Hindi sahitya Quiz-40 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-40) की नि:शुल्क QUIZ-40 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है

Hindi sahitya Quiz-40

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-40)

1. निर्गुण संत कवियों में सर्वाधिक शास्त्रज्ञ एवं सुशिक्षित संत थे –
(अ) रज्जबदास (ब) सुंदरदास ✔️
(स) धर्मदास (द) दादू दयाल

  • 2. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
    सूची -। सूची -।।
    (क) श्रीसंप्रदाय 1. निम्बार्क
    (ख) ब्रह्म संप्रदाय 2. विष्णु स्वामी
    (ग) रुद्र संप्रदाय 3. मध्वाचार्य
    (घ) सनक संप्रदाय 4. रामानुज
    5. हितहरिवंश
    कूट:
    क ख ग घ
    (अ) 4 3 2 1 ✔️
    (ब) 1 2 3 5
    (स) 5 4 1 2
    (द) 2 1 5 3

3. राधावल्लभी संप्रदाय के प्रवर्तक हैं –
(अ) रामानंद (ब) हितहरिवंश ✔️
(स) निम्बार्क (द) नामदेव

4. सनक संप्रदाय को कहा जाता है –
(अ) अद्वैतवाद (ब) विशिष्टाद्वैत
(स) द्वैतवाद (द) द्वैताद्वैत ✔️

5. सूफी कवियों की मुख्य भाषा है –
(अ) अवधी ✔️ (ब) ब्रज
(स) बुंदेली (द) मगही

6. आचार्य शंकर के मायावाद या अद्वैतवाद का खंडन कर जीव की स्थिति में सत्य की भावना किसने उपस्थित की ?
(अ) निम्बार्क (ब) मध्वाचार्य
(स) रामानुज ✔️ (द) विष्णु स्वामी

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

7. वह संप्रदाय जिसमें कृष्ण ब्रह्म हैं और उनकी भक्ति ही ब्रह्म के पाने का एकमात्र साधन है और ’राधा’ मान्य नहीं है –
(अ) द्वैतवाद ✔️ (ब) द्वैताद्वैत
(स) अद्वैत (द) शद्धाद्वैत

8. रामानुजाचार्य के श्री संप्रदाय को व्यापक और लोकप्रिय बनाने का श्रेय है –
(अ) नामदेव को (ब) ज्ञानदेव को
(स) रामानंद को ✔️ (द) कबीर को

9. भक्ति मार्ग में सर्वप्रथम जाति-पांति का भेद निरर्थक माना –
(अ) रामानंद ने ✔️ (ब) कबीर ने
(स) रैदास ने (द) दादू दयाल ने

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-40)

10. निर्गुण संतों की विचारधारा के बीज मिलते हैं –
(अ) सिद्ध-नाथ कवियों की रचनाओं में ✔️
(ब) रासो ग्रंथों में
(स) स्वयंभू की रचनाओं में
(द) विद्यापति के काव्य में

11. सिखों के पाँचवे गुरु अर्जुन देव द्वारा सम्पादित ’ श्री गुरु ग्रंथ साहब’ में किसकी कविता संगृहीत नहीं है?
(अ) कबीरदास (ब) सूरदास
(स) मीराबाई (द) तुलसीदास ✔️

12. ज्ञानमार्गी शाखा का एकछत्र सम्राट् किसे माना गया है?
(अ) नानक (ब) रैदास
(स) दादू (द) कबीर ✔️

13. कबीर की भाषा को ’पंचमेल खिचङी’ किसने कहा है?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ब) बाबू श्यामसुन्दर दास ✔️
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(द) डाॅ. नामवर सिंह

14. कबीर की भाषा को ’सधुक्कङी’ किसने कहा है?
(अ) डाॅ. रसाल (ब) रामकुमार वर्मा
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) रामचन्द्र शुक्ल ✔️

15. संत कबीर के सम्बन्ध में कौनसा कथन असत्य है?
(अ) कबीर सिकंदरलोदी के समकालीन थे
(ब) आइने अकबरी में कबीर का उल्लेख नहीं है ✔️
(स) संत रैदास कबीर के समकालीन थे
(द) कबीर के काव्य में प्रतीक योजना सुसम्बद्ध है

16. कबीर के दोहे किस नाम से जाने जाते हैं?
(अ) उलटबाँसी (ब) सबद
(स) रमैनी (द) साखी ✔️

17. रहस्यवादी संत कवियों में कबीर को सर्वोच्च माना है –
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
(ब) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(स) डाॅ. श्यामसुन्दर दास ने ✔️
(द) बाबू गुलाबराय ने

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-40)

18. संत कवियों का ब्रह्म या परमतत्त्व एकेश्वरवादी विचारधारा से पुष्ट किसके निकट हैं?
(अ) द्वैतवाद (ब) अद्वैतवाद ✔️
(स) द्वैताद्वैतवाद (द) शुद्धाद्वैतवाद

19. कबीर किस मुगल शासक के समकालीन थे?
(अ) अकबर (ब) मुहम्मद तुगलक
(स) अलाउद्दीन (द) सिकन्दर लोदी ✔️

20. कबीर की पत्नी का क्या नाम था?
(अ) रत्नावली (ब) कमाली
(स) चंद्रावती (द) लोई ✔️

21. उलटबाँसी का अर्थ है –
(अ) एक प्रकार का काव्य छंद
(ब) किसी बात का उल्टा जवाब देना
(स) विशिष्ट प्रतीकात्मक काव्य शैली ✔️
(द) हठयोग साधना की विशेष पद्धति

22. कबीर को बिना महाकाव्य लिखे ’महाकवि माना है-
(अ) पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
(स) डाॅ. रामस्वरूप चतुर्वेदी ने ✔️
(द) डाॅ. रामकुमार वर्मा ने

23. धरमदास का प्रसिद्ध ग्रंथ है –
(अ) ज्ञान सागर (ब) सुखनिधान ✔️
(स) अलखबानी (द) हरडेवानी

24. संतों ने नारी के किस रूप की निंदा की है?
(अ) अशिक्षित (ब) कामिनी ✔️
(स) पतिव्रता (द) सम्पूर्ण नारी जगत् की

25. दादू की रचनाओं का संग्रह ’हरडेवानी’ नाम से किया था –
(अ) रज्जब और मलूकदास ने
(ब) यारी साहब और बुल्ला साहब ने
(स) संतदास और जगनदास ने ✔️
(द) गरीबदास और मिस्कीनदास ने

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

1 thought on “Hindi sahitya Quiz-40 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top