Hindi sahitya Quiz-39 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-39) की नि:शुल्क QUIZ-39 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है

Hindi sahitya Quiz-39

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-39)

1. भक्ति को धर्म का रसात्मक रूप किसने कहा है?
(अ) डाॅ. ग्रियर्सन (ब) आचार्य शुक्ल ✔️
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा (द) राहुल सांकृत्यायन

2. भक्ति आन्दोलन को इस्लामी आक्रमण से पराजित हिन्दू जनता की असहाय एवं निराश मनःस्थिति से किसने जोङा है?
(अ) महापंडित राहुल सांकृत्यायन
(ब) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(द) आचार्य नंददुलारे वाजपेई

3. हिन्दी भक्ति काव्य का शुभारम्भ किसकी रचनाओं से माना गया है?
(अ) कबीर (ब) नामदेव ✔️
(स) सूरदास (द) तुलसी

4. ’आलवार’ का शाब्दिक अर्थ है –
(अ) शूद्र (ब) मूर्तिपूजक
(स) रूढ़िवादी (द) मग्न होना ✔️

5. नम्मालवार के गीतों का सबसे पहले सम्पादन किसने किया ?
(अ) संत एकनाथ (ब) नाथमुनि ✔️
(स) ज्ञानेश्वर (द) नामदेव

6. आलवार महिला संत का नाम है –
(अ) अपाला (ब) गार्गी
(स) राबिया (द) आण्डाल ✔️

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

7. ’अवधूत’ किसे कहते हैं ?
(अ) मध्वाचार्य के अनुयायियों को
(ब) निम्बार्क के वैरागियों को
(स) रामानंद के वैरागियों को ✔️
(द) चैतन्य के संन्यासियों को

8. योग साधना के प्रवर्तक तथा आदिगुरु माने जाते हैं –
(अ) गोरखनाथ ✔️ (ब) बुद्ध
(स) विष्णु (द) शिव

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-39)

9. ’नीमा’ किस कवि की माता का नाम था?
(अ) रहीम (ब) सूरदास
(स) कबीरदास ✔️ (द) मलूकदास

10. निर्गुण भक्ति का आदि स्त्रोत है –
(अ) मुंडकोपनिषद् (ब) प्रश्नोपनिषद्
(स) कठोपनिषद् (द) श्वेताश्वेतर उपनिषद् ✔️

11. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
सूची -। सूची -।।
(क) शास्तापूजक सम्प्रदाय 1. बंगाल
(ख) सहजिया सम्प्रदाय 2. ओडिशा
(ग) पंचसखा सम्प्रदाय 3. महाराष्ट्र
(घ) वारकरी सम्प्रदाय 4. केरल
5. कर्नाटक
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 5 1 2
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 1 2 3 ✔️
(द) 5 3 4 1

12. ’’साधना के क्षेत्र में जो ब्रह्म है साहित्य के क्षेत्र में वही रहस्यवाद है।’’ यह किसने कहा है?
(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ✔️
(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) महापंडित राहुल सांकृत्यायन
(द) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

13. वैष्णव धर्म के संस्थापकों में नहीं है –
(अ) रामानुज (ब) मध्वाचार्य
(स) निम्बार्क (द) नामदेव ✔️

14. अद्वैत दर्शन के प्रवर्तक हैं –
(अ) रामानुज (ब) रामानंद
(स) शंकराचार्य ✔️ (द) चरपटनाथ

15. अद्वैतवाद के प्रवर्तक आचार्य शंकर को कुछ पुराण पंथियों ने ’प्रच्छन्न बौद्ध’ कहा था, क्योंकि –
(अ) शंकराचार्य और बौद्ध मतावलम्बियों में बङा मतभेद था
(ब) शंकराचार्य भारत में बौद्ध धर्म को समाप्त करना चाहते थे
(स) शंकर के अद्वैत दर्शन ने भारत को एक सूत्र में बाँधा था
(द) ’बौद्ध धर्म में सभी मनुष्य समान हैं’ शंकराचार्य ने इसी का अनुकरण किया था ✔️

16. ’भक्ति आन्दोलन’ को दक्षिण से उत्तर भारत लाने का श्रेय किसको है?
(अ) संत नामदेव (ब) संत रामानंद ✔️
(स) संत एकनाथ (द) संत कबीर

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-39)

17. वैष्णव धर्म के चार प्रमुख आचार्यों में से किसने अपने सिद्धान्तों में भक्ति और ज्ञान का समुच्चय माना है?
(अ) रामानुज ✔️ (ब) मध्वाचार्य
(स) निम्बार्क (द) विष्णु स्वामी

18. वारकरी संप्रदाय के प्रवर्तक कौन हैं?
(अ) नामदेव (ब) कबीर
(स) ज्ञानेश्वर ✔️ (द) एकनाथ

19. ’रुद्र संप्रदाय’ के प्रवर्तक हैं –
(अ) मध्वाचार्य (ब) निम्बार्क
(स) विष्णु स्वामी ✔️ (द) रामानुज

20. ’’अनंतानंद कबीर सुखा सुरसरा पद्मावति नरहरि, पीपा भावानंद रैदास घना सेन सुरसुर की घनहरि’’ रामानंद के शिष्यों की यह सूची किस काव्य-ग्रंथ में है?
(अ) आसादीवार (ब) भक्तमाल ✔️
(स) सोहिला (द) रहिरास

21. भक्तिकाल की समय-सीमा क्या है?
(अ) संवत् 1375 से 1700 तक ✔️
(ब) संवत् 1775 से 1800 तक
(स) संवत् 1375 से 1900 तक
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

22. ’भक्तमाल’ के रचनाकार हैं –
(अ) रैदास (ब) नाभादास ✔️
(स) धरमदास (द) जीवादास

23. ’भक्तनामावली’ के लेखक हैं –
(अ) नाभादास (ब) गोकुलनाथ
(स) कालिदास (द) ध्रुवदास ✔️

24. ’मूल गोसाईं चरित’ के रचनाकार हैं –
(अ) तुलसीदास (ब) वेणीमाधव दास ✔️
(स) अर्जुन देव (द) नाभादास

25. ’ श्री गुरुग्रंथ साहब’ का संकलन किसने किया?
(अ) गुरुनानक देव (ब) गुरु हरगोविन्द सिंह देव
(स) गुरुगोविन्द सिंह (द) गुरु अर्जुन देव ✔️

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top