • नाट्य दर्पण
  • काव्य में उदात्त तत्व
  • काव्य कला
  • भारतीय काव्यशास्त्र की परंपरा
  • पाश्चात्य काव्यशास्त्र की परंपरा चेतना के बिंब (निबंध)
  • वीणापाणि के कम्पाउण्ड में (निबंध)
  • हिंदी उपन्यास (निबंध)
  • अर्द्धकथा-1988 (आत्मकथा)

 

डॉ. नगेन्द्र ने  सम्पूर्ण हिंदी साहित्योतिहास को चार प्रधान कालखंडों में बांटा  है, आधुनिक काल को भी चार उप भागों में बांटा  है:-

  1. आदिकाल- सातवीं शताब्दी के मध्य से 14वीं शताब्दी के मध्य तक
  2. भक्तिकाल- 14 वी शताब्दी के मध्य से 17वीं शताब्दी के मध्य तक
  3. रीतिकाल- 17वीं शताब्दी के मध्य से 19वीं शताब्दी के मध्य तक
  4. आधुनिक काल- 19 वीं शताब्दी के मध्य से अब तक

(1)पुनर्जागरण काल (भारतेंदु काल) -1857 ई. से 1900 ई. तक
(2) जागरणसुधारकाल (द्विवेदी काल)- 1900-1918 ई. तक
(3) छायावादकाल-1918-1938 ई. तक
(4) छायावादोत्तर काल:
(क) प्रगति-प्रयोग काल- 1938-1953 ई. तक
(ख) नवलेखनकाल- 1953 ई. से अब तक

विशेष 

⇒ ये रसवादी आलोचक माने जाते हैं|
⇒इनका साहित्यिक जीवन कवि के रूप में आरंभ होता है। सन 1937 ई. में उनका पहला काव्य संग्रह ‘वनबाला’ प्रकाशित हुआ
⇒इन्होंने फ्रायड के मनोविश्लेषण शास्त्र के आधार पर नाटक और नाटककारों की आलोचनाएँ लिखीं।

⇒डॉ. नगेन्द्र के निबन्धों की भाषा शुद्ध, परिष्कृत, परिमार्जित, व्याकरण सम्मत तथा साहित्यिक खड़ी बोली है।
⇒नगेन्द्र जी ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से प्रोफ़ेसर तथा हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त स्वतन्त्र रूप से साहित्य की साधना में संलग्न हो गये थे। -ये ‘आगरा विश्वविद्यालय’, आगरा से “रीतिकाल के संदर्भ में देव का अध्ययन” शीर्षक शोध प्रबन्ध पर शोध उपाधि से अलंकृत हुए थे।


डॉ. नगेन्द्र का यह मानना था कि “अध्यापक वृत्तितः व्याख्याता और विवेकशील होता है। ऊँची श्रेणी के विद्यार्थियों और अनुसन्धाताओं को काव्य का मर्म समझाना उसका व्यावसायिक कर्तव्य व कर्म है।” उन्होंने यह भी लिखा है कि “अध्यापन का, विशेषकर उच्च स्तर के अध्यापन का, साहित्य के अन्य अंगों के सृजन से सहज सम्बन्ध न हो, परन्तु आलोचना से उसका प्रत्यक्ष सम्बन्ध है।”
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top