hindi sahitya question quiz 2 || hindi literature ||आदिकाल

दोस्तो  हिंदी साहित्य के सलेक्टेड प्रश्नों के test सीरीज(hindi sahitya question quiz 2 || hindi literature) दी जा रही है जो आपकी किसी भी exam के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी ,पोस्ट के नीचे quiz के आंसर दिए गए है
प्रश्न संख्या: 50      टेस्ट – 2 (आदिकाल पार्ट 2)                पूर्णांक: 100
1. सिद्धों का सम्बन्ध किससे हैं ?
(अ) बौद्धमत ✔️ (ब) नाथपंथ
(स) जैनमत (द) शैवमत
2. बौद्धमत की महायान शाखा के साधना पक्ष में किस प्रमुख तत्व के प्रवेश से ’वज्रयान’ का उदय हुआ ?
(अ) मैथुन (ब) हठयोग
(स) मूर्ति पूजा (द) तांत्रिक साधना✔️
3. सिद्धमत में ’पाँच मकार’ कौनसे हैं ?
(अ) मद्य, मोहिनी, मत्स्य, महाकाल, मुद्रा
(ब) मद्य, मांस, मत्स्य, मैथुन, मुद्रा ✔️
(स) मद्य, मांस, मत्स्य, महाकाल, मुद्रा
(द) इनमें से कोई नहीं
4. सहजयान को वज्रयान की कौनसी अवस्था माना गया हैं ?
(अ) पूर्व अवस्था (ब) मध्य अवस्था
(स) सिद्धावस्था ✔️ (द) अपूर्ण अवस्था
5. ’चर्यापद’ का सम्बन्ध किससे हैं ?
(अ) सिद्धमत ✔️ (ब) नाथपंथ
(स) रासो साहित्य (द) जैनमत
6. डिंगल शैली का प्रयोग किसमें मिलता हैं ?
(अ) सिद्ध साहित्य (ब) जैन साहित्य
(स) रासो साहित्य ✔️ (द) लौकिक साहित्य
7. ’गुह्यसमाज’ या ’श्रीसमाज’ का सम्बन्ध किससे हैं ?
(अ) सहजयान (ब) वज्रयान ✔️
(स) हीनयान (द) महायान
8. सिद्धों की तांत्रिक साधना में सहयोग स्त्री को क्या कहा जाता था ?
(अ) डोमिनी (ब) भैरवी
(स) महामुद्रा (द) उपर्युक्त सभी ✔️
9. सिद्धों की बानियों की भाषा को क्या कहा जाता हैं ?
(अ) सन्ध्या भाषा ✔️ (ब) खिचङी भाषा
(स) कूट भाषा (द) रहस्य भाषा
10. सिद्ध साधना में ’डोमिनी’ या ’भैरवी’ का अर्थ हैं ?
(अ) हठयोग की एक मुद्रा
(ब) चर्यापद का विशेष गीत
(स) वामाचार में सहयोगी प्रायः नीच जाति की स्त्री ✔️
(द) तांत्रिक साधना
11. निम्नलिखित में सिद्ध साहित्य की कौनसी विशेषता नहीं हैं ?
(अ) गुरु महिमा✔️ (ब) नारी का निषेध
(स) योग साधना (द) तन्त्र सिद्धि
12. गोरखनाथ के गुरु कौन थे ?
(अ) चैरंगीनाथ (ब) आदिनाथ
(स) मत्स्येन्द्रनाथ✔️ (द) चर्पटीनाथ
13. निम्नलिखित में किसका सम्बन्ध नाथपंथ से हैं ?
(अ) अवधूत सम्प्रदाय (ब) बैराग पंथ
(स) कौलमत (द) उपर्युक्त सभी✔️
14. नाथ साहित्य की कौनसी विशेषताओ ने भक्तिकाल के संत काव्य को प्रभावित किया ?
(अ) गुरु महिमा (ब) मूर्तिपूजा का विरोध
(स) ’अ’ व ’ब’ दोनांे ✔️(द) इनमें से कोई नहीं
15. किस इतिहासकार ने गोरखनाथ को हिन्दी का प्रथम गद्य लेखक माना हैं ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) मिश्रबन्धु✔️
(स) जाॅर्ज ग्रियर्सन (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी
16. ’बारहपंथी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक कौन हैं ?
(अ) मत्स्येन्द्रनाथ (ब) सरहपा
(स) कवि रैदास (द) गोरखनाथ✔️
17. कौलमत के प्रवर्तक कौन हैं ?
(अ) मत्स्येन्द्रनाथ✔️ (ब) सरहपा
(स) गोरखनाथ (द) शालिभद्र सूरि
18. सिद्ध साहित्य के संदर्भ में कौनसा कथन असत्य हैं?
(अ) इसमें हठयोग और तांत्रिक साधना प्रमुख है
(ब) सिद्धि के लिए स्त्री का भोग आवश्यक माना गया है
(स) रहस्य भावना की प्रमुखता
(द) मूर्ति पूजा का विशेष महत्व✔️
19. हिन्दी साहित्य की किस काव्यधारा पर सिद्ध और नाथ साहित्य का सर्वाधिक प्रभाव दृष्टिगोचर होता हैं ?
(अ) सूफी काव्य (ब) संत काव्य✔️
(स) राम-कृष्ण काव्य (द) रीतिकाव्य
20. सिद्धों और नाथों में किस बात को लेकर मतभेद था?
(अ) तीर्थाटन और कर्मकाण्ड का विरोध
(ब) जाति-पांत का खण्डन
(स) हठयोग साधना
(द) साधना में नारी का भोग✔️
21. कान में बङे-बङे छेद करके उनमें भारी कुण्डल धारण करने वाले ’कनफटा साधु’ किस पंथ/सम्प्रदाय से सम्बन्धित हैं ?
(अ) औघङ पंथ (ब) सूफी सम्प्रदाय
(स) नाथ सम्प्रदाय  ✔️(द) सहजिया सम्प्रदाय
22. ’बैराग पंथ’ किस सम्प्रदाय की शाखा हैं ?
(अ) नाथ सम्प्रदाय (ब) गोरखपंथी सम्प्रदाय ✔️
(स) जैन सम्प्रदाय (द) सिद्ध सम्प्रदाय
23. ’श्रावकाचार’ रचना का सम्बन्ध किस मत से हैं ?
(अ) नाथपंथ (ब) जैनमत ✔️
(स) सिद्ध सम्प्रदाय (द) इनमें से कोई नहीं
24. ’सरहपा’ सिद्ध कवि की कौनसी रचना हैं ?
(अ) दोहाकोष ✔️ (ब) प्राणसंकली
(स) चर्यापद (द) इनमें से कोई नहीं
25. ’गोरखबानी’ का सम्पादन किसने किया हैं ?
(अ) राहुल सांकृत्यायन (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) श्यामसुन्दर दास (द) पीताम्बरदत्त बङत्थवाल ✔️
26. ’चर्यापद’ के रचनाकार कौन हैं ?
(अ) सरहपा (ब) शबरपा✔️
(स) मुनिजिनविजय (द) लुइपा
27. ’भरतेश्वर बाहुबली रास’ के रचनाकार कौन हैं ?
(अ) जिनदत्त सूरि (ब) मंडलिक
(स) शालिभद्र सूरि ✔️ (द) माधवचरण दास
28. सिद्ध साहित्य में अपभ्रंश भाषा का कौनसा रूप मिलता हैं ?
(अ) अर्द्धमागधी ✔️(ब) मागधी
(स) महाराष्ट्री (द) पैशाची
29. ’रेवंतगिरिरास’ के रचनाकार कौन हैं ?
(अ) धर्म सूरि (ब) विजयसेन सूरि ✔️
(स) श्री आसगु (द) शालिभद्र सूरि
30. ’उपदेश रसायन’ के लेखक हैं –
(अ) मुनिजिनविजय (ब) स्वयंभू
(स) जिनदत्त सूरि ✔️(द) पुष्पदंत
31. ’’जहि मन पवन न संचरइ, रवि ससि नाहि पवेस।
    तहि बट चित्त बिसाम करु, सरहे कहिय उवेस।।’’
यह पंक्ति किस कवि की हैं ?
(अ) स्वयंभू (ब) गोरखनाथ
(स) सरहपा ✔️ (द) कबीर
32. ’’उनकी रचनाओं का जीवन की स्वाभाविक सरणियों, अनुभूतियों और दशाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है, वे साम्प्रदायिक शिक्षा मात्र हैं, अतः शुद्ध साहित्य की कोटि में नहीं आ सकती।’’
उपर्युक्त उद्धरण के लेखक कौन हैं ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी (ब) रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(स) रामकुमार वर्मा (द) राहुल सांकृत्यायन
33. ’’काआ तरुवर पंच निडाल। चंचल चीए पइठो काल।’’
यह किसकी पंक्ति हैं ?
(अ) सरहपा (ब) देवसेन
(स) लुइपा✔️ (द) पुष्पदंत
34. ’’शंकराचार्य के बाद इतना प्रभावशाली और इतना महिमान्वित भारतवर्ष में दूसरा नहीं हुआ,………. भक्ति आन्दोलन के पूर्व सबसे शक्तिशाली धार्मिक आन्दोलन गोरखनाथ का भक्ति मार्ग ही था।’’
इस उद्धरण के लेखक कौन हैं ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी✔️
(स) रामविलास शर्मा (द) जाॅर्ज ग्रियर्सन
35. ’’आदिकाल’ नाम भ्रामक है, इससे बाबा आदम के जमाने का आभास होता है’’, यह कथन किसका हैं ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी (ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) बच्चन सिंह✔️ (द) नामवर सिंह
36. तुंबी में तिरलोक समाया त्रिवेणी रिन चंदा।
    बूझो रे ब्रह्म गियानी अनहद नाद अभंगा।।
यह पंक्ति किसकी हैं ?
(अ) सरहपा (ब) कबीर
(स) स्वयंभू (द) गोरखनाथ✔️
37. सिद्धों का ’महासुखवाद’ क्या हैं ?
(अ) सम्भोग की चरम परिणति✔️
(ब) कुण्डलिनी का जागरण
(स) आत्मसाक्षात्कार की अनुभूति
(द) आत्मविस्मृति
38. लोकभाषा में कौन-सी साहित्य लिखा गया ?
(अ) जैन साहित्य (ब) सिद्ध साहित्य✔️
(स) नाथ साहित्य (द) रासो साहित्य
39. सिद्ध साहित्य का क्षेत्र कौन-सा था ?
(अ) पूर्वी क्षेत्र✔️ (ब) पश्चिमी क्षेत्र
(स) दक्षिणी क्षेत्र (द) उत्तरी क्षेत्र
40. जैन साहित्य किस क्षेत्र में लिखा गया था ?
(अ) पूर्वी क्षेत्र (ब) पश्चिमी क्षेत्र✔️
(स) उत्तरी क्षेत्र (द) दक्षिणी क्षेत्र
41. ’रास’ ग्रन्थ रूप किस साहित्य का ’लोकप्रिय’ रूप था ?
(अ) जैन साहित्य✔️ (ब) बौद्ध साहित्य
(स) नाथ साहित्य (द) लौकिक साहित्य
42. नाथ-सम्प्रदाय में ’आदिनाथ’ किसे माना गया हैं ?
(अ) गोरखनाथ (ब) मत्स्येन्द्रनाथ
(स) शिव✔️ (द) जालन्धर नाथ
43. ’लुइपा’ के गुरु थे –
(अ) शबरपा✔️ (ब) सरहपा
(स) गोरखनाथ (द) मछन्दर नाथ
44. ’आचार’, ’रास’, ’फाग’, ’चरित’ शैलियाँ मिलती हैं –
(अ) जैन साहित्य में✔️ (ब) नाथ साहित्य
(स) रासो साहित्य (द) सिद्ध साहित्य
45. ’नेमिनाथ रास’ नाम 58 छंदों में रचना की है –
(अ) जिनदत्तसूरि (ब) जयचन्द
(स) सुमतिगाणि✔️ (द) विजयसेन
46. नारी निन्दा किस सम्प्रदाय में मिलती है ?
(अ) नाथ पन्थ ✔️(ब) जैन सम्प्रदाय
(स) सिद्ध सम्प्रदाय (द) किसी में नहीं
47. इनमें से नाथ सम्प्रदाय में क्या नहीं हैं ?
(अ) गुरु महिमा (ब) नारी निन्दा
(स) इन्द्रिय निग्रह (द) गृहस्थों का आदर✔️
48. राहुल सांकृत्यायन द्वारा सम्पादित ’दोहाकोश’ में किस कवि की रचनाएँ सम्पादित की गई है –
(अ) सरहपा✔️ (ब) लुइपा
(स) गोरखनाथ (द) जालन्धरनाथ
49. आदिकाल में चरित काव्य सर्वाधिक किस साहित्य में रचे गए –
(अ) जैन साहित्य✔️ (ब) रासो साहित्य
(स) नाथ साहित्य (द) सिद्ध साहित्य
50. चरितकाव्य किस छंद में अधिक लिखे गये –
(अ) दोहा-चैपाई✔️ (ब) कवित्त
(स) पद (द) पद्धरि

महत्त्वपूर्ण लिंक

सूक्ष्म शिक्षण विधि पत्र लेखन
कारक  क्रिया 
प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़ प्रयोजना विधि
सुमित्रानंदन जीवन परिचय मनोविज्ञान सिद्धांत
रस के भेद हिंदी साहित्य पीडीऍफ़
समास(हिंदी व्याकरण)  शिक्षण कौशल
लिंग (हिंदी व्याकरण) हिंदी मुहावरे
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला कबीर जीवन परिचय
हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़  महादेवी वर्मा

4 thoughts on “hindi sahitya question quiz 2 || hindi literature ||आदिकाल”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top