सूफ़ीकाव्य महत्वपूर्ण तथ्य – हिंदी साहित्य

सूफ़ीकाव्य महत्वपूर्ण तथ्य 1

  • आचार्य शुक्ल ने नूर मोहम्मद कृत इंद्रावती को सूफी आख्यान काव्यों की अखंडित परंपरा की समाप्ति माना है
  • नूर मुहम्मद ने अनुराग बांसुरी में चौपाइयों के बीच बीच में इन्होंने दोहे न रखकर बरवै रखें है
  • पद्मावत का नागमती वियोग खंड हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है
  • मलिक मुहम्मद जायसी की लघु प्रेमाख्यानक रचना चित्ररेखा है
  • मधुमालती में नायक मनोहर और महारस नगर की राजकुमारी मधुमालती की प्रेम कथा के अनंतर प्रेमा और ताराचंद की भी प्रेम कथा समानांतर रुप से चलती है
  • जान कवि की भाषा राजस्थानी प्रभावित ब्रज भाषा है
  • बनारसी दास ने अपनी आत्मकथा अर्धकथानक में दो प्रेमाख्यानक मृगावती और मधुमालती का उल्लेख किया है
  • रामकुमार वर्मा ने मुला दाऊद को अपने इतिहास ग्रंथ में संधि काल के अंतर्गत रखा है
  • डॉक्टर माता प्रसाद गुप्त ने चंदायन को *लोर कहा* या *लोर कथा* नाम से अभिहित किया है
  • भारत में सूफी धर्म का प्रचार प्रसार 12 वीं शताब्दी से माना जाता है
  • चित्रावली में अंग्रेजों के द्वीप का वर्णन किया गया है
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने जायसी के द्वारा रचित 3 ग्रंथों का ही उल्लेख किया है- पद्मावत, अखरावट, आखिरी कलाम
  • जायसी की कहरानामा रचना में आध्यात्मिक विवाह का वर्णन है

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1.जायसी का पद्मावत किस परम्परा का काव्य है।
अ.निर्गुण काव्य परम्परा
ब.सूफी प्रेमगाथा काव्य परम्परा ✔️
स. स्वच्छंदतावादी काव्य परंपरा
द.प्रयोगवादी काव्य परम्परा

2. पद्मावत की कथा है।
अ .कल्पना प्रधान
ब.इतिहास प्रधान
स. इतिहास और कल्पना का योग ✔️
द . इनमें से कोई नहीं

3. पद्मावत का पूर्वार्ध है।
अ ऐतिहासिक
ब कल्पित ✔️
स मिश्रित
द इनमें से कोई नहीं

4. दामोदर कवि द्वारा रचित लखन सेन पद्मावती की कथा की भाषा है।
अ.ब्रज
ब.अवधी
स.राजस्थानी ✔️
द.बिहारी

5. निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम है।
अ. कुतुबन, उस्मान ,नूर मोहम्मद, कासिम शाह
ब. कुतुबन ,कासिम शाह, नूर मोहम्मद, उस्मान
स. कुतुबन ,उस्मान, कासिम शाह, नूर मोहम्मद ✔️
द. उस्मान,कुतुबन, कासिम शाह, नूर मोहम्मद

6. भक्ति कालीन सूफी काव्य धारा की विशेषताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से एक विशेषता गलत है उस विशेषता को चुनिए
अ. इस काव्य धारा के सभी कवियों ने हिंदू प्रेमी.प्रेमिकाओं की प्रेमकथा का काव्यात्मक चित्रण प्रस्तुत किया
ब. इस काव्य धारा में सभी कवि मुस्लिम तथा विदेशी थे ✔️
स. इस काव्य धारा के कवियों ने अवधी एवं राजस्थानी में रचनाएं की
द. इस काव्य धारा के कवियों ने सिर्फ प्रबंध काव्य ही लिखें।

7. निम्न कवियों में किसने प्रेमाख्यानक काव्य की रचना नहीं की है।
अ.मुल्लादाउद
ब.जायसी
स.उस्मान
द.अब्दुल क़ादिर ✔️

8.निम्नलिखित काव्यांश में विरह की किस दशा का वर्णन है।
यह तन जारौ छार कै, कहौं कि ‘पवन’ उड़ाव।मकु तेहिं मारग उड़ि परे, कन्त धरै जँह पांव।।
अ.अभिलाषा ✔️
ब.उन्माद
स.उद्वेग
द.स्मृति

9.’मोहिका हँसेसि कि कोहारहिं’ किसने किससे कहा।
अ.केशवदास ने अकबर से
ब. तुलसीदास ने अकबर से
स.जायसी ने शेरशाह से ✔️
द.सूरदास ने जायसी से

10.निम्नलिखित में से कौन सी कृति जायसी की अक्षयकीर्ति के आधार पर रची गयी है।
अ.पद्मावत ✔️
ब.अखरावट
स.आखिरी कलाम
द.उपरोक्त सभी

11.प्रेमाख्यानक काव्य परम्परा की प्रमुख रचनाओं का सही अनुक्रम है।
अ.चंदायन,मृगावती, पद्मावत,मधुमालती ✔️
ब.मधुमालती,मृगावती, चंदायन,पद्मावत
स.पद्मावत,चंदायन,मृगावती,मधुमालती
द.मृगावती, पद्मावत,मधुमालती, चंदायन

12.आचार्य शुक्ल जी ने प्रेमाख्यान काव्य परम्परा का प्रथम कवि किसे माना है।
अ.मंझन
ब.जायसी
स.मुल्लादाउद
द.कुतुबन ✔️

13.बनारसी दास जैन ने अपनी आत्मकथा अर्धकथा में किन दो सूफी पुस्तको का वर्णन किया है।
अ.मधुमालती.मृगावती ✔️
ब.पद्मावत.इंद्रावती
स.चित्रावली.पद्मावत
द.ज्ञानदीप.चित्रावली

14.सुजान कुमार किस सूफी प्रेमाख्यान के नायक हैं।
अ मधुमालती
ब हंसजवाहिर
स.चित्रावली ✔️
द.इंद्रावती

15.सूफी काव्य परम्परा में प्रायः ‘आराध्य ‘को किस रूप में देखा गया।
अ.गुरु के रूप में
ब.प्रेमी के रूप में
स.सखा के रुओ में
द.प्रेमिका के रूप में ✔️

16.प्रेमाख्यान काव्य परम्परा(सूफी कवियों) का मुख्य दर्शन है-
अ.तसव्वुफ़ ✔️
ब.अहले हदीस
स.हनफ़ी
द.अहमदिया

17.पद्मावत को हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य किसने माना है-
अ.रामस्वरूप चतुर्वेदी ✔️
2.रामकुमार वर्मा
3.हजारी प्रसाद द्विवेदी जी
4.मैनेजर पांडेय

18.पद्मावत में रत्नसेन किसका प्रतीक है-
1.शरीर
2.मन ✔️
3.हृदय
4.माया

19.नगर एक मूरति नाउँ।राजा जीव रहै तेहिं ठाऊँ,का बरनौ वह नगर सुहावन । नगर सुहावन सब मन भगवन।
उपरोक्ता पंक्ति किसकी है।
अ.जायसी/पद्मावत
ब.नूरमुहम्मद/अनुराग बाँसुरी ✔️
स.उस्मान./चित्रावली
द.शेखनबी/ज्ञानदीप

20.किस सूफी काव्य में अंग्रेजों के द्वीप का वर्णन है
अ.इंद्रावती
ब.पद्मावत
स.मधुमालती
द.चित्रावली ✔️

महत्त्वपूर्ण लिंक

सूक्ष्म शिक्षण विधि पत्र लेखन
कारक  क्रिया 
प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़ प्रयोजना विधि
सुमित्रानंदन जीवन परिचय मनोविज्ञान सिद्धांत
रस के भेद हिंदी साहित्य पीडीऍफ़
समास(हिंदी व्याकरण)  शिक्षण कौशल
लिंग (हिंदी व्याकरण) हिंदी मुहावरे
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला कबीर जीवन परिचय
हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़  महादेवी वर्मा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top