Hindi sahitya Quiz-43 || सम्पूर्ण गद्य विधा || हिंदी साहित्य

आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के इतिहास के अंतर्गत Hindi sahitya Quiz-43 को हल करेंगे ,यह प्रश्न आपकी किसी भी एग्जाम के लिए महत्त्वपूर्ण होंगे। इस आर्टिकल में अगर आपको लगे कि हमारी ओर से 100 % दिया गया है तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें ।

Hindi Sahity Quiz- 43

1. हिन्दी गद्य की गौण विधाएँ है ?
(अ) जीवनी-आत्मकथा (ब) यात्रावृत-गद्यगीत
(स) संस्मरण-रिपोर्ताज (द) ये सभी ✔

2. रूपक का एक भेद है
(अ) कहानी (ब) उपन्यास
(स) नाटक✔ (द) निबन्ध

3. मौलिक नाटकों का आरम्भ किस युग से माना जाता है ?
(अ) शुक्ल युग (ब) द्विवेदी युग
(स) भारतेन्दु युग✔ (द) शुक्लोत्तर युग

4. हिन्दी नाटक का स्वर्णयुग किसे कहा जाता है ?
(अ) भारतेन्दु युग
(ब) द्विवेदी युग
(स) छायावाद या प्रसाद युग✔
(द) छायावादोत्तर या प्रसादोत्तर युग

5. भारतेन्दु ने किस रचना में भ्रष्ट शासन तन्त्र पर प्रहार किया ?
(अ) भारत दुर्दशा (ब) अन्धेर नगरी ✔
(स) पाखण्ड विडम्बन (द) भारत जननी

6. जयशंकर प्रसाद किस वर्ग के नाटककार थे ?
(अ) आदर्शवादी (ब) समाज सुधारक
(स) ऐतिहासिक ✔ (द) इनमें से कोई नहीं

7. ’अरुण यह मधुमय देश हमारा’ गीत प्रसाद के किस नाटक का अंश है ?
(अ) ध्रुवस्वामिनी (ब) चन्द्रगुप्त✔
(स) स्कन्दगुप्त (द) अजातशत्रु

8. ’आषाढ़ का एक दिन’ नाटक किसकी रचना है ?
(अ) मोहन राकेश✔ (ब) कालिदास
(स) भारतेन्दु (द) प्रसाद

9. पन्नाधाय के चरित्र पर आधारित रामकुमार वर्मा का एकांकी नाटक था-
(अ) बादल की मृत्यु (ब) दीपदान✔
(स) चारु मित्रा (द) कौमुदी महोत्सव

10. हिन्दी का पहला मौलिक उपन्यास माना जाता है-
(अ) परीक्षा गुरु✔ (ब) भाग्यवती
(स) नूतन ब्रह्मचारी (द) चन्द्रकान्ता

11. ’मानव चरित्र पर प्रकाश डालना और रहस्यों को खोलना ही उपन्यास का मूल तत्त्व है’-उपन्यास के बारे में यह किसका विचार है ?
(अ) प्रेमचन्द✔ (ब) प्रसाद
(स) यशपाल (द) जैनेन्द्र

12. किस उपन्यासकार की रचनाओं को पढ़ने के लिए लोगों ने हिन्दी सीखी ?
(अ) प्रेमचन्द (ब) प्रसाद
(स) देवकीनन्दन खत्री✔ (द) बालकृष्ण भट्ट

13. प्रेमचन्द से पूर्व के उपन्यासकारों का मूल उद्देश्य क्या था ?
(अ) जीवन की समस्याओं का चित्रण
(ब) मनोरंजन एवं सुधार ✔
(स) दार्शनिक चिन्तन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

14. प्रेमचन्द के किस उपन्यास को औपन्यासिक महाकाव्य की संज्ञा दी गई ?
(अ) सेवासदन (ब) गोदान ✔
(स) रंगभूमि (द) प्रेमाश्रम

15. इरावती किसका अपूर्ण उपन्यास है ?
(अ) प्रेमचन्द (ब) जैनेन्द्र
(स) प्रसाद✔ (द) देवकीनन्दन खत्री

16. प्रथम सर्वश्रेष्ठ आंचलिक उपन्यास तथा उनके लेखक कौन थे ?
(अ) चित्रलेखा – भगवतीचरण वर्मा
(ब) मैला आँचल – फणीश्वरनाथ रेणु✔
(स) रतिनाथ की चाची – नागार्जुन
(द) जंगल के फूल – राजेन्द्र अवस्थी

17. पूर्व दीप्ति शैली पर लिखा हुआ हिन्दी का प्रथम उपन्यास और उसके रचनाकार है-
(अ) व्यतीत – जैनेन्द्र
(ब) दिव्या – यशपाल
(स) शेखर: एक जीवनी – अज्ञेय ✔
(द) झरोखे – भीष्म साहनी

18. अंग्रेजों ने किसकी और कौन-सी रचना प्रतिबन्धित की ?
(अ) प्रेमचन्द – सोजे वतन✔
(ब) रांगेय राघव – बन्दूक और बीन
(स) शिवप्रसाद सिंह – दिल्ली दूर है
(द) इलाचन्द जोशी – निर्वासित

19. हिन्दी में मौलिक कहानी किस पत्रिका के सम्पादन के साथ लिखी गई ?
(अ) ब्राह्मण (ब) हंस
(स) सरस्वती✔ (द) मर्यादा

20. हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ कहानी तथा कहानीकार का नाम क्या है ?
(अ) पंच परमेश्वर – प्रेमचन्द
(ब) आकाशदीप – प्रसाद
(स) तीर्थयात्रा – सुदर्शन
(द) उसने कहा था – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी✔

21. जयशंकर प्रसाद का पहला कहानी-संग्रह कब प्रकाशित हुआ ?
(अ) वर्ष 1900 (ब) वर्ष 1912✔
(स) वर्ष 1907 (द) वर्ष 1920

22. ’’कहानी, सौन्दर्य की झलक का रस प्रदान करने वाली है’’-यह कथन किसका है ?
(अ) प्रेमचन्द (ब) जैनेन्द्र
(स) प्रसाद✔ (द) रायकृष्णदास

23. आधुनिक कहानी का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(अ) जीवन का मर्मस्पर्शी चित्रण✔
(ब) भाषा-शैली के नवीन प्रयोग
(स) मनोरंजन की प्रमुखता
(द) नैतिक मूल्यों का आग्रह

24. ’’नई कहानी जीवन के प्रति एक नया भाव बोध जगाती है’’ -यह कथन किसका है ?
(अ) नामवर सिंह ✔ (ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी

25. ’’गद्य यदि कवियों की कसौटी है, तो निबन्ध गद्यकार की कसौटी है’’ -ऐसा किसने कहा है ?
(अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (ब) रामचन्द्र शुक्ल✔
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी

26. ललित शैली में लेखन कार्य के लिए कौन प्रसिद्ध
है ?
(अ) भारतेन्दु (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल (द) विद्यानिवास मिश्र✔

27. द्विवेदी युग के निबन्धकार माने जाते है-
(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) अध्यापक पूर्ण सिंह
(द) अ और स दोनों ✔

28. निबन्ध विधा का पितामह किसे कहा जाता है ?
(अ) भारतेन्दु (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल✔ (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी

29. शरीर के अंगों पर आधारित निबन्धों के रचनाकार थे-
(अ) भारतेन्दु (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) प्रतानारायण मिश्र✔ (द) बालकृष्ण भट्ट

30. किस निबन्धकार को हिन्दी निबन्ध का आदर्श माना जाता है ?
(अ) भारतेन्दु (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल✔ (द) विद्यानिवास मिश्र

31. ’क्रिटिसिज्म’ हिन्दी की किस विधा का पर्याय है ?
(अ) निबन्ध (ब) नाटक
(स) उपन्यास (द) आलोचना ✔

32. नन्ददुलारे वाजपेयी की आलोचना की विशेषताएँ है-
(अ) छायावाद का समर्थन
(ब) द्विवेदीयुगीन दोषों का उद्घाटन
(स) नई कविता के दोषों का उद्घाटन
(द) उपरोक्त सभी ✔

33. डाॅ. नगेन्द्र आलोचक थे-
(अ) रसवादी
(ब) छायावादी
(स) फ्राॅयड के मनोविज्ञान से प्रभावित
(द) उपरोक्त सभी ✔

34. संस्मरण और रेखाचित्र के क्षेत्र में लब्धप्रतिष्ठित महिला लेखिका कौन है ?
(अ) महादेवी वर्मा✔ (ब) श्रीमती सत्यवती मलिक
(स) शिवानी (द) मन्नू भण्डारी

35. हिन्दी में ’इण्टरव्यू’ विधा का सूत्रपात किसने
किया ?
(अ) श्रीराम शर्मा
(ब) लक्ष्मीचन्द्र जैन
(स) बनारसी दास चतुर्वेदी✔
(द) राजेन्द्र यादव

36. ’रिपोर्ताज’ किस भाषा का शब्द है-
(अ) अंग्रेजी (ब) चीनी
(स) फ्रांसीसी✔ (द) हिन्दी

37. ’सत्य के प्रयोग’ आत्मकथा का किसके सम्बन्ध है ?
(अ) महात्मा गांधी✔ (ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) राजेन्द्र प्रसाद (द) सरदार पटेल

38. रेखाचित्र विधा में महादेवी वर्मा की पशु-पक्षियों से सम्बन्धित रचना है-
(अ) मेरा परिवार ✔ (ब) पथ के साथी
(स) अतीत के चलचित्र (द) स्मृति की रेखाएँ

39. ’आखिरी चट्टान तक’ नामक यात्रा वृत्तान्त के लेखक का नाम क्या है ?
(अ) धर्मवीर भारती (ब) मोहन राकेश✔
(स) अमरकान्त (द) इनमें से कोई नहीं

40. ’घुमक्कङ शास्त्र’ के लेखक कौन है ?
(अ) राहुल सांकृत्यायन✔ (ब) प्रेमचन्द
(स) अज्ञेय (द) यशपाल

41. ’’द्विवेदी युग में संस्मरण का आगमन होता है, किन्तु ये संस्मरण कम निबन्धात्मक अधिक है’’ यह कथन किसका है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) डाॅ. नगेन्द्र✔ (द) इनमें से कोई नहीं

42. ’विकलांग श्रद्धा का दौर’ किस विधा की रचना है ?
(अ) आत्मकथा (ब) हास्य-व्यंग्य ✔
(स) डायरी (द) रिपोर्ताज

43. ’स्वामी दयानन्द सम्बन्धी पत्रों का संकलन’ किसका पत्र-संकलन है ?
(अ) महात्मा मुन्शीराम
(ब) बनारसी दास चतुर्वेदी✔
(स) जानकी बल्लभ शास्त्री
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

44. ’सेतुबन्ध’ किसकी रचना है ?
(अ) प्रो. प्रकाशचन्द्र गुप्त (ब) बनारसी चतुर्वेदी✔
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) अज्ञेय

45. ’भाषा और समाज’ के लेखक कौन है ?
(अ) रामविलास शर्मा✔
(ब) धीरेन्द्र वर्मा
(स) सुनीति कुमार चटर्जी
(द) इनमें से कोई नहीं

46. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानी-संग्रहों का सही अनुक्रम है-
(अ) शरणार्थी, परिंदे, कामरेड का कोट, डायन✔
(ब) डायन, कामरेड का कोट, परिंदे, शरणार्थी
(स) परिंदे, शरणार्थी, डायन, कामरेड का कोट
(द) कामरेड का कोट, डायन, शरणार्थी, परिंदे

47. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानी-संग्रहों का सही अनुक्रम है-
(अ) पीली छतरी वाली लङकी, परिंदे, सतह से उठता आदमी, इंसान के खंडहर
(ब) परिंदे, इंसान के खंडहर, सतह से उठता आदमी, पीली छतरी वाली लङकी
(स) इंसान के खंडहर, परिंदे, सतह से उठता आदमी, पीली छतरी वाली लङकी✔
(द) सतह से उठता आदमी, इंसान के खंडहर, परिंदे, पीली छतरी वाली लङकी

48. हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी और उसे मानने वाले प्रस्तोता को सुमेलित कीजिए-
(क) इंदुमती 1. बच्चन सिंह
(ख) प्रणयिनी परिणय 2. राजेन्द्र बढ़वालिया
(ग) एक जमींदार का दृष्टांत 3. देवी प्रसाद वर्मा
(घ) एक टोकरी भर मिट्टी 4. रायदेवी प्रसाद
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 1 2 3✔
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 1 3 2
(द) 5 4 3 1

49. प्रेमचंद की कहानियों का प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से सही क्रम है-
(अ) बूढ़ी काकी, नमक का दारोगा, पूस की रात, ईदगाह
(ब) नमक का दरोगा, बूढ़ी काकी, पूस की रात, ईदगाह✔
(स) बूढ़ी काकी, नमक का दारोगा, ईदगाह, पूस की रात
(द) बूढ़ी काकी, पूस की रात, नमक का दारोगा, ईदगाह

50. ’नयी कहानी’ के संबंध में कौन-सा कथन गलत
है ?
(अ) नयी कहानी में काव्य के उपकरणों का उपयोग हुआ है।
(ब) नयी कहानी ’भोगे हुए यथार्थ’ पर बल देता है।
(स) महीप सिंह नयी कहानी आंदोलन के प्रवर्तक है।✔
(द) ’परिंदे’ और ’वापसी’ नयी कहानी आंदोलन की कहानी है।

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

महत्त्वपूर्ण लिंक

🔷सूक्ष्म शिक्षण विधि    🔷 पत्र लेखन      🔷कारक 

🔹क्रिया    🔷प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़    🔷प्रयोजना विधि 

🔷 सुमित्रानंदन जीवन परिचय    🔷मनोविज्ञान सिद्धांत

🔹रस के भेद  🔷हिंदी साहित्य पीडीऍफ़  🔷 समास(हिंदी व्याकरण) 

🔷शिक्षण कौशल  🔷लिंग (हिंदी व्याकरण)🔷  हिंदी मुहावरे 

🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला  🔷कबीर जीवन परिचय  🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़    🔷 महादेवी वर्मा

1 thought on “Hindi sahitya Quiz-43 || सम्पूर्ण गद्य विधा || हिंदी साहित्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top