Hindi sahitya objective question quiz 9 || भारतेन्दु काल || Hindi sahitya

दोस्तो आज की पोस्ट में Hindi sahitya objective question quiz 9 जो कि भारतेंदु काल  पर आधारित है ,आप इसे अच्छे से तैयार करें |

Hindi sahitya objective question quiz 9

हिन्दी साहित्य मिशन
प्रश्न संख्या: 50     टेस्ट -10 भारतेन्दु काल           पूर्णांक: 100
1. ’भाषायोगवाशिष्ठ’ के रचयिता का नाम क्या हैं ?
(अ) गंग (ब) गोकुलनाथ
(स) नाभादास (द) रामप्रसाद निरंजनी✔️
2. ’उदयभान चरित’ किस रचना का दूसरा नाम है –
(अ) प्रेमसागर (ब) सुखसागर
(स) रानी केतकी की कहानी✔️ (द) नासिकेतोपाख्यान
3. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी गद्य के प्रवर्तकों में इनमें से किस लेखक ने पुरजोर ढंग से किया –
(अ) श्रद्धाराम फुल्लौरी (ब) सदासुखलाल✔️
(स) इंशा अल्ला खाँ (द) भारतेन्दु
4. ’इतिहास तिमिरनाशक’ पुस्तक के लेखक का नाम क्या हैं ?
(अ) भारतेन्दु     (ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) प्रतापनारायण मिश्र     (द) शिवप्रसाद सितारेहिन्द✔️
5. ’मानव धर्म सार’ पुस्तक के रचयिता का नाम बताइए-
(अ) राजा लक्ष्मणसिंह (ब) शिवप्रसाद सितारे हिन्द✔️
(स) बालकृष्ण भट्ट (द) अध्यापक पूर्णसिंह
6. ’हमारे मत में हिन्दी और उर्दू दो बोली न्यारी-न्यारी है। यह कथन किस लेखक का है –
(अ) सर सैयद अहमद खाँ (ब) राजा लक्ष्मण सिंह✔️
(स) सितारेहिन्द (द) इंशा अल्ला खाँ
7. इनमें से ’पडिताऊपन’ किस लेखक की भाषा में शुक्लजी ने माना है –
(अ) सदल मिश्र (ब) इंशा अल्ला खाँ
(स) सदासुखलाल✔️ (द) लल्लू लाल
8. हिन्दी साहित्य को नवीन विषयों की ओर प्रवृत्त करने का श्रेय किस लेखक को दिया गया है –
(अ) प्रेमचन्द       (ब) भारतेन्दु✔️
(स) प्रसाद       (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी
9. चूरन साहब लोग जो खाता, सारा हिंद हजम कर जाता।’ यह पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) प्रतापनारायण मिश्र (ब) जयशंकर प्रसाद
(स) भारतेन्दु✔️ (द) राधाचरण गोस्वामी
10. इनमें से भारतेन्दु मण्डल का लेखक कौन हैं ?
(अ) बदरीनारायण चौधरी प्रेमघन✔️
(ब) सरदार पूर्ण सिंह
(स) मैथिलीशरण गुप्त
(द) अयोध्या सिंह उपाध्याय

 

11. भारतेन्दु ने किस नाटक में अभिनय किया था –
(अ) विद्यासुन्दर (ब) जानकी मंगल✔️
(स) नीलदेवी (द) सती प्रताप
12. भारतेन्दु युग के कवियों में से ’हर गंगा’ कविता किसने लिखी –
(अ) भारतेन्दु (ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) बदरीनारायण चौधरी (द) प्रतापनारायण मिश्र✔️
13. ’हमारो उत्तम भारत देस’ नामक कविता किसकी रचना है –
(अ) राधाचरण गोस्वामी✔️ (ब) राधाकृष्णदास
(स) बदरीनारायण चौधरी (द) भारतेन्दु
14. ’’जो विषया संतन तजी ताहि मूढ़ लपटात, जो नर डारत वमन करि स्वान स्वाद सौ खात।’’ यह दोहा किस कवि का हैं ?
(अ) कबीर (ब) भारतेन्दु
(स) तुलसी (द) राधाकृष्णदास✔️
15. भारतेन्दु युग का कौन-सा कवि पुष्टिमार्ग में दीक्षित था –
(अ) बालकृष्ण भट्ट (ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र✔️
(स) बदरीनारायण चौधरी (द) प्रतापनारायण मिश्र
16. इनमें से कौनसी प्रवृत्ति भारतेन्दु काल की है –
(अ) भाषा में लाक्षणिकता (ब) समस्यापूर्ति✔️
(स) इतिवृत्तात्मकता    (द) संस्कृत वर्ण वृत्तों का प्रयोग
17. ’नीति विनोद’ के रचयिता का नाम क्या हैं ?
(अ) गोविन्द गिल्लाभाई✔️ (ब) राधाचरण गोस्वामी
(स) भारतेन्दु (द) अम्बिकादत्त व्यास
18. ’वे प्राचीन और नवीन का योग इस ढंग से करते थे कि कहीं से जोङ नहीं जान पङता था।’’ भारतेन्दु युग के कवियांे के विषय में यह टिप्पणी किसकी हैं ?
(अ) रामविलास शर्मा (ब) आचार्य शुक्ल✔️
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी
19. जगन्नाथ दास रत्नाकर के काव्य गुरु इनमें से कौन हैं ?
(अ) नवनीत चतुर्वेदी✔️ (ब) भारतेन्दु
(स) रामकृष्ण वर्मा (द) हरिऔध
20. ’हो हो होरी’ किसकी काव्य कृति हैं ?
(अ) अम्बिकादत्त व्यास✔️ (ब) जगमोहन सिंह
(स) राधाकृष्णदास (द) नवनीत चतुर्वेदी

 

21. कानपुर के रसिक समाज से किस कवि को सम्बन्ध था ?
(अ) भारतेन्दु (ब) अम्बिकादत्त व्यास
(स) प्रतापनारायण मिश्र✔️ (द) राधाकृष्णदास
22. नागरी नीरद नामक साप्ताहिक पत्र के सम्पादक कौन थे ?
(अ) प्रतापनारायण मिश्र (ब) भारतेन्दु
(स) हरिऔध (द) बदरीनारायण चौधरी✔️
23. कौनसा हिन्दी कवि ’अब्र’ उपनाम से उर्दू में कविता लिखता था ?
(अ) भारतेन्दु (ब) श्रीधर पाठक
(स) अम्बिकादत्त व्यास (द) प्रेमघन✔️
24. बिहारी के दोहों का कुण्डलिनी में विस्तार इनमें से किस कवि ने किया ?
(अ) अम्बिकादत्त व्यास✔️ (ब) जगन्नाथदास रत्नाकर
(स) प्रेमघन (द) नवनीत चतुर्वेदी
25. रहीम के दोहों पर कुण्डलिया किसने बनाई हैं ?
(अ) ठा. जगमोहन सिंह (ब) अम्बिकादत्तव्यास
(स) राधाकृष्णदास✔️ (द) दुर्गादत्त व्यास
26. ’फूलों का गुच्छा’ रचना के रचनाकार हैं –
(अ) उदयशंकर भट्ट (ब) राधाकृष्णदास
(स) भारतेन्दु✔️ (द) निर्मल वर्मा
27. ’प्रेम सम्पत्तिलता’ के रचयिता कौन हैं ?
(अ) ठा. जगमोहन सिंह✔️ (ब) गयाप्रसाद शुक्ल
(स) निराला (द) प्रसाद
28. ’बकरी विलाप’ किसकी कृति हैं ?
(अ) मैथिलीशरण गुप्त (ब) भारतेन्दु✔️
(स) श्रीधर पाठक (द) मुकुटधर पाण्डेय
29. पावस पचासा कृति के रचयिता है –
(अ) सुभद्राकुमारी चौहान (ब) अंबिकादत्त व्यास✔️
(स) दिनकर (द) निराला
30. ’सुकवि सतसई’ कृति के रचनाकार हैं –
(अ) नाथूराम शर्मा शंकर (ब) राधाकृष्णदास
(स) अंबिकादत्त व्यास✔️ (द) गयाप्रसाद शुक्ल

 

31. ’हार्दिक हर्षादर्श’ किसकी रचना हैं ?
(अ) बालकृष्ण भट्ट (ब) प्रेमघन✔️
(स) सुभद्रा कुमारी चौहान (द) दिनकर
32. ’उर्दू का स्यापा’ के रचनाकार हैं –
(अ) माखनलाल चतुर्वेदी (ब) रामनरेश त्रिपाठी
(स) भारतेन्दु✔️ (द) रामचरित उपाध्याय
33. ’देवयानी’ किसकी रचना है –
(अ) ठा. जगमोहन सिंह✔️ (ब) भारतेन्दु
(स) राधाकृष्णदास (द) सत्यनारायण
34. ’’धन्य भूमि भारत सब रतननि की उपजावनि’’ पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) प्रेमघन✔️ (ब) भारतेन्दु
(स) नरेश मेहता (द) राधाकृष्णदास
35. भारतेन्दु ने अपनी किस कविता में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की प्रत्यक्ष रूप से प्रेरणा दी हैं ?
(अ) फूलों का गुच्छा (ब) उर्दू का श्यापा
(स) प्रबोधिनी✔️ (द) प्रेम सरोवर
36. ’रोवहु, सब मिलि, आवहु भारत भाई’ पंक्ति किसकी हैं ?
(अ) ठा. जगमोहन सिंह (ब) नाथूराम शंकर
(स) भारतेन्दु✔️ (द) उदयशंकर
37. इनमें से भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के काव्य की विशेषता नहीं है ?
(अ) राष्ट्रीयता का स्वर
(ब) लोकगीत की शैली पर सामाजिक कविता
(स) उपरोक्त सभी
(द) प्रकृति के उद्दीपन रूप का चित्रण✔️
38. ’पूरी अमी की कटोरिया सी, चिरजीवों विक्टोरिया रानी’ समस्या के पूरा होने पर किस कवि को ’सुकवि’ की उपाधि प्रदान की गई –
(अ) भारतेन्दु (ब)  मैथिलीशरण गुप्त
(स) अंबिकादत्त व्यास✔️ (द) श्रीधर पाठक
39. खङी बोली हिन्दी की प्रथम गद्य रचना किसे माना गया है –
(अ) भाषा योगवासिष्ठ✔️ (ब) प्रेमसागर
(स) सुखसागर (द) चंद छंद बरनन की महिमा
40. हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में ’हम आधुनिक’ शब्द का क्या अर्थ ग्रहण करेंगे ?
(अ) परम्परा विरुद्ध दृष्टिकोण
(ब) वैज्ञानिक दृष्टिकोण
(स) मध्यकाल से भिन्न और नवीन इहलौकिक दृष्टिकोण✔️
(द) वेद सम्मत जीवन दृष्टि
41. आधुनिक हिन्दी गद्य के प्रवर्तन का श्रेय किसे जाता हैं ?
(अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र✔️ (ब) राजा लक्ष्मण सिंह
(स) बालकृष्ण भट्ट (द) सितारे हिन्द
42. लल्लू लाल जी कृत प्रेमसागर के विषय में कौन-सा कथन सत्य हैं ?
(अ) यह एक अनुवाद ग्रन्थ है
(ब) इसकी भाषा कथा-वार्ता के अनुरूप हैं। इसके शब्द रूप अनिश्चित, भाषा ब्रजी रंजित तथा शैली पंडिताऊ है।✔️
(स) इसका अनुवाद अंग्रेजी भाषा में भी हुआ है
(द) यह भारतेन्दु-परवर्ती रचना है
43. आरंभिक खङी बोली गद्य के कौनसे दो आधार स्तंभ फोर्ट विलियम काॅलेज में ’भाषा मुंशी’ के रूप में नियुक्त थे ?
(अ) लल्लू लाल और सदल मिश्र✔️
(ब) इंशाअल्ला खाँ और मुंशी सदासुखलाल
(स) लल्लूलाल और मुंशी सदासुखलाल
(द) सदल मिश्र और इंशाअल्ला खाँ
44. किस आरंभिक खङी बोली के लेखक ने ’निसार’ उपनाम से उर्दू में भी साहित्य-रचना की ?
(अ) मुंशी सदासुखलाल✔️ (ब) लल्लू लाल
(स) सदल मिश्र (द) दौलतराम
45. राजा लक्ष्मणसिंह का खङी बोली के स्वरूप संबंधी मत क्या था ?
(अ) विशुद्ध उर्दू परक (ब) हिन्दी-उर्दू मिश्रित
(स) संस्कृत-उर्दू मिश्रित (द) विशुद्ध संस्कृतनिष्ठ✔️
46. भारतेन्दु द्वारा स्थिर किए गए खङी बोली-गद्य के स्वरूप निर्माण के निम्नांकित आधारों में असत्य हैं ?
(अ) हिन्दी के तद्भव और प्रचलित शब्दों का प्रयोग
(ब) शब्दों को तोङ-मरोङकर निर्मित करना✔️
(स) उर्दू-फारसी के लोक-व्यवहृत शब्द
(द) संस्कृत के मूल स्रोत से शब्दों का ग्रहण
47. उन्नीसवीं सदी के आरंभ में 4 ऐसे लेखक आविर्भूत हुए जिन्हांेने हिंदी गद्य की आधारशिला रखी। इनमें से किसकी गद्य-शैली परवर्ती गद्य-लेखकों द्वारा अपनाई गई ?
(अ) इंशाअल्ला खाँ (ब) सदल मिश्र✔️
(स) सदासुखलाल (द) लल्लू लाल
48. हिन्दी-उर्दू विवाद को किस राजनेता ने साम्प्रदायिक रंग देते हुए उर्दू को ’मुसलमानों की निशानी’ बताया –
(अ) मुहम्मद अली जिन्ना (ब) इंशाअल्ला खाँ
(स) सैयद अहमद खान✔️ (द) कैफी आजमी
49. इनमें से कौन भारतेन्दु मण्डल का लेखक नहीं है-
(अ) बालकृष्ण भट्ट (ब) प्रतापनारायण मिश्र
(स) ठा. जगमोहन सिंह (द) गुलाबराय✔️
50. भारतेन्दु जी के सम्पादकत्व में इनमें से कौनसी पत्रिका निकलती थी –
(अ) हंस (ब) सुधा
(स) हरिश्चन्द्र चन्द्रिका✔️ (द) मित्र विलास
दोस्तो अगर हमारे द्वारा यह प्रयास आपको अच्छा लगे तो पोस्ट को शेयर जरुर करें 

1 thought on “Hindi sahitya objective question quiz 9 || भारतेन्दु काल || Hindi sahitya”

  1. गौतमजीत मेहरा

    बहुत सार्थक और सराहनीय प्रयास के लिए आपको धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top