Ritikaal Objective Questions-10 || रीतिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Ritikaal Objective Questions-10) की नि:शुल्क QUIZ-10 दी जा रही है । इसके अंतर्गत रीतिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है

Ritikaal Objective Questions-10

हिंदी साहित्य रीतिकाल (QUIZ-10)

1. ’’पौन मया करि घूंघट टरै दया करि दामिनि दीप दिखावै’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) नागरीदास ✔️ (ब) चाचा हितवृंदावनदास
(स) रसनिधि (द) गोप

2. देव के विभिन्न ग्रन्थोें के कवित्त सवैयों का संग्रह है?
(अ) सुखसागर तरंग ✔️ (ब) सुमिल विनोद
(स) प्रेम दीपिका (द) देव शतक

3. निम्न सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प चयन कोड में से कीजिए –
सूची -। सूची -।।
(कवि) (जन्म)
(क) पद्माकर 1. 1604 ई.
(ख) मतिराम 2. 1595 ई.
(ग) केशव 3. 1753 ई.
(घ) बिहारी 4. 1555 ई.
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 1 4 2 ✔️
(ब) 2 1 4 3
(स) 3 2 1 4
(द) 4 2 1 3

4. औरंगजेब के बङे पुत्र आजमशाह को सुनायी जाने वाली रचना है?
(अ) भाव विलास ✔️ (ब) रसविलास
(स) भवानी विलास (द) जाति विलास

5. इसमें से रीतिकाल के उस कवि का नाम बताइए जो निम्बार्क सम्प्रदाय में दीक्षित था और जिसने रीति निरूपक ग्रन्थ लिखे ?
(अ) रसलीन (ब) रसनिधि
(स) हितवृंदावनदास (द) रसिकगोविन्द ✔️

6. देव रचित ’जाति विलास’ का वण्र्य विषय क्या है?
(अ) भिन्न प्रांतों व जातियों की स्त्रियों का वर्णन ✔️
(ब) शृंगार
(स) अलंकार
(द) इन्द्र

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

7. ’गोविन्दानन्दघन’ के रचयिता कवि कौन है?
(अ) रसिक गोविन्द ✔️ (ब) तोष
(स) भिखारीदास (द) ग्वाल कवि

8. फफूंद रियासत के राजा के नाम पर देव ने कौनसी रचना की ?
(अ) भवानी विलास (ब) सुजान विनोद
(स) कुशलविलास ✔️ (द) रस विलास

9. ’रसपीयूषनिधि’ ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं ?
(अ) सोमनाथ ✔️ (ब) गोप
(स) भिखारीदास (द) ग्वाल कवि

10. देव चरित अन्तिम ग्रन्थ है?
(अ) सुख सागर तरंग ✔️ (ब) काव्य रसायन
(स) प्रेम तरंग (द) प्रेम चंद्रिका

हिंदी साहित्य रीतिकाल (QUIZ-10)

11. ’जुगलविलास’ के रचयिता कौन हैं?
(अ) लाल कवि (ब) रामसिंह ✔️
(स) याकूब खां (द) ग्वाल

12. कवि देव का जन्म कब व कहाँ हुआ?
(अ) 1767 ई. इटावा (ब) 1673 ई. इटावा ✔️
(स) 1678 ई. इटावा (द) 1773 ई. इटावा

13. ’रसिकानन्द’ की रचना किस कवि ने की है ?
(अ) ग्वाल ✔️ (ब) बेनी प्रवीण
(स) हठीजी (द) नागरीदास

14. कवि ग्वाल की प्रथम रचना है?
(अ) रसिका नंद (ब) हम्मीर हठ
(स) विजय विनोद (द) यमुला लहरी ✔️

15. निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन कौन-सा है?
(अ) सुजान चरित की रचना सूदन ने की है
(ब) हमीरहठ की रचना ग्वाल कवि ने की है
(स) पिंगल प्रकाश पद्माकर का ग्रन्थ है ✔️
(द) कविकुलकण्ठाभरण की रचना दूलह ने की है

16. ग्वाल कवि की ’इश्कलहरदयाल’ किस रचना का ब्रज भाषा में अनुवाद है?
(अ) अप्पयदीक्षित के कुलवयानंद
(ब) मम्मट के काव्य प्रकाश
(स) मीर हसन दहलवी की सिहर-उल-बयान ✔️
(द) भानुदत्त की रस-मंजरी

17. इनमें से ’रीति’ का क्या अर्थ ’काव्यशास्त्र’ में लिया जाता है?
(अ) विधि (ब) विशिष्ट पद रचना ✔️
(स) मार्ग (द) कोई नहीं

18. शुक्ल के अनुसार रीतिकाल के अन्तिम कवि थे?
(अ) द्विजदेव (ब) ग्वाल ✔️
(स) पद्माकर (द) ठाकुर

हिंदी साहित्य रीतिकाल (QUIZ-10)

19. ब्रजभाषा गद्य के माध्यम से विषय को समझाने का प्रयास इनमें से किस रीति ग्रन्थ में किया गया है?
(अ) व्यंग्यार्थ कौमुदी ✔️ (ब) भाषाभूषण
(स) पद्माभरण (द) रसभूषण

20. ’रसिकानन्द’ के रचयिता है?
(अ) गोप कवि (ब) चिन्तामणि
(स) घनानंद (द) ग्वाल कवि ✔️

21. ’आलमकेलि’ के रचयिता कवि कौन हैं?
(अ) घनानन्द (ब) बोधा
(स) आलम ✔️ (द) ठाकुर

22. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार कवि ग्वाल की कौनसी रचना ’प्रबन्धात्मक काव्य’ नहीं है?
(अ) गोपी पच्चीसी (ब) कवि हृदय विनोद ✔️
(स) विजय विनोद (द) हम्मीर हठ

23. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी का प्रथम नाटक ’किस रीतिकालीन कवि द्वारा रचित माना हैं?
(अ) महाराज विश्वनाथसिंह ✔️
(ब) भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र
(स) गणेश कवि
(द) देव

24. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार ग्वाल की किस रचना में उनके द्वारा रचित सभी भक्ति, शृंगार, नीति और शांतरस संबंधी छोटी-बङी रचनाओं का संकलन है?
(अ) हम्मीर हठ (ब) भक्तभावना ✔️
(स) यमुना लहरी (द) इश्कलहरदरयाव

25. इनमें से कौन सी रचना ’रसिक गोविन्द’ की नहीं हैं?
(अ) युगलरस माधुरी (ब) कलियुग रासो
(स) रसिक गोविन्दानन्दघन (द) काव्य विलास ✔️

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top