आखिरी चट्टान – यात्रा संस्मरण || मोहन राकेश || प्रश्नोत्तर

आज के आर्टिकल में हम मोहन राकेश के यात्रा -संस्मरण आखिरी चट्टान(Aakhri Chattan) के प्रश्नोत्तर पढेंगे।

आखिरी चट्टान – यात्रा संस्मरण

मोहन राकेश ने अपनी रचना ‘आखिरी चट्टान’ में बंगाल की खाड़ी ,हिंद महासागर और अरबसागर के मिलन स्थल कन्याकुमारी के प्राकृतिक दृश्यों को चित्रात्मक रूप में बाँधा है यहाँ की प्रकृति का अनुपम सोंदर्य प्रस्तुत किया है

1. घाट पर लोग क्यों एकत्रित थे ?
⇒ घाट पर लोग उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित थे।

2. कन्याकुमारी की आबादी कितनी थी ?
⇒ आठ हजार

3. समुद्र तट पर किस रंग की रेत थी ?
⇒ समुद्र तट पर अनेक रंगों की रेत थी। उन रंगों को कोई नाम देना सम्भव नहीं था।

4. ‘‘पानी पर दूर तक सोना ही सोना ढूल आया’’ कहने से लेखक का तात्पर्य क्या है ?
⇒ लेखका कहना चाहता है कि सूर्य के गोले के समुद्र के पानी सतह को छूते ही समुद्र का पानी सुनहरा हो गया।

5. पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित पीले रेत के टीले का क्या नाम था ?
⇒ टीले का नाम ‘सैंड हिल’ था।

6. कन्याकुमारी में लेखक क्या देखता रहा ?
⇒ लेखक समुद्र में उभरी एक चट्टान पर खड़े होकर भारत के स्थल भाग की आखिरी चट्टान को देर तक देख रहा था।

7. आखिरी चट्टान किस गद्य विधा की रचना है ?
⇒ ‘आखिरी चट्टान’ हिन्दी गद्य की यात्रा वृत्तान्त विधा की रचना है।

8. कन्याकुमारी भारत के किस राज्य में है ?
⇒ भारत के तमिलनाडु राज्य में

9. कनानोर के होटल में लेखक क्या भूल आया था ?
⇒ कनानोर के होटल में लेखक मोहन राकेश अपने लिखे हुए अस्सी-नब्बे पन्ने भूल आए थे।

10. लेखक को किन पेड़ों के झुरमुट दिखाई दिए ?
⇒ नारियल के पेड़ों के

11. विवेकानन्द ने कहाँ समाधि लगाई थी ?
⇒ विवेकानन्द ने कन्याकुमारी में सागरों के संगम में स्थित चट्टान पर समाधि लगाई थी।

12. कन्याकुमारी में किन तीन सागरों का संगम होता है ?
⇒ अरब सागर, बंगाल की खाड़ी तथा हिन्द महासागर का संगम होता है।

13. सुनहले सूर्योदय और सूर्यास्त की भूमि है-
⇒ कन्याकुमारी

14. मोहन राकेश ने किस कहानी पत्रिका का सम्पादन किया-
⇒ सारिका

15. हिन्दी नाटकों को नई दिशा दिये जाने का श्रेय किस साहित्यकार को जाता हैं ?
⇒ मोहन राकेश

16. सूर्यास्त देखने लोग किस टीले की ओर जा रहे थे ?
⇒ सैंडहिल

17. लेखक के आगे कौन युवतियाँ चल रही थी?
⇒ मिशनरी

18. उस पूरे कैनवास पर छिटके बिन्दुओं की तरह कौन था ?
⇒ मिशनरी युवतियाँ

19. किस सागर की तरफ एक और ऊँचा टीला था ?
⇒ हिंद महासागर

20. लेखक का मन क्यों बेचैन था ?
⇒ कनानोर के होटल में अपने लिखे पन्ने भूल आने के कारण

21. लेखक अपने लिखे पन्ने कहाँ भूल आया था ?
⇒ कनानोर

22. गीत का स्वर किसका था ?
⇒ कान्वेंट की लङकियों का

23. लेखक कनानोर में कितने दिन रहा था ?
⇒ सत्रह दिन

24. ग्रेजुएट नवयुवक के अनुसार कन्याकुमारी मंे कितने शिक्षित नवयुवक बेराजगार थे ?
⇒ चार-पाँच सौ

25. ग्रेजुएट नवयुवक क्या बेचता था ?
⇒ फोटो-एलबम

26. ’’हम लोग सीपियों का गूदा खाते हैं और दार्शनिक सिद्धान्तों पर बहस करते हैं।’’ नवयुवक के इस कथन मंे किन भावों की अभिव्यंजना हैं ?
⇒ लाचारी व बेबसी

27. ’आखिरी चट्टान’ संस्मरण में निहित केन्द्रीय तत्व है –
⇒ प्राकृतिक सौन्दर्य

28. किसने लेखक के कागजों को मोङकर कापियाँ बना ली ?
⇒ चैकीदार

29. आखिरी चट्टान की तरफ जा रही युवतियाँ किस समस्या पर विचार कर रही थी ?
⇒ मोक्ष की समस्या पर

30. कन्याकुमारी के नौजवान क्या खाते थे ?
⇒ सीपियों का गूदा।

एक अद्भुत अपूर्व स्वप्न – निबंध प्रश्नोत्तर 

जामुन का पेङ – कहानी सारांश -महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सरोज स्मृति || व्याख्या || सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

1 thought on “आखिरी चट्टान – यात्रा संस्मरण || मोहन राकेश || प्रश्नोत्तर”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top