Hindi sahitya objective question quiz 8 ||सम्पूर्ण भक्तिकाल || Hindi sahitya

दोस्तो आज आप हिंदी साहित्य में भक्तिकाल विषय पर Hindi sahitya objective question quiz 8 से अपना मुल्यांकन करें ,इनके उत्तर सामने  दिए गए है |
हिन्दी साहित्य मिशन
प्रश्न संख्या: 50     टेस्ट – 8 सम्पूर्ण भक्तिकाल                    पूर्णांक: 100
1. किस रचना को ’तमिलवेद’ कहा जाता हैं ?
(अ) तमिल प्रकाश (ब) दिव्य प्रकाशम्
(स) नालियार वेदामृतम् (द) नालियर दिव्य प्रबन्धम्✔️
2. निम्नलिखित आचार्यों का वरिष्ठताक्रम क्या हैं ?
(अ) मध्वाचार्य-रामानुजाचार्य-निम्बकाचार्य
(ब) रामानुजाचार्य-मध्वाचार्य-निम्बकाचार्य✔️
(स) निम्बकाचार्य-रामानुजाचार्य-मध्वाचार्य
(द) मध्वाचार्य-निम्बकाचार्य-रामानुजाचार्य
3. ’भेदाभेदवाद’ किस दर्शन को कहा जाता हैं ?
(अ) द्वैताद्वैतवाद✔️ (ब) अद्वैतवाद
(स) विशिष्टाद्वैतवाद (द) द्वैतवाद
4. राम और कृष्ण किसके पूर्वावतार माने गए हैं ?
(अ) ब्रह्मा (ब) विष्णु✔️
(स) शिव (द) इनमें से कोई नहीं
5. ’रुद्र सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक हैं –
(अ) चक्रधर (ब) आचार्य पुण्डलिक
(स) चैतन्य महाप्रभु (द) विष्णु स्वामी✔️
6. ’द्वैतवाद’ के प्रतिष्ठापक आचार्य हैं ?
(अ) निम्बकाचार्य (ब) मध्वाचार्य✔️
(स) शंकराचार्य (द) वल्लभाचार्य
7. पाँच विषयों के समवेत ग्रहण को ’पांचरात्र धर्म’ कहते हैं, ये पाँच विषय क्या हैं ?
(अ) परमतत्व, मुक्ति, भुक्ति, योग, संसार✔️
(ब) माया, संसार, भक्ति, मोक्ष, योग
(स) मोक्ष, योग, ब्रह्म, जीव, संसार
(द) परमब्रह्म, जीव, जगत्, माया, भक्ति
8. रामानन्द के दीक्षागुरु कौन थे ?
(अ) नरहरिदास (ब) राघवानन्द✔️
(स) शंकराचार्य (द) निम्बकाचार्य
9. संत रज्जब का पूरा नाम है –
(अ) मोहम्मद रज्जब (ब) रज्जब अलीखाँ✔️
(स) रज्जबदास (द) सैयद रज्जब खाँ
10. जायसी की किस रचना में सूफी दर्शन का सैद्धान्तिक वर्णन मिलता हैं ?
(अ) आखिरी कलाम (ब) अखरावट✔️
(स) पद्मावत (द) चित्ररेखा

ये भी पढ़ें : हिंदी साहित्य quiz  1 

11. जायसी के विरह वर्णन में कौनसी विशेषता नहीं हैं?
(अ) एकपक्षीय प्रेम का चित्रण✔️
(ब) फारसी काव्य का प्रभाव
(स) लोक संस्कृति का चित्रण
(द) बारहमासा का वर्णन
12. किस आलोचक ने जायसी की अवधी को ’अवधी का अरघान’ कहा हैं ?
(अ) बच्चन सिंह✔️ (ब) रामकुमार वर्मा
(स) रामविलास शर्मा (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
13. ’पद्मावत’ का कौनसा खण्ड हिन्दी साहित्य की अनुपम निधि माना जाता हैं ?
(अ) पद्मावती वियोग खण्ड
(ब) सिंहल द्वीप वर्णन खण्ड
(स) नागमती वियोग खण्ड✔️
(द) रत्नसेन विदाई खण्ड
14. निर्गुण संत कवियों में सबसे पढे़-लिखे व शास्त्रज्ञ संत कौन थे ?
(अ) नानकदेव (ब) सुन्दरदास✔️
(स) दादू (द) रज्जब
15. संत कवियों के संदर्भ में कौनसा कथन असत्य हैं ?
(अ) लगभग सभी कवि पिछङे वर्ग से थे
(ब) उन्होंने भक्ति साधना के साथ कर्म को भी महत्त्व दिया
(स) सभी संत कवि संन्यासी थे✔️
(द) उन्होंने ज्ञान और प्रेम को समान महत्त्व दिया
16. संत काव्य और सूफी काव्य में कौनसी विशेषता असमान हैं ?
(अ) गुरु का महत्त्व
(ब) माया या शैतान का विरोध
(स) प्रेम की प्रधानता
(द) खण्डनात्मक प्रवृत्ति✔️
17. वल्लभाचार्य से भेंट होने पर सूरदास ने कौनसा पद गाया था ?
(अ) प्रभु हौं सब पतितन कौ टीकौं✔️
(ब) मधुबन तुम कत रहत हरे
(स) निर्गुन कौन देस को बासी
(द) ऊधौ, मोंहि ब्रज बिसरत नाहीं
18. कृष्ण भक्ति काव्य में वर्णित ’भ्रमरगीत’ का मुख्य प्रतिपाद्य हैं –
(अ) गोपियों का विरह वर्णन
(ब) सगुण भक्ति की प्रतिष्ठा✔️
(स) कृष्ण के प्रति गोपियों की प्रेम व्यंजना
(द) उक्ति-वैचित्र्य का प्रदर्शन
19. गौङीय सम्प्रदाय के प्रवत्र्तक कौन हैं ?
(अ) चैतन्य महाप्रभु✔️ (ब) स्वामी हरिदास
(स) निम्बकाचार्य (द) विद्यापति
20. उत्तर भारत में राम भक्ति का प्रवत्र्तन आचार्य रामानुज की परम्परा में राघवानन्द द्वारा प्रारम्भ हुआ और उनके शिष्य ने उसे युगानुकूल भाव भूमि प्रदान की। राघवानन्द के शिष्य कौन थे ?
(अ) अग्रदास (ब) रामानन्द✔️
(स) तुलसीदास (द) स्वामी हरिदास
21. किस आलोचक ने तुलसीदास को ’बुद्धदेव के बाद सबसे बङा लोकनायक’ कहा हैं ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) फादर कामिक बुल्के
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) जाॅर्ज ग्रियर्सन✔️
22. ’कवितावली’ का मुख्य छन्द है –
(अ) दोहा-चैपाई (ब) दोहा-कवित्त
(स) कुण्डलिया (द) कवित्त-सवैया✔️
23. तुलसीदास की किस रचना को ’मृत्युपीङा की चीख’ कहा गया हैं ?
(अ) रामाज्ञा प्रश्नावली (ब) रामचरितमानस
(स) हनुमानबाहुक✔️ (द) विनय पत्रिका
24. रामचरितमानस में प्रत्येक काण्ड का आरम्भ किससे किया गया हैं ?
(अ) गुरु वन्दना (ब) संत वन्दना
(स) कवि वन्दना (द) मंगलाचरण✔️
25. तुलसीदास की अन्तिम रचना है –
(अ) हनुमानबाहुक✔️ (ब) विनयपत्रिका
(स) रामचरितमानस (द) गीतावली
26. तुलसीदास की किस रचना पर कालिदास के ’कुमार-सम्भव’ का विशेष प्रभाव दिखाई पङता हैं ?
(अ) पार्वतीमंगल✔️ (ब) जानकीमंगल
(स) कवितावली (द) गीतावली
27. तुलसीदास की कौनसी रचना गीतिकाव्य के अन्तर्गत नहीं आती ?
(अ) गीतावली (ब) कृष्णगीतावली
(स) कवितावली✔️ (द) विनयपत्रिका
28. ’जानकीमंगल’ और ’पार्वतीमंगल’ का काव्य रूप क्या हैं ?
(अ) महाकाव्य (ब) खण्डकाव्य✔️
(स) मुक्तककाव्य (द) गीतिकाव्य
29. तुलसी ने अपने अभावग्रस्त बचपन का उल्लेख किस रचना में किया हैं ?
(अ) रामचरितमानस (ब) कवितावली✔️
(स) रामाज्ञाप्रश्न (द) दोहावली

हिंदी साहित्य quiz 3 

30. ’रामचन्द्रिका’ का रचनाकाल है –
(अ) 1591 ई. (ब) 1600 ई.
(स) 1601 ई.✔️ (द) 1607 ई.
31. ’रामचन्द्रिका’ में कुल कितने प्रकाश (अनुच्छेद) हैं ?
(अ) 39✔️ (ब) 41
(स) 51 (द) 70
32. अकबर के दरबार में सम्मानित संगीतज्ञ तानसेन किस सम्प्रदाय से जुङे हुए थे ?
(अ) वल्लभ सम्प्रदाय✔️ (ब) रसिक सम्प्रदाय
(स) ब्रह्म सम्प्रदाय (द) रुद्र सम्प्रदाय
33. रहीम का ज्योतिष ग्रन्थ निम्नलिखित में कौनसा हैं?
(अ) मदनाष्टक (ब) दोहावली
(स) बरवैनायिका भेद (द) खेटकौतुक जातकम्✔️
34. रहीम का समय क्या हैं ?
(अ) सन् 1556-1627✔️ (ब) सन् 1500-1575
(स) सन् 1495-1570 (द) सन् 1580-1640
35. नूरजहाँ ने कुपित होकर किस कवि को हाथी से कुचलवा कर मरवा दिया था ?
(अ) रहीम (ब) गंग✔️
(स) कबीर (द) इनमें से कोई नहीं
36. निम्नलिखित में से नन्ददास की सर्वश्रेष्ठ कृति कौनसी मानी जाती हैं ?
(अ) रासपंचाध्यायी✔️ (ब) अनेकार्थमंजरी
(स) सुदामाचरित (द) मानमंजरी

डॉ. नगेन्द्र  जीवन परिचय देखें 

37. ’’अपने पौरुष से हताश जाति के लिए भगवान की शक्ति और करुणा की ओर ध्यान ले जाने के अतिरिक्त दूसरा मार्ग ही क्या था ?’’
यह कथन किस लेखक का हैं ?
(अ) रामविलास शर्मा (ब) रामचन्द्र शुक्ल✔️
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) नन्ददुलारे वाजपेई
38. किसने कबीर को ’रैडिकल सुधारक’ कहा हैं ?
(अ) नामवर सिंह (ब) बच्चन सिंह✔️
(स) रामविलास शर्मा (द) मैनेजर पाण्डेय
39. सूरा सो पहिचानियै लरै दीन के हेत।
    पुरजा पुरजा कटि मरै कबहुँ न छाँङे खेत।।
यह दोहा किस कवि का हैं ?
(अ) कबीर✔️ (ब) सूरदास
(स) नानकदेव (द) घनानन्द
40. ’’साखी सबदी दोहरा कहि कहिनी उपखान।
    भगति निरूपहिं भगत कलि निंदहिं वेद पुरान।।’’
यह किस कवि की यह पंक्तियाँ हैं ?
(अ) रैदास (ब) तुलसीदास✔️
(स) कबीर (द) नानक
41. ’’प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी।’’ शीर्षक पद किसका हैं ?
(अ) कबीर (ब) मीराबाई
(स) दादू (द) रैदास✔️
42. ’’सो जोगी जाके मन में मुद्रा।
     रात दिवस न करई निद्रा।।’’
यह किसकी पंक्ति है ?
(अ) कबीर✔️ (ब) मलूकदास
(स) दादू (द) रज्जब
43. ’’हौं सब कविन्ह केर पिछलगा,
    किछु कहि चला तबल देइ डगा।’’
यह किस कवि की पंक्ति हैं ?
(अ) तुलसीदास (ब) ईश्वरदास
(स) कबीर (द) जायसी✔️
44. ’’मानुस प्रेम भयहु बैकुंठी, नाहित काह छार भइ मूँठी।।’’
यह किस कवि की पंक्ति हैं ?
(अ) जायसी✔️ (ब) तुलसीदास
(स) केशवदास (द) नन्ददास
45. मोहम्मद जीवन जल भरन रहँट घरी के रीति।
    घरी सो आई ज्यों भरी ढरी जनम गा बीति।।
यह किसकी पंक्तियाँ हैं ?
(अ) रहीम (ब) रसखान
(स) कुतुबन (द) जायसी✔️
46. ’’भारतवर्ष का लोकनायक वही हो सकता है, जो समन्वय करने का अपार धैर्य लेकर आया हो।’’
यह कथन किस लेखक का हैं ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल   (ब) राहुल सांकृत्यायन
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️  (द) परशुराम चतुर्वेदी
47. लाज न लागत आपुको दौरे आयहु साथ।
   धिक-धिक ऐसे प्रेम को, कहा कहहु मैं नाथ।।
यह किसकी पंक्तियाँ हैं ?
(अ) मीराँबाई (ब) तुलसीदास
(स) सहजोबाई (द) रत्नावली✔️
48. ’’इसका स्वरूप तो प्रबन्ध काव्य का-सा है, परन्तु कथा का प्रवाह प्रबन्ध काव्य के अनुरूप नहीं हुआ, अलंकारों को अनावश्यक महत्त्व दिया गया है।’’रामचन्द्र शुक्ल का यह कथन किस ग्रन्थ के संदर्भ में है?
(अ) रामचन्द्रिका✔️ (ब) रामचरितमानस
(स) पद्मावत (द) पृथ्वीराज रासो
49. ’’भलो बुरो न तू गुनै बृथा कथा कहै सुनै न।
    रामदेव गाई है न देवलोक पाई है।’’
यह पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) रामानन्द (ब) तुलसीदास
(स) केशवदास✔️ (द) ईश्वरदास

हिंदी साहित्य quiz 3 

50. ’’यदि कहीं रमणीय, सुन्दर, अद्वैती रहस्यवाद है तो ……में , जिसकी भावुकता उच्चकोटि की है।’’ रामचन्द्र शुक्ल के इस कथन में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(अ) मलिक मोहम्मद जायसी✔️ (ब) कबीरदास
(स) तुलसीदास     (द) सूरदास

अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी तो पोस्ट को शेयर जरुर करें 

  • hazari prasad dwivedi
  • Hindi sahitya objective question quiz 8

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top