Hindi sahitya Quiz-41 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के इतिहास के अंतर्गत Hindi sahitya Quiz-41 को हल करेंगे ,यह प्रश्न आपकी किसी भी एग्जाम के लिए महत्त्वपूर्ण होंगे। इस आर्टिकल में अगर आपको लगे कि हमारी ओर से 100 % दिया गया है तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें ।

Hindi sahitya Quiz-41

1 आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार राम भक्ति परंपरा में शृंगार भावना के प्रवर्तक कौन थे ?
(अ) अग्रदास जी (ब) रामचरणदास जी✔
(स) नाभादास (द) रामानंद

2. केशवदास के संबंध में असंगत कथन बताइए ?
(अ) इनका जन्म 1555 ईस्वी में बुंदेलखंड के ओरछा नामक नगर में हुआ था
(ब) इनका उपनाम विद्यार्थी मित्र था और यह निंबार्क संप्रदाय में दीक्षित थे
(स) रामचंद्रिका छंदों का एक अजायबघर है – नामवर सिंह ने कहा है✔
(द) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने इन्हें कठिन काव्य का प्रेत कहा है

3. निम्न में से किसने रामायण गुरुमुखी लिपि में 145 छंदों की रचना किसने की ?
(अ) लालदास (ब) कपूर चंद्र त्रिखा✔
(स) लाल दास (द) रायमल्ल पांडे

4. पंक्तियाँ व उनके ग्रंथ के संबंध में असंगत बताइए ?
(अ) जाके प्रिय न राम वैदेही ।
तजिए ताहि कोटि बैरी सम, यद्यपि परम स्नेही।।= विनय पत्रिका
(ब) मैं सुकुमारी नाथ वन जोगू तुमहि उचित तप मो कहु भोगू। = रामचरित मानस
(स) गिरा अरथ जल बीचि सम कहिअत भिन्न न भिन्न = रामचरित मानस
(द) खेती न किसान को भिखारी को न भीख भली = विनय पत्रिका✔

5. ’’राम भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक रामानंद थे लेकिन तुलसीदास ने इसे जिस बिंदु तक पहुंचा दिया उसके आगे रह नहीं थी।’’ यह कथन किसका है ?
(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल (ब) डॉ नगेंद्र
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) डॉ बच्चन✔

6. ’’भगवान राम के दिव्य पुनीत चरित के कितने घोर पतन की कल्पना इन लोगो के द्वारा हुई है। लोक पावन आदर्श का ऐसा विपर्यय देख कर चित क्षुब्ध हो जाता है।’’
आचार्य शुक्ल ने किसके लिए इशारा किया है ?
(अ) तत्त्सुखी शाखा के भक्तो के लिये
(ब) सखी भाव के भक्तो के लिये✔
(स) निर्गुण संतों के लिये
(द) कृष्ण भक्तों लिये

7. ’’भिन्न भिन्न लीलाओ के प्रसंग को लेकर इस सच्चे रसमग्न कवि ने अत्यंत मधुर ओर मनोहर पदों की झड़ी सी बांध दीं है’’ आचार्य शुक्ल ने किसके लिये कहा है-
(अ) सूरदास✔ (ब) रसखान
(स) नंददास (द) तुलसीदास

8. ’’गोस्वामी जी की प्रतिभा का प्रखर प्रकाश सौ -डेढ़ सौ वर्षों तक ऐसा छाया रहा कि राम भक्ति की ओर अन्य रचनाएं उनके सामने ठहर ना सकी।’’ तुलसीदास के संबंध में यह कथन किसका है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ब) डॉक्टर नरेंद्र
(स) आचार्य रामचंद्र शुक्ल✔
(द) डॉक्टर बच्चन सिंह

9. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार ’’राम भक्ति काव्य’’ की सबसे बड़ी विशेषता क्या रही ?
(अ) प्रबंध काव्य की रचना हुई।
(ब) इसमें सभी प्रकार की रचना हुई व कई प्रकार की रचना पद्धतियों को उत्तेजना मिली।✔
(स) मुक्तक के एक विशेष अंग गीतिकाव्य की पूर्ति हुई।
(द) उपरोक्त सभी कथन संगत है।

10. सूरदास का कर्म उपासना ज्ञान जनित भ्रम किसने दूर किया ?
(अ) वल्लभाचार्य (ब) रामानंद
(स) तुलसीदास✔ (द) विट्ठलनाथ

11. तुलसीदास जी ने लोक में फैले अनाचार अत्याचार आदि का भीष्म चित्र खींच कर भगवान से अपना सतस्वरूप धर्म संस्थापक स्वरूप व्यक्त करने की प्रार्थना किस ग्रंथ में की है-
(अ) कवितावली (ब) विनय पत्रिका✔
(स) रामचंद्रिका (द) गीतावली

12. ’’इनकी कविता उसी की ढंग की है जिस ढंग की कृष्णोपासक नंददास की’’ आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किस राम भक्त कवि के लिए यह कथन कहा है ?
(अ) कृष्णदास पयहारी (ब) अग्रदास✔
(स) तुलसीदास (द) नाभादास

13. नंददास की रासपंचाध्यायी श्रीमद् भागवत के अनुसार कितने अध्याय में विभाजित है ?
(अ) 5✔ (ब) 7
(स) 9 (द) 6

14. ’’राम भक्ति काव्य में तुलसी से बाहर जो कुछ भी है वह निस्तेज है निष्प्रभ है।’’ तुलसीदास के लिए यह कथन किसने कहा ?
(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) डॉ बच्चन✔
(द) डॉ नगेंद्र

15. तुलसीदास को वेद वेदांग दर्शन इतिहास पुराण आदि में किसने प्रवीण किया ?
(अ) रामानंद (ब) नरहरिदास
(स) शेष सनातन✔ (द) रत्नावली

16. गोस्वामी तुलसीदास जी ने सूरदास के अनुकरण पर कौन सी रचना की जिसने बाललीला के कई एक पद ज्यों के त्यों सूरसागर में मिलते हैं केवल राम और श्याम का अंतर है ?
(अ) कवितावली
(ब) गीतावली✔
(स) कृष्ण गीतावली
(द) वैराग्य संदीपनी

17. इस कारण से तुलसीदास उत्तरी भारत की समग्र जनता के हृदय मंदिर में प्रेम प्रतिष्ठा के साथ विराज रहे हैं ?
(अ) सर्वांग पूर्णता के कारण
(ब) समन्वय की भावना
(स) लोक संग्रह का भाव
(द) दृष्टि विस्तार✔

18. गुरु शिष्य परंपरा का सही क्रम लगाइए ?
(अ) रामानंद जी, अनंतानंद जी, कृष्णदास, नाभादास, अग्रदास
(ब) रामानंद जी, अनंतानंद जी, कृष्णदास, अग्रदास, नाभादास✔
(स) रामानंद जी, कृष्णदास, अग्रदास, अनंतानंद, नाभादास
(द) कृष्णदास, रामानंद, अग्रदास, अनंतानंद, नाभादास

19. आचार्य शुक्ल ने रद्दी ग्रंथ माना है ?
(क) राम रक्षा स्त्रोत
(ख) रामार्चन पद्धति
(ग) योग चिंतामणि
कूट:
(अ) क और ख
(ब) ख और ग
(स) क और ग✔
(द) क, ख और ग

20. रामानंद जी के किस शिष्य का उल्लेख भक्तमाल में नहीं है ?
(अ) पद्मावती
(ब) सुरसुरी
(स) कृष्णदास✔
(द) भावानन्द

21. स्थापना:-राम भक्त कवि शास्त्रज्ञ विद्वान थे। वह कविता करने में सिद्धहस्त थे, अतः किसी एक विशेष शैली में नहीं अपितु विविध काव्य शैलियों में पारंगत थे।
तर्क:- तुलसी ने प्रबंध शैली मुक्तक शैली कवित सवैया शैली बरवै शैली में क्रमशः राम चरित्र मानस, विनय पत्रिका, कवितावली,बरवै रामायण की रचना की उन्होंने संवाद शैली में भी काव्य रचना करते हुए एक अन्य ग्रंथ भी लिखा।
कूट:
(अ) स्थापना सही, तर्क गलत
(ब) स्थापना आंशिक सही, तर्क भी आंशिक सही
(स) स्थापना पूर्ण सही, तर्क आंशिक सही✔
(द) स्थापना गलत, तर्क सही

22. रास पंचाध्यायी के संबंध में संगत कथन बताइए ?
(1) यह रोला छंद में लिखी गई
(2) इसमें कृष्ण की रासलीला का विस्तार से वर्णन किया गया है
(3) इसमें अनुप्रास संयुक्त साहित्यिक भाषा का प्रयोग किया गया है
(4) इसमें दुरारूढ़ कल्पना का प्रयोग किया गया है
कूट:
(अ) 1,2,4 (ब) 1,2,3✔
(स) 1,2,3,4 (द) 2,3,4

23. किस ग्रंथ में रामानंद के शिष्य सुरसुरानंद ने नौ प्रश्नों को किया है ?
(अ) श्री रामार्चन पद्धति
(ब) वैष्णवमताब्ज भास्कर✔
(स) सतारक मंत्र
(द) रामतारक स्त्रोत

24. आचार्य शुक्ल के अनुसार ’’इन्होंने कृष्ण लीला पर दो पुस्तकें लिखी है सुरभि दानलीला और कृष्णायन’’
यहां किसके बारे मे कहा गया है?
(अ) कृष्ण दास (ब) सम्मन
(स) मंचित✔ (द) नंददास

25. केशव को प्राकृत का कवि किसने कहा है ?
(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) डॉक्टर बच्चन
(द) तुलसीदास✔

26. रामचंद्रिका को किसने ’’फुटकर कवित्तो का संग्रह’’ किसने कहा है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ब) रामविलास शर्मा
(स) डॉक्टर बड़थ्वाल✔
(द) नामवर सिंह

27. ’’रामायण महानाटक’’ कब और किसने लिखा ?
(अ) प्राणचंद चैहान 1615 ई.
(ब) प्राणचंद चैहान 1610 ई.✔
(स) हनुमान सिंह 1612 ई.
(द) हनुमान सिंह 1615 ई.

28. किस अष्टछाप कवि को वार्ता साहित्य का प्रेत कहा जाता है ?
(अ) सूरदास
(ब) नंद दास
(स) कृष्णदास✔
(द) परमानंददास

29. यह ग्रंथ नंददास की भाषा विषयक प्रोढ़ ज्ञान ओर पाण्डित्य का द्योतक है?
(अ) रास पंचाध्यायी
(ब) मान मंजरी✔
(स) प्रेम बारहखड़ी
(द) रुक्मणी मंगल

30. असंगत कथन बताइए ?
(अ) नंददास की रास पंचाध्यायी पांच अध्यायों में विभक्त है
(ब) नंददास का भ्रमरगीत मुक्तक शैली में है जबकि सूरदास का प्रबंध शैली में लिखा गया है✔
(स) सूरदास की भाषा ठेठ ब्रज है जबकि नंददास की संस्कृत निष्ठ ब्रजभाषा
(द) सूरदास में लोकरंग है तो नंददास में शस्त्र का रंग प्रधान है

31. ’युगल शतक नाम का इनका 100 पदों का एक छोटा सा ग्रंथ कृष्ण भक्तों में बड़े आदर कि दृष्टि से देखा जाता है’ आचार्य शुक्ल ने किसके लिए कहा है ?
(अ) नंददास
(ब) ध्रुवदास
(स) श्री भट्ट✔
(द) कृष्णदास
32. तुलसीदास के संबंध में संगत कथन बताइए ?
(1) कलिकाल का बाल्मीकि – नाभादास
(2) बुद्धदेव के बाद सबसे बड़ा लोकनायक -ग्रियर्सन
(3) मुगल काल का सबसे महान व्यक्ति – स्मिथ
(4) जातीय कवि – रामविलास शर्मा
(5) रूपको का बादशाह – उदय भानु
कूट:
(अ) 1, 2, 3
(ब) 1, 2, 3, 4✔
(स) 1, 2, 3, 4, 5
(द) 1, 3, 4

33. तुलसीदास की रचनाओं के संबंध में असंगत कथन बताइए ?
(अ) रामचरितमानस अवधी भाषा में लिखा गया प्रबंध काव्य है
(ब) जानकी मंगल अवधी भाषा में लिखा गया प्रबंध काव्य है
(स) दोहावली ब्रजभाषा में लिखा गया प्रबंध काव्य है✔
(द) रामाज्ञा प्रश्नावली अवधी भाषा व मुक्तक रूप में लिखा गया

34. कृष्ण संप्रदाय व कृष्ण के स्वरूप संबंधी कथनों में असंगत कथन बताइए?
(अ) वल्लभ संप्रदाय -पूर्णानंद परमब्रह्मा पुरुषोत्तम
(ब) निंबार्क संप्रदाय- राधा कृष्ण की युगल मूर्ति
(स) हरिदासी संप्रदाय- निकुंज बिहारी श्री कृष्ण
(द) गौड़ीय संप्रदाय -निकुंज बिहारी कृष्ण✔

35. सूरदास की रचनाओं का सर्वप्रथम संपादन किस नाम से हुआ था ?
(अ) सूरसागर
(ब) साहित्य लहरी
(स) राग कल्पद्रुम✔
(द) कृष्ण चरित्र का महाकाव्य

36. ’सूरदास जब अपने विषय का वर्णन शुरू करते हैं तो मानो अलंकार शास्त्र हाथ जोड़कर उनके पीछे दौड़ा करता है उपमाओं की बाढ़ आ जाती है रुपको की वर्षा होने लगती है संगीत के प्रवाह में कवि स्वयं में बह जाता है।’ यह कथन किसका है ?
(अ) रामचंद्र शुक्ल (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी✔
(स) डॉ बच्चन सिंह (द) डॉक्टर नगेंद्र

37. नंददास के ग्रंथों के संबंध में असंगत बताइए ?
(अ) अनेकार्थ मंजरी -पर्याय कोश
(ब) रूपमंजरी- लघु प्रेमाख्यानक काव्य
(स) रसमंजरी -नायिका भेद
(द) सिद्धांत पंचाध्यायी -गोपियों का विरह वर्णन✔

38. ’’और कृष्ण भक्तों के समान इन्होंने गीतिकाव्य का आश्रय ना लेकर कवित्त सवैयों में ही अपने सच्चे प्रेम की व्यंजना की है।’’ आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किसके लिए कहा है ?
(अ) नंददास (ब) कृष्ण दास
(स) रसखान✔ (द) सूरदास

39. ’’द्वादश यश, हितजू को मंगल’’ किसकी रचनाएं
हैं ?
(अ) कृष्ण दास (ब) चतुर्भुज दास✔
(स) नंद दास (द) हरिराम व्यास

40. सूरदास के किस ग्रंथ से उनकी उम्र का पता चलता है ?
(अ) साहित्य लहरी (ब) सूर सरावली✔
(स) सूरसागर (द) उपरोक्त सभी

41. सूरदास अपने किस ग्रंथ में अपने वंश की परंपरा देते हैं ?
(अ) साहित्य लहरी✔ (ब) सूर सरावली
(स) सूरसागर (द) कोई भी नहीं

42. सूरदास द्वारा रचित सूरसागर में कथा मिलती है ?
(अ) कृष्ण जन्म से लेकर कंस की हत्या तक
(ब) कृष्ण जन्म से लेकर कृष्ण के मथुरा जाने तक✔
(स) कृष्ण के मथुरा जाने से लेकर कृष्ण की मृत्यु तक
(द) कृष्ण की किशोरावस्था से गोपियों के विरह वर्णन तक

43. बारहमासा के संबंध मे असंगत है ?
(अ) नेमिनाथ चउपई (ब) बीसलदेव रासो
(स) पृथ्वीराज विजय✔ (द) पद्मावत

44. पद्मावत है ?
(अ) एक त्रासदी✔ (ब) मुक्तक काव्य
(स) गेय काव्य (द) आत्म वक्तव्य

45. दक्षिण के शायर नसरती ने किस ग्रंथ के आधार पर दक्षिणी उर्दू में गुलशने इश्क नाम से प्रेम कहानी लिखी ?
(अ) मृगावती (ब) मधुमालती✔
(स) पद्मावत (द) हंसावली

46. असंगत बताइए ?
(अ) पद्मावत-68 सर्ग✔
(स) सूरसागर-12 स्कंध
(ब) पृथ्वीराज रासो-69समय
(द) बीसलदेव रासो-4 खंड

47. पद्मावत में मानवेतर पात्र किसे माना गया है ?
(अ) नागमती (ब) सिंहल द्वीप
(स) हीरामन तोता✔ (द) उपयुक्त सभी

 

48. ’जायसी की अक्षय कीर्ति का आधार पद्मावत है।’’ यह कथन किसने कहा ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य रामचंद्र शुक्ल✔
(स) डॉ बच्चन
(द) डॉ नगेंद्र

49. नाभादास के संबंध में असंगत कथन बताइए ?
(अ) यह अग्रदास के शिष्य थे
(ब) इन्होंने दो अष्टयाम लिखें
(स) एक ब्रज भाषा में लिखा
(द) दूसरा पद्मावत शैली दोहा चौपाई में✔

50. ’’स्वस्ति श्री तुलसी कुणभूषण दूषन -हरन गौसाई।
बारहि बार प्रणाम करहूँ अब हरहु सोक समुदाई।।’’
यह पंक्ति किसने किसके लिये लिखी ?
(अ) तुलसीदास ने रामानंद को
(ब) तुलसीदास ने मीरा को
(स) मीरा ने तुलसी को✔
(द) रसखान ने तुलसी को

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

महत्त्वपूर्ण लिंक

🔷सूक्ष्म शिक्षण विधि    🔷 पत्र लेखन      🔷कारक 

🔹क्रिया    🔷प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़    🔷प्रयोजना विधि 

🔷 सुमित्रानंदन जीवन परिचय    🔷मनोविज्ञान सिद्धांत

🔹रस के भेद  🔷हिंदी साहित्य पीडीऍफ़  🔷 समास(हिंदी व्याकरण) 

🔷शिक्षण कौशल  🔷लिंग (हिंदी व्याकरण)🔷  हिंदी मुहावरे 

🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला  🔷कबीर जीवन परिचय  🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़    🔷 महादेवी वर्मा

3 thoughts on “Hindi sahitya Quiz-41 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top