Hindi sahitya Quiz-19 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-19) की नि:शुल्क QUIZ-19 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-19

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-19)

1. ’संवत सोलह सौ इकतीसा। करउं कथा हरिपद धरि सीसा।’ किस रचना की पंक्ति है?
(अ) रामचरितमानस ✔️   (ब) विनयपत्रिका
(स) कवितावली            (द) रामचंद्रिका

2. ’कबीर कानि राखी नहीं वर्णाश्रम षट्दरशनी।’ किस रचना की पंक्ति है?
(अ) रज्जब बानी     (ब) भक्तमाल ✔️
(स) ज्ञानबोध          (द) धनी धरमदास की बानी

3. ’मानौ भाई धन-धल अंतर दामिनी’ किसकी पंक्ति है?
(अ) नन्ददास       (ब) कृष्णदास
(स) सूरदास ✔️     (द) स्वामी हरिदास

4. ’संतन को कहा सीकरी सो काम’ किसकी पंक्ति है?
(अ) कृष्णदास   (ब) कुंभन दास ✔️
(स) सूरदास      (द) नन्द दास

5. ’या मुरली मुरलीधर की अधरान भरी अधरा न धरौंगी।’ किसकी पंक्ति है?
(अ) मीरा         (ब) रसखान ✔️
(स) रहीम        (द) घनानन्द

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

6. ’श्री सम्प्रदाय के प्रथम आचार्य माने जाते हैं।’
(अ) यमुनाचार्य      (ब) विष्णुस्वामी
(स) नाथमुनि ✔️     (द) आचार्य रामानुज

7. ’श्री सम्प्रदाय’ की स्थापना किसने की?
(अ) रामानुज ✔️     (ब) यमुनाचार्य
(स) नाथमुनि        (द) राघवानन्द

8. सुमेलित कीजिए –
(क) रामानुज         1. श्री सम्प्रदाय
(ख) निम्बार्क         2. ब्रह्म सम्प्रदाय
(ग) विष्णु स्वामी    3. रूद्र सम्प्रदाय
(घ) मध्वाचार्य       4. हंस सम्प्रदाय

कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 1 4 2 3
(स) 1 4 3 2 ✔️
(द) 2 3 1 4

9. ’सिद्धान्तपंचमात्रा’ के रचनाकार हैं –
(अ) विष्णुस्वामी        (ब) आचार्य वल्लभ
(स) राघवानन्द ✔️     (द) रामानुज

10. निम्बार्क की रचना नहीं है-
(अ) वेदान्त परिजात सौरभ    (ब) श्रीकृष्ण स्तवराज
(स) गीता आष्टा ✔️               (द) प्रपन्नकल्पवली

11. ’षट्संदर्भ’ किसकी रचना है?
(अ) रूप गोस्वामी           (ब) जीव गोस्वामी
(स) बलदेव विद्याभूषण     (द) सनातन गोस्वामी ✔️

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-19)

12. आलवार संख्या में कितने थे?
(अ) दस          (ब) बारह ✔️
(स) आठ         (द) ग्यारह

13. ’महानुभाव सम्प्रदाय’ चलाने वाले भक्त कवि थे –
(अ) ज्ञानेश्वर        (ब) पुण्डरीक
(स) चक्रधर ✔️    (द) तुकाराम

14. भक्तमाल में रामानन्द जी के कितने शिष्य गिनाए गये हैं?
(अ) 16            (ब) 14
(स) 12 ✔️        (द) 9

15. कबीर के बारे में जानकारी देने वाली कौन सी एक ऐतिहासिक रचना है?
(अ) भवतारण                    (ब) प्रसंग पारिजात
(स) आइन-ए-अकबरी ✔️    (द) आशा सागर

16. ’भक्तमाल’ की रचना करने वाले संत राघोदास किस सम्प्रदाय के थे ?
(अ) उदासी सम्प्रदाय  (ब) दादू पन्थ
(स) साधो सम्प्रदाय    (द) कबीर पन्थ ✔️

17. बावरी साहिबा किस धारा की रचनाकार हैं?
(अ) संत काव्य ✔️          (ब) प्रेममार्गी सूफी काव्य
(स) रामभक्ति काव्य      (द) कृष्णभक्ति काव्य

18. पहली सूफी कृति है –
(अ) हंसावली          (ब) चन्दायन ✔️
(स) सत्यवती कथा   (द) मृगावती

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-19)

19. ’चन्दायन’ का मूल नाम क्या है?
(अ) वीर कहा          (ब) लोर कहा ✔️
(स) चन्द्रवली कथा    (द) चंद्रमोहिनी रास

20. ’सत्यवती कथा’ के रचनाकार है-
(अ) विष्णुदास    (ब) ईश्वरदास ✔️
(स) दामोदर      (द) गणपति

21. किस रचना में पहली बार ’उत्पत्ति रस’ की स्थापना की गई है?
(अ) रस मंजरी       (ब) चित्रावली
(स) रूपमंजरी ✔️   (द) ज्ञानदीप

22. पद्मावत कितने खण्डों में रचित है?
(अ) 51            (ब) 53
(स) 57 ✔️        (द) 59

23. जायसी की कौन सी रचना फारसी लिपि में छपी है?
(अ) चित्ररेखा        (ब) आखिरी कलाम ✔️
(स) अखरावट       (द) मसलानाम

24. किस कवि ने सर्वाधिक प्रेमाख्यानों की रचना की है?
(अ) जान कवि ✔️    (ब) नरपति व्यास
(स) मुकुन्द सिंह     (द) लालचंद

25. रचनाओं के क्रम में उनके रचयिता एवं प्रबंधकाव्यों को सुमेलित कीजिए –
प्रबन्ध                  काव्य रचयिता
(क) एकादसी कथा     1. भीम कवि
(ख) सत्यवती कथा     2. पुरूषोतम
(ग) दंगवै पुराण        3. सूरजदास
(घ) जैमिनि पुराण      4. ईश्वरदास

कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 4 2 1
(ब) 4 3 2 1
(स) 3 4 1 2 ✔️
(द) 1 4 2 3

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

 

1 thought on “Hindi sahitya Quiz-19 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top