Hindi sahitya Quiz-23 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-23) की नि:शुल्क QUIZ-23 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-23

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-23)

1. सूफी कवियों ने कैसी प्रेम गाथाओं को अपने काव्य के लिए चुना ?
(अ) अरबी        (ब) फारसी
(स) भारतीय ✔️  (द) तीनों

2. कबीरदास –
(अ) अनपढ़ थे
(ब) व्यवसाय के जुलाहे थे
(स) पर नाथपंथ के हठयोग का प्रभाव था
(द) उपरोक्त तीनों ✔️

3. मगहर नामक स्थान पर किस कवि की मृत्यु हुई थी?
(अ) केशव की      (ब) चैतन्य की
(स) विद्यापति की  (द) कबीर की ✔️

4. कुल मिलाकर कबीरदास की भाषा कैसी थी?
(अ) अपभ्रंश        (ब) खङी बोली
(स) सधुक्कङी ✔️ (द) अवधी

5. किस कवि का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के जायस गांव में हुआ था?
(अ) नंददास      (ब) जायसी ✔️
(स) केशवदास   (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

6. किसका बचपन का नाम ’रामबोला’ था ?
(अ) विद्यापति का       (ब) केशवदास का
(स) तुलसीदास का ✔️ (द) सूरदास का

7. कबीर की कविताओं में निम्नलिखित में से एक नहीं है?
(अ) नीति         (ब) रहस्यवाद
(स) सर्वात्मवाद (द) छायावाद ✔️

8. निम्नलिखित में से कौन निर्गुण भक्ति धारा का कवि नहीं था?
(अ) जायसी   (ब) कबीर
(स) मीरा ✔️   (द) नानक

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-23)

9. कौन-सा कवि ज्ञानमार्गी शाखा का नहीं था?
(अ) कबीर दास   (ब) मलूक दास
(स) दादू दयाल   (द) जायसी ✔️

10. ’बीजक’ में किसकी कविताएँ संग्रहीत हैं?
(अ) जायसी की   (ब) कबीर की ✔️
(स) रहीम की     (द) नानक की

11. ’पद्मावत’ की रचना किसने की थी?
(अ) मंझन ने       (ब) कुतबन ने
(स) जायसी ने ✔️ (द) रज्जब ने

12. निम्नलिखित में से किसकी भक्ति सख्य भाव की थी?
(अ) मीरा की       (ब) तुलसीदास की
(स) रसखान की   (द) सूरदास की ✔️

13. ज्ञानमार्गी कवियों की रचनाओं में हमें किसका वर्णन मिलता है?
(अ) ज्ञान का          (ब) साधना का
(स) एकेश्वरवाद का (द) उपरोक्त तीनों का ✔️

14. निम्नलिखित में से कौन कृष्ण भक्ति शाखा का कवि नहीं था?
(अ) सूरदास   (ब) मीरा
(स) रसखान   (द) केशव ✔️

15. कबीरदास किसके शिष्य थे?
(अ) रामानंद के ✔️     (ब) वल्लभाचार्य के
(स) रामानुजाचार्य के  (द) गोरखनाथ के

16. कबीरदास के सम्बन्ध में कौन-सा कथन गलत है?
(अ) वे गुरु-महिमा को मानते थे
(ब) वे अवतारवाद को मानते थे ✔️
(स) वे धार्मिक पाखंडों के विरोधी थे
(द) वे जीव और ब्रह्म की एकता में विश्वास करते थे

17. सूरदास ने ’भ्रमरगीत’ में –
(अ) निर्गुण ब्रह्म का उपहास किया है ✔️
(ब) निर्गुण ब्रह्म में आस्था प्रकट की है
(स) कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया है
(द) यशोदा के वात्सल्य का अनूठा वर्णन है

18. निम्नलिखित में से कौन ’अष्टछाप’ के आठ कवियों में सम्मिलित नहीं था?
(अ) सूरदास      (ब) नंददास
(स) कुम्भनदास  (द) कबीर दास ✔️

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-23)

19. ’कवितावली’ का रचयिता कौन है?
(अ) नंददास       (ब) तुलसीदास ✔️
(स) नरहरिदास   (द) केशवदास

20. राम भक्ति काव्य में –
(अ) विनय और भक्ति के पद हैं ✔️
(ब) वैराग्य के पद हैं
(स) बाल लीला के पद हैं
(द) उपरोक्त सभी

21. किस कवि को ’कठिन काव्य का प्रेत’ कहा जाता है?
(अ) घनानंद         (ब) सूरदास
(स) केशवदास ✔️ (द) तुलसीदास

22. रहीमदास के दोहों में –
(अ) नीति है     (ब) भक्ति है
(स) उपदेश है  (द) उपरोक्त सभी हैं ✔️

23. ’भक्तमाल’ का रचयिता कौन था?
(अ) अग्रदास  (ब) नाभादास ✔️
(स) नंददास   (द) नरोत्तमदास

24. दादू दयाल –
(अ) इन पर कबीर का प्रभाव था
(ब) सरलता व सादगी में विश्वास करते थे
(स) इन्होने गुरु को बहुत महत्व दिया
(द) उपरोक्त सभी ✔️

25. ’’खीरा सिर से काटिये, मलियत नमक लगाय’’, यह उक्ति किसकी है?
(अ) कबीर    (ब) रहीम ✔️
(स) रसखान  (द) दादू दयाल

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

1 thought on “Hindi sahitya Quiz-23 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

  1. Kumari aparna

    ज्ञानप्रदक है प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top