Hindi sahitya Quiz-6 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-6) की नि:शुल्क QUIZ-6 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है,सभी हिंदी मित्र इन प्रश्नों को अपने रजिस्टर में नोट जरुर करें |

Hindi sahitya Quiz-6

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-6)

1. भक्ति परम्परा को उत्तर भारत में लाने वाले थे ?
(अ) वल्लभाचार्य       (ब) रामानंद✔️
(स) रामानुजाचार्य     (द) गोकुलनाथ

2. ’भक्ति आंदोलन मुस्लिम साम्राज्य के प्रभाव का परिणाम है।’ इस मत को नहीं मानने वाले विद्वान है?
(अ) ताराचन्द✔️             (ब) आचार्य शुक्ल
(स) रामस्वरूप चतुर्वेदी   (द) वल्लभाचार्य

3. ’भक्ति द्राविङ उपजे लाए रामानंद’ पद है ?
(अ) नगेन्द्र         (ब) सत्येन्द्र✔️
(स) कबीर         (द) रैदास

4. ’भक्ति की निष्पत्ति श्रद्धा और प्रेम के योग से होती है।’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल✔️     (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामविलास शर्मा      (द) नामवर सिंह

5. मराठी में अभंगो की रचना की थी?
(अ) नामदेव✔️    (ब) ज्ञानदेव
(स) तुकाराम        (द) विसोवा खेचर

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

6. ’’अपने पौरूष से हताश जाति के लिए भगवान की शक्ति और करूणा की ओर ध्यान ले जाने के अतिरिक्त दूसरा मार्ग ही क्या था।’’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल✔️    (ब) बच्चन सिंह
(स) नामवर सिंह            (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

7. उत्तरी भारत में भक्ति आन्दोलन की त्रिमूर्ति थे –
(अ) कबीर, नानक, दादू
(ब) कबीर, नानक, रैदास✔️
(स) कबीर, रामानंद, रैदास
(द) कबीर, रामानंद, शंकराचार्य

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-6)

8. ’सा त्वस्मिन परमप्रेमरूपा, अमृतस्वरूपा च’ भक्ति की यह परिभाषा किसने दी है?
(अ) नारद ने✔️       (ब) गर्ग ने
(स) व्यास ने             (द) कोई नहीं

9. ’’देव-विषयक रति का नाम ही भक्ति है’ कथन है-
(अ) भरतमुनि              (ब) मम्मट✔️
(स) पण्डित जगन्नाथ    (द) कुन्तक

10. भागवत धर्म का समय लगभग माना जाता है ?
(अ) 1300 ई. पूर्व      (ब) 1400 ई. पूर्व✔️
(स) 1200 ई. पूर्व      (द) 1100 ई. पूर्व

11. शंकराचार्य के बाद किसने भागवत धर्म का पुनरुद्धार किया ?
(अ) रामानुजाचार्य       (ब) मध्वाचार्य
(स) अ एवं ब✔️         (द) उपर्युक्त सभी

12. सुमेलित कीजिए –
(संस्थापक)                       (सम्प्रदाय)
(क) श्री सम्प्रदाय                 1. रामानुजाचार्य
(ख) ब्रह्म सम्प्रदाय               2. मध्वाचार्य
(ग) रूद्र सम्प्रदाय               3. विष्णुस्वामी
(घ) सनकादिक सम्प्रदाय     4. निम्बार्काचार्य

कूट –

क  ख  ग  घ
(अ) 3   1    2  4
(ब) 1    2    3  4✔️
(स) 4    2    3  1
(द) 1     2    4 3

13. ’’भक्ति द्राविङ ऊपजी, लाए रामानंद परगट किया कबीर ने, सात दीप नौ खण्ड।’’ पद है ?
(अ) रामानंद       (ब) डाॅ. सत्येन्द्र✔️
(स) रामानुज      (द) डाॅ. ब्रजेश्वर

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-6)

14. पंचदेवोपासना में सम्मिलित है ?
(अ) शैव, शाक्त          (ब) सौर
(स) स्मार्त, गाणपत्य    (द) उपर्युक्त सभी✔️

15. महाराष्ट्र के संत नामदेव जाति से थे ?
(अ) धोबी          (ब) जुलाहा
(स) दर्जी✔️     (द) लुहार

16. श्रमण धर्म के अन्तर्गत किस धर्म की गणना की जाती है ?
(अ) बौद्ध धर्म                (ब) जैन धर्म
(स) अ एवं ब दोनों ✔️  (द) हिन्दू धर्म

17. नामदेव द्वारा लिखित सगुण पदों की भाषा थी ?
(अ) सधुक्कङी        (ब) ब्रज✔️
(स) प्राकृत              (द) मराठी

18. भक्ति आंदोलन को भारतीय चिंताधारा का स्वाभाविक विकास किसने माना है ?
(अ) शुक्ल ने            (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने✔️
(स) नामवर सिंह ने   (द) नगेन्द्र ने

19. ’अनुभवावसानवात् ब्रह्मज्ञानस्थ’ कथन है ?
(अ) रामानुजाचार्य     (ब) रामानंद
(स) वल्लभाचार्य       (द) शंकराचार्य✔️

20. ’उदासी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक कौन थे ?
(अ) कील्हदास      (ब) श्री चन्द✔️
(स) जीवाराम       (द) जगजीवनदास

21. ’सत्यपीर सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक थे ?
(अ) जगजीवन दास       (ब) अलाउद्दीन हुसैन✔️
(स) स्वामी हरिदास        (द) रामचरण दास

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-6)

22. सुमेलित कीजिए –
(सम्प्रदाय)                  (संस्थापक/प्रवर्तक)
(क) स्वसुखी                1. स्वामी हरिदास
(ख) राधावल्लभ           2. रामचरण दास
(ग) हरिदासी या सखी  3. हित हरिवंश
(घ) तत्सुखी                 4. जीवाराम

कूट –

क  ख ग  घ
(अ) 2   3  1  4✔️
(ब) 1    3  2  4
(स) 4    2  3  1
(द) 1     3  4  2

23. ’द्वैताद्वैतवाद’ दर्शन को मानने वाले आचार्य है ?
(अ) रामानंद                    (ब) माध्वाचार्य
(स) चैतन्य महाप्रभु✔️    (द) रामानुजाचार्य

24. निर्गुण भक्ति साहित्य को ज्ञानाश्रयी और प्रेमाश्रयी भागों में विभाजित करने वाले विद्वान है ?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(द) नामवर सिंह

25. प्रेमाश्रयी शाखा को ’सूफी काव्य’ कहने वाले विद्वान है ?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा✔️    (ब) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल                 (द) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त

 

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top