Hindi Sahitya Question paper || Quiz 12 || प्रगतिवाद और प्रयोगवाद 

Hindi Sahitya Question paper
Hindi Sahitya Question paper
हिन्दी साहित्य मिशन
प्रश्न संख्या: 50      टेस्ट – 13 प्रगतिवाद और प्रयोगवाद        पूर्णांक: 100
1. भारत में प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई थी ?
(अ) 1935 (ब) 1936✔️
(स) 1937 (द) 1938
2. प्रगतिवाद का आधार है ?
(अ) रहस्यवाद (ब) छायावाद
(स) प्रकृतिवाद (द) द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद✔️
3. निम्न में से कौन प्रगतिवादी कवि नहीं है ?
(अ) सुमित्रानंदन पंत (ब) निराला
(स) अज्ञेय✔️ (द) शिवमंगल सिंह सुमन
4. प्रसिद्ध काव्य संग्रह ’सतरंगे पंखों वाली’ के रचनाकार है –
(अ) केदारनाथ अग्रवाल (ब) नागार्जुन✔️
(स) त्रिलोचन (द) भगवती चरण वर्मा
5. पंत ने अपनी किस कृति में ’प्रगतिवाद को युग की वीणा बताया है ?
(अ) पल्लव (ब) वीणा
(स) युगवाणी✔️ (द) ग्रन्थि

रस का अर्थ व रस के भेद जानें 

6. निराला की वह रचना, जिसमें सर्वहारा वर्ग की दीन दशा का उल्लेख हुआ है –
(अ) वह तोङती पत्थर✔️ (ब) सरोज स्मृति
(स) वन वेला (द) अनामिका
7. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
(अ) मुक्तिमार्ग-भारत भूषण अग्रवाल
(ब) पिघलते पत्थर-रांगेय राघव
(स) अजेय खंडहर-निराला✔️
(द) प्रलय सृजन-शिवमंगल सिंह
8. ’मांझी न बजाओ बंशी’ कविता के रचयिता हैं –
(अ) सुमित्रानंदन पंत (ब) नागार्जुन
(स) रांगेय राघव (द) केदारनाथ अग्रवाल✔️
9. ’फूल नहीं रंग बोलते हैं’ नामक काव्य संग्रह के रचयिता हैं –
(अ) मुक्तिबोध (ब) निराला
(स) केदारनाथ अग्रवाल✔️ (द) त्रिलोचन
10. नागार्जुन का वास्तविक नाम है –
(अ) वैद्यनाथ मिश्र✔️ (ब) केदारनाथ पांडेय
(स) दयानाथ मिश्र (द) गिरिजाशंकर पांडेय
11. नागार्जुन ने लाहौर में किस पत्रिका का कुछ दिनों के लिए संपादन किया था ?
(अ) हंस (ब) आलोचना
(स) सुबंधु (द) दीपक✔️
12. इंदिरा गांधी की राजनीति को केन्द्र बनाकर किस कवि ने उन पर आरोप लगाकर कविता की ?
(अ) नागार्जुन✔️ (ब) निराला
(स) पंत (द) महादेवी वर्मा
13. ’सिंदूर तिलकित भाल’ और ’तुम्हारी दंतुरित मुस्कान’ कविताओं का रचनाकार कौन है ?
(अ) नागार्जुन✔️ (ब) बच्चन
(स) निराला (द) हरिऔध
14. ’रत्नगर्भ’ खण्डकाव्य के रचयिता कौन हैं ?
(अ) नागार्जुन✔️ (ब) निराला
(स) हरिऔध (द) दिनकर
15. कबीर के उपरान्त हर विध्वंशकारी और जन विरोधी शक्ति को सर्वाधिक खुली चुनौती देने वाला साहित्यकार है-
(अ) निराला (ब) नागार्जुन✔️
(स) दिनकर (द) हरिऔध

रस का अर्थ व रस के भेद जानें 

16. ’चमगादङ की वृत्ति न लेकिन मैंने सीखी
     दृढ़ निष्ठा अपना न सका मैं श्वान सरीखी।’’
उपर्युक्त पंक्तियों में वर्णित चमगादङ और श्वान किसके प्रतीक है ?
(अ) सन्ता लोलुप नेताओं के
(ब) लालची और स्वार्थी व्यक्तियों के
(स) चाटुकार कवि और लेखकों के✔️
(द) शोषक वर्ग के
17. प्रगतिवादी काव्य की समय सीमा क्या है ?
(अ) 1920-1936 ई. (ब) 1936-1943  ई.✔️
(स) 1950-1960 ई. (द) 1900-1918 ई.
18. हिन्दी का कौनसा कवि मैथिली में ’यात्री’ नाम से लिखता था ?
(अ) त्रिलोचन (ब) धूमिल
(स) सुमन (द) नागार्जुन✔️
19. इनमें से कौन प्रगतिवादी कवि नहीं है ?
(अ) हरिऔध✔️ (ब) त्रिलोचन
(स) नागार्जुन (द) केदारनाथ अग्रवाल
20. ’’मारो, मारो, मारो हंसिया, हिंसा और अहिंसा क्या हैं’’ यह पंक्ति किस कवि है ?
(अ) केदारनाथ अग्रवाल✔️ (ब) रामविलास शर्मा
(स) रांगेय राघव (द) जयशंकर प्रसाद

Hindi sahitya question paper 2

21. ऐसे प्रगतिवादी कवि जो बङे कवि तो नहीं बन पाये, किंतु बङे आलोचक बन गये ?
(अ) रामविलास शर्मा✔️ (ब) प्रकाशचन्द गुप्त
(स) नागार्जुन (द) केदारनाथ अग्रवाल
22. लंदन में गठित ’भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ’ का नेतृत्व किया था ?
(अ) प्रेमचन्द (ब) निर्मल वर्मा
(स) मुल्कराज आनंद व सज्जाद जहीर✔️
(द) नागार्जुन व केदारनाथ अग्रवाल
23. निम्नलिखित में से किसे प्रगतिवाद का प्रवर्तक माना गया है ?
(अ) प्रेमचन्द (ब) निराला
(स) पंत✔️ (द) बालकृष्ण शर्मा नवीन
24. प्रगतिवाद की प्रमुख प्रवृत्तियों में से कौनसी प्रवृत्ति नहीं थी ?
(अ) यह मार्क्सवादी चिंतन धारा पर आधृत है
(ब) यह सामाजिक यथार्थ को साहित्य का उद्देश्य मानता है
(स) इसमें प्रकृति चित्रण को प्रधानता दी गयी✔️
(द) यह भाषा के सरल-अभिधात्मक रूप का समर्थक रहा
25. निम्न में से कौनसी रचना रांगेय राघव की नहीं है?
(अ) अजेय खंडहर (ब) पांचाली
(स) मेधावी (द) युगधारा✔️
26. शिवदान सिंह का लेख ’’भारत में प्रगतिशील साहित्य की आवश्यकता’’ किस पत्रिका में प्रकाशित हुआ था ?
(अ) हंस (ब) जागरण
(स) आलोचना (द) विशाल भारत✔️

रस का अर्थ व रस के भेद जानें 

27. ’हिल्लोल’ नामक रचना के रचनाकार है –
(अ) नागार्जुन (ब) त्रिलोचन
(स) नरेन्द्र शर्मा (द) शिवमंगल सिंह सुमन✔️
28. ’सबका अपना आकाश’ किसका काव्य संग्रह है ?
(अ) नागार्जुन (ब) त्रिलोचन✔️
(स) अज्ञेय (द) मुक्तिबोध
29. ’राह के दीपक’ किसकी रचना है –
(अ) रांगेय राघव✔️ (ब) वीरेन्द्र मिश्र
(स) कुँवर बेचैन (द) अनूप अशेष
30. ’संशय की एक रात’ का कथानक किससे संबंधित है ?
(अ) कृष्णकथा (ब) महाभारत
(स) रामकथा✔️ (द) कोई नहीं

Hindi sahitya question paper 3

31. ’तार सप्तक’ का प्रकाशन कब हुआ था ?
(अ) 1943✔️ (ब) 1944
(स) 1945 (द) 1946
32. ’आँगन के पार द्वार’ काव्य संग्रह कितने खण्डों में विभक्त है –
(अ) दो (ब) तीन✔️
(स) चार (द) पाँच
33. ’दुःख सबको माँजता है-किसने कहा है ?
(अ) निराला (ब) मुक्तिबोध
(स) अज्ञेय ✔️(द) नेमिचन्द्र जैन
34. सन् 1947 में अज्ञेय ने किस पत्रिका का संपादन किया, जिसके माध्यम से प्रयोगवादी काव्यांदोलन को शक्ति मिली ?
(अ) हंस (ब) प्रतीक✔️
(स) रूपाभ (द) समन्वय
35. धर्मवीर भारती की रचनाएँ किस सप्तक में प्रकाशित हुई थी ?
(अ) तार सप्तक (ब) दूसरा सप्तक✔️
(स) तीसरा सप्तक (द) उपर्युक्त सभी
36. समकालीन समीक्षा में अस्तित्ववादी किसे घोषित किया गया है ?
(अ) अज्ञेय✔️ (ब) नागार्जुन
(स) निराला (द) मुक्तिबोध

रस का अर्थ व रस के भेद जानें 

37. ’मैं प्रयोगवाद का अगुवा नहीं पिछलगुवा हूँ’’ उपर्युक्त कथन किसका है ?
(अ) अज्ञेय (ब) जगदीश गुप्त
(स) दिनकर✔️ (द) मुक्तिबोध
38. प्रयोगवाद का सबसे बङा दोष था –
(अ) लोक कल्याण की उपेक्षा✔️
(ब) नवीन के प्रति अतिशय मोह
(स) रूढ़ियों का विरोध
(द) नए प्रतीकों का सर्वथा अभाव
39. भवानीप्रसाद मिश्र की कविताओं को किस सप्तक में स्थान मिला है –
(अ) तार सप्तक (ब) दूसरा सप्तक✔️
(स) तीसरा सप्तक (द) चौथा सप्तक
40. ’’आह मेरा श्वास है उत्तप्त धमनियों में उमङ आई है लहू की धार’’ तुम कहाँ हो नारि? ये पंक्तियाँ किस कवि की है ?
(अ) मुक्तिबोध (ब) दुष्यन्त
(स) गिरिजा कुमार माथुर (द) अज्ञेय✔️
41. ’ब्रह्मराक्षस’ नामक कविता के रचयिता का नाम क्या है ?
(अ) धर्मवीर भारती (ब) भवानी प्रसाद मिश्र
(स) मुक्तिबोध✔️ (द) गिरिजा कुमार माथुर
42. ’शिला पंख चमकीले’ किस कवि की रचना है ?
(अ) अज्ञेय (ब) सर्वेश्वर
(स) गिरिजा कुमार माथुर✔️ (द) शमशेर
43. इनमें से विजयदेव नारायण साही की काव्यकृति कौनसी है ?
(अ) मछलीघर✔️ (ब) त्रास
(स) मृग और तृष्णा (द) सूर्य का स्वागत
44. इनमें से कौनसा वर्ग प्रयोगवाद का केन्द्र है –
(अ) मध्यवर्गी लघु मानव✔️ (ब) उच्च वर्ग
(स) निम्न वर्ग (द) उपर्युक्त सभी
45. अज्ञेय का प्रथम काव्य संग्रह ’भग्नदूत’ किस वर्ष में प्रकाशित हुआ था ?
(अ) 1943 (ब) 1930
(स) 1950 (द) 1933✔️
46. ’साँप’ अज्ञेय की एक कविता है –
(अ) भावात्मक (ब) व्यंग्य✔️
(स) आदर्शवादी (द) यथार्थवादी
47. धर्मवीर भारती ने बहुत लंबे समय तक संपादन किया था –
(अ) साप्ताहिक हिन्दुस्तान (ब) सारिका
(स) धर्म युग✔️ (द) सरिता
48. मुक्तिबोध की ’ब्रह्मराक्षस’ और ’अंधेरे’ में कविताओं की वर्णन शैली है –
(अ) मिथकीय (ब) फैन्टसी✔️
(स) पुराकथात्मक (द) बिम्बात्मक
49. निम्नलिखित में से सर्वेश्वर की काव्य रचना नहीं है-
(अ) जंगल का दर्द (ब) खूटियों पर टंगे लोग
(स) कागों की घंटियाँ (द) मुक्ति मार्ग✔️
50. ’तार सप्तक’ की परिकल्पना किसकी बुद्धि की उपज है ?
(अ) अज्ञेय (ब) प्रभाकर माचवे✔️
(स) रामविलास (द) मुक्तिबोध

2 thoughts on “Hindi Sahitya Question paper || Quiz 12 || प्रगतिवाद और प्रयोगवाद ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top