Hindi sahitya Quiz-7 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-7) की नि:शुल्क QUIZ-7 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है,सभी हिंदी मित्र इन प्रश्नों को अपने रजिस्टर में नोट जरुर करें |

Hindi sahitya Quiz-7

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-7)

1. संत काव्य की प्रमुख प्रवृति है?
(अ) निर्गुण की उपासना, गुरू की महता
(ब) हठयोग साधना, रहस्यवाद
(स) सूफीमत का प्रभाव, भजन तथा नाम स्मरण
(द) उपर्युक्त सभी✔️

2. ’’दुलहिनी राम जपहुं रे भाई, अविगत की गति लखी न जाई।’’ पद के रचयिता कौन है ?
(अ) कबीर दास✔️      (ब) तुलसी दास
(स) केशव दास            (द) नाभादास

3. निम्नलिखित में से प्रथम संत कौन थे जिन्होंने अपने सिद्धांतो के प्रचार में हिन्दी का प्रयोग किया था ?
(अ) रामानंद✔️     (ब) कबीर
(स) सुंदरदास        (द) रामानुजाचार्य

4. रामानंद का जन्म हुआ कब हुआ था ?
(अ) 1368 ई.✔️     (ब) 1370 ई.
(स) 1378 ई.           (द) 1498 ई.

5. ’रामावत सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक है ?
(अ) शंकराचार्य       (ब) अग्रदास
(स) रामानंद✔️     (द) नरहर्यानंद

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

6. रामानंदकृत रचनाएँ है ?
(अ) श्री वैष्णवमताब्ज भास्कर
(ब) श्री रामार्चन पद्धति
(स) योगचिंतामणि
(द) उपर्युक्त सभी✔️

7. अनंतदास कृत पद्य रचना है ?
(अ) कबीर परिचई✔️    (ब) कबीर
(स) प्रसंग पारिजात         (द) जन्मलीलापरची

8. ’श्री भक्तमाल सटीक’ के रचनाकार है ?
(अ) प्रियादास✔️    (ब) जनगोपाल
(स) चेतनदास          (द) अनंतदास

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-7)

9. ’’संतमत के समस्त कवियों में कवि कबीर सबसे अधिक प्रतिभाशाली एवं मौलिक थे।’’ कथन है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल             (ब) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी     (द) रामकुमार वर्मा

10. ’’कबीर के रूपक स्वाभाविक होने पर भी जटिल है।’’ कथन है ?
(अ) डाॅ. चन्द्रबलि पाण्डेय
(ब) आचार्य शुक्ल
(स) डाॅ. रामकुमारवर्मा✔️
(द) डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त

11. काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित ’कबीर ग्रंथावली’ में 809 साखियाँ कितने अंकों में थी ?
(अ) 69      (ब) 59✔️
(स) 54      (द) 21

12. ’कबीर के पुत्र का नाम क्या था?
(अ) कमाल✔️    (ब) कलाम
(स) लक्ष्मीचंद      (द) श्रीचन्द

13. ’जो कली मांझ कबीर न होते, तो लई वेदअरू कलयुग, मिली करी भक्ति रसातल देते’ पद के रचनाकार है ?
(अ) नाभादास       (ब) चेतनदास
(स) संत पीपा✔️   (द) रैदास

14. ’’हिन्दू तुरक प्रमाण रमैनी सबदी साखी,
पच्छपात नहिं बचन सबहिं के हित की भाखी,
आरूढ दस्त्र है जगत पर, मुख देखी नाहिन भनी,
कबीर कानि राखी नहीं, वर्णश्रम षट् दरसनी।’’
पंक्तियों के रचनाकार है ?
(अ) नाभादास✔️    (ब) अनंतदास
(स) जनगोपाल        (द) संत पीपा

15. कबीर के गुरू कौन थे ?
(अ) राघवानंद     (ब) रामानंद ✔️
(स) जनगोपाल    (द) रामनुजाचार्य

16. रेदास का जन्म क्या हुआ था ?
(अ) मथुरा        (ब) काशी ✔️
(स) वृंदावन      (द) खजूर गाँव में

17. रैदास की पत्नी का नाम क्या था ?
(अ) लोई              (ब) सींगा
(स) सुलक्षणी ✔️ (द) सुलोचना

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-7)

18. नानकदेव किनके समकालीन थे ?
(अ) कबीर                (ब) सींगा
(स) मलूकदास ✔️   (द) दादूदयाल

19. नानकदेव के पुत्र थे ?
(अ) श्रीचंद                    (ब) लक्ष्मीचंद
(स) अ व ब दोंनों ✔️    (द) कालूचंद

20. निम्न में से कौन ’मुनीन्द्र जम्भ ऋषि’ के नाम से विख्यात हुए ?
(अ) जम्भनाथ ✔️        (ब) नानकदेव
(स) हरिदास निरंजनी    (द) संत सींगा

21. जम्भनाथ के बचपन का नाम क्या था ?
(अ) धनराज ✔️     (ब) वनराज
(स) घनश्याम         (द) श्याम

22. नाथपथ एवं संतमत के मध्यवर्ती कङी किसे कहा जाता है ?
(अ) निरंजनी सम्प्रदाय ✔️
(ब) हरिदासी सम्प्रदाय
(स) सत्यनामी सम्प्रदाय
(द) राधावल्लभ सम्प्रदाय

23. हरिदास निरंजनी की काव्य-भाषा थी ?
(अ) ब्रज ✔️     (ब) निमाङी
(स) मेवाङी       (द) गुजराती

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-7)

24. ’’जल विच कमल, कमल विच कलियाँ, जंहें वासुदेव अविनाशी घर में गंगा, घर में जमुना नहीं द्वारिका कासी।’’
पद के रचयिता है ?
(अ) मलूकदास     (ब) संत सींगा ✔️
(स) लालदास        (द) हरिदास निरंजनी

25. निम्न में से किस संत कवि की काव्यभाषा निमाङी है ?
(अ) जम्भनाथ         (ब) दादूदयाल
(स) संत सींगा ✔️  (द) बाबालाल

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

Hindi Sahitya Quiz-6

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

2 thoughts on “Hindi sahitya Quiz-7 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य”

  1. Sir is m question no. 1 m…..सत काव्यधारा की विशेषता में सूफी काव्य धारा का प्रभाव कैसे हो सकता है सूफी काव्य धारा संत काव्य धारा के बाद आती है तो …….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top