Hindi sahitya Quiz-28 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-28) की नि:शुल्क QUIZ-28 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-28

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-28)

1. तुलसीदास की भक्ति किस भाव की है?
(अ) माधुर्य (ब) सख्य भाव
(स) दास्य भाव ✔️ (द) निर्वेद भाव

2. ’’साखी सबदी दोहरा, कवि कहिनी उपखान
भगति निरूपहिं भगत कलि, निंदहिं वेद पुरान।’’ किस कवि की पंक्तियाँ हैं?
(अ) तुलसीदास ✔️ (ब) रसखान
(स) कबीर (द) रैदास

3. ’’लोटा तुलसीदास को, लाख टका को मोल।’’ पंक्ति किसकी है ?
(अ) अग्रदास (ब) होलराय ✔️
(स) प्रियादास (द) रहीम

4. ’’तुलसी का सारा काव्य समन्वय की विराट चेष्टा है।’’ इस वक्तव्य के रचयिता हैं ?
(अ) डाॅ. नगेंद्र (ब) आचार्य शुक्ल
(स) रामविलास शर्मा (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️

5. ’तिरुप्पावै’ किसकी रचना है?
(अ) कबीर (ब) आण्डाल ✔️
(स) हरिचरणदास (द) किशोरीदास

6. ’’यदि इस्लाम न भी आया होता तो भी भक्ति साहित्य का बारह आना वैसा ही होता जैसा आज।’’ किसकी पंक्ति है?
(अ) ग्रियर्सन (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) नंददुलारे वाजपेयी

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

7. ’’जायसी सूफियों के अद्वैतवाद तक ही नहीं रहे हैं, वेदांत के अद्वैतवाद तक भी पहुँच गए हैं।’’ किसकी पंक्ति है ?
(अ) रामचंद्र शुक्ल ✔️ (ब) रहीम
(स) कबीर               (द) सूरदास

8. पद्मावत को अन्योक्ति या समासोक्ति काव्य कहने वाले आलोचक हैं ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी (ब) अज्ञेय
(स) रामचंद्र शुक्ल ✔️ (द) दिनकर

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-28)

9. ’’कहे बिनु रह्यो न परत, कहे राम! रस न परत।’’ पंक्ति तुलसी के किस काव्यग्रंथ की है?
(अ) रामचरितमानस (ब) दोहावली
(स) गीतावली (द) विनयपत्रिका ✔️

10. ’रामचरितमानस’ की रचना गोसाईं जी ने कब प्रारंभ की?
(अ) 1580 ई. (ब) 1574 ई. ✔️
(स) 1800 ई. (द) 1600 ई.

11. श्री संप्रदाय के आराध्य थे –
(अ) श्रीकृष्ण (ब) नारायण ✔️
(स) लक्ष्मी (द) शिव

12. कृष्णलीला प्रधान पहला संस्कृत काव्य है –
(अ) गीतगोविंद ✔️ (ब) भागवत पुराण
(स) ब्रह्मचरित (द) मेघदूत

13. ’रामभक्ति में रसिक संप्रदाय’ के लेखक हैं –
(अ) कन्हैयालाल पोद्दार (ब) डाॅ. पवन जटिया
(स) भगवती प्रसाद सिंह ✔️ (द) डाॅ. नगेन्द्र

14. कृष्ण के पाश्रव में स्वर्णपत्र पर ’ श्रीराधा’ अंकित कर आराधना करने वाला संप्रदाय हैं –
(अ) निम्बार्क संप्रदाय (ब) चैतन्य संप्रदाय
(स) राधावल्लभ संप्रदाय ✔️ (द) परब्रह्म संप्रदाय

15. किस संप्रदाय में गद्दी पूजा का विधान है –
(अ) रामानंद संप्रदाय (ब) राधावल्लभ संप्रदाय ✔️
(स) श्री संप्रदाय (द) निम्बार्क संप्रदाय

16. सत्यनारायण कविरत्न कृत रचना हैं –
(अ) भ्रमरदूत ✔️ (ब) भ्रमरगीत
(स) भँवरगीत (द) भँवरदूत

17. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रेमाश्रयी काव्यधारा का प्रथम कवि माना है –
(अ) मंझन            (ब) ईश्वरदास
(स) मुल्ला दाउद   (द) कुतुबन ✔️

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-28)

18. शुद्धाद्वैतवाद के प्रणेता हैं –
(अ) वल्लभाचार्य ✔️ (ब) चैतन्य महाप्रभु
(स) लालदास (द) हरिदास

19. वल्लभाचार्य के मत को शुद्धाद्वैतवाद कहने का कारण है –
(अ) इन्होंने विशुद्ध कृष्ण भक्ति पर जोर दिया।
(ब) मन की शुद्धता को भक्ति का अनिवार्य अंग माना।
(स) इन्होंने शंकर के अद्वैतवाद को शुद्ध किया। ✔️
(द) इस मत में मध्वाचार्य के द्वैतवाद की शुद्ध व्याख्या की।

20. सूफी रचना ’अनुराग बाँसुरी’ के रचनाकार हैं –
(अ) कुतुबन (ब) मंझन
(स) असाइत (द) नूर मुहम्मद ✔️

21. भक्तिकाल के प्रसिद्ध रीति निरूपक ग्रंथ ’रासपंचाध्यायी’ के लेखक हैं –
(अ) नंददास ✔️ (ब) नागरीदास
(स) सुंदरदास (द) परमानंददास

22. प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक काव्य माना जाता है –
(अ) चंदायन ✔️ (ब) सत्यवती कथा
(स) हंसावली    (द) मृगावती

23. वारकरी संप्रदाय के प्रवर्तक हैं –
(अ) नामदेव     (ब) ज्ञानदेव ✔️
(स) तुकाराम (द) सहजोबाई

24. किसकी भाषा को ’अवधी की अरघान’ कहा गया है –
(अ) ईश्वरदास की (ब) नाभादास की
(स) तुलसीदास की (द) जायसी की ✔️

25. आधुनिक काल की अवधी रचना ’कृष्णायन’ के अवधी कवि हैं –
(अ) सत्यनारायण कविरत्न
(ब) लाला भगवानदीन
(स) द्वारिका प्रसाद मिश्र ✔️
(द) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top