आधुनिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी 3

आधुनिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी 3

 

1. ‘तोड़ने ही होंगे मठ और गढ सब’ किसकी पंक्ति है? उत्तर – मुक्तिबोध
2. ‘द्रुत झरो जगत के जीर्णपत्र’ पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? उत्तर – सुमित्रानन्दन पन्त
 3.‘उत्तर प्रियदर्शी’ किसकी गीति-नाट्य रचना है? उत्तर-अज्ञेय
4. ‘केसव कहि न जाइ का कहिए! देखत तब रचना बिचित्र अति, समुझि मनहि मन रहिए!’किसकी पंक्ति है? उत्तर-तुलसीदास
5. ‘रावरे रूपको रीति अनूप, नयो नयो लागतज्यों ज्यों निहारिये’ – किसकी पंक्ति है? उत्तर-घनानन्द
 6..प्रसिद्ध हिन्दी पत्रिका’कल्पना’ कहॉं से प्रकाषित होती थी? उत्तर-हैदराबाद
7. ‘कोमल गांधार’ नाटक के रचनाकार कौन हैं? उत्तर – शंकर शेष
 ‘मुक्ति का रहस्य’ नाटक किसकी कृति है? उत्तर – लक्ष्मीनारायण मिश्र
 ‘हिन्दी साहित्यका दूसरा इतिहास’ के लेखक कौन हैं ? उत्तर-बच्चन सिंह
 ‘हिन्दी साहित्यका वैज्ञानिक इतिहास’ किसकी कृति है? उत्तर-गणपतिचन्द्र गुप्त
 ‘हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ के रचनाकार कौन हैं? उत्तर – डॉ0 रामकुमार वर्मा
 ‘हिन्दी साहित्य की संवेदना का विकास’
किसकी रचना है? उत्तर-रामस्वरूप चतुर्वेदी
 ‘कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ जिससे उथल पुथल मच जाए’ किसकी पंक्ति है? उत्तर – बालकृष्ण शर्मा नवीन
 मध्यवाचार्य किस सम्प्रदाय के संस्थापक हैं? उत्तर- द्वैतवाद
 किन रचनाकारों की भाषा को संधाभाषा कहा गया? उत्तर- बौद्ध-सिद्ध
 ‘धिक जीवन जो पाता ही आया विरोध’ किसकी पंक्ति है? उत्तर- निराला
 ‘दुःखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी’ किसकी कहानी है? उत्तर- चतुरसेन शास्त्री
 ‘मधुप गुनगुना कर कह जाता’ किसकी पंक्ति है? उत्तर- जयशंकर प्रसाद
 ‘मर्द साठे पर पाठे होते हैं।’ किसकी उक्ति है? उत्तर- प्रेमचंद
 ‘ये उपमान मैले हो गये हैं’ किसकी पंक्ति है? उत्तर- अज्ञेय
 ‘हम राज्य लिये मरते हैं’ किसकी काव्य-पंक्ति है? उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त
 ‘हिन्दी व्याकरण’ किसकी रचना है? उत्तर- कामताप्रसाद गुरु
 ‘हिन्दी शब्दानुशासन’ किसने लिखा है? उत्तर- किशोरीदासव्वाजपेयी
 ‘हिन्दी भाषा का उद्भव और विकास’ किसकी रचना है? उत्तर- उदय नारायण तिवारी
 ‘देवीदीन’ मुंशी प्रेमचन्द के किस उपन्यास का पात्र है? उत्तर- गबन
 ‘प्रैक्टिकल क्रिटिसिज्म’ किसका ग्रन्थ है? उत्तर- रिचर्ड्स
 ‘सेक्रेड वुड’ किसकी रचना है? उत्तर- टी.एस. इलियट
 ‘लिरिकल बैलेडस’ किसने लिखा है? उत्तर- विलियम वर्ड्सवर्थ
 ‘पोयटिक्स’ किसकी कृति है? उत्तर- अरस्तू
 ‘जात पांत पूछै नहिं कोई’ किसकी पंक्ति है? उत्तर- रामानन्द
 ‘प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहिं पइए’ पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? उत्तर- सूरदास
 ‘आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है’ किसका कथन है? उत्तर- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
 ‘अब अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने ही होंगे’ किसकी उक्ति है? उत्तर- मुक्तिबोध
 ‘सबने भी अलग अलग संगीत सुना’ किसकी पंक्ति है? उत्तर- अज्ञेय
 ‘प्रिय के हाथ लगाये जागी, ऐसी मैं सो गई अभागी’ किसकी उक्ति है? उत्तर- निराला
 ‘अंतिम अरण्य’ किसका उपन्यास है? उत्तर- निर्मल वर्मा
 ‘विश्वबाहु परशुराम’ किसका उपन्यास है? उत्तर- विशम्भरनाथ उपाध्याय
 ‘शीलवती’ सुरेन्द्र वर्मा के किस नाटक की पात्र है? उत्तर- सूर्य की पहली किरण से सूर्य की अन्तिम किरण
 ‘मानवमूल्य और साहित्य’ किसकी कृति है? उत्तर- धर्मवीर भारती
 ‘बिहारी सतसई’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं? उत्तर- पद्मसिंह शर्मा
 ‘देव और बिहारी’ किसकी कृति है? उत्तर- कृष्ण बिहारी मिश्र
 ‘बिहारी और देव’ किसकी रचना है? उत्तर- लाला भगवानदीन
 ‘नैया बिच नदिया डूबति जाय’ किसकी उक्ति है? उत्तर- कबीर
 ‘माध्यम’ किस संस्थान की पत्रिका है? उत्तर- हिन्दी साहित्य सम्मेलन
 इलाहाबाद सेप्रकाशित’कादम्बिनी’ पत्रिका के प्रथम सम्पादक कौन थे? उत्तर- बालकृष्ण राव
 ‘पासंग’ नामक कहानी संग्रह के रचनाकार कौन हैं? उत्तर- मेहरुन्निसा परवेज
 ‘जंगल का जादू तिल तिल’ नामक कहानी संग्रह के रचनाकार कौन हैं? उत्तर- प्रत्यक्षा
 ‘दुक्खम सुक्खम’ उपन्यास की लेखिका कौन हैं? उत्तर- ममता कालिया
 ‘संसद से सडक तक’ कविता संग्रह के रचनाकारकौन हैं? उत्तर- धूमिल
 ‘मुख नहीं चंद्रमा है’ इस पंक्ति में कौन सा अलंकारहै? उत्तर- अपह्नुति

 ‘बाबूलाल तेली की नाक’ नामक कहानी के रचनाकार कौन हैं? उत्तर- स्वयं प्रकाश
 ‘अकेला पलाश’ और समरांगण’ उपन्यास किस महिला उपन्यासकार की रचनाएं हैं? उत्तर -मेहरुन्निसा परवेज
 ‘हमसफरनामा’ किसके द्वारा रचित रेखाचित्र- संग्रह है? उत्तर- स्वयं प्रकाश
 ‘कुइयाँजान’ उपन्यास किसकी कृति है?’ उत्तर- नासिरा शर्मा
 ‘तुलसीदास चंदन घिसैं’ शीर्षक रचना के लेखक कौन हैं? उत्तर- हरिशंकर परसाई
 ‘राम की जलसमाधि’ किस कवि की प्रसिद्ध रचना है? उत्तर- भारत भूषण

$$$$$$आधुनिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी 3

 ‘रेहन पर रग्घू’ किसका उपन्यास है? उत्तर- काशीनाथ सिंह
 ‘मानवी’ काव्य संग्रह के रचयिता कौन हैं? उत्तर- गोपाल सिंह नेपाली
 ‘कोमल गांधार’ नाटक के रचनाकार कौन हैं? उत्तर- शंकर शेष ।
 ‘आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है’ किसका कथन है? उत्तर- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
 ‘नैया बिच नदिया डूबति जाय’ किसकी उक्ति है? उत्तर- कबीर ।
 ‘जिन्दगीनामा’ किसकी कृति है? उत्तर- कृष्णा सोबती
 ‘तुम्हारे लिए’ किसकी कृति है? उत्तर- हिमांशु जोशी
 ‘नए साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र’ के रचनाकार कौन हैं? उत्तर–मुक्तिबोध
 ‘ओ! वरुणा की शान्त कछार’ किसकी पंक्ति है? उत्तर -जयशंकर प्रसाद ।
 ‘ब्रजबुलि’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? उत्तर – बंगाली कवि ईश्वरचन्द्रगुप्त ने
 सुख-दु:ख की भावावेशमयी अवस्था विशेष का गिने चुने शब्दों में स्वर साधना के उपयुक्त चित्रण कर देना ही गीत है? उत्तर – महादेवी वर्मा
 कामायनी को फैंटसी माना है? उत्तर – मुक्तिबोध ने
 कामायनी मानवता का रसात्मक महाकाव्य है? उत्तर – रामचन्द्र शुक्ल
 कामायनी की मूल संवेदना? उत्तर – आनन्दवाद की स्थापना
 भारतीय कोलंबस? उत्तर – राजा राम मोहन
 न्याय दर्शन के प्रणेता कौन है? उत्तर – महर्षि गौतम, जिन्होंने न्यायसूत्रों की रचना की ।
 संस्कृत सुभाषित ग्रंथ “नीतिशतक” की रचना किसने की है? उत्तर – श्री भर्तृहरि ने । उन्होंने श्रृंगार शतक और वैराग्यशतक की भी रचना की है ।
 संस्कृत में “आप” शब्द को हिंदी में क्या कहते हैं ? उत्तर – पानी, संस्कृत में पानी के लिये अन्य शब्द हैं – जल,सुधा, तोय, सलिल, पाय, उदक, वारि, अम्बु ।
 संस्कृत व्याकरण शास्त्र के मुख्य रचयिता कौन है? उत्तर – महर्षि पाणिनी ।
 कालिदास रचित प्रमुख काव्यों के नाम क्या है ? उत्तर – रघुवंशम, कुमार संभवम, मेघदूत, ऋतुसंहार
 नचिकेता की कहानी कौन से उपनिषद में आती है? उत्तर – कठोपनिषद
 संत तुलसीदास जी की कौन-सी रचना ने लोकभोग्य रामायण का स्थान लिया ? उत्तर – रामचरितमानस
 नए कवियों का गोरखनाथ किसको कहा जाता है उत्तर – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
 ‘वाद विवाद संवाद’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? उत्तर – नामवर सिंह
 प्रेमचंद को सर्वप्रथम उपन्यास सम्राट किसने कहा था ? उत्तर – शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
 प्रेमचंद को कबीर के बाद हिंदी का सबसे बड़ा व्यंग्यकार किसने कहा था? उत्तर – राम विलास शर्मा ने
 ‘साकेत को जीवनवादी काव्य’ किसने कहा था? उत्तर – डॉ. नगेन्द्रआधुनिक हिंदी कवि
 किस कविता को बैठे ठाले का धंधा कहा गया है? उत्तर – प्रयोगवाद
 किस कवि को आधुनिक हिंदी साहित्य का बापू कहा गया है? उत्तर – सियारामशरण गुप्त

 किस कवि ने मैथिलीशरण गुप्त के सामने स्वयं को महज डिप्टी राष्ट्रकवि कहा है? उत्तर – रामधारी सिंह दिनकर
 ‘कला संसार को बदलने के लिए’ नारा किस साहित्य आंदोलन ने दिया? उत्तर – प्रगतिवाद

 ‘प्रयोग कलात्मक अनुभव का क्षण है’ कथन किसका है? उत्तर – रघुवीर सहाय

 ‘कविता को अंतर्विरोधों की अन्वेषक कविता किसने कहा’? उत्तर – श्याम परमार

 मुक्तिबोध की कविता आरक्षित जीवन की कविता है किसका कथन है? उत्तर – रामविलास शर्मा

 मुक्तिबोध की कविता है किसने कहा? उत्तर – प्रभाकर माचवे

 ‘मुक्तिबोध का काव्य निषेध का निषेध है’ यह कथन मुक्तिबोध के संदर्भ में किसने कहा? नामवर सिंह

 छायावाद को मूलतः शक्तिकाव्य किस आलोचक ने कहा? उत्तर – रामस्वरूप चतुर्वेदी

 छायावाद वस्तुवाद रहस्यवाद के बीच की कड़ी है यह कथन किसका है? उत्तर – गंगा प्रसाद पांडे

 छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह है यह किसका कथन है? उत्तर – डॉ नगेंद्र

 हिंदी भाषी जनता के प्रतिनिधि कवि निःसंदेह गुप्त जी हैं कथन किसका है? उत्तर – आचार्य रामचंद्र शुक्ल

आधुनिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी 3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top