Vakyansh ke Liye ek Shabd – शब्द समूह के लिए एक शब्द | Hindi Vyakaran

आज के आर्टिकल में हम वाक्यांश के लिए एक शब्द(Vakyansh ke liye ek Shabd) के बारे में जानेंगे व इसके महत्त्वपूर्ण प्रश्न को भी पढ़ेंगे। आज के आर्टिकल में हम 250+ शब्द समूह के लिए एक शब्द और 50 महत्त्वपूर्ण प्रश्न दे रहें है

शब्द समूह के लिए एक शब्द – Vakyansh ke Liye ek Shabd

शब्द समूह के लिए एक शब्द

हम बात करें तो परीक्षा में शब्द समूह के लिए एक शब्द का टॉपिक लगता है जिसमें से एक प्रश्न हर एग्जाम में आता है चाहे कोई भी एग्जाम हो  हिन्दी में अगर हमें अधिक से अधिक विचारों या वाक्य  की अभिव्यक्ति करनी हो तो वाक्यांश के लिए एक शब्द या शब्द समूह के लिए एक शब्द(Vakyansh ke Liye ek Shabd) का प्रयोग किया जाता है। आज के आर्टिकल में हम 250+ शब्द समूह के लिए एक शब्द और 50 महत्त्वपूर्ण प्रश्न दे रहें है। आप अच्छे से तैयार कर लेवें।

वाक्यांश के लिए एक शब्द किसे कहते हैं?

जब वाक्य को कम से कम शब्दों में प्रकट करना हो तो हमें शब्द/वाक्य समूह के लिए एक शब्द की जरूरत पड़ती है ऐसे संक्षिप्त शब्दों को हम शब्द या शब्द समूह के लिए एक शब्द(Vakyansh ke Liye ek Shabd) कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द(Shabd Samuh ke liye Ek Shabd) कहलाता है।

शब्द समूह के लिए एक शब्द के उदाहरण – Shabd Samuh Badal ek Shabd Ke Udaharan

  • जंगल में फैलनेवाली आग – दावाग्नि
  • समुद्र में लगने वाली आग – बड़वानल
  • जो सपना दिन में देखा जाए – दिवास्वप्न
  • जिसे कठिनाई से जाना जा सके – दुर्ज्ञेय
  • जो कठिनाई से समझ में आता हो – दुर्बोध
  • अर्द्धरात्रि का समय – निशीथ
  • रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान – नेपथ्य
  • आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेने वाला – नैष्ठिक
  • नाटक का पर्दा गिरना – पटाक्षेप
  • रंगमंच का पर्दा – यवनिका
  • जो उत्तर न दे सके – निरुत्तर
  • केवल दूध पर जीवित रहने वाला – पयोहारी
  • शरणागत की रक्षा करने वाला – प्रणतपाल
  • एक बार कही हुई बात को दोहराते रहना – पिष्टपेषण
  • जो पूछने योग्य हो – पृष्टव्य
  • प्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्य – प्रमेय
  • रात का भोजन – ब्यालू/ रात्रिभोज
  • जिसकी आंखें मगर जैसी हो – मकराक्ष
  • जिस स्त्री की आंखें मछली के समान हो – मीनाक्षी
  • जिस पुरुष की आंखें मछली के समान हो – मीनाक्ष
  • हरिण के नेत्रों-सी आंखों वाली – मृगनयनी
  • मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा – मुमुक्षा
  • मरने की इच्छा – मुमूर्षा
  • युद्ध करने की इच्छा – युयुत्सा
  • सृजन करने की इच्छा – सिसृक्षा
  • खुले हाथ से दान देने वाला – मुक्तहस्त
  • माता की हत्या करने वाला – मातृहन्ता
  • जिसने मृत्यु को जीत लिया हो – मृत्युंजय
  • वह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया हो – वाग्दत्ता
  • व्याकरण का ज्ञाता – वैयाकरण
  • शत्रु का नाश करने वाला – शत्रुघ्न
  • जिसका कोई आदि और अंत न हो – शाश्वत
  • जो सब कुछ जानता हो – सर्वज्ञ
  • सब कुछ पाने वाला – सर्वलब्ध

Shabd Samuh ke liye Ek Shabd

वाक्यांश के लिए एक शब्द(Vakyansh ke Liye ek Shabd)

  • जो गुप्त रूप से निवास करता हो – छद्मवासी
  • दिन और रात के बीच का समय – गोधूलि वेला
  • जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है – सिद्धार्थ
  • वह व्यक्ति जिसका ज्ञान अपने ही स्थान तक सीमित है – कूपमंडूक
  • भोजन करने के बाद का बचा हुआ अन्न/जूठन – उच्छिष्ट
  • जिसे सूँघा न जा सके – आघ्रेय
  • वह कवि जो तत्काल कविता कर सके – आशुकवि
  • जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो – अजातशत्रु
  • जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सके – अगोचर
  • किसी बात को अत्यधिक बढाकर कहना – अतिशयोक्ति
  • जिसे बुलाया न गया हो – अनाहूत
  • जो सबके मन की बात जनता हो – अंतर्यामी
  • जो मापा न जा सके – अपरिमेय
  •  किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा – अभीप्सा
  • आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करना – अपरिग्रह
  • मार्ग में खाने के लिए भोजन – पाथेय
  • जो भोजन रोगी के लिए उचित हो – पथ्य
  • जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध हो – अपथ्य
  • अविवाहित महिला – अनूढा
  • वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो – अध्यूढ़ा
  • ⋅वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो – आगतपतिका
  • वह स्त्री जिसका पति अन्य स्त्री के साथ रात को रहकर प्रातः लौटे – खंडिता
  • ⋅वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो – प्रोषितपतिका
  • वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ हो – प्रसूता
  • पति द्वारा छोड़ दी गयी पत्नी – परित्यक्ता
  • जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो – नवोढ़ा
  • जानने की इच्छा – जिज्ञासा
  • जीतने, दमन करने की इच्छा – जिगीषा
  • किसी को मारने की इच्छा – जिघांसा
  • भोजन करने (खाने) की इच्छा – जिघत्सा/बुभुक्षा
  • ग्रहण करने,पकड़ने की इच्छा – जिघृक्षा
  • ज़िंदा रहने(जीने) की इच्छा – जिजीविषा
  • तैर कर पार करने/तर जाने की इच्छा – तितीर्षा
  • सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा – एषणा
  • जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो – छिद्रान्वेषी
  • जिसे खरीद/मोल लिया गया हो – क्रीत
  • पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि – उपत्यका
  • उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा – ईशान/ईशान्य
  • जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो – उऋण
  • जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हैं – क्षितिज ।

शब्द समूह के लिए एक शब्द के महत्त्वपूर्ण प्रश्न – Vakyansh ke Liye ek Shabd

1. ’प्रागैतिहासिक’ शब्द निम्न में से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त हुआ है?
(अ) अति प्राचीन इतिहास (ब) लिपिबद्ध इतिहास
(स) ज्ञात इतिहास से पूर्व का समय (द) जिस इतिहास के प्रमाण हो

सही उत्तर-(स)

2. ’तैरने की इच्छा’ के लिए एक शब्द है –
(अ) पितासा (ब) बुभुषा
(स) जिगीषा (द) तितीर्षा

सही उत्तर-(द)

3. ’युयुप्स’ का अर्थ है –
(अ) युद्ध में अमर होने वाला (ब) युद्ध की इच्छा
(स) युद्ध की इच्छा रखने वाला (द) दूसरों को रूलाने वाला

सही उत्तर-(स)

4. ’अंग्रेजी में जिसकी दक्षता असंदिग्ध हो’ में रेखांकित पद का अर्थ है –
(अ) संदेह रहित (ब) निश्चित
(स) सुनिश्चित (द) अनिश्चित

सही उत्तर-(अ)

5. ’किसी टूटी-फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है –
(अ) खंडित (ब) भग्न
(स) भग्नावेष (द) खंडिताकार

सही उत्तर-(स)

6. ’जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखायी पङते है’ उसके लिए एक शब्द है –
(अ) पर्वत प्रदेश (ब) अन्तराज
(स) क्षितिज (द) पठार

सही उत्तर-(स)

7. ’आवश्यकता से अधिक धनसम्पत्ति एकत्र न करना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है –
(अ) अपरिग्रह (ब) अस्तेय
(स) सदाचार (द) कृपणता

सही उत्तर-(अ)

8. ’जो धन देता है’ के लिए एक शब्द है –
(अ) धनय (ब) धनद
(स) धनिक (द) धनप

सही उत्तर-(ब)

9. किस वाक्यांश के लिए सही शब्द लिखा गया है?
(अ) जिसको पूर्व जन्म की बातें याद हैं – जातिस्मरक
(ब) जिसका यौवन क्षत नहीं हुआ है – क्षतयौवन
(स) ईश्वर पर विश्वास करने वाला – नास्तिक
(द) कलम की कमाई खाने वाला – मसिजीवी

सही उत्तर-(द)

10. जो व्याकरण जानता है –
(अ) वैयाकरण (ब) आचार्य
(स) व्याकरणीय (द) वैज्ञानिक

सही उत्तर-(अ)

11. रास्ते में खाने के लिए ले जाने वाली भोज्य सामग्री को क्या कहते हैं?
(अ) पथ आहार (ब) नाश्ता
(स) अल्पाहार (द) पाथेय

सही उत्तर-(द)

12. जो इन्द्रियों से प्राप्त नहीं किया जा सके, उसे क्या कहते हैं?
(अ) निराकार (ब) अगोचर
(स) निर्गुण (द) निर्विकार

सही उत्तर-(ब)

13. ’मोक्ष की इच्छा रखने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है –
(अ) बुभुक्षु (ब) मुमुक्षु
(स) जिगीषु (द) मुमूर्षु

सही उत्तर-(ब)

14. ’आवश्यकता से अधिक धनसम्पत्ति एकत्र न करना’ के अर्थ में कौनसा शब्द प्रयुक्त होता है?
(अ) अपरिग्रह (ब) अस्तेय
(स) कृपणता (द) सदाचार

सही उत्तर-(अ)

15. किए गए उपकार को न मानने वाला कहलाता है –
(अ) कृतज्ञ (ब) नास्तिक
(स) अविश्वसनीय (द) कृतघ्न

सही उत्तर-(द)

16. दूसरों के दोष ढूँढ़ने वाले को क्या कहते हैं?
(अ) परछिद्रान्वेषी (ब) आलोचक
(स) निन्दक (द) चुगलखोर

सही उत्तर-(अ)

17. ’कम बोलने वाले’ को क्या कहते हैं?
(अ) लघु भाषी (ब) मितभाषी
(स) अतिभाषी (द) मृदुभाषी

सही उत्तर-(ब)

18. दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा को क्या कहते हैं?
(अ) ईशान (ब) वायव्य
(स) आग्नेय (द) नैर्ऋत्य

सही उत्तर-(स)

19. ’जिसने पास कुछ न हो’ के लिए एक शब्द होगा –
(अ) अकिंचन (ब) निर्धन
(स) नंगा (द) दरिद्र

सही उत्तर-(अ)

20. जहाँ मन, वाणी और इन्द्रियाँ नहीं पहुँच सके, उसे क्या कहते हैं?
(अ) अवाङ्मनसागोचर (ब) अतीन्द्रिय
(स) इन्द्रियातीत (द) अज्ञेय

सही उत्तर-(अ)

21. ’वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो’ उसे कहते हैं –
(अ) आगत पतिका (ब) प्रोषित पतिका
(स) प्रव्रत्स्य पतिका (द) आगमिस्यत पतिका

सही उत्तर-(द)

22. ’जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो’ उसे कहते हैं –
(अ) साक्षर (ब) शिक्षित
(स) परीक्षित (द) परीक्षार्थी

सही उत्तर-(स)

23. ’आग बङवागि ते बङी है आग पेट की’ में ’बङवागि’ शब्द निम्नांकित में किसी एक के लिए प्रयुक्त हुआ है। इसमें से सही का चयन कीजिए –
(अ) पेट की भूख के लिए
(ब) मंदाग्नि के लिए
(स) समुद्र में लगने वाली आग के लिए
(द) कायाग्नि के लिए

सही उत्तर-(स)

24. ’जो पढ़ा न गया हो’ उसे कहते हैं –
(अ) अपलिखित (ब) अलिखित
(स) अपठित (द) अपठनीय

सही उत्तर-(स)

25. ’किंकर्त्तव्य विमूढ़’ शब्द का सही अर्थ है –
(अ) जिसे अपने कर्त्तव्य का बोध न हो
(ब) जिसे यह न सूझ पङे कि अब क्या करना चाहिए
(स) जो कर्त्तव्य के प्रति सचेत हो
(द) जो कर्त्तव्य से विभुक्त हो

सही उत्तर-(ब)

26. ’जो धन को फिजूल खर्च करता हो’ उसे कहते हैं –
(अ) अपव्ययी (ब) अकिंचन
(स) मितव्ययी (द) अदूरदर्शी

सही उत्तर-(अ)

27. ’अन्त्यज’ शब्द का सही अर्थ है –
(अ) जो जन्म से अपंग हो
(ब) जो जन्म के उपरान्त त्याग दिया गया हो
(स) जिसका जन्म निम्न (अछूत) वर्ग में हुआ हो
(द) जो जन्म से कुरूप हो

सही उत्तर-(स)

28. ’थोङी देर में नष्ट हो जाने वाले’ को संक्षेप में कहेंगे-
(अ) क्षणभंगुर (ब) अनश्वर
(स) अपरिमेय (द) क्षणांश

सही उत्तर-(अ)

29. जिसका पति परदेश से लौटा हो –
(अ) प्रोषित पतिका (ब) आगत पतिका
(स) गति पतिका (द) तप्त पतिका

सही उत्तर-(ब)

30. ’लेखक द्वारा स्वयं की लिखी जीवनी’ को संक्षेप में कहेंगे –
(अ) प्रेरक जीवनी (ब) संस्मरण
(स) रेखाचित्र (द) आत्मकथा

सही उत्तर-(द)

31. इन्द्रियों से सम्बन्धित है, वह है –
(अ) ऐन्द्रिय (ब) इन्दियातीत
(स) इन्द्रियोन्मुख (द) ऐन्द्रियातीत

सही उत्तर-(अ)

32. ’अनावृष्टि’ से आशय है –
(अ) बहुत कम बरसात होना।
(ब) आवश्यकता से अधिक बरसात होना।
(स) ठीकठीक बरसात होना।
(द) बरसात बिल्कुल न होना।

सही उत्तर-(द)

33. ’जिसकी पहले आशा नहीं की गई’ वह है –
(अ) अकल्पित (ब) अकत्पनीय
(स) अप्रत्याशित (द) आशातीत

सही उत्तर-(स)

34. जो विधि के अनुरूप न हो –
(अ) नियम विरुद्ध (ब) विधि विरुद्ध
(स) अवैध (द) अनियमित

सही उत्तर-(स)

35. ’जिसका अनुभव किया गया हो’ वह है –
(अ) अनुभवी (ब) अनुभूत
(स) अनुभव योग्य (द) अनुभाव्य

सही उत्तर-(ब)

36. मूलकथा में आने वाला प्रसंग –
(अ) अंर्तकथा (ब) सन्दर्भ
(स) आख्यायिका (द) गौणकथा

सही उत्तर-(अ)

37. ’अच्छाई और बुराई की पहचान का गुण’ कहलाता है –
(अ) ज्ञान (ब) परिज्ञान
(स) विवेक (द) विद्वत्ता

सही उत्तर-(स)

38. सूर्योदय से पहले का समय –
(अ) उदयकाल (ब) अरुदोदय
(स) उषाकाल (द) प्रातःकाल

सही उत्तर-(स)

39. ’सन्ध्या और रात्रि के बीच का समय’ के लिए सर्वाधिक उपयुक्त एक शब्द है –
(अ) गोधूलि (ब) शाम
(स) रात (द) छाया

सही उत्तर-(अ)

40. जो शब्दों द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सके –
(अ) अवर्णनीय (ब) अतुलनीय
(स) अनिर्वचनीय (द) अकल्पनीय

सही उत्तर-(स)

41. ’मरने की इच्छा’ वाक्यांश हेतु उपयुक्त शब्द है –
(अ) युयुक्षा (ब) मुमूर्षा
(स) जिजीविषा (द) उत्सर्गेच्छा

सही उत्तर-(ब)

42. ’ऐसे स्थान पर निवास करना जो किसी को ज्ञात न हो’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द होगा –
(अ) निष्कासन (ब) अज्ञातवास
(स) निर्वासन (द) निर्वासित

सही उत्तर-(ब)

43. कम या नपातुला खर्च करने वाले को कहते हैं –
(अ) मक्खीचूस (ब) कंजूस
(स) मितभोगी (द) मितव्ययी

सही उत्तर-(द)

44. युद्ध की इच्छा रखने वाला –
(अ) जिघत्सु (ब) जिघांसु
(स) जिज्ञासु (द) युयुत्सु

सही उत्तर-(द)

45. ’किवंदन्ती’ शब्द हेतु उपयुक्त वाक्यांश है –
(अ) जो बात लोगों द्वारा कही जाती है
(ब) जो बात परम्परा से प्रचलित हो
(स) क्या कहा इसका पता न हो
(द) जिस लोकप्रचलित कथन के रचनाकार का पता न हो

सही उत्तर-(ब)

46. जीतने की इच्छा रखने वाला –
(अ) जिगीषु (ब) युयुत्सु
(स) जिघांसु (द) जिघत्सु

सही उत्तर-(अ)

47. ’सब कुछ जानने वाला’ के लिए उपयुक्त एक शब्द बताइए –
(अ) जानकार (ब) सर्वज्ञ
(स) बुद्धिमान (द) अज्ञेय

सही उत्तर-(ब)

48. जंगल में लगने वाली आग –
(अ) बङवानल (ब) दावानल
(स) कामाग्नि (द) जठराग्नि

सही उत्तर-(ब)

49. ’जिसे धर्म में निष्ठा हो’ इस वाक्यांश के लिए शब्द चुनिए –
(अ) धार्मिक (ब) धर्मपरायण
(स) धर्मनिष्ठ (द) धर्मात्मा

सही उत्तर-(स)

50. व्याकरण का ज्ञाता –
(अ) पंडित (ब) मनिषी
(स) व्याख्याता (द) वैयाकरण

सही उत्तर-(द)

पदबंध क्या है तत्सम व तद्भव शब्दपारिभाषिक शब्दावली
वचनहिंदी बारहखड़ी सीखेंप्रत्यय
शब्द शुद्धि ओर वाक्य शुद्धि के नियमशब्द भेदवाक्य रचना अन्वय
हिंदी पत्र लेखनसर्वनामहिंदी में लिंग बदलना सीखें
व्याकरण किसे कहते हैं लेटर क्या होता है  लिंग
कारक स्वर व्यंजन क्रिया
हिंदी मात्रा सीखेंहिंदी वर्णमाला चित्र सहितसंयुक्त व्यंजन कितने होते हैं ?
हिन्दी मुहावरेवर्ण-विच्छेद क्या होता है ?गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषणपरिमाणवाचक विशेषणसार्वनामिक विशेषण
अनेकार्थी शब्दविशेषणवाक्य शुद्धि
विलोम शब्दमुहावरे और लोकोक्ति में अंतरअव्यय के बारे मे जानें
शब्द समूह के लिए एक शब्द

वाक्य 

संज्ञा
कालभाषा किसे कहते हैतुकांत शब्द
तत्पुरुष समासअव्ययीभाव समाससमास
उपसर्गवाच्य : परिभाषा, भेद और उदाहरणविराम चिह्न क्या है
वर्ण किसे कहते हैनिश्चयवाचक सर्वनामसमुच्चयबोधक अव्यय
संधि हिंदी वर्णमाला 

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

समास क्या होता है ?

परीक्षा में आने वाले मुहावरे 

सर्वनाम व उसके भेद 

महत्वपूर्ण विलोम शब्द देखें 

विराम चिन्ह क्या है ?

परीक्षा में आने वाले ही शब्द युग्म ही पढ़ें 

पर्यायवाची शब्द 

हिन्दी साहित्य के बेहतरीन वीडियो के लिए यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top