Hindi sahitya Quiz-20 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-20) की नि:शुल्क QUIZ-20 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-20

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-20)

1. ’प्रसन्न राघव’ किसकी रचना है?
(अ) जयदेव ✔️   (ब) सोमेश्वर
(स) क्षेमेन्द्र        (द) विद्यापति

2. तमिल भाषा में किस महाकवि ने ’रामायण’ की रचना की है?
(अ) पंप            (ब) कम्ब ✔️
(स) कृत्तिवास     (द) नामचन्द्र

3. निम्नलिखित सम्प्रदायों/शाखाओं के क्रम में उनके प्रवर्तकों को सुमेलित कीजिए –
रामकाव्य के सम्प्रदाय              प्रवर्तक
(क) रसिक सम्प्रदाय               1. कृपानिवास
(ख) रामायत सखी सम्प्रदाय      2. जीवाराम
(ग) स्वसुखी शाखा                 3. अग्रदास
(घ) तत्सुखी शाखा                  4. महंत रामचरणदास

कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 3 4 2
(ब) 3 1 4 2 ✔️
(स) 3 1 2 4
(द) 1 3 2 4

4. ’मूलगोसाई चरित’ किसकी रचना है?
(अ) महात्मा रघुवरदास     (ब) बेनी माधवदास ✔️
(स) माधवदास जगन्नाथ     (द) केशवदास

5. रामचरित मानस में कितने काण्ड हैं?
(अ) 7 ✔️       (ब) 9
(स) 8          (द) 11

6. ’कलिंधर्माधर्म निरूपण’- किसकी रचना बतायी जाती है?
(अ) तुलसी ✔️   (ब) ईश्वरदास
(स) केशव       (द) नाभादास

7. कौन-सी रचना निम्नलिखित में से केशवदास की नहीं है?
(अ) विज्ञान गीता      (ब) रतन बावनी
(स) शकुनावली ✔️   (द) जहांगीर जसचन्द्रिका

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-20)

8. ’केशव कठिन काव्य के प्रेत हैं।’ किस आलोचक का कथन है?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी    (ब) नन्ददुलारे वाजपेयी
(स) रामचन्द्र शुक्ल ✔️        (द) रामकुमार वर्मा

9. रचनाकारों को उनकी रचनाओं के क्रम में सुमेलित कीजिए –
रचनाएं                     रचयिता
(क) रामायण महानाटक    1. हृदयराम
(ख) हनुमन्नाटक              2. माधवदास जगन्नाथी
(ग) पौरूषेय रामायण       3. रामनल्ल पांडे
(घ) रघुनाथ लीला            4. प्राणचन्द चैहान
(ङ) हनुमानचरित्र            5. नरहरि बारहट

कूट –
क ख ग घ ङ
(अ) 1 4 5 2 3
(ब) 4 1 2 5 3
(स) 4 1 5 2 3✔️
(द) 4 1 5 3 2

10. पुष्टिमार्गी दीक्षा के समय दिया जाने वाला गुरु मन्त्र है –
(अ) श्रीकृष्णः शरणं मम ✔️
(ब) शाधि माम् लाभ प्रपन्नम्
(स) सर्वधर्मान परित्यज्म मामेक शरणं ब्रज
(द) पोषणं तदनुग्रहः

11. ’वेदान्तकौस्तुभ’ नामक ग्रन्थ की रचना किसने की थी?
(अ) निम्बार्क               (ब) श्री औदुम्बराचार्य
(स) श्री निवासाचार्य ✔️   (द) श्री गौरमुखाचार्य

12. किस सम्प्रदाय को ’टट्टी सम्प्रदाय’ भी कहा जाता है-
(अ) श्री सम्प्रदाय           (ब) सखी सम्प्रदाय
(स) सनक सम्प्रदाय ✔️  (द) गौडीय सम्प्रदाय

13. रचनाओं के क्रम में लेखकों को सुमेलित कीजिए-
रचनाएं                        रचयिता
(क) चौरासी वैष्णव की वार्ता   1. हरिदास
(ख) भक्तनामावली              2. यदुनाथ
(ग) वल्लभ दिग्विजय           3. गोकुलनाथ
(घ) भावप्रकाश                  4. ध्रुवदास

कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 3 2 1
(ब) 4 3 1 2
(स) 1 3 2 4
(द) 3 4 2 1 ✔️

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-20)

14. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना नन्ददास की नहीं है?
(अ) श्यामसंदेसौ ✔️    (ब) रसमंजरी
(स) भंवरगीत            (द) रूपमंजरी

15. ’युगलशतक’ किसकी रचना है?
(अ) श्रीभट्ट ✔️     (ब) हितहरिवंश
(स) ध्रुवदास       (द) हरिव्यासदेव

16. ’महावाणी’ किस सम्प्रदाय की रचना है?
(अ) राधा वल्लभ    (ब) सूरदास
(स) निम्बार्क ✔️     (द) अष्टछाप

17. ’हितहरिवंश’ की मृत्यु पर शोकविह्वल होकर यह पंक्ति किसने कही थी ? ’छुतो रस रसिकन को आधार’-
(अ) दामोदार दास ’सेवक जी’
(ब) हरीराम व्यास ✔️
(स) नेहीनागरीदास
(द) ध्रुवदास

18. कौन-सी रचना ’राधावल्लभी चतुर्भुजदास’ की नहीं है?
(अ) द्वादशयश     (ब) सिंगारसत ✔️
(स) भक्तिप्रताप    (द) हितजू को मंगल

19. गौडीय सम्प्रदाय के कौन से कवि हैं जो इससे पहले गोस्वामी विट्ठलनाथ जी के शिष्य थे ?
(अ) गदाधर       (ब) चन्द्रगोपाल
(स) रामराय ✔️   (द) माधुरीजी

20. किस कवि ने अकबर के शासन में दीवान पद पर रहते हुए खजाने में से आयी सारी मुद्राएं साधुओं के खिलाने-पिलाने पर व्यय कर दी थी और सफाई में यह दोहा भेजकर स्वयं वृन्दावन भाग गये थे ?
’तेरह लाख संडीले उपजे सब साधुन मिलि गटके।’
(अ) गदाधर भट्ट           (ब) चन्द्रगोपाल
(स) माधवदास ’माधुरी’   (द) सूरदास ’मदन मोहन’ ✔️

21. ’सुजान रसखान’ किस छन्द में रचित है ?
(अ) सवैया तथा दोहा        (ब) कवित्त तथा दोहा
(स) कवित्त तथा सवैया ✔️  (द) दोहा

22. प्रबन्धात्मक चरितकाव्य परम्परा का पहला ग्रन्थ है-
(अ) हरिचन्द पुराण    (ब) पंच पाण्डव चरितरास
(स) प्रद्युम्नचरित ✔️   (द) कान्हङ के प्रबन्ध

23. हिन्दी की पहली आत्मकथा है –
(अ) अर्धकथानक ✔️     (ब) क्या भूलूं क्या याद करूं
(स) मेरी आत्मकहानी    (द) आत्मकथा

24. ’तुलसी गंग दुवौ भये सुकविन के सरदार’ किसकी पंक्ति है?
(अ) दासजी             (ब) देव
(स) भिखारीदास ✔️   (द) ग्वाल

50. ’गुन ना हिरानो, गुनगाहक हिरानो है।’ किसकी पंक्ति है?
(अ) होलराम      (ब) मनोहर
(स) कादिर ✔️    (द) जमाल

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

2 thoughts on “Hindi sahitya Quiz-20 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top