हिंदी मित्रों के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण अपडेट

हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए कुछ
महत्त्वपूर्ण अपडेट★★★by Dinesh jarwal
15 नवम्बर, 2017 किस सुप्रसिद्ध वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार का निधन हुआ है?
➤➤☑श्री कुंवर नारायण
पूरा नाम– ★कुंवर नारायण
जन्म— ★19 सितम्बर, 1927
जन्म भूमि– ★फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु——–★ 15 नवम्बर, 2017
मृत्यु स्थान—★ दिल्ली 4 महीने ब्रेन हेमरेज के शिकार रहने के बाद

◼जनवरी, 2018 को किसे वर्ष 2018 के ‘साहित्य अकादमी भाषा सम्मान’ से सम्मानित किया गया?
➤➤☑डॉ. शेष आनंद मधुकर
संबंधित तथ्य★
★31 जनवरी, 2018 को मगही (Magahi) भाषा के प्रसिद्ध लेखक एवं विद्यान डॉ. शेष आनंद मधुकर को वर्ष 2018 के ‘साहित्य अकादमी भाषा सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

★वह यह पुरस्कार पाने वाले मगही भाषा के दूसरे लेखक हैं।इस पुरस्कार के तहत उन्हें 1 लाख रुपये नकद, एक मोमेंटो सहित अकादमी के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।

✡◼2017 का हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार किसको दिया गया है
➤➤☑डॉ. रमेश कुंतल मेघ
मुख्य बिंदु★★
★साहित्य अकादमी ने 21 दिसंबर 2017 को हिंदी सहित 24 भाषाओं के लिए पुरस्कार का चयन किया. इस दौरान सात उपन्यास, पांच कविता संग्रह, पांच साहित्यिक आलोचनाओं तथा पांच लघु कथाओं तथा एक नाटक के लिए 2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार का चयन किया गया. यह पुरस्कार 12 फरवरी 2018 को वितरित किये गये

★हिंदी में रमेश कुंतल मेघ की कृति विमिथकसरित्सागर और उर्दू के बेग एहसास की दखमा सहित 24 भाषाओं की कृतियों को पुरस्कार के लिए चुना गया.

◼व्यास सम्मान 2017★किसको दिया गया है?
➤➤☑हिन्दी भाषा की मशहूर साहित्यकार ममता कालिया को उनके उपन्यास दुक्खम – सुक्खम के लिए 08 दिसम्बर 2017 को 27वें व्यास सम्मान 2017 के लिए चुना गया है। उनका यह उपन्यास वर्ष 2009 में प्रकाशित हुआ था।

✡◼हॉल ही में वर्ष 2017 का 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार किसको दिए जाने का निर्णय किया
गया है
➤➤☑ हिंदी साहित्यकार कृष्णा सोबती
★वर्ष 2017 का 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर कृष्णा सोबती को देने का निर्णय किया गया.

✡◼हाल ही में कौन साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुने गए?
➤➤☑प्रो. चंद्रशेखर कंबार☑
संबंधित तथ्य★★
★12 फरवरी, 2018 को प्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार प्रो. चंद्रशेखर कंबार साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुने गए।

★वह साहित्य अकादमी के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे कन्नड़ साहित्यकार हैं।

★इससे पूर्व विनायक कृष्णा गोकक (1983) और यू.आर. अनंतमूर्ति (1993) इसके अध्यक्ष रह चुके हैं।

★इस पद पर वह डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी का स्थान लेंगे।

★वर्ष 2013-18 तक प्रो. कंबार साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष रहे।

★हिंदी कवि माधव कौशिक इसके उपाध्यक्ष चुने गए।

★इन दोनों का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।

★ज्ञातव्य है कि साहित्य अकादमी की स्थापना 12 मार्च, 1954 को हुई थी।

✡◼11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जायेगा?
➤➤☑मारीशस में
18 से 20 अगस्त तक किया जायेगा।

★10 अप्रेल 2018 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का ‘लोगो’ जारी किया सुषमा स्वराज ने इस अवसर पर कहा कि भारत और मारीशस के बीच प्रगाढ़ रिश्ते हैं और वैश्विक पटल पर हिन्दी को आगे बढ़ाने में मारीशस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसका उदाहरण है कि वर्ष 1976 और 1993 में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन मारीशस में किया गया है और अब इस साल तीसरी बार इसका आयोजन वहां किया जायेगा।

★उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के आयोजन के लिये स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय संस्थान को सभा केंद्र के रूप में चुना गया है।

★सम्मेलन का मुख्य विषय ‘‘ वैश्विक हिन्दी और भारतीय संस्कृति’’ है। इसी के आधार पर अन्य विषय भी सम्मेलन में लिये जायेंगे।

✡By Dinesh jarwal दौसा राजस्थान✡

हिंदी मित्रों के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण अपडेट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top