वैदिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

वैदिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

दोस्तों आपको इस चैप्टर वैदिक  काल  में लगभग सलेक्टेड 80 प्रश्न मिलेंगे जिसमे से आपको इंडिया के किसी भी gk एग्जाम में    90 प्रतिशत से उपर प्रश्न मिल जायेंगे ये हमारा विश्वास है आप इन प्रश्नों को रजिस्टर में नोट कर याद करें और आप इस पोस्ट के लिंक को अपने दोस्तों को भी शेयर करें 

1. ’वेदत्रयी’ की संज्ञा किन वेदों  को दी गयी है ?
(अ) ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद
(ब) ऋग्वेद, अर्थर्ववेद, सामवेद
(स) सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद
(द) ऋग्वेद, सामवेद, यर्जुवेद
2. ऋग्वेद में सर्वाधिक बार किस देवता का उल्लेख मिलता है ?
(अ) अग्नि (ब) इन्द्र
(स) वरुण (द) विष्णु
3. ऋग्वेद में किस नदी का उल्लेख सर्वाधिक बार हुआ है ?
(अ) गंगा (ब) यमुना
(स) विपाशा (द) सिन्धु
4. आर्यों की सबसे प्राचीन संस्था कौन-सी थी ?
(अ) सभा (ब) समिति
(स) स्पश (द) विदथ
5. किस देश में सर्वप्रथम शूद्र शब्द का उल्लेख मिलता है ?
(अ) अथर्ववेद (ब) ऋग्वेद
(स) सामवेद (द) यजुर्वेद

6. किस वेद को भारतीय संगीत का जनक माना जाता है ?
(अ) ऋग्वेद (ब) यजुर्वेद
(स) सामवेद (द) अथर्ववेद
7. वेदों का संकलन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया है ?
(अ) वशिष्ठ (ब) विश्वामित्र
(स) कृष्ण द्वैपायन (द) भारद्वाज
8. आर्यों के उत्तरी धुव्र से आने की अवधारणा किसके द्वारा दी गई है ?
(अ) पेंका (ब) बाल गंगाधर तिलक
(स) मैक्समूलर (द) गंगानाथ झा
9. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
सूची-1 सूची-2
(नदियों के प्राचीन नाम) (आधुनिक नाम)
क. सरस्वती 1. रावी
ख. शत्रुदि 2. घग्घर
ग. वितस्ता 3. सतलज
घ. परुष्णी 4. झेलम
कूटः-
क ख ग घ
(अ) 2 3 1 4
(ब) 2 3 4 1
(स) 4 3 1 2
(द) 2 4 3 1
10. ’सदानीरा’ निम्नलिखित में से क्या है ?
(अ) एक नदी
(ब) एक खूबसूरत पहाङी
(स) एक वैदिककालीन शहर
(द) एक देवता

वैदिक काल महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

⇓⇓⇓⇓

11. ’अघन्या’ निम्नलिखित में से किसे कहा जाता था ?
(अ) भैंस (ब) बकरी
(स) भेङ (द) गाय
12. निम्नलिखित में से सही कूट का चयन कीजिए-
1. कृषि योग्य भूमि को ’उर्वरा’ या ’क्षेत्र’ कहा जाता था।
2. ऋग्वेद में ’गव्य’ एवं ’गव्यति’ शब्द चरागाह के लिए प्रयुक्त हैं।
3. व्यापार ’अयस’ नामक लोगो के हाथ में था।
4. विनिमय के माध्यम के रूप में ’निष्क’ का उल्लेख मिलता है।
कूटः-
(अ) 1,2तथा 3 (ब) 2,3 तथा 4
(स) 1,2तथा 4 (द) उपर्युक्त सभी
13. ’पुरन्दर’ किस देवता को कहा जाता था ?
(अ) वरुण (ब) अग्नि
(स) इन्द्र (द) सोम
14. किसमें वर्णन मिलता है कि “यज्ञ टूटी नौका के समान हैं“ ?
(अ) ईशोपनिषद् (ब) कठोपनिषद्
(स) मुण्डक उपनिषद् (द) तैत्तिरीय उपनिषद्
15. ’इस आत्मा का न कभी जन्म होता है, और न उसकी कभी मृत्यु होती है’ यह उद्धरण कहाँ है ?
(अ) केन उपनिषद् (ब) ईश उपनिषद्
(स) कठ उपनिषद् (द) छान्दोग्य उपनिषद्

16. किस उपनिषद् में ’सदा सत्य बोलो’ नामक आदर्श की चर्चा मिलती है ?
(अ) छान्दोग्य उपनिषद् (ब) बृहदारण्यक उपनिषद्
(स) तैत्तिरीय उपनिषद् (द) मुण्डक उपनिषद्
17. ’गायत्री मन्त्र’ के रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं ?
(अ) विश्वामित्र (ब) भारद्वाज
(स) वशिष्ठ (द) कृष्ण द्वैपायन
18. छान्दोग्य उपनिषद् के अनुसार अश्वपति कहाँ के राजा थे ?
(अ) कैकेय (ब) सारनाथ
(स) कोशल (द) वत्स
19. निम्नलिखित में से कौन-सा उपनिषद् सबसे विशाल है ?
(अ) श्वेताश्वतर उपनिषद् (ब) बृहदाण्यक उपनिषद्
(स) मुण्डकोपनिषद् (द) ईशोपनिषद्
20. निम्नलिखित में से किसमें ’राजत्व की उत्पति’ की चर्चा मिलती है ?
(अ) शतपथ ब्राह्मण (ब) बृहदारण्यक उपनिषद्
(स) ऐतरेय ब्राह्मण (द) मनुस्मृति

21. उपनिषदों में कुछ क्षत्रिय राजाओें का उल्लेख है जो दार्शनिक विद्वान थे, निम्न में से कौन कहाँ का राजा था ?
राजा राज्य
क. जनक 1. विदेह के
ख. अश्वपति 2. पांचाल के
ग. अजातशत्रु 3. काशी के
घ. प्रावाहण जाबालि 4. कैकेय के
कूटः-
क ख ग घ
(अ) 1 4 3 2
(ब) 1 4 2 3
(स) 3 2 4 1
(द) 1 2 4 3
22. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देवता आकाश का नहीं है ?
(अ) इन्द्र (ब) वरुण
(स) मित्र (द) पूषन
23. अथर्ववेद के अनुसार कृषि का प्रथम अनुसंधानकर्ता कौन था ?
(अ) पृथुवैन्य (ब) श्रंजय
(स) सैगवन (द) सीर
24. ’निष्क’ निम्नलिखित में से क्या है ?
(अ) मुद्रा (ब) माप की इकाई
(स) नगर की परिषद् (द) उपर्युक्त में से कोई नहीें
25. ’पुनर्जन्म का सिद्धान्त’ का वर्णन किस वैदिक ग्रन्थ में  मिलता है ?
(अ) पुराण (ब) ऐतरेय ब्राह्मण
(स) ऋग्वेद (द) शतपथ ब्राह्मण

 

26. मनुस्मति में सरस्वती और दृषद्वती नदियों के बीच के प्रदेश को किस नाम से परिभाषित किया गया है?
(अ) ब्रह्मावर्त (ब) आर्यावर्त
(स) सप्त-सैन्धव (द) ब्रह्मर्षिदेश
27. निम्नलिखित में से किसकी उपासना वैदिक काल में नहीं होती थी ?
(अ) इन्द्र (ब) मरुत
(स) लक्ष्मी (द) अग्नि
28. निम्नलिखित में  से कौन-सा कथन असत्य है ?
(अ) श्राद्ध की प्रथा का आरम्भ उत्तर भारत में गुप्त वंश के शासन काल में हुआ था
(ब) ग्रोत्र शब्द एक कुल के अर्थ में  सर्वप्रथम अथर्ववेेेदे में प्रयुक्त दिखाई देता है
(स) प्रवर के कारण वैवाहिक चयन अत्यधिक सीमित हो गया था
(द) श्राद्ध परिवार को परिभाषित करता है, क्योंकि सपिण्ड उस पारिवारिक समुदाय के सदस्य होते हैं, जिनको श्राद्ध प्रथा में भाग लेने का अधिकार होता है
29. किस मूल-पाठ में भारतीय गणितीय लेखन से सम्बन्धित प्राचीन साक्ष्य निहित है ?
(अ) कल्पसूत्र (ब) शुल्वसूत्र
(स) निरुक्त (द) आरण्यक
30. निम्नलिखित में से कौन-से वैदिक देवता सहस्र स्तम्भों वाले भवन में  निवास करते हुए वर्णित हैं ?
(अ) यम व यमी (ब) मित्र व वरुण
(स) उषा व सुर्य (द) इन्द्र व अग्नि
31. निम्नलिखित में से किस महिला द्वारा वैदिक मन्त्रों की रचना की गई है ?
(अ) जाम्बाल (ब) मैत्रेयी
(स) गार्गी (द) अपाला
32. उत्तर वैदिक पाठों में  सम्बन्धित पुरातात्विक संस्कृति है ?
(अ) गेरूवर्णी मृद्भाण्ड
(ब) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड
(स) उत्तरी काली पाॅलिश वाले मृद्भाण्ड
(द) काले एवं लाल मृद्भाण्ड

33. कथन (क): विश्वामित्र ने सुदास के विरुद्ध दस राजाओं का राज्यमण्डल संगठित किया ।
कथन (ख): सुदास ने वशिष्ठ को पुराहित के रूप में अधिमान्य किया।
(अ) कथन क और कारण ख दोनों सही हैं तथा ख, क का सही स्पष्टीकरण है
(ब) कथन क और कारण ख दोनों सही हैं लेकिन ख, क का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) कथन क सही है, किन्तु कारण ख गलत है
(द) कथन क गलत हैं, किन्तु कारण ख सही है
34. निम्नलिखित में से किसको वैदिक साहित्य में  प्रजापति के रूप में वर्णित किया गया है ?
(अ) वराह (ब) नृसिंह
(स) कपिल (द) वामन
35. कृष्ण एवं शुक्ल के रूप में ज्ञात दो संस्करण मिलते हैं –
(अ) केवल यजुर्वेद में  (ब) सामवेद एवं अथर्ववेद में
(स) ऋग्वेद एवं यजुर्वेद में  (द) केवल अथर्ववेद में
36. पुरुषसूक्त के सम्बन्ध में  निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है ?
(अ) यह श्रेणीबद्धता के उदय को प्रकट करता है
(ब) यह ऋग्वेद के सातवें मण्डल में आया है
(स) इसमें  ब्राह्मण की उत्पत्ति मुख से हुई का उल्लेख है
(द) इसमें  सृष्टि के उदय का वर्णन है
37. आत्मा के पुनर्जन्म के सिद्धान्त का कहाँ उल्लेख मिलता है ?
(अ) आरण्यक (ब) ब्राह्मण ग्रन्थ
(स) ऋग्वेद (द) बृहदारण्यक उपनिषद्
38. “मैं कवि हूँ, मेरे पिता वेद्य हैं और मेरी माता आटा पीसती है।“ यह अवतरण कहाँ का है ?
(अ) यजुर्वेद (ब) ऋग्वेद
(स) मृच्छकटिकम् (द) अथर्ववेद
39. दशराज युद्ध का विजेता सुदास किस जन से सम्बद्ध था ?
(अ) शिवि (ब) द्रह्यु
(स) भरत (द) अनु
40. वृष्णि वंश के पंचवीरों में  साम्ब किसके पुत्र थे ?
(अ) जाम्बवन्ती (ब) देवकी
(स) रोहिणी (द) रुक्मिणी

41. निम्नलिखित में से उपनिषदों में कैकेय जनपद का कौन एक दार्शनिक राजा था ?
(अ) श्रुतसेन (ब) जमदाग्नि
(स) अश्वपति (द) कालाशोक
42. वैदिक ग्रन्थों में ऊसर भूमि का व्यंजक शब्द है-
(अ) व्रज (ब) कुल्पा
(स) सुथवस् (द) खिल्व
43. निम्नलिखित में से कौन-से तथ्य उत्तर वैदिक काल से सम्बन्धित हैं ?
(1) जंगलों को व्यापक रूप से जलाया जाना
(2) ऋतुओं का ज्ञान
(3) गाय का मुद्रा के रूप में उपयोग
(4) बङे पैमाने पर सिंचाई
कूटः-
(अ) 1,2 एवं 3 (ब) 1,2 एवं 4
(स) 1,3 एवं 4 (द) 2,3 एवं 4
44. वैदिक काल में भूमि का स्वामी कौन होता था ?
(अ) राजा (ब) निजी व्यक्ति
(स) सम्पूर्ण कबीले (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
45. भक्ति की अवधारणा पहली बार कब अभिव्यक्त हुई थी ?
(अ) शतपथ ब्राह्मण में  (ब) छान्दोग्य उपनिषद् में
(स) ऐतरेय ब्राह्मण में (द) उपनिषद् श्वेताश्वतर में
46. ’शुल्व सूत्र’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
(अ) खगोलशास्त्र से (ब) व्याकरण से
(स) चिकित्साशास्त्र से (द) ज्यामिति से
47. ऋग्वेद के किन मण्डलों को वंश मण्डल के नाम से जाना जाता है ?
(अ) प्रथम एवं द्वितीय मण्डलों को
(ब) नवें एवं दशम मण्डलों को
(स) आठवें एवं नवें मण्डलों को
(द) द्वितीय से सप्तम मण्डलों को
48. ऋग्वेद में यदु जन का अधिकार किसके साथ युग्म बना है ?
(अ) पुरू (ब) अनु
(स) तुर्वसु (द) द्रुह्यु
49. वैदिक कालीन मूजवन्त निवास स्थान माना जाता था ?
(अ) इन्द्र का (ब) मरुतों का
(स) वरुण का (द) सोम का
50. निम्नलिखित देवताओं में से किसके लिए वर्णन है कि उसका रथ बकरे खींचते थे ?
(अ) रुद्र (ब) यम
(स) वरुण (द) पुषन

51. किस यज्ञ में 25 यूपों के प्रयोग का विधान था ?
(अ) पुरुषमेध (ब) वाजपेय
(स) अश्वमेध (द) राजसूय
52. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वैदिककालीन कृषि उपकरण “हल“ का द्योतक है ?
(अ) लागल (ब) सीर
(स) वृक (द) ब्रीह
53. यज्ञ सम्पादन का निरीक्षण किसका कर्तव्य था ?
(अ) अध्वर्यु (ब) उद्गात
(स) होता (द) ब्रह्मा
54. नैतिक व्यवस्था के निरीक्षण के रूप में किस देवता का वर्णन हुआ है ?
(अ) रुद्र (ब) विष्णु
(स) वरुण (द) इन्द्र
55. ऋग्वेद के नवें मण्डल के सभी सूक्त किस एक ही देवता के हैं ?
(अ) अग्नि (ब) इन्द्र
(स) रुद्र (द) सोम

56. वैदिककाल में चतुर्विध का वर्गीकरण निम्नलिखित में से कहाँ मिलता है ?
(अ) ऋग्वेद के पुरुष सूक्त में
(ब) ऋग्वेद के केसिन सूक्त में
(स) ऋग्वेद के नारदीय सूक्त में
(द) ऋग्वेद के पृथ्वी सूक्त में
57. बोगजकोई अभिलेख में निम्नलिखित में से किस देवता का नाम नहीं मिलता है ?
(अ) इन्द्र (ब) वरुण
(स) मित्र (द) अग्नि
58. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में जलप्लावन की कथा है ?
(अ) शतपथ ब्राह्मण (ब) कौषीतकीय ब्राह्मण
(स) ऐतरेय ब्राह्मण (द) गोपथ ब्राह्मण
59. वैदिक धर्म निम्नलिखित में  से किस पर आधारित था ?
(अ) अहिंसा पर (ब) यज्ञ पर
(स) अष्टांगिक मार्ग पर (द) निर्माण प्राप्ति पर
60. ऋग्वेद के अनुसार सामान्य अपराध निम्नलिखित में से क्या होता था ?
(अ) हत्या (ब) अपहरण
(स) गाय की चोरी (द) डकैती

61. ’सत्यमेव जयते’ उक्ति सर्वप्रथम कहाँ व्यक्त की गई ?
(अ) मुण्डकोपनिषद् (ब) ऋग्वेद
(स) मनुस्मृति (द) ऐतरेय ब्राह्मण
62. निम्नलिखित में से ऋग्वेद क्या है ?
(अ) गीतों का सग्रंह (ब) वशींकरण व जादू-टोना
(स) स्तुतियों  का सग्रंह (द) ब्राह्मण ग्रन्थ
63. पुराण सम्बन्धित हैं-
(अ) दर्शन से (ब) वैदिक धर्म से
(स) ऐतिहासिक कथाओं से (द) कृष्ण भक्ति से
64. राजा सुदास जिसके विषय में  ऋग्वेद में वर्णन है कि उसने दस राजाओं को पराजित किया, किस जन से सम्बद्ध थे ?
(अ) यदु (ब) द्रुह्यु
(स) त्रित्सु (द) अन
65. ऋग्वेद में कौन-सा देवता ’हिरण्यगर्भ’ की उपाधि से जाना जाता था ?
(अ) इन्द्र (ब) वरुण
(स) ब्रह्म (द) विष्णु
66. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में यवन आक्रमण का उल्लेख मिलता है ?
(अ) अर्थशास्त्र (ब) ऋग्वेद
(स) गार्गी संहिता (द) अथर्ववेद
67. ऋग्वेद की प्रथम ऋचा किस देवता के प्रति है ?
(अ) वरुण (ब) रुद्र
(स) इन्द्र (द) अग्नि
68. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
सूची-1 सूची-2
क. ऋग्वेद 1. अध्वर्यु
ख. सामवेद 2. होतृ
ग. यजुर्वेद 3. उद्गात
घ. अथर्ववेद 4. ब्रह्म
कूटः-
क ख ग घ
(अ) 2 3 1 4
(ब) 3 2 1 4
(स) 3 1 2 4
(द) 4 1 2 3
69. ऋग्वेद में उल्लेखित प्रसिद्ध ’दस राजाओं’ का युद्ध किस नदी के किनारे लङा गया था ?
(अ) सरस्वती (ब) परुष्णी
(स) अस्किनी (द) विपाशा
70. निम्नलिखित में से किस नदी को “नदीतमा“ कहा गया है ?
(अ) सिन्धु (ब) गंगा
(स) गण्डक (द) सरस्वती

 

71. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(अ) ग्राम सम्भवतः कई परिवारों के समूह को कहते थे ’ग्रामणी’ गा्रम का प्रधान होता था
(ब) विश कई गाँवों का समूह था। इसका प्रधान विशपति कहलाता था
(स) ऋग्वेद में ’जन’ शब्द का प्रयोग 4 बार मिलता है
(द) ऋग्वैदिक काल में राजा का पद आनुवंशिक हो चुका था
72. सही कूट का चयन कीजिए-
1. परिवार के प्रधान को कलुप या गृहपति कहा जाता था।
2. आर्य समाज पितृसत्तात्मक था।
3. ऋग्वैदिक काल में एकाकी परिवार प्रचलित था।
4. ऋग्वेद का प्रथम तथा आठवाँ मण्डल सबसे अन्त में जोङा गया।
कूटः-
(अ) 1,2 एवं 3 (ब) 1,3 एवं 4
(स) 2,3 एवं 4 (द) 1,2 एवं 4
73. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
वेद उपवेद
क. ऋग्वेद 1. धनुर्वेद
ख. यजुर्वेद 2. गन्धर्ववेद
ग. सामवेद 3. शिल्पवेद
घ. अथर्ववेद 4. आयुर्वेद
कूटः-
क ख ग घ
(अ) 4 3 2 1
(ब) 4 1 2 3
(स) 1 4 2 3
(द) 4 3 1 2
74. निम्नलिखित में से किस वेद को विश्व का सबसे प्राचीन ग्रन्थ माना जाता है ?
(अ) अथर्ववेद (ब) सामवेद
(स) यजुर्वेद (द) ऋग्वेद
75. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(अ) दशराज युद्ध में सुदास की विजय हुई थी
(ब) ऋग्वेद का दसवाँ मण्डल सोम देवता को समर्पित है
(स) ऋग्वेद के नौवें मण्डल में चारों वर्णों की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है
(द) ऋग्वेद का आठवाँ मण्डल कण्वों ओर आंगिरस वंश को समर्पित है
76. हिट्टानी संस्कृति की धार्मिक आस्था में निम्नलिखित में से कौन-से वैदिक देवता विद्यमान थे ?
(अ) अग्नि, इन्द्र, मित्र, वरुण
(ब) अग्नि, पुषन, यम, सूर्य
(स) मित्र, वरुण, पुषन, रुद्र
(द) इन्द्र, वरुण, मित्र, नास्त्य
77. वेदांग में किनका समावेश है ?
(अ) कल्प, शिक्षा, ब्राह्मण, व्याकरण, छन्द, ज्योतिष
(ब) कल्प, शिक्षा, निरुक्त, आरण्यक, छन्द, ज्योतिष
(स) कल्प, शिक्षा, निरुक्त, व्याकरण, छन्द, ज्योतिष
(द) कल्प, उपनिषद्, निरुक्त, व्याकरण, छन्द, ज्योतिष
78. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(अ) वैदिक काल में बाल विवाह प्रचलित नहीं थे
(ब) आजीवन अविवाहित रहने वाली कन्याओं को अमाजू कहा जाता था
(स) समाज में नियोग प्रथा प्रचलित नहीं थी
(द) वैदिक काल में स्त्रियों को भी वैदिक शिक्षा दी जाती थी
79. ऋग्वेद में ’उष्णीय’ का उल्लेख किसके लिए हुआ है ?
(अ) सिर पर धारण करने वाली पगङी
(ब) अन्दरूनी वस्त्र
(स) ऊपरी वस्त्र
(द) निचला वस्त्र
80. ’ब्रीहि’ शब्द निम्नलिखित में से किसके लिए प्रयोग किया गया ?
(अ) जौ (ब) तिल
(स) गेहूँ (द) धान

इसका दूसरा पार्ट भी देखे.

अपनी राय जरुर कमेट बॉक्स में दें 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top