Hindi Sahitya quiz 17- भक्तिकाल -हिंदी साहित्य

आज की पोस्ट में हिंदी साहित्य के इतिहास में भक्तिकाल के महत्वपूर्ण प्रश्नों(Hindi Sahitya quiz 17) को उत्तर सहित दिया गया है ,आप इन्हें अच्छे से तैयार करें |

Hindi Sahitya quiz 17- भक्तिकाल

1. भक्ति आंदोलन को इस्लाम की देन न मानकर दक्षिण के अलवार भक्तों की देन मानने वाले विद्वान
है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(ब) मिश्रबंधु
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

2. 16वीं-17वीं शताब्दी के युग को ’हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग’ किसने माना है ?
(अ) गार्सा-द-तासी (ब) जार्ज ग्रियर्सन✔️
(स) मिश्रबंधु (द) शिव सिंह सेंगर

3. भक्ति आंदोलन को ईसाई धर्म के प्रभाव स्वरूप विकसित किसने माना है ?
(अ) ग्रियर्सन ने✔️
(ब) रामचन्द्र शुक्ल ने
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(द) आबिद हुसैन ने

4. ’’सगुणोपासक भक्त भगवान के सगुण और निर्गुण दोनों रूप मानता है, पर भक्ति के लिए सगुण रूप ही स्वीकार करता है, निर्गुण रूप ज्ञानमर्गियों के लिए छोङ देता है’’ यह कथन किस आलोचक का है ?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) डाॅ. पिताम्बरदत बङथवाल

5. ’हरिभक्ति रसामृत सिंधु’ के रचयिता है ?
(अ) जगन्न्ााथ (ब) तुलसीदास
(स) श्री रूपगोस्वामी✔️ (द) गोकुलनाथ

6. ’भक्ति भावना पराजित मनोवृति की उपज रही है
और न ही इस्लाम धर्म के बलात् प्रचार के परिणाम स्वरूप उत्पन्न हुई है। हिन्दु सदा से आशावादी रहा है।’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(स) बच्चन सिंह (द) जार्ज ग्रियर्सन

7. ’’हिन्दू पूजै देहरा, मुसलमान मसीद।’’ पद के रचयिता है ?
(अ) कबीर (ब) रैदास
(स) ज्ञानदेव (द) नामदेव✔️

8. नामदेव के गुरू कौन थे ?
(अ) विसोवा खेचर✔️ (ब) ज्ञानदेव
(स) एकनाथ (द) तुकाराम

9. सुमेलित कीजिएः
(सम्प्रदाय)                  (प्रवर्तक)
(क) तपसी शाखा          1. अग्रदास
(ख) रसिक सम्प्रदाय      2. जगजीवन दास
(ग) सत्यनामी सम्प्रदाय   3. हितहरिवंश
(घ) राधावल्लभ सम्प्रदाय 4. कील्हदास
कूटः
क ख ग घ
(अ) 4 1 2 3✔️
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 1 3 2
(द) 4 2 1 3

10. सुमेलित कीजिएः
(आचार्य)             (दर्शन)
(क) शंकराचार्य     1. विशिष्टाद्वैतवाद
(ख) वल्लभाचार्य    2. द्वैताद्वैतवाद
(ग) रामानुजाचार्य   3. अद्वैतवाद
(घ) निम्बार्क         4. शुद्धाद्वैतवाद
कूटः
क ख ग घ
(अ) 3 4 1 2✔️
(ब) 2 3 1 4
(स) 2 4 1 3
(द) 3 4 2 1

11. भक्ति आंदोलन को निर्गुण भक्ति साहित्य और सगुण भक्ति साहित्य दो भागों में किसने विभाजित किया ?
(अ) रामचंद्र शुक्ल (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(स) रामकुमार वर्मा (द) गणपतिचन्द्र गुप्त

12. ’’मेरा साहिब एक है, दूजा कहा न जाय, साहिब दूजा जो कहुँ साहब खरा रिसाय।’’ पद के रचयिता
है ?
(अ) दादू (ब) कबीर✔️
(स) पीपा (द) धन्ना

13. ’’संतमत के समस्त कवियों में कवि कबीर सबसे अधिक प्रभावशाली एवं मौलिक थे।’’ कथन है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी (द) रामकुमार वर्मा

14. कबीर की रचनाओं को धर्मदास द्वारा ’बीजक’ में सम्पादित कब किया गया ?
(अ) सन् 1468 ई. (ब) सन् 1565 ई.
(स) सन् 1464 ई.✔️ (द) सन् 1562 ई.

15. ’’तुलसी को छोङकर हिन्दी भाषी जनता पर कबीर के समान या उनसे अधिक प्रभाव किसी कवि का नहीं पङा।’’ उक्त कथन है ?
(अ) श्यामसुंदर दास✔️
(ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) डाॅ. नगेन्द्र

16. ’’हिन्दू तुरक प्रमाण रमैनी सबदी साखी,
पच्छपात नहिं बचन सबहिं के हित की भाखी,
आरूढ दसा है जगत पर, मुख देखी नाहिन भनी,
कबीर कानि राखी नहीं, वर्णश्रम षट् दरसनी।’’ पक्तियों के रचनाकार है ?
(अ) नाभादास✔️ (ब) अनंतदास
(स) जनगोपाल (द) संत पीपा

17. ’’तुम जिन जानो गीत है, यह निज ब्रहम विचार,
मैं कहता हूँ आंखिन देखी, तूँ कहता कागद की लेखी।’’
के रचनाकार है ?
(अ) कबीर✔️ (ब) संत पीपा
(स) रैदास (द) सुंदरदास

18. निम्न में से किस संत कवि की काव्यभाषा निमाङी थी ?
(अ) जम्भनाथ (ब) दादूदयाल
(स) संत सींगा✔️ (द) बाबालाल

19. दादूदयाल की रचनाओं का प्रामाणिक संकलन ’दादूदयाल’ का संकलन किसके द्वारा किया गया ?
(अ) श्यामसुंदर दास द्वारा
(ब) परशुराम चतुर्वेदी द्वारा✔️
(स) पुरोहित हरिनारायण शर्मा
(द) पीताम्बर दत्त बङथवाल

20. मलूकदास की रचनाओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना है ?
(अ) ज्ञानबोध✔️ (ब) रतनखान
(स) बारह खङी (द) सुख सागर

21. ’’नाम हमारा खाक है,
हम खाकी बंदे खाकहि से पैदा किए अति गाफिल गंदे।’’
पद के रचनाकार है ?
(अ) सुदंरदास (ब) नामदेव
(स) मलूकदास✔️ (द) लालदास

22. सुमेलित कीजिए-
(आचार्य)             (गुरु)
(क) अग्रदास       1. नाभादास
(ख) नाभादास      2. कृष्णदास पयहारि
(ग) प्रियादास       3. कांचीपूर्ण
(घ) रामानुजाचार्य  4. अग्रदास
कूटः
क ख ग घ
(अ) 1 3 2 4
(ब) 2 4 1 3✔️
(स) 2 1 4 3
(द) 3 4 2 1

23. ’’पाँव पसारा कबसे, हाथ समेटा जबसे।’’ पंक्ति के रचनाकार है ?
(अ) अक्षर अनन्य✔️ (ब) चरणदास
(स) प्राणनाथ (द) जगजीवनदास

24. ’’सूफी काव्यधारा की प्रेम पद्धति भारतीय प्रेम पद्धति के अनुकूल ही है।’’ कथन किसका है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(द) रामकुमार वर्मा

25. सुमेलित कीजिए-
(रचना)                (नायक)
(क) मृगावती          1. ऋतुपर्ण
(ख) सत्यवतीकथा    2. मनोहर
(ग) मधुमालती        3. सोम
(घ) रसरतन           4. राजकुमार
कूटः
क ख ग घ
(अ) 1 3 2 4
(ब) 4 1 2 3✔️
(स) 4 1 3 2
(द) 2 3 4 1
26. ’’रूक्मनी पुनि वैसहि मरिगई कुलवंति सत सौ सति भई’’ पक्तियाँ किस रचना से है ?
(अ) चित्रावली (ब) मृगावती✔️
(स) इन्द्रावती (द) सत्यवती कथा

27. ’समग्र रूप से पदमावत अत्यन्त उच्च कोटि का प्रबंध काव्य है, जिसकी तुलना में ’रामचरितमानस’ और ’कामायनी’ जैसे कुछ काव्य ही रखे जा सकते है’ कथन है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र ✔️(ब) आचार्य शुक्ल
(स) बच्चन सिंह (द) गणपतिचन्द्र गुप्त

28. ’पदमावत’ को हिन्दी में अपने ढ़ग की अकेली ट्रेजिक कृति किस आलोचक ने माना है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) विजयदेव नारायण साही✔️
(स) डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त
(द) आचार्य शुक्ल

29. ’पुष्टिमार्ग को जहाज जात है, सो जाको कछु लेना होय सो लेउ’ सूरदास की मृत्यु पर ऐसा किसने कहा था ?
(अ) चर्तुभुजदास ने (ब) विट्ठलनाथ ने✔️
(स) गोकुलनाथ ने (द) परमानंददास ने

30. ’सूर के वात्सल्य भाव के पदों की विशेषता यह है कि उनको पढ़कर पाठक जीवन की नीरस और जटिल समस्याओं को भूलकर उनमें मग्न हो जाता है’ कथन
है ?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ब) दीनदयाल गुप्त
(स) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(द) डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त

31. नंददास द्वारा रचित एक प्रकार का पर्याय कोशग्रन्थ है ?
(अ) रूपमंजरी (ब) अनेकार्थ मंजरी✔️
(स) रास पंचाध्यायी (द) राम मंजरी

32. निम्न में से किस कवि को संगीत शास्त्र का पूर्ण ज्ञान था एवं जिनके पास तानसेन भी गायन कला सीखने आते थे ?
(अ) परमानंददास (ब) कृष्णदास
(स) गोविन्द स्वामी ✔️(द) चतुर्भुजदास
33. ’सबसौ हित निष्काम मति वृंदावन विश्राम, राधावल्लभ को हृदय ध्यान मुख नाम’ पंक्तियों के रचयिता है ?
(अ) दामोदर व्यास (ब) हित हरिवंश✔️
(स) हरिराम व्यास (द) ध्रुवदास

34. कृष्ण काव्य में सर्वाधिक रचना करने वाले कवि
थे ?
(अ) नेहि नागरीदास (ब) ध्रुवदास✔️
(स) हरिदास निरंजनी (द) चैतन्य महाप्रभु

35. निम्न में से किस सम्प्रदाय में निकुंज बिहारी कृष्ण की आराधना की जाती है ?
(अ) हरिदासी या सखी सम्प्रदाय में✔️
(ब) राधावल्लभ सम्प्रदाय में
(स) गौङीय सम्प्रदाय में
(द) माधव सम्प्रदाय में

36. ’कुंजकेलि मीठी है विरह भक्ति सीठी ज्यौ आग, व्यास विलास रास रस पीवत मिटै हृदय की दाह’ पंक्तियों के रचयिता है ?
(अ) हरिराम व्यास✔️ (ब)दोमादर व्यास
(स) चैतन्य महाप्रभु (द) निम्बार्काचार्य

37. चैतन्य मत या गौङीय सम्प्रदाय का दार्शनिक सिंद्धात कहलाता है ?
(अ) अचिन्त्य भेदाभेद✔️ (ब) भेदाभेद
(स) द्वैतमत (द) विशिष्टाद्वैत

38. ’धूरि भरे अति सोभित स्याम जू वैसी बनी सिर सुंदरचोरी पद’ पद के रचयिता है ?
(अ) रसखान✔️ (ब) कृष्णदास
(स) नंददास (द) परमानंददास

39. रसखान कृत किस रचना में राधाकृष्ण को माली-मालिन रूप में वर्णित किया गया है ?
(अ) अष्टयाम (ब) सुजान रसखान
(स) प्रेमवाटिका✔️ (द) दानलीला

40. कृष्ण के सुदर्शन चक्र का अवतार किसे माना गया है ?
(अ) चैतन्यमहाप्रभु (ब) निम्बार्काचार्य✔️
(स) हितहरिवंश को (द) नंददास को

41. ’’इन कृष्णोपासक वैष्णव कवियों ने जीवन के प्रति अनुराग जगाया, या कम से कम जीने की चाह बनी रहने दी।’ कथन किसका है ?
(अ) दीनदयाल गुप्त
(ब) आचार्य रामचंद्र शुक्ल✔️
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) डाॅ. नगेन्द्र

42. नंददास कृत ’रासपंचाध्यायी’ कितने अध्यायों में विभक्त है ?
(अ) पाँच✔️ (ब) छह
(स) सात (द) आठ

43. ’निसदिन बरसत नैन हमारे सदा रहत पावस ऋतु हम पै, जब ते श्याम सिधारे’ पद के रचयिता है ?
(अ) सूरदास✔️ (ब) नंददास
(स) परमानंददास (द) कृष्णदास

44. कृतिवासी कृत ’रामायण’ किस भाषा में रचित है ?
(अ) बंगला✔️ (ब) तमिल
(स) गुजराती (द) तेलगु

45. ’भक्तमाल एक ऐसा अपूर्व ग्रंथ है कि परवर्ती काल में इसकी एक परम्परा स्थापित हो गई’ कथन है ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी✔️ (ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) गणपति चन्द्र गुप्त

46. तुलसीदास को कलिकाल का वाल्मीकि किसने कहा है ?
(अ) नाभादास✔️ (ब) रामविलास शर्मा
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी (द) रामचन्द्र शुक्ल

47. ’हनुमन्न्ाानाटक’ के रचयिता है ?
(अ) हदयराम✔️ (ब) लालदास
(स) प्राणचंद चैहान (द) परशुरामदेव

48. वे रामभक्त कवि, जिन्होंने स्वयं को जानकी जी की सखी मानकर काव्य रचना की है ?
(अ) रामचरणदास (ब) नरहरिबारहठ
(स) अग्रदास✔️ (द) कृष्णदास पयहारि
49. तुलसीकृत किस रचना में उनके जीवन से सम्बन्धित वृतांत अधिक है ?
(अ) रामचरितमानस (ब) कवितावली✔️
(स) रामलला नहछू (द) जानकी मंगल
50. रामभक्ति में ’तत्सुखी’ के प्रवर्तक है ?
(अ) जीवराम✔️ (ब) रामचरणदास
(स) कील्हदास (द) अग्रदास

2 thoughts on “Hindi Sahitya quiz 17- भक्तिकाल -हिंदी साहित्य”

  1. Ramkumar Singh

    Mujhe hindi sahity related onjective question answers ki pdf ya books mil sakti hain kya..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top