Hindi sahitya Quiz-29 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-29) की नि:शुल्क QUIZ-29 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-29

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-29)

1. मुल्लादाउद कृत ’चन्दायन’ को ’लोरकहा’ या ’लोरकथा’ कहने वाले विद्वान हैं –
(अ) माता प्रसाद गुप्त ✔️ (ब) मैथिलीशरण गुप्त
(स) विश्वनाथ प्रसाद       (द) श्यामसुंदर दास

2. रामाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि ग्रंथ ’रामचरितमानस’ की रचना महाकवि तुलसीदास ने कब की?
(अ) 1540 ईस्वी (ब) 1574 ईस्वी ✔️
(स) 1572 ईस्वी (द) 1582 ईस्वी

3. ’चंदायन’ का अन्य नाम ’लोरकहा’ नामकरण के पीछे कारण है –
(अ) लोरिक नामक छंद नियोजन
(ब) कथा नायक का नाम ’लोर’ या ’लोरिक’ ✔️
(स) मुहम्मद लूर की रचना
(द) फारसी लोरिक शैली का प्रभाव

4. निम्न में से सूफी संप्रदाय नहीं है –
(अ) चिश्ती, कादिरी          (ब) सुहरावर्दी
(स) युगलबद्धी, मुहब्बती ✔️ (द) नक्शबदी शत्तारी

5. अणु भाष्य, सुबोधिनी टीका, तत्त्वदीप निबंध, शृंगाररस मण्डन, विद्वन्मण्डल ग्रंथ कौन से कवि की देन है –
(अ) विष्णु स्वामी (ब) वल्लभाचार्य ✔️
(स) हित हरिवंश (द) हरिदास

6. राघवानंद प्रणित श्रेष्ठ भक्ति ग्रंथ है –
(अ) अणुभाष्य (ब) भक्तिरसामृत सिंधु
(स) सिद्धांत पंचमात्रा ✔️ (द) उपर्युक्त सभी

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

7. संतदास एवं जगन्नाथ दास द्वारा संकलित ’हरडेवाणी’ में किनका काव्य संकलित है –
(अ) गोरखनाथ (ब) दादूदयाल ✔️
(स) कबीरदास (द) जायसी

8. नरसिंह को ईश्वर का प्रमुख अवतार मानने वाले भक्त कवि हैं –
(अ) हित हरिवंश (ब) वल्लभाचार्य
(स) विष्णु स्वामी ✔️ (द) निम्बार्काचार्य

9. ’पद्मावत’ में जायसी के गुरु का नाम बतलाया है-
(अ) सैयद इब्राहीम (ब) शेख मोहिदी
(स) मुहम्मद साहब (द) सैयद अशरफ ✔️

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-29)

10. दादूदयाल की रचनाओं का संकलन शिष्य रज्जब ने किस नाम से किया –
(अ) हरडे वाली (ब) अंगवधू ✔️
(स) दादू ग्रंथावली (द) ब्रह्मबोध

11. चैतन्य संप्रदाय का प्रमुख ग्रंथ है –
(अ) महाभाष्य (ब) राघोभाष्य
(स) महाप्रभु भाष्य (द) गोविंद भाष्य ✔️

12. किस संप्रदाय में मुक्ति का कोई स्थान नहीं है –
(अ) निम्बार्क संप्रदाय (ब) राधावल्लभ संप्रदाय ✔️
(स) सखी संप्रदाय (द) गोङीय संप्रदाय

13. स्वामी हरिदास अकबर के नवरत्नों में से किसके गुरु थे –
(अ) अब्दुल रहीम खानखाना
(ब) संगीतज्ञ तानसेन ✔️
(स) मानसिंह
(द) टोडरमल

14. ’युगल शतक’ ग्रंथ के रचयिता हैं –
(अ) महीम भट्ट (ब) बाण भट्ट
(स) उद्भट्ट (द) श्री भट्ट ✔️

15. निम्नांकित सूफी काव्यों को उनके रचयिता से मिलान कीजिए –
(1) यूसुफ जुलेखा               (क) दामोदर
(2) हंस जवाहिर                 (ख) शेखनबी
(3) ज्ञानदीप                      (ग) कासिम शाह
(4) लखमसेन पद्मावती कथा  (घ) शेख निसार

कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1 ✔️
(स) 4 3 1 2
(द) 3 4 2 1

16. हिंदी भक्तिकाल को बौद्ध धर्म से प्रभावित मानने वाले समीक्षक हैं –
(अ) राहुल सांकृत्यायन ✔️ (ब) रामकुमार वर्मा
(स) जार्ज ग्रियर्सन (द) रामचंद्र शुक्ल

17. महाभारत कथा, स्वर्गारोहण, रूक्मणी मंगल, स्नेहलीला आदि ग्रंथों के रचनाकार हैं –
(अ) विष्णुदास ✔️ (ब) महेशदास
(स) ब्रह्मदत्त (द) श्री हठी

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-29)

18. ब्रजभाषा की प्राचीन ज्ञात की कृति है –
(अ) राधासुधा शतक
(ब) हरिचंद्र पुराण
(स) प्रद्युम्न चरित ✔️
(द) साहित्य लहरी

19. ’कबीर परिचई’ के रचयिता हैं –
(अ) अनंतदास ✔️ (ब) मिस्किनदास
(स) परमानंददास (द) चतुर्भुजदास

20. रसखान को दीक्षित करने वाले गुरु थे –
(अ) हित हरिवंश (ब) वल्लभाचार्य
(स) गोस्वामी विट्ठलनाथ ✔️ (द) रामानंद

21. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों से सुमेलित कीजिए –
(क) मधुमालती कथा     1. चतुर्भुज दास
(ख) छिताई वार्ता         2. नारायण दास
(ग) सुख निधान           3. धर्मदास
(घ) प्रेमावती               4. रंजन

कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 4 1 2
(ब) 1 2 4 3
(स) 2 1 3 4
(द) 1 2 3 4 ✔️

22. महाराष्ट्र के प्रथम निर्गुण साधक भक्त थे –
(अ) ज्ञानदेव ✔️ (ब) नामदेव
(स) पुण्डरिक (द) तुकाराम

23. हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार प्रथम सूफी रचना है –
(अ) मृगावती (ब) सत्यवती कथा ✔️
(स) हंसावली (द) चंदायन

24. ’ललित संप्रदाय’ के प्रवर्तक हैं –
(अ) ललित त्रिवेदी (ब) धरमदास
(स) हरिदास (द) वंशी अली ✔️

25. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ’रसिक संप्रदाय’ का प्रवर्तक किसे माना है –
(अ) रामचरण दास ✔️  (ब) जीवाराम
(स) अग्रदास              (द) सहजोबाई

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

2 thoughts on “Hindi sahitya Quiz-29 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

  1. अजय शुक्ल

    दूसरे प्रश्न में 1574 ई होगा
    प्रश्न 9का शेख मोहिदी (ब)सही होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top