hindi literature question quiz 3 || hindi sahitya ||आदिकाल

दोस्तो  हिंदी साहित्य के सिलेक्टेड प्रश्नों के test सीरीज(hindi literature question quiz 3 || hindi sahitya) दी जा रही है जो आपकी किसी भी exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी ,पोस्ट के नीचे quiz के आंसर दिए गए है
 अगर हमारी कोशिश अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर जरुर करें 

Hindi Literature Question Quiz 3

हिन्दी साहित्य मिशन
प्रश्न संख्या: 50      टेस्ट – 3 ( आदिकाल सम्पूर्ण )                 पूर्णांक: 100
1. खीर पकाई जतन से चरखा दिया चला।
   आया कुत्ता खा गया बैठी ढोल बजा।।
अमीर खुसरो की यह रचना निम्नलिखित में किसके अन्तर्गत आती हैं ?
(अ) पहेली (ब) ढकोसला✔️
(स) मुकरी (द) दोसखुन
2. ’हिन्दी साहित्य का आदिकाल’ पुस्तक के लेखक हैं?
(अ) राहुल सांस्कृत्यायन       (ब) जार्ज ग्रियर्सन
(स) रामचन्द्र शुक्ल       (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी✔️
3. ’’सखी पिया को जो न देखूँ
   तो कैसे काटूँ अंधेरी रतियाँ।’’
यह पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) नन्ददास (ब) घनानन्द
(स) अमीर खुसरो✔️ (द) बिहारी
4. ’’अररर गोला छूटन लागे, सर-सर तीर रहे सन्नाय।
 गीला लागै जेहि हाथी के, मानो चोर संेध ह्वै जाय।।’’
इन पंक्तियों के कवि कौन हैं ?
(अ) चन्दबरदाई (ब) जगनिक✔️
(स) भूषण (द) जल्हण
5. ’’चन्दबरदाई हिन्दी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं और इनका ’पृथ्वीराज रासो’ हिन्दी का प्रथम महाकाव्य हैं –
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी       (ब) रामचन्द्र शुक्ल✔️
(स) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेव       (द) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
6. निम्नलिखित में किस कवि को ’अभिनव जयदेव’ की उपाधि मिली –
(अ) घनानन्द (ब) नन्ददास
(स) पुष्पदंत (द) विद्यापति✔️
7. ’’पुस्तक जल्हण हाथ दै चलि गज्जन नृप काज’’
यह पंक्ति किसकी हैं ?
(अ) गोरखनाथ (ब) स्वयंभू
(स) चन्दबरदाई✔️ (द) इनमें से कोई नहीं
8. ’देशीनाममाला’ के रचनाकार है –
(अ) धनपाल (ब) स्वयंभू
(स) हेमचन्द✔️ (द) दामोदर शर्मा
9. ’पुरुषपरीक्षा’ के रचनाकार है –
(अ) विद्यापति✔️ (ब) दामोदरन
(स) विद्याधर (द) जज्जल
10. ’जयमंयक जसचन्द्रिका’ के रचनाकार है –
(अ) केदार भट्ट (ब) धनपाल
(स) मधुकर कवि✔️ (द) दामोदर शर्मा
11. रामचन्द्र शुक्ल ने वीरगाथा काल के अन्तर्गत किस साहित्य को ’देशभाषा काव्य’ कहा हैं ?
(अ) जैन काव्य (ब) रासो काव्य✔️
(स) सिद्ध काव्य (द) नाथ काव्य
12. ’वयः सन्धि’ में ईश्वर से सन्धि कहाँ, ’सधस्नाता’ में ईश्वर से नाता कहाँ और ’अभिसार’ में भक्ति का सार कहाँ ? डाॅ. रामकुमार वर्मा का यह कथन किस कवि के सन्दर्भ में हैं ?
(अ) अमीर खुसरो (ब) धनपाल
(स) विद्यापति✔️ (द) अब्दुल रहमान
13. अमीर खुसरो की रचना ’खालिकबारी’ है –
(अ) कहानी (ब) उपन्यास
(स) शब्दकोश✔️ (द) नाटक
14. ’’हठयोग की साधना-पद्धति, तीव्र वैराग्य भाव, वर्ण-जाति के बन्धन से ऊपर उठने का आग्रह’’ आदि तीनों तत्त्व किस साधना प्रवृत्ति से सूचक हैं ?
(अ) बौद्ध      (ब) नाथ✔️
(स) जैन       (द) रामचरितमानस
15. आदिकाल की किस साधना पद्धति से ’कबीर’ प्रभावित थे ?
(अ) जैन             (ब) बौद्ध
(स) सिद्ध एवं नाथ✔️ (द) इनमें से कोई नहीं]
16. जैन धर्म सम्बन्धी रचनाएँ किस भाषा में रची गई ?
(अ) संस्कृत (ब) अपभ्रंश✔️
(स) पालि (द) प्राकृत
17. सरहपाद की प्रसिद्ध रचना थी
(अ) जयचन्द प्रकाश (ब) दोहाकोश✔️
(स) चर्यापद (द) योगचर्या
18. आदिकालीन युद्ध वर्णन में किस भाषा का प्रयोग हुआ ?
(अ) ब्रज (ब) खङी बोली
(स) अवधी (द) डिंगल✔️
19. संस्कृत के भवभूति की अपभ्रंश के किस कवि से तुलना की गई ?
(अ) स्वयंभू (ब) पुष्पदंत✔️
(स) रामसिंह (द) धनपाल
20. अमीर खुसरो के गुरु थे ?
(अ) कबीर      (ब) हजरत निजामुद्दीन औलिया✔️
(स) रामानन्द      (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
21. स्वयंभू रचित ’रिट्ठणेमि चरिउ’ में किस ईश्वर का वर्णन हैं ?
(अ) राम (ब) कृष्ण✔️
(स) शिव (द) ब्रह्मा
22. ’आसुग’ कवि द्वारा रचित रचना है
(अ) चन्दनबाला रास (ब) जीवदया रास
(स) बुद्धिरास (द) ’अ’ व ’ब’ दोनों✔️
23. आदिकालीन ’अब्दुर्रहमान’ का अपभ्रंश में नाम है
(अ) अद्धहमाण✔️ (ब) पूर्वमाण
(स) अब्दमाण (द) इनमें से कोई नहीं
24. आदिकालीन गीति-परम्परा के आदि कवि हैं –
(अ) चन्दबरदाई (ब) विद्यापति✔️
(स) अमीर खुसरो (द) अब्दुर्रहमान
25. प्रादेशिक बोलियों के साथ देश भाषा ब्रज के संयोग से बनी अपभ्रंश भाषा का नाम क्या हैं ?
(अ) डिंगल (ब) पिंगल✔️
(स) भोजपुरी (द) मैथिली
26. ’’एक थाल मोती से भरा सबके सिर पर औंधा धरा’’ यह आदिकालीन खङी बोली की पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) भोज (ब) हेमचन्द
(स) अमीर खुसरो✔️ (द) अब्दुर्रहमान
27. ’’मेरे इस कुकवित्त को बुधजन सुनेंगे नहीं और न अबुधजन अपनी अबुधता के कारण इसमें प्रवेश करेंगे’’- यह पंक्ति किस कवि ने किस रचना के लिए कही ?
(अ) अमीर खुसरो – ’खालिकबारी’
(ब) विद्यापति – ’कीर्तिलता’
(स) अब्दुर्रहमान – ’सन्देश रासक’✔️
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
28. ’रासो’ नए-नए रोमांस प्रस्तुत करता है और ’सन्देश रासक’ पुरानी प्रीति को निखार देता है’’ उक्त पंक्ति किस आलोचक की हैं ?
(अ) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) आचार्य  महावीर प्रसाद द्विवेदी
29. हिन्दी साहित्य के इतिहास का सर्वाधिक विवादास्पद काल माना जाता है –
(अ) आदिकाल✔️ (ब) भक्तिकाल
(स) रीतिकाल (द) आधुनिक काल
30. सहजयान के प्रवर्तक सिद्ध सरप्पा को किस विद्धान ने हिन्दी का प्रथम कवि माना है –
(अ) राहुल सांकृत्यायन✔️ (ब) शिवसिंह सेंगर
(स) रामचंद्र शुक्ल (द) रामकुमार वर्मा
31. सांध्य भाषा जो कि सिद्धों की मुख्य भाषा थी, में लिखा ग्रंथ चर्या पद किसकी रचना है –
(अ) शबरपा✔️ (ब) सरहपा
(स) लुइपा (द) कङप्पा
32. निम्न में से किस सिद्ध का स्थान 84 सिद्धों में सबसे ऊँचा माना जाता है –
(अ) शबरपा (ब) सरहपा
(स) लुइपा✔️ (द) कङप्पा
33. जाॅर्ज ग्रियर्सन के ’’दी माॅडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर आॅफ हिन्दुस्तान’’ का प्रथम हिन्दी अनुवाद निम्न में से किसने किया –
(अ) लक्ष्मीसागर वाष्णेय (ब) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेव
(स) मौलवी करीमुद्दीन (द) किशोरीलाल गुप्त✔️
34. गणपतिचंद गुप्त के अनुसार निम्न में से किस कृति को हिन्दी साहित्य की प्रथम कृति माना जाता है –
(अ) देवसेन कृत श्रावकाचार✔️
(ब) उद्योतन सूरी कृत ’’कुबलय माला’’
(स) सारंगधर कृत हमीर रासो
(द) सालिबद्ध सूरी भरतेश्वरी बाहुबली रास
35. निम्न में से कौनसे ग्रंथ में महोबा के वीर योद्धा आला-ऊदल का वर्णन है –
(अ) बीसलदेव रासो (ब) पृथ्वीराज रासो
(स) परमाल रासो✔️ (द) बीसलदेव रासो
36. निम्न में से किस विद्वान ने सर्वप्रथम पृथ्वीराज रासो की ऐतिहासिकता पर प्रश्न चिन्ह खङा किया –
(अ) कप्तान वर्ट (ब) जेम्स प्रिसेप
(स) डाॅ. वूलर✔️ (द) डाॅ. टेसितोरी
37. पृथ्वीराज रासो की किस कृति को सर्वाधिक प्रमाणित माना जाता है –
(अ) माता प्रसाद द्वारा सम्पादित✔️
(ब) कर्नल टाॅड द्वारा प्रस्तुत
(स) वृहद रूपान्तर
(द) मध्यम रूपान्तर
38. नखशिख प्रारम्भ करने वाला वह ग्रंथ जो हिन्दी साहित्य में प्रथम चम्पू काव्य के रूप में जाना जाता है-
(अ) रोङा कृत राउल वेल✔️
(ब) पीथल कृत वेल किसन रुक्मिणी री
(स) सरहपा कृत दूआ कोष
(द) अमीर खुसरो कृत दो सखुने
39. निम्न में से किस विद्धान ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल को संधि चारण काल कहा –
(अ) राहुल सांकृत्यायन (ब) शिवसिंह सेंगर
(स) रामचंद्र शुक्ल (द) रामकुमार वर्मा✔️
40. हिन्दी के आरंभिक रूप को अवहटठ किसने कहा –
(अ) भोलानाथ तिवारी (ब) भोलानाथ पांडेय
(स) भोलाशंकर व्यास✔️ (द) भुवशंकर मिश्र
41. ’भविसयत्तकहा’ नामक ग्रंथ के रचनाकार हैं –
(अ) धनपाल✔️ (ब) पुष्पदंत
(स) जोइन्दु (द) दामोदर कवि
42. अपभ्रंश व्याकरण हेमशब्दानुशासन के रचयिता है –
(अ) धनपाल (ब) विद्याधर
(स) हेमचंद✔️ (द) शालिभद्र सूरि
43. ’’नाल्ह रसायण आरंभई, सारदा तूठी ब्रह्मकुमारि।’’
किस रासो ग्रंथ की पंक्तियाँ हैं –
(अ) खुमाण रासो (ब) परमाल  रासो
(स) बीसलेदव रासो✔️ (द) हम्मीर रासो
44. किस रासो काव्य में मेघदूत और संदेशरासक परम्परा का विकास मिलता है –
(अ) बीसलदेव रासो✔️ (ब) खुमाण रासो
(स) हम्मीर रासो (द) परमाल रासो
45. हिन्दी साहित्य प्रथम महाकाव्य माना जाता है –
(अ) पृथ्वीराज रासो✔️ (ब) परमाल रासो
(स) खुमाण रासो (द) बीसलदेव रासो
46. रामचंद्र शुक्ल, डाॅ. वूलर, मुंशी देवीप्रसाद जैसे विद्वानों ने पृथ्वीराज रासो को माना है –
(अ) प्रमाणिक ग्रंथ (ब) अप्रमाणिक ग्रंथ✔️
(स) अर्द्ध अप्रामाणिकग्रंथ (द) इनमें से कोई नहीं
47. ’’पृथ्वीराज विजय’’ किसकी रचना है जिसके आधार पर सन् 1875 में डाॅ. वूलर ने पृथ्वीराज रासो को जाली ग्रंथ कहा –
(अ) चन्दवरदाई (ब) जयानक✔️
(स) जल्हण (द) मिश्र बंधु
48. जयचंद प्रकाश और जयमयंक जसचन्द्रिका का उल्लेख किस कृति में मिलता है –
(अ) रासो साहित्य      (ब) राठौङा री ख्यात✔️
(स) लोक साहित्य      (द) आदिकालीन साहित्य
49. ’पृथ्वीराज रासो’ को प्रामाणिक ग्रंथ नहीं मानने वाले विद्वान हैं –
(अ) कर्नल टाॅड (ब) श्यामसुंदर दास
(स) मिश्रबंधु (द) मुंशी देवी प्रसाद✔️
50. ’तज किराई शुअराई हिन्दी।’ नामक हिन्दी साहित्य के इतिहास के लेखक थे –
(अ) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेव (ब) शिवसिंह सेंगर
(स) मौलवी करीमुद्दीन✔️ (द) किशोरीलाल गुप्त
साहित्य quiz  1 

1 thought on “hindi literature question quiz 3 || hindi sahitya ||आदिकाल”

  1. मनमोहन

    महोदय आप के द्वारा उपलब्ध करवाए गए प्रश्नोत्तर अति महत्वपूर्ण हैं।आप का कार्य प्रशंसनीय है ।हमें सामग्री उपलब्ध करवाने की कृपा करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top