Hindi sahitya Quiz-12 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-12) की नि:शुल्क QUIZ-12 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-12

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-10)

1. रसखान कृत रचनाएँ है ?
(अ) सुजान रसखान, दानलीला
(ब) अष्टयाम
(स) प्रेमवाटिका
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

2. मीराँकृत रचनाएँ है ?
(अ) मल्हार राग, रागगोविन्द, रूक्मिणीमंगल
(ब) नरसीजी का मायरा, सत्याभामानुरूप मीरा की गरबी
(स) नरसी मेहता की हूण्डी, गीत गोविन्द की टीका
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

3. रहीम कृत रचनाएँ है ?
(अ) खेट-कौतुमजातकम, मदनाष्टक, नगरशोभा
(ब) बरवैनायिका भेद, दोहावली, सतसई
(स) रास पंचाध्यायी, शृंगार सोरठा
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

4. कृष्ण के सुदर्शन चक्र का अवतार किसे माना गया है ?
(अ) चैतन्यमहाप्रभु      (ब) निम्बार्काचार्य ✔️
(स) हितहरिवंश को    (द) नंददास को

5. किस वैष्णव आचार्य का एक नाम ’आनंदतीर्थ’ भी है ?
(अ) निम्बार्काचार्य    (ब) चैतन्य महाप्रभु
(स) रामानंद          (द) श्री मध्वाचार्य ✔️

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

6. ’आचार्यों की छाप ली हुई आठ वीणाएँ श्री कृष्ण की प्रेमलीला का कीर्तन करने उठी, जिसमें सबसे ऊंची, सुरीली और मधुर तान अंधे कवि सूरदास की वीणा की थी’ सूरदास के लिए कथन किसका है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) रामस्वरूप चतुर्वेदी

7. नंददास कृत ’रासपंचाध्यायी’ किस छंद में है ?
(अ) सोरठा     (ब) उल्लाला
(स) रोला ✔️   (द) हरी रितिका

8. ’दोऊ भरम में करेवन की टेक, राम-राम हिन्दू कहे, तुर्क सलामालेक’ पद के रचयिता है ?
(अ) बनारसी दास ✔️   (ब) विट्लनाथ
(स) रहीम                 (द) ध्रुवदास

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-10)

9. ’संदेशो देवकी सो कहियो हो तो धाय तिहारे सुत की दया करत ही रहिबो’ पद के रचयिता है ?
(अ) परमानंददास   (ब) कृष्णदास
(स) सूरदास ✔️       (द) नंददास

10. सुमेलित कीजिए –
(आचार्य)          (जन्म स्थान)
(क) शंकराचार्य      1. तिरूपतिनगर, आन्ध्रप्रदेश
(ख) रामानुजाचार्य   2. वेल्लरी जिले में, मद्रास
(ग) निम्बार्काचार्य    3. कन्नङ जिले के उडिपि नगर में
(घ) माध्वाचार्य        4. केरल के कलादी ग्राम में

कूट –
क ख ग घ
(अ) 4 1 3 2
(ब) 4 1 2 3 ✔️
(स) 1 4 2 3
(द) 4 1 3 2

11. ’निसदिन बरसत नैन हमारे सदा रहत पावस ऋतु हम पै, जब ते श्याम सिधारे’ पद के रचयिता है ?
(अ) सूरदास ✔️       (ब) नंददास
(स) परमानंददास   (द) कृष्णदास

12. कृष्ण का सर्वप्रथम उल्लेख किसमें मिलता है ?
(अ) उपनिषद में   (ब) ऋग्वेद में ✔️
(स) पुरान में       (द) महाभारत में

13. सुमेलित कीजिए ?
(कवि)              (जीवनकाल)
(क) कुम्भन दास     1. सन् 1496-1578 ई.
(ख) कृष्णदास        2. सन् 1468 -1583 ई.
(ग) चर्तुभुज दास    3. सन् 1530-1585 ई.
(घ) नंददास          4. सन् 1533-1583 ई.

कूट –
क ख ग घ
(अ) 2 1 3 4 ✔️
(ब) 1 2 4 3
(स) 4 2 3 1
(द) 2 4 3 1

14. सूरदास का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) दिल्ली के निकट सीही ग्राम में ✔️
(ब) जायस में
(स) बाँदा जिले के राजापुर ग्राम में
(द) कन्नौज में

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-10)

15. ’अष्टछाप और वल्लभ सम्प्रदाय’ नामक पुस्तक के रचयिता है ?
(अ) दीनदयाल गुप्त ✔️   (ब) मिश्रबंधु
(स) रामकुमार वर्मा       (द) हरिप्रसाद शास्त्री

16. ’चौरासी वैष्णव की वार्ता’ के रचयिता है ?
(अ) यदुनाथ           (ब) हरिराय
(स) गोकुलदास ✔️   (द) विट्ठलनाथ

17. ’जब तुम मदन मोहन करि टैरो, यह सुनी कै छर जाऊँ हौ तौ तेरे घर को ठाढ़ी, सूरदास मेरो नाऊँ’ पंक्तियों के रचयिता है ?
(अ) परमानंद दास   (ब) चतुर्भुज दास
(स) सूरदास ✔️        (द) कृष्णदास

18. सूरदास की वल्लभाचार्य से भेंट किस घाट पर हुई थी ?
(अ) काशीघाट   (ब) गऊ घाट ✔️
(स) गंगा घाट     (द) यमुना घाट

19. सूरदास से सम्बन्धित संगत कथन है ?
(अ) सूरदास कृत ’सूरसागर’ का उपजीव्य ग्रंथ ’भागवत पुराण’ है।
(ब) ’सूरसागर’ की रचना भागवत की पद्धति पर द्वादश स्कंधों में हुई है।
(स) सूर की दृष्टि ’कृष्ण के लोकरंजक’ रूप पर ही अधिक रही है।
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

20. ’साहित्य लहरी’ में कितने दृष्टकूट पदों का संग्रह है ?
(अ) 110 पद       (ब) 112 पद
(स) 118 पद ✔️    (द) 125 पद

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-10)

21. ’सूर की यह रचना इतनी प्रगल्भ और काव्यपूर्ण है कि आगे होने वाली कवियों की शंृगार और वात्सल्य की उक्तियाँ’ सूर की जूठी सी जान पङती है’उपर्युक्त कथन है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र             (ब) डाॅ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल ✔️   (द) बाबू गुलाब राय

22. ’जिस प्रकार रामचरित का गान करने वाले भक्त कवियों में गोस्वामी तुलसीदास जी का स्थान सर्वश्रेष्ठ है उसी प्रकार कृष्ण चरित गाने वाले भक्त कवियों में महात्मा सूरदास जी का। ये हिन्दी काव्य गगन के सूर्य और चंद्रमा है’ कथन किसका है ?
(अ) आचार्य शुक्ल ✔️   (ब) गणपतिचन्द्र गुप्त
(स) रामकुमार वर्मा     (द) दीनदयाल गुप्त

23. ’सूरसागर का सबसे मर्मस्पर्शी और वाग्वैदग्ध्यपूर्ण अंश भ्रमरगीत है’ कथन है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र          (ब) शुक्ल ✔️
(स) दीनदयाल गुप्त   (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

24. ’मेरो मन गिरधर छवि पर अटक्यो, ललित त्रिभंगी अंगरपरचलि, गयोतंहाई ठटक्यों’ उपर्युक्त पद किसके द्वारा रचित है ?
(अ) कृष्णदास ✔️    (ब) परमानंददास
(स) सूरदास          (द) नंददास

25. परमानंददास को रचनाओं का प्रकाशन किस नाम से हुआ ?
(अ) परमानंद सागर
(ब) परमानंद के पद
(स) वल्लभ सम्प्रदायी कीर्तन पद
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top