काॅलेज व्याख्याता भर्ती परीक्षा पेपर हिन्दी साहित्य 2016

दोस्तो आज के आर्टिकल में हम आपकी सुविधा के लिए काॅलेज व्याख्याता भर्ती परीक्षा पेपर हिन्दी साहित्य 2016  (Rpsc College lecturer Exam Hindi 2016 Answer Key) अपलोड कर रहें है ,इसका मूल्याकंन कर आप आगामी परीक्षा के लिए एक आधार तैयार कर सकतें है

काॅलेज व्याख्याता भर्ती परीक्षा हिन्दी साहित्य (प्रथम प्रश्न-पत्र) 2016

1. अपभ्रंश की उत्तर कालीन अवस्था का नाम है-
(अ) संस्कृत (ब) प्राकृत
(स) पाली (द) अवहट्ठ

सही उत्तर-(द)

2. सिन्धी भाषा का जन्म किस अपभ्रंश से हुआ?
(अ) शौरसेनी अपभ्रंश से (ब) मागधी अपभ्रंश से
(स) अर्द्ध मागधी अपभ्रंश से (द) ब्राचङ अपभ्रंश से

सही उत्तर-(द)

3. चन्द्रधर शर्मा ’गुलेरी’ ने साहित्यिक अपभ्रंश को किस नाम से पुकारा है-
(अ) अवहट्ठ (ब) पुरानी हिंदी
(स) अपभ्रष्ट (द) देशी भाषा

सही उत्तर-(ब)

4. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना अपभ्रंश भाषा की नहीं है-
(अ) पउम चरिउ (ब) पाहुङ दोहा
(स) भविसयत्त कहा (द) चित्रावली

सही उत्तर-(द)

5. संविधान के किस अनुच्छेद में संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी और देवनागरी लिपि को मान्यता दी गई-
(अ) 373 (ब) 347
(स) 343 (द) 350

सही उत्तर-(स)

6. निम्नलिखित में से मानक हिंदी का आदर्श एवं मानक क्षेत्र है-
(अ) हरियाणा (ब) मेरठ
(स) दिल्ली (द) हिमाचल प्रदेश

सही उत्तर-(ब)

7. निम्नलिखित में से कौन अवधी भाषा का कवि नहीं है-
(अ) जायसी (ब) कुतुबन
(स) उसमान (द) नन्ददास

सही उत्तर-(द)

8. डाॅ.ग्रियर्सन ने किस भाषा को अन्तर्वेदी का नाम दिया है-
(अ) राजस्थानी (ब) ब्रजभाषा
(स) अवधी (द) छत्तीसगढ़ी

सही उत्तर-(ब)

9. हिन्दी और उर्दू के बीच की सरल भाषा कहलाती है-
(अ) हिन्दुस्तानी (ब) हिन्दुई
(स) रेख्ता (द) दक्खिनी

सही उत्तर-(अ)

10. दक्षिणी राजस्थानी की प्रतिनिधि बोली है-
(अ) मारवाङी (ब) मेवाती
(स) मालवी (द) हाङौती

सही उत्तर-(स)

College Lecturer Exam 2021
College Lecturer Hindi Exam 2021

11. निम्नलिखित में से पश्चिमी हिन्दी की बोली कौन-सी नहीं है-
(अ) खङी बोली (ब) ब्रजभाषा
(स) कन्नौजी (द) बघेली

सही उत्तर-(द)

12. अपभ्रंश एवं ब्रजभाषा के योग से कौन-सी भाषा बनती है?
(अ) पिंगल (ब) डिंगल
(स) अवधी (द) अवहट्ठ

सही उत्तर-(अ)

13. निम्न में से कौन-सा हाङौती बोली का क्षेत्र नहीं है-
(अ) कोटा (ब) बूंदी
(स) धौलपुर (द) झालावाङ

सही उत्तर-(स)

14. कौरवी का संबंध किस उपभाषा से है-
(अ) पश्चिमी हिन्दी (ब) पूर्वी हिन्दी
(स) राजस्थानी (द) बिहारी

सही उत्तर-(अ)

15. देवनागरी लिपि का विकास किस प्राचीन लिपि से हुआ?
(अ) कीलाक्षर (ब) खरोष्ठी
(स) कुटिल (द) रोमन

सही उत्तर-(स)

16. ’’उच्छिष्ट’’ शब्द का सही संधि-विच्छेद होगा-
(अ) उत्+शिष्ट (ब) उत+चिष्ट
(स) उद्+चिष्ट (द) उद+शिष्ट

सही उत्तर-(अ)

17. निम्नलिखित में व्यंजन संधि का उदाहरण नहीं है-
(अ) वाङ्मय (ब) उच्छृंखल
(स) सृष्टि (द) पुरस्कार

सही उत्तर-(द)

18. निम्नलिखित में कौन-सा पद बहुब्रीहि समास का उदाहरण है-
(अ) मुरारि (ब) नीलगगन
(स) आजन्म (द) त्रिभुवन

सही उत्तर-(अ)

19. कौन-सा शब्द ’’अभि’’ उपसर्ग से निर्मित नहीं है?
(अ) अभिशाप (ब) अभिभाषण
(स) अभिमान (द) अभिन्नता

सही उत्तर-(द)

20. निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय रहित शब्द है-
(अ) सैंधव (ब) यादव
(स) किताब (द) दैत्य

सही उत्तर-(स)

21. निम्न में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिये-
(अ) मैं कश्मीर गया था और वहाँ से फल ले आया।
(ब) जो परिश्रम करता है, वही आगे बढ़ता है।
(स) जो मनुष्य विद्वान होता है, उसका सभी सम्मान करते हैं।
(द) सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार हैं।

सही उत्तर-(स)

22. वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द शुद्ध है?
(अ) अन्ताक्षरि (ब) सौन्दर्यता
(स) आर्शिवाद (द) संन्यास

सही उत्तर-(द)

23. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अशुद्ध है?
(अ) पूज्यनीय (ब) व्यावहारिक
(स) उपर्युक्त (द) मिष्ठान्न

सही उत्तर-(अ)

24. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द शुद्ध है?
(अ) लघूत्तर (ब) अनुगृहित
(स) लब्धप्रतिष्ठित (द) अभिष्ट

सही उत्तर-(अ)

25. ’’रमणीयार्थप्रतिपादकः शब्दः काव्यम्’’ उक्ति किस आचार्य की है-
(अ) विश्वनाथ (ब) मम्मट
(स) भामह (द) पंडितराज जगन्नाथ

सही उत्तर-(द)

26. आचार्य दण्डी ने काव्य-हेतु किसे माना है-
(अ) निपुणता (ब) प्रतिभा
(स) जीवनेच्छा (द) प्रतिभा, शास्त्र ज्ञान, अभ्यास

सही उत्तर-(द)

27. कौन से आचार्य ने चतुर्वर्ग की प्राप्ति को काव्य का प्रयोजन माना है?
(अ) भामह (ब) वामन
(स) आनन्दवर्धन (द) कुन्तक

सही उत्तर-(अ)

28. जिस काव्य में केवल किसी एक घटना या अनुभूति का सरस वर्णन होता है, वह कहलाता है-
(अ) गद्यगीत (ब) महाकाव्य
(स) खण्डकाव्य (द) गीति नाट्य

सही उत्तर-(स)

29. भारतीय काव्यशास्त्र का प्राचीनतम ग्रंथ है-
(अ) नाट्यशास्त्र (ब) काव्यालंकार
(स) ध्वन्यालोक (द) काव्यादर्श

सही उत्तर-(अ)

30. ’’काव्य आत्मा की संकल्पात्मक अनुभूति है जिसका संबंध विश्लेषण, विकल्प या विज्ञान से नहीं हैं। वह एक श्रेयमयी प्रेय रचनात्मक ज्ञानधारा हैं।’’ यह कथन किसका है-
(अ) महादेवी वर्मा (ब) जयशंकर प्रसाद
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (द) डाॅ. नगेन्द्र

सही उत्तर-(ब)

31. ’’काव्यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारान्-प्रचक्षते।’’ उक्त कथन किसका हैं?
(अ) भामह (ब) मम्मट
(स) दण्डी (द) वामन

सही उत्तर-(स)

32. ’ध्वन्यालोक’’ ग्रंथ के रचयिता हैं-
(अ) वामन (ब) आनन्दवर्धन
(स) भामह (द) पंडितराज जगन्नाथ

सही उत्तर-(ब)

33. ’’रसगंगाधर’’ ग्रंथ के रचयिता हैं-
(अ) विश्वनाथ (ब) भरतमुनि
(स) मम्मट (द) पंडितराज जगन्नाथ

सही उत्तर-(द)

34. निम्न में से कौन-सा वक्रोक्ति का भेद नहीं है-
(अ) वर्ण विन्यास वक्रता (ब) पद पूर्वार्द्ध वक्रता
(स) प्रबंध वक्रता (द) शब्द वक्रता

सही उत्तर-(द)

35. किस आचार्य ने शब्दालंकारों को अधम काव्य, अर्थालंकारों को मध्यम काव्य तथा गुणीभूत व्यंग्य और ध्वनि को क्रमशः उत्तम और उत्तमोत्तम कहा हैं?
(अ) मम्मट (ब) विश्वनाथ
(स) भामह (द) आनन्दवर्धन

सही उत्तर-(अ)

36. निम्नलिखित में से डाॅ. नगेन्द्र का ग्रंथ कौनसा है?
(अ) रस मीमांसा (ब) रस सिद्धांत
(स) रसज्ञ रंजन (द) साहित्य दर्पण

सही उत्तर-(ब)

37. ध्वनि के त्रिविधि प्रकार निम्न में से कौनसे है?
(अ) वस्तु, अलंकार और रस
(ब) भाव, कल्पना और अलंकार
(स) अलंकार, रस और कल्पना
(द) बुद्धि, भाव और अलंकार

सही उत्तर-(अ)

38. अभिनवगुप्त का रसनिष्पत्ति विषयक मत कहलाता है-
(अ) अनुमितिवाद (ब) अभिव्यक्तिवाद
(स) उत्पत्तिवाद (द) भुक्तिवाद

सही उत्तर-(ब)

39. आश्रय की वे सूक्ष्म मानसिक क्रियायें, जो स्वयं उत्पन्न होती हैं, चाहने पर भी रोकी नहीं जा सकती, कहलाती है-
(अ) कायिक अनुभाव (ब) सात्त्विक अनुभाव
(स) वाचिक अनुभाव (द) आहार्य अनुभाव

सही उत्तर-(ब)

40. ’’भावकत्वं साधारणीकरणं’’ की उक्त परिभाषा किसकी है-
(अ) आचार्य शंकुक (ब) भट्ट नायक
(स) अभिनवगुप्त (द) भट्ट लोल्लट

सही उत्तर-(ब)

41. ’’चित्र-तुरंग-न्याय’’ की अवधारणा का उपयोग किस आचार्य ने रसनिष्पत्ति की व्याख्या में किया है?
(अ) भट्ट नायक (ब) भरतमुनि
(स) शंकुक (द) भट्ट लोल्लट

सही उत्तर-(स)

42. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार साधारणीकरण किसका होता है?
(अ) कवि की अनुभूति का
(ब) सहृदय सामाजिक के चित्त का
(स) आलम्बन धर्म का
(द) विभावादि का

सही उत्तर-(स)

43. ’’हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध भारती, स्वयं प्रभा समुज्जवला स्वतंत्रता पुकारती।’’ उपर्युक्त पंक्तियों में कौनसा रस है?
(अ) भयानक रस (ब) वीर रस
(स) अद्भुत रस (द) वीभत्स रस

सही उत्तर-(ब)

44. आश्रय की वे चेष्टाएँ, जिनसे उसके हृदयगत भावों की सूचना प्राप्त हो, क्या कहलाती है?
(अ) विभाव (ब) अनुभाव
(स) संचारी भाव (द) स्थायी भाव

सही उत्तर-(ब)

45. ’’तू दयालु दीन हाँ तू दानि, हाँ भिखारी। हाँ प्रसिद्ध पातकी, तू पाप, तू पाप-पुंज हारी।।’’ उपर्युक्त पंक्तियों में कौनसा रस है?
(अ) अद्भुत रस (ब) शांत रस
(स) भक्ति रस (द) करुण रस

सही उत्तर-(स)

46. ’’सौन्दर्यमलंकारः’’ उक्ति किस आचार्य की है?
(अ) भामह (ब) वामन
(स) मम्मट (द) रूय्यक

सही उत्तर-(ब)

47. रूय्यक किस ग्रंथ के रचयिता हैं?
(अ) काव्यालंकार (ब) अलंकार सर्वस्व
(स) कुवलयानंद (द) काव्यादर्श

सही उत्तर-(ब)

48. निम्नलिखित में से उपमा अलंकार किस पंक्ति में है?
(अ) तट तमाल तरुवर बहु छाये।
(ब) मानहुं मदन दुंदभी दीन्ही।
(स) हे उत्तरा के धन रहो, तुम उत्तरा के पास ही।
(द) हँसने लगे तब हरि अहा! पूर्णेन्दु-सा मुख खिल गया।

सही उत्तर-(द)

49. ’’अँसुवन जल सींचि-सींचि प्रेम-बेलि बोई। अब तो बेलि फैल गई, आणद फल होई।।’’ इन पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-
(अ) उपमा (ब) उत्प्रेक्षा
(स) रूपक (द) अन्योक्ति

सही उत्तर-(स)

50. जहाँ प्रशंसा के बहाने निन्दा की जाये अथवा निन्दा के बहाने प्रशंसा की जाये, वहां कौनसा अलंकार होता है?
(अ) प्रतीप (ब) अर्थान्तरन्यास
(स) असंगति (द) व्याज स्तुति

सही उत्तर-(द)

51. किस अलंकार में वाच्यार्थ गौण और व्यंग्यार्थ प्रधान होता है?
(अ) वक्रोक्ति (ब) समासोक्ति
(स) अन्योक्ति (द) अतिशयोक्ति

सही उत्तर-(स)

52. ’’नीकि पै फीकी लगे, बिन अवसर की बात। जैसे बरनत जुद्ध में, नहीं सिंगार सुहात।। उक्त पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-
(अ) अन्योक्ति (ब) दृष्टांत
(स) उदाहरण (द) उपमा

सही उत्तर-(स)

53. निम्न में से विभावना अलंकार किस पंक्ति में है?
(अ) ’’तंत्री-नाद, कवित्त-रस, सरस-राग, रति-रंग। अन-बूङे बूङे, तरे जे, बूङेसब अंग।।’’
(ब) ’’मुनि तापस जिन ते दुख लहहीं। ते नरेस बिनु पावक दहहीं।।’’
(स) ’’अवधेस के बालक चारि सदा। तुलसी मन-मंदिर में बिहरैं।।’’
(द) ’’नर की अरु नल-नीर की, गति एकै करि जोङ। जेतौ नीचो ह्वै चले, तेतौ ऊंचै होइ।।’’

सही उत्तर-(ब)

54. ’’कंकन किंकिन नुपुर धुनि सुनि। कहत लषन सन राम हृदय गुनि।।’’ उक्त पंक्तियों में प्रयुक्त छंद का नाम बताइये-
(अ) रोला (ब) हरिगीतिका
(स) गीतिका (द) छप्पय

सही उत्तर-(स)

55. किस छंद के प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ और ग्यारह और तेरह मात्राओं पर यति होती है?
(अ) रोला (ब) हरिगीतिका
(स) गीतिका (द) छप्पय

सही उत्तर-(स)

56. ’या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर को तजि डारौ।
आठहुँ सिद्धि नवां निधि को सुख नन्द की गाय चराय बिसारौं।।
इन पंक्तियों में कौन-सा छन्द है-
(अ) दोहा (ब) सोरठा
(स) कवित्त (द) सवैया

सही उत्तर-(द)

57. इकत्तीस या इससे अधिक वर्णों के चरण वाला छंद कहलाता है-
(अ) मंदाक्रांता (ब) बसंततिलका
(स) कवित्त (द) सवैया

सही उत्तर-(स)

58. ’’इस तन का दीवा करौं, बाती मेलाँ जीव। लोही सीचों तेल ज्याँ, तब मुख देखाँ पीव।।’’ प्रस्तुत उदाहरण किस छन्द का है-
(अ) चौपाई (ब) रोला
(स) दोहा (द) गीतिका

सही उत्तर-(स)

59. ’’चिरजीवौ जोरी जुरे, क्यों न सनेह गम्भीर। को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के वीर।।’’ इन पंक्तियों में व्यंजना का कौनसा भेद मिलता है?
(अ) शाब्दी व्यंजना (ब) आर्थी व्यंजना
(स) रस व्यंजना (द) वस्तु व्यंजना

सही उत्तर-(अ)

60. कविता और छन्द में घनिष्ठ संबंध है। कविता हमारे प्राणों का संगीत है, छन्द हृदय कम्पन, कविता का स्वभाव ही छन्द में लयमान होता है।’’ उक्त कथन किसका है?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) महादेवी वर्मा (द) सुमित्रानंदन पंत

सही उत्तर-(द)

61. ’’छन्दशास्त्र’’ गं्रथ के रचयिता हैं-
(अ) क्षेमेंद्र (ब) वेद व्यास
(स) पिंगल (द) वाल्मीकि

सही उत्तर-(स)

62. भारतीय काव्यशास्त्र में ’’अनुकरण’’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग मिलता है-
(अ) रामायण में (ब) नाट्यशास्त्र में
(स) अष्टाध्यायी में (द) साहित्यदर्पण में

सही उत्तर-(द)

63. गुरू-शिष्य परम्परा का सही अनुक्रम छांटिये-
(अ) प्लेटो-अरस्तू-सिकन्दर (ब) सिकन्दर-प्लेटो-अरस्तू
(स) प्लेटो-सिकन्दर-अरस्तू (द) अरस्तू-प्लेटो-सिकन्दर

सही उत्तर-(अ)

64. निम्न में से कौन-सी प्लेटो की रचना नहीं है-
(अ) पेरिपोइतिकेस (ब) इओन
(स) रिपब्लिक (द) पोलितेइया

सही उत्तर-(अ)

65. अरस्तू का काव्यालोचन ग्रंथ कौन-सा है?
(अ) पेरिपोइतिकेस (ब) पेरिइप्सुस
(स) प्रोलितेरियन (द) बायोग्राफिया लिटरेरिया

सही उत्तर-(अ)

66. ’’ट्रैजेडी का लेखक हमारे विवेक को नष्ट कर हमारी वासनाओं को जाग्रत करता है, उनका पोषण करता है। अतः काव्य का सत्य वास्तविक सत्य नहीं होता।’’ यह कथन है-
(अ) अरस्तू (ब) काॅलरिज
(स) प्लेटो (द) लोंजाइनस

सही उत्तर-(स)

67. अरस्तू के ’’अनुकरण’’ सिद्धांत में ’’अनुकरण’’ का आशय है-
(अ) प्रकृति की नकल (ब) पुनः सर्जन
(स) नकल (द) वस्तुपरक अंकन

सही उत्तर-(ब)

68. ’’काव्य को प्रकृति की अनुकृति’’ किसने माना है?
(अ) अरस्तू (ब) प्लेटो
(स) इलियट (द) वर्ड्सवर्थ

सही उत्तर-(अ)

69. ’’चित्रकार अथवा किसी अन्य कलाकार की ही तरह कवि भी अनुकर्ता है।’’ – कथन है-
(अ) रिचर्ड्स (ब) प्लेटो
(स) अरस्तू (द) इलियट

सही उत्तर-(स)

70. निम्नलिखित दार्शनिकों के विचारों में से कौनसा विचार असंगत है?
(अ) प्लेटो-बौद्धिक आनन्द को स्वीकार किया है, ऐन्द्रिक को नहीं।
(ब) अरस्तू-प्राकृतिक पदार्थ परमात्मा द्वारा उद्धत है।
(स) क्रोचे-कविता सौन्दर्य के माध्यम से तात्कालिक आनन्दोद्रेक के लिए भावों को उद्वेलित करती है।
(द) लोंजाइनस-साहित्य का संबंध तर्क से नहीं, कल्पना द्वारा पाठक को अभिभूत करता है।

सही उत्तर-(स)

71. अरस्तू के अनुकरण सिद्धान्त में किसकी उपेक्षा मिलती है?
(अ) कल्पना की (ब) कवि की अन्तः स्थचेतना की
(स) कवि कर्म की (द) कवि-कौशल की

सही उत्तर-(ब)

72. आई.ए. रिचर्ड्स की पुस्तक ’प्रेक्टिकल क्रिटिसिज्म’’ में अर्थ का कौन-सा प्रकार नहीं है?
(अ) वाच्यार्थ (ब) भाव
(स) अभिप्राय (द) कला

सही उत्तर-(द)

73. टी.एस. इलियट ने अवैयक्तिक काव्य सिद्धांत का प्रतिपादन अपने कौन से निबंध में किया है?
(अ) ट्रेडिशन एंड इंडिविजुअल टैलेंट
(ब) द सेक्रड वुड
(स) एब्सट्रेक्ट क्रिटिसिज्म
(द) द परफेक्ट क्रिटिक

सही उत्तर-(अ)

74. टी. एस. इलियट ने काव्य में कवि-व्यक्तित्व के स्थान पर स्थापित किया है-
(अ) परम्परा और इतिहास बोध को
(ब) कल्पना को
(स) अलंकार युक्त बिम्बों को
(द) प्रौढ़ भाषा को

सही उत्तर-(अ)

75. वर्ड्सवर्थ ने काव्य का प्रतिपाद्य माना है-
(अ) जनसाधारण का जनजीवन और प्रकृति को
(ब) पौराणिक कथा और ज्ञान को
(स) नायक के चरित्र निर्माण को
(द) ऐतिहासिक आख्यान को

सही उत्तर-(अ)

76. ’कल्पना मानव-मस्तिष्क की बिम्ब-विधायिनी शक्ति है।’’ यह कथन किसका है-
(अ) क्रोचे (ब) इलियट
(स) वर्ड्सवर्थ (द) काॅलरिज

सही उत्तर-(द)

77. क्रोचे के अभिव्यंजना के चार स्तरों में से कौन-सा स्तर असंगत है?
(अ) विचार (ब) अन्तः संस्कार
(स) अभिव्यंजना (द) आनुषंगिक आनन्द

सही उत्तर-(अ)

78. लोंजाइनस के अनुसार इनमें से कौनसा शैलीगत दोष नहीं है-
(अ) वालेयता (ब) वागाडम्बर
(स) भावाडम्बर (द) विपर्यय

सही उत्तर-(द)

79. मार्क्सवादी चिन्तन की परम्परा में कौनसा समीक्षक नहीं है?
(अ) लेनिन (ब) गोर्की
(स) काॅडवेल (द) लोरेन्स

सही उत्तर-(द)

80. संरचनावाद का जनक माना जाता है-
(अ) प्लेटो (ब) सास्यूर
(स) अरस्तू (द) लेवीस्ट्रास

सही उत्तर-(ब)

81. निम्नलिखित में से कौन मार्क्सवादी आलोचक है-
(अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) डाॅ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) डाॅ. रामविलास शर्मा (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

सही उत्तर-(स)

82. शैलीवैज्ञानिक आलोचना पद्धति कथ्य के बजाय किस पक्ष पर बल देती है?
(अ) अलंकारिता पर (ब) भाव या रस पर
(स) छन्दयोजना पर (द) रूप या शिल्प पर

सही उत्तर-(द)

83. देरिदा लेखन को किसका स्रोत मानते हैं?
(अ) दर्शन का (ब) ज्ञान का
(स) भावों का (द) तमाम सांस्कृतिक कर्म का

सही उत्तर-(द)

84. निम्न में से कौन उत्तर आधुनिकवादी चिन्तक नहीं है-
(अ) एफ. आर. लीविस (ब) फ्रांसुआ ल्योतार
(स) बौद्रिआ (द) फ्रेडरिक जेमेसन

सही उत्तर-(अ)

85. ’’उत्तर आधुनिकता’’ की संकल्पना हिन्दी की किस कहानी में मिलती है?
(अ) उदय प्रकाश की कहानी – ’’वारेन हेस्टिंग का सांड’’
(ब) जयशंकर प्रसाद की कहानी – ’’ममता’’
(स) प्रेमचन्द की कहानी – ’’कफन’’
(द) जैनेन्द्र की कहानी – ’’एक गौ’’

सही उत्तर-(अ)

86. ’’पृथ्वीराज रासो’’ को प्रामाणिक रचना मानने वाले विद्वान हैं-
(अ) डाॅ. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) कविराज श्यामलदास
(द) मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या

सही उत्तर-(द)

87. ’’मनहुं कला ससभांन, कला सोलह सोबन्निय।’’ इस पंक्ति में रस है-
(अ) वीर (ब) शृंगार
(स) भयानक (द) करुण

सही उत्तर-(ब)

88. ’’पृथ्वीराज रासो’’ में कितने सर्ग हैं-
(अ) 59 (ब) 69
(स) 79 (द) 89

सही उत्तर-(ब)

89. कबीर को ’’वाणी का डिक्टेटर’’ किसने कहा है?
(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी (ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) डाॅ. नगेन्द्र

सही उत्तर-(स)

90. कबीर का हठयोग किस साहित्य से प्रभावित है-
(अ) सिद्ध एवं नाथ साहित्य (ब) जैन साहित्य
(स) सूफी काव्य (द) अपभ्रंश साहित्य

सही उत्तर-(अ)

91. ’’बिरह-भुवंगम तन बसै, मन्त्र न लागै कोई। राम बियोगी ना जीवै, जिवै तो बौरा होई।।’’ कबीर के इस पद में कौन सा अलंकार है?
(अ) उपमा (ब) उत्प्रेक्षा
(स) विभावना (द) रूपक

सही उत्तर-(द)

92. ’कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढें बन माँहि। ऐसै घटि-घटि राम हैं, दुनियाँ देखें नाँहि।।’’ प्रस्तुत पद में है-
(अ) भावात्मक रहस्यवाद (ब) शुद्धाद्वैवाद
(स) अद्वैवतवाद (द) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर-(स)

93. मीराबाई की उपासना किस भाव की थी?
(अ) सख्य भाव (ब) दास्य भाव
(स) वात्सल्य भाव (द) माधुर्य भाव

सही उत्तर-(द)

94. ’’जहाँ बैठावे तित ही बैठूँ, बेचै तो बिक जाऊँ।’’ इस पंक्ति में मीरां का व्यक्त भाव है-
(अ) उत्साह (ब) हर्ष
(स) समर्पण (द) क्षोभ

सही उत्तर-(स)

95. ’’मैं तो गिरधर के घर जाऊँ, गिरधर म्हारो सांचो प्रीतम, देखत रूप लुभाऊं।’’ इस पद में कौनसा काव्य गुण है?
(अ) माधुर्य (ब) ओज
(स) प्रसाद (द) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर-(अ)

96. ’’भ्रमरगीत’’ प्रसंग का प्रतिपाद्य है-
(अ) वात्सल्य रस का चित्रण
(ब) गोपियों का विरह वर्णन
(स) सगुण भक्ति की महिमा व निर्गुण का खण्डन
(द) कृष्ण की भक्ति

सही उत्तर-(स)

97. ’’भ्रमरगीत सूरसागर के भीतर का एक सार रत्न है।’’ यह कथन किसका है?
(अ) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(द) डाॅ. नगेन्द्र

सही उत्तर-(स)

98. ’’सुफलक सुत’’ का अर्थ है-
(अ) उद्धव (ब) कृष्ण
(स) अक्रूर (द) नन्द

सही उत्तर-(स)

99. ’काहे को गोपीनाथ कहावत?’’ इस पंक्ति में व्यक्त भाव है-
(अ) क्षोभ (ब) उत्सुकता
(स) समर्पण (द) उपालम्भ

सही उत्तर-(द)

100. ’’हंस जो रहा सरीर महँ, पाँख जरागा भागि।’’ इस पंक्ति में ’’हंस’’ का अर्थ है-
(अ) बुद्धि (ब) हंस
(स) पक्षी (द) जीव

सही उत्तर-(द)

101. निम्नांकित कवियाँ एवं उनके समक्ष अंकित पंक्तियों में से कौन-सा युग्म असंगत है?
(अ) जायसी – ’’चढ़ा असाढ़, गगन घन गाजा।’’
(ब) सूरदास – ’’भज मन! चरण-कँवल अविनासी।’’
(स) कबीर – ’’अषङियाँ झाई पङी, पंथ निहारि-निहारि।’’
(द) बिहारी – ’’अजौं तरयौना ही रह्यो, श्रुति सेवक इक-रंग।’’

सही उत्तर-(ब)

102. ’’पिउ-बियोग अस बाहर जीऊ’’ पंक्ति में ’’बाउर’’ शब्द का अर्थ है-
(अ) विधवा (ब) ग्रामीण स्त्री
(स) पगली (द) रूग्न स्त्री

सही उत्तर-(स)

103. ’’जो पै चेराई राम की करतो न लजातो।’’ पंक्ति में ’’चेराई’’ शब्द का अर्थ है-
(अ) सेवा (ब) चापलूसी
(स) मोह (द) प्रेम

सही उत्तर-(अ)

104. ’’भक्ति-रस का पूर्ण परिपाक जैसा ’विनयपत्रिका’ में देखा जाता है, वैसा अन्यत्र नहीं।’’ यह कथन है-
(अ) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) वियोगीहरि

सही उत्तर-(ब)

105. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना तुलसीदास की नहीं है-
(अ) बरवै रामायण (ब) वैराग्य संदीपनी
(स) दोहावली (द) चित्रावली

सही उत्तर-(द)

106. निम्नांकित में से कौन रीति सिद्ध काव्यधारा का कवि है-
(अ) केशव (ब) चिन्तामणि
(स) बिहारी (द) घनानंद

सही उत्तर-(स)

107. ’नीको दई अनाकनी, फीकी परी गुहारि। तज्याँ मनौ तारन-बिरदु, बारक बारनु तारि।।’’ बिहारी के इस दोहे में व्यक्त भाव है-
(अ) शृंगार (ब) नीति
(स) भक्ति (द) प्रकृति-चित्रण

सही उत्तर-(स)

108. ’’तो पर वाराँ उरबसो, सुनि राधिके सुजान। तू मोहन के उरबसी, है उरबसी-समान।।’’ प्रस्तुत दोहे में अलंकार है-
(अ) श्लेष (ब) रूपक
(स) यमक (द) उपमा

सही उत्तर-(स)

109. ’’लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तौ मोर कवित्त बनावत।।’’ यह पंक्ति किसकी है-
(अ) बोधा (ब) द्विजदेव
(स) ठाकुर (द) घनानन्द

सही उत्तर-(द)

110. ’’वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै लङकीली बानि आनि उर में अरति हैं।’’ इन पंक्तियों में वियोग की कौन-सी दशा है?
(अ) चिंता (ब) स्मृति
(स) प्रलाप (द) उन्माद

सही उत्तर-(ब)

111. निम्नलिखित में से कौन सी रचना घनानन्द की नहीं है?
(अ) इश्कलता (ब) सुजान हित
(स) वियोग-बेलि (द) रस विलास

सही उत्तर-(द)

112. ’’चंचल किशोर सुन्दरता की, मैं करती रहती रखवाली। मैं वह हलकी-सी मसलन हूँ, जो बनती कानों की लाली।।’’ उपर्युक्त काव्यांश में किसका वर्णन किया गया है?
(अ) श्रद्धा का (ब) चिन्ता का
(स) लज्जा का (द) आशा का

सही उत्तर-(स)

113. ’’ओ जीवन की मरु-मरीचिका, कायरता के अलस विषाद।।’’
काव्यांश में किस भाव का उद्बोधन हुआ है-
(अ) चिन्ता (ब) लज्जा
(स) आनन्द (द) आशा

सही उत्तर-(अ)

114. उज्ज्वल वरदान चेतना का, सौन्दर्य जिसे सब कहते हैं जिसमें अनन्त अभिलाषा के सपने सब जगते रहते हैं।’’ प्रस्तुत पंक्तियां ’’कामायनी’’ के किस सर्ग से उर्द्धत है?
(अ) श्रद्धा सर्ग (ब) लज्जा सर्ग
(स) चिन्ता सर्ग (द) आशा सर्ग

सही उत्तर-(ब)

115. ’’कामायनी’’ में ’श्रद्धा’ सर्ग क्रमानुसार किस क्रम पर है-
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय
(स) तृतीय (द) चतुर्थ

सही उत्तर-(स)

116. ’कामायनी’ का प्रकाशन वर्ष है-
(अ) 1935 (ब) 1936
(स) 1938 (द) 1918

सही उत्तर-(अ)

117. ’’वह एक और मनु रहा राम का, जो न थका, जो नहीं जानता दैन्य, नहीं जानता विनय।’’ काव्यांश में राम की किस विशेषता की ओर संकेत किया गया है-
(अ) दृढ़ निश्चय (ब) समर्पण
(स) राम की कर्मशीलता (द) निरन्तरता

सही उत्तर-(अ)

118. ’’राम की शक्ति पूजा’’ कविता की प्रारंभिक पंक्ति है-
(अ) ’’प्रशमित है वातावरण निमित मुखासंध कमल।’’
(ब) ’’रघुनायक आगे अवनी पर नवनीत चरण।’’
(स) ’’उतरा ज्यों दुर्गम पर्वत पर नैशान्धकार।’’
(द) ’’रवि हुआ अस्त, ज्योति के पत्र पर लिखा अमर।’’

सही उत्तर-(द)

119. ’’धिक जीवन को, जो पाता ही आया विरोध’’ राम का यह कथन किसके जीवन की त्रासदी है-
(अ) राम के (ब) भरत के
(स) निराला के (द) विभीषण के

सही उत्तर-(स)

120. ’’गोदान’’ का गोबर किस वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है?
(अ) सामंतशाही को चुपचाप सहन करने वाले वर्ग का
(ब) रूढ़ि विरोधी नई पीढ़ी के किसान-युवक का
(स) रूढ़िवादी परम्परा को मानने वाले वर्ग का
(द) समाज सेवा करने वाले वर्ग का

सही उत्तर-(ब)

121. ’’गोदान’’ का कौनसा पात्र प्रेमचन्द के प्रगतिशील विचारों का वाहक माना जाता है?
(अ) होरी (ब) मिस्टर खन्ना
(स) प्रोफेसर मेहता (द) ओंकार नाथ

सही उत्तर-(स)

122. डाॅ. हजारीप्रसाद द्विवेदी विरचित निम्नांकित कृतियों में से कौन-सी कृति उपन्यास विधा से सम्बद्ध नहीं है?
(अ) चारुचन्द्रलेख (ब) बाणभट्ट की आत्मकथा
(स) अनामदास का पोथा (द) कुटज

सही उत्तर-(द)

123. ’’बाणभट्ट की आत्मकथा’’ सर्वप्रथम किस पत्रिका में प्रकाशित हुई?
(अ) विशाल भारत (ब) हंस
(स) रूपाभ (द) हिन्दी नवजीवन

सही उत्तर-(अ)

124. ’’स्त्री की सफलता पुरुष को बाँधने में है, किन्तु सार्थकता पुरुष की मुक्ति में है।’’ ’’बाणभट्ट की आत्मकथा’’ में यह कथन किसका है?
(अ) भट्टिनी (ब) निपुणिका
(स) महामाया भैरवी (द) सुचरिता

सही उत्तर-(स)

125. ’’बाणभट्ट की आत्मकथा’’ है, एक-
(अ) प्रेम कथा (ब) संघर्ष कथा
(स) मनोविज्ञान कथा (द) जीवन मूल्यों पर आधारित उदात्त प्रेम कथा

सही उत्तर-(द)

126. ’’आधे अधूरे’’ नाटक के मूल कथानक में है-
(अ) पारिवारिक विपन्नता
(ब) प्रेम संबंध
(स) पारिवारिक विघटन, दाम्पत्य संबंधों में कटुता व रिक्तता
(द) सामाजिक जीवन में आक्रोश एवं हिंसा

सही उत्तर-(स)

127. ’’आधे-अधूरे’’ नाटक में पुरुष-एक कौन है?
(अ) महेन्द्रनाथ (ब) जुनेजा
(स) सिंघानिया (द) जगमोहन

सही उत्तर-(अ)

128. निम्नलिखित में से मोहन राकेश का नाटक नहीं है?
(अ) लहरों के राजहंस (ब) आषाढ़ का एक दिन
(स) आधे अधूरे (द) अंधायुग

सही उत्तर-(द)

129. शुक्लजी के अनुसार दुःख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनन्द वर्ग में है-
(अ) उत्साह का (ब) प्रेम का
(स) साहस का (द) भक्ति का

सही उत्तर-(अ)

130. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार श्रद्धा के प्रकार हैं-
(अ) प्रतिभा, शील और साधन
(ब) प्रेम, दृढ़ता और साधन
(स) सौन्दर्य, अनुभव और शील
(द) प्रतिभा, प्रेम और साहस

सही उत्तर-(अ)

131. निम्नलिखित में से किस कहानी का पात्र सुमेलित नहीं है-
(अ) उसने कहा था-लहना सिंह
(ब) कफन-बुधिया
(स) रोज-मालती
(द) परिन्दे-महेश्वर

सही उत्तर-(द)

132. ’’मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहुत साफ हो जाती है। जन्म भर की घटनाएं एक-एक करके सामने आती हैं। सारे दृश्यों के रंग साफ होते हैं। समय की धुंध बिल्कुल उन पर से हट जाती है।’’ उपर्युक्त गद्यांश किस कहानी से उल्लेखित है-
(अ) उसने कहा था (ब) कफन
(स) रोज (द) ममता

सही उत्तर-(अ)

133. अज्ञेय की ’’रोज’’ कहानी किस अन्य नाम से जानी जाती है?
(अ) पत्नी (ब) शरणदाता
(स) गैंग्रीन (द) कविप्रिया

सही उत्तर-(स)

134. ’’अगर दोनों साधु होते तो उन्हें संतोष और धैर्य के लिए संयम और नियम की बिल्कुल जरूरत न होती। यह तो इनकी प्रकृति थी, विचित्र जीवन था इनका!’’ उपर्युक्त कथन किस कहानी से उद्धत है-
(अ) ममता (ब) कफन
(स) रोज (द) परिन्दे

सही उत्तर-(ब)

135. ’परिन्दे’ कहानी से नयी कहानी की शुरूआत मानने वाले समीक्षक हैं-
(अ) राजेन्द्र यादव (ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) नामवर सिंह (द) डाॅ. नगेन्द्र

सही उत्तर-(स)

136. ’’दूरसे दबी-दबी सी सुनाई देने वाली गङगङाहट पास जाने पर कर्णभेदी घोष में बदल गई। यहाँ का ताण्डव देखते ही बनता है। चट्टानों पर मानों हजारों मूसल बरस रहे हैं।’’ उपर्युक्त पंक्तियां किस कृति से उद्धृत है?
(अ) अतीत के चलचित्र (ब) लद्दाख की यात्रा
(स) स्मृति की रेखाएँ (द) सौन्दर्य की नदी नर्मदा

सही उत्तर-(द)

137. ’’सौन्दर्य की नदी नर्मदा’’ यात्रा वृत्तांत का अंतिम पङाव है-
(अ) मीठीतलाई से कोलीयाद
(ब) कबीरबङ से विमलेश्वर
(स) कोलीयाद से भरूंच
(द) केली से शूलपाणेश्वर

सही उत्तर-(स)

138. ’’विक्रम की सातवीं शताब्दी से ग्याहरवीं तक अपभ्रंश की प्रधानता रही और फिर वह पुरानी हिन्दी में परिणत हो गई।’’ यह कथन किस विद्वान का है?
(अ) सुनीति कुमार चटर्जी (ब) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(स) ग्रियर्सन (द) धीरेन्द्र वर्मा

सही उत्तर-(ब)

139. स्थापना (A): देवनागरी लिपि में जैसा बोला जाता है, वैसा ही लिखा जाता है।
तर्क (R): क्योंकि इसमें प्रत्येक उच्चरित वर्ण (ध्वनि) के लिए निश्चित लिपि-चिह्न है और कोई भी वर्ण अनुच्चरित नहीं है।
(अ) A गलत, R सही (ब) A और R दोनों सही
(स) A सही, R गलत (द) A और R दोनों गलत

सही उत्तर-(ब)

140. इनमें से कौनसा संधि-शब्द नहीं है?
(अ) ग्रीष्म+ऋतु=ग्रीष्मर्तु (ब) सत्+नारी=सद्नारी
(स) एक+एक=एकेक (द) पितृ+उपदेश=पित्रोपदेश

सही उत्तर-(अ)

141. किस विकल्प में ’द्वंद्व’ समास नहीं है?
(अ) रातदिन (ब) हानिलाभ
(स) मातापिता (द) परमपिता

सही उत्तर-(द)

142. व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वर्तनी युक्त शब्द कौनसा है?
(अ) केकई (ब) केकयी
(स) कैकेई (द) कैकेयी

सही उत्तर-(द)

143. मम्मट ने इनमें से किस तत्व को काव्य का प्रयोजन नहीं माना है?
(अ) अमंगल का नाश (ब) मित्रसम्मित उपदेश
(स) यश-प्राप्ति (द) व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति

सही उत्तर-(स)

144. इनमें ’’ध्वनि सिद्धांत’’ से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) ध्वनि के दो भेद होते हैं- (1) लक्षणा मूला (2) व्यंजनामूला।
(ब) लक्षणामूला को ’’अविवक्षित वाच्य ध्वनि’’ भी कहते हैं।
(स) लक्षणामूला ध्वनि के दो भेद माने गये हैं।
(द) ’’अत्यंत तिरस्कृत वाच्यध्वनि’’ भी लक्षणमूला का ही एक भेद है।

सही उत्तर-(अ)

145. ’’विनय पत्रिका’’ के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) इसमें कुल 270 पद है।
(ब) इसमें सर्वप्रथम गणेशजी की वंदना की गई है।
(स) यह ब्रजभाषा में लिखी गई है।
(द) इसकी गणना आत्मनिवेदनपरक गीति काव्य में की जाती है।

सही उत्तर-(अ)

146. इनमें संत कबीर से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) वे निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे।
(ब) सत्संग और नाम-स्मरण पर वे बहुत बल देते थे।
(स) वे माया को ईश्वर भक्ति में बाधक मानते थे।
(द) विभिन्न तीर्थों के प्रति उनके मन में श्रद्धा थी।

सही उत्तर-(द)

147. ’’नागमती वियोग खण्ड’’ से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) जायसी ने ’’बारहमासा के रूप में’’ नागमती के वियोग का मार्मिक चित्रण किया है।
(ब) यह वियोग प्रवासजन्य विरह के अंतर्गत आता है।
(स) यह वियोग चैत्र मास से प्रारंभ होता है।
(द) इस खण्ड में पक्षियों के माध्यम से सन्देश भेजने का उल्लेख भी जायसी ने किया है।

सही उत्तर-(स)

148. ’’एक दिन सहसा सिन्धु अपार, लगा टकराने नगतल क्षुब्ध।
अकेला यह जीवन निरूपाय, आज तक घूत रहा विश्रब्ध।।’’
कामायनी के उद्धत इन पंक्तियों के लिए कौनसा कथन सही है?
(अ) चिंता सर्ग, मनु का आत्म कथन
(ब) श्रद्धा सर्ग, मनु का आत्म परिचय
(स) लज्जा सर्ग, श्रद्धा का कथन
(द) श्रद्धा सर्ग, मनु की श्रद्धा को प्रत्युत्तर

सही उत्तर-(द)

149. ’’आराधन का दृढ़ आराधन से दो उत्तर।’’ ’’राम की शक्तिपूजा’’ में यह कथन किसका है?
(अ) विभीषण का (ब) हनुमान का
(स) जाम्बवान का (द) लक्ष्मण का

सही उत्तर-(स)

150. ’’आधे-अधूरे’’ नाटक के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) यह एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित नाटक है।
(ब) यह जीवन के वृहत्तर और महत्त्वपूर्ण आयाम से नहीं जुङ पाता।
(स) इसमें पति का नाम महेन्द्र और पत्नी का नाम सावित्री है।
(द) परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो लङके और एक लङकी है।

सही उत्तर-(द)

काॅलेज व्याख्याता भर्ती परीक्षा हिन्दी साहित्य (द्वितीय प्रश्न-पत्र) 2016

1. हिन्दी के प्रारंभिक काल को ’आदिकाल’ नाम देने वाले हैं-
(अ) राहुल सांस्कृत्यायन (ब) रामकुमार वर्मा
(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

सही उत्तर-(द)

2. गोरखनाथ की साधना पद्धति का नाम है-
(अ) वज्रयानी साधना (ब) हठयोग साधना
(स) काल-भैरव साधना (द) सम्यक् साधना

सही उत्तर-(ब)

3. हेमचन्द्र का ’सिद्ध हेमशब्दानुशासन’ है-
(अ) दार्शनिक ग्रंथ (ब) लोकोपदेशपरक ग्रंथ
(स) व्याकरण ग्रंथ (द) सौन्दर्यपरक ग्रंथ

सही उत्तर-(स)

4. ’पाहुङ दोहा’ ग्रंथ के रचनाकार कौन थे?
(अ) जोइन्दु (ब) रामसिंह
(स) जिनदत्त सूरि (द) धनपाल

सही उत्तर-(ब)

5. ’’मैं हिंदुस्तान की तूती हूँ।………’’ यह कथन किस लेखक का है?
(अ) लल्लूलाल (ब) इशाअल्ला खां
(स) अमीर खुसरो (द) भारतेन्दु हरिशचन्द्र

सही उत्तर-(स)

6. ’देसिल बअना सब जन मिट्ठा’ – देशी भाषा के मिठास का यह वर्णन करने वाले रचनाकार का नाम है-
(अ) शालिभद्र सूरि (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) चन्दबरदायी (द) विद्यापति

सही उत्तर-(द)

7. ’शारगधरपद्धति’ किस विधा की रचना है?
(अ) महाकाव्य (ब) सुभाषित संग्रह
(स) खण्ड-काव्य (द) एकार्थ काव्य

सही उत्तर-(ब)

8. ’मैथिल-कोकिल’ नाम से जाने जाते हैं-
(अ) रहीम (ब) सुन्दरदास
(स) जयदेव (द) विद्यापति

सही उत्तर-(द)

9. ’बीसलदेव रासो’ की नायिका का नाम है-
(अ) पद्मावती (ब) मानमती
(स) राजमति (द) दानमती

सही उत्तर-(स)

10. ’रणमल्ल छन्द’ काव्य के रचनाकार हैं-
(अ) विद्याधर (ब) जयानक
(स) जगनिक (द) श्रीधर

सही उत्तर-(द)

11. कबीरदास के काव्य में विद्यमान भावात्मक रहस्यवाद की झलक का कारण है-
(अ) वेदान्त का प्रभाव (ब) सूफी सत्संग का प्रभाव
(स) अन्योक्ति का प्रभाव (द) ज्ञानमार्गी चिंतन का प्रभाव

सही उत्तर-(ब)

12. निर्गुणपन्थियों में सबसे अधिक शिक्षित और शास्त्रज्ञ थे-
(अ) दादूदयाल (ब) धर्मदास
(स) सुन्दरदास (द) कबीरदास

सही उत्तर-(स)

13. ’अगुनहिं सगुनहिं कछु भेदा’ उक्ति है-
(अ) तुलसीदास की (ब) मलिक मुहम्मद जायसी की
(स) मंझन की (द) कबीरदास की

सही उत्तर-(अ)

14. साहित्य को ’सुरसरि सम’ सबका हितकारी घोषित किया-
(अ) केशवदास ने (ब) रामानन्दाचार्य ने
(स) सूरदास ने (द) गोस्वामी तुलसीदास ने

सही उत्तर-(द)

15. ’बरवै रामायण’ के नामकरण का आधार है-
(अ) बरवै छन्द (ब) रहीम का सुझाव
(स) अज्ञात छन्द (द) तुलसी का बिरवा

सही उत्तर-(अ)

16. तुलसीदास को ’लोकनायक’ कहने वाले हैं-
(अ) रामविलास शर्मा (ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी (द) जाॅर्ज ग्रियर्सन

सही उत्तर-(द)

17. ’रामलला नहछू’ रचना की शैली है-
(अ) अवधी लोकगीतों की (ब) छप्पय छन्द विशिष्ट
(स) सवैया प्रधान (द) सतसई-वत्

सही उत्तर-(अ)

18. ’सूरसागर’ का सबसे मर्मस्पर्शी और वाग्वैदग्ध्यपूर्ण अंश है-
(अ) संयोग शृंगार वर्णन (ब) बालवर्णन
(स) प्रकृति वर्णन (द) भ्रमर गीत

सही उत्तर-(द)

19. ’और सब गढ़िया नंददास जङिया’ उक्ति में नन्ददास की किस विशेषता की ओर संकेत है?
(अ) नन्ददास का चिन्तक रूप
(ब) नन्ददास की तार्किकता
(स) नन्ददास का शब्द प्रयोग
(द) नन्ददास का व्यवहार

सही उत्तर-(स)

20. मीराबाई की उपासना-पद्धति थी-
(अ) सखा भाव की (ब) पुष्टिमार्गीय
(स) माधुर्य भाव की (द) श्रुति सम्मत हरिभक्ति पंथ की

सही उत्तर-(स)

21. ’भूषण बिनु न विराजई, कविता वनिता मित्त’ उक्ति में कवि केशव ने अपनी कैसी अभिरुचि प्रकट की है?
(अ) अलंकारप्रियता (ब) रसिकता
(स) प्रभुताप्रियता (द) भक्ति की आकुलता

सही उत्तर-(अ)

22. ऋतुवर्णन करने वाले कवियों में सर्वश्रेष्ठ कहे गए हैं-
(अ) सेनापति (ब) गंग कवि
(स) केशवदास (द) बनारसीदास

सही उत्तर-(अ)

23. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल रीतिकाल का प्रथम आचार्य किसे मानते हैं?
(अ) केशवदास को (ब) भूषण को
(स) महाराज जसवंत सिंह को (द) चिंतामणि को

सही उत्तर-(द)

24. महाराज जसवंत सिंह के द्वारा रचित लक्षण ग्रंथ का नाम है-
(अ) भाषाभूषण (ब) अलंकार-रत्नाकर
(स) भूषण चन्द्रिका (द) आनन्द विलास

सही उत्तर-(अ)

25. ’अली कली ही सो बँध्यो, आगे कौन हवाल’ उक्ति में कवि बिहारी का कौनसा रूप प्रकट हुआ है?
(अ) दार्शनिक रूप (ब) प्रवचनकर्ता रूप
(स) उद्बोधक रूप (द) नीतिकार रूप

सही उत्तर-(स)

26. जयपुर नरेश जगत सिंह के आश्रय में रहते हुए पद्माकर ने कौनसा लक्षण-ग्रंथ लिखा था?
(अ) जगद्विनोद (ब) रामरसायन
(स) हिम्मतबहादुर विरुदावली (द) प्रबोध पचासा

सही उत्तर-(अ)

27. रामचन्द्र शुक्ल ने पद्माकर की भावमूर्ति विधायिनी कल्पना की प्रशंसा क्यों की है?
(अ) भाषा की ललित पदावली के कारण
(ब) लाक्षणिक शब्दों की छटा के कारण
(स) सुंदर कोमल भाव तरंग के कारण
(द) इन तीनों गुणों से युक्त शैली के कारण

सही उत्तर-(द)

28. किशनगढ़ के भक्त कवि महाराज सावन्त सिंह साहित्य के क्षेत्र में किस नाम से जाने जाते हैं?
(अ) भक्त शिरोमणि (ब) दासानुदास
(स) नागरीदास (द) राठौङ वंशावतंस

सही उत्तर-(स)

29. भारतेन्दु के हिन्दी-योगदान का स्वरूप है-
(अ) स्वयं रचनाएँ लिख कर
(ब) समाचारपत्र निकाल कर
(स) भारतेन्दु मण्डल का गठन करके
(द) इन सभी साधनों के माध्यम से

सही उत्तर-(द)

30. हिन्दी को ’आर्यभाषा’ कह कर प्रयोग और प्रचार का विषय बनाने वाले थे-
(अ) प्रतापनारायण मिश्र (ब) बालकृष्ण मिश्र
(स) महर्षि दयानन्द सरस्वती (द) गिरधरदास

सही उत्तर-(स)

31. हिन्दी भाषा के परिमार्जित रूप को निर्धारित करने वाली पत्रिका का नाम है-
(अ) सरस्वती मासिक (ब) हिन्दी प्रदीप
(स) धर्म दिवाकर (द) काशीपत्रिका

सही उत्तर-(अ)

32. ’गोदान’ उपन्यास को गद्य में प्रस्तुत महाकाव्य कहा जाता है, क्योंकि उसमें-
(अ) भारतीय जनजीवन का यथार्थ चित्रण है।
(ब) सामान्य आदमी की अच्छाइयों का विवेचन है।
(स) सामाजिक संस्कारों का सूक्ष्म अभिनिवेश है।
(द) इनमें से सभी

सही उत्तर-(द)

33. यशपाल के ’झूठा सच’ उपन्यास की लोकप्रियता का क्या कारण है?
(अ) उसमें झूठ को सच के रूप में दिखाया गया है।
(ब) उसमें भारत विभाजन की वेदना की यथार्थ प्रस्तुति है।
(स) उसमें मनुष्यता को हारते हुए दिखाया गया है।
(द) उसमें रचनाकार कुछ भी अपनी ओर से नहीं कहता।

सही उत्तर-(ब)

34. ’पुरस्कार’ कहानी किसकी रचना है?
(अ) जयशंकर प्रसाद की (ब) सुदर्शन की
(स) विश्वम्भरनाथ उपाध्याय की (द) प्रेमचन्द की

सही उत्तर-(अ)

35. प्रखर साम्यवादी आलोचक हैं-
(अ) डाॅ. सरनाम सिंह शर्मा ’अरुण’
(ब) डाॅ. देवराज उपाध्याय
(स) डाॅ. रामकुमार शर्मा
(द) डाॅ. रामविलास शर्मा

सही उत्तर-(द)

36. ’शिवशम्भू का चिट्ठा’ नामक व्यंग्यात्मक निबंध के लेखक हैं-
(अ) बदरीनारायण चैधरी ’प्रेमघन’
(ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) बालमुकुन्द गुप्त
(द) प्रतापनारायण मिश्र

सही उत्तर-(स)

37. हरिऔध कृत उस महाकाव्य का नाम लिखिए जिसमें संस्कृत छन्दों का प्रयोग हुआ है-
(अ) चैखे चैपदे (ब) प्रियप्रवास
(स) वैदेही वनवास (द) उद्धवशतक

सही उत्तर-(ब)

38. ’’हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध भारती, स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती।’’ यह प्रयाण गीत कहाँ से लिया गया है?
(अ) धु्रवस्वामिनी से (ब) स्कन्दगुप्त से
(स) चन्द्रगुप्त से (द) विशाख से

सही उत्तर-(स)

39. ’क्या भूलूँ क्या याद करूँ, कृति के रचनाकार हैं-
(अ) हरिवंशराय बच्चन (ब) अम्बिका दत्त
(स) महात्मा गाँधी (द) स्वामी दयानन्द

सही उत्तर-(अ)

40. ’भारतभारती’ की रचना का उद्देश्य है-
(अ) अतीत से प्रेरणा ग्रहण करना
(ब) वर्तमान को सार्थक करना
(स) भविष्य का निर्माण करना
(द) इनमें से सभी

सही उत्तर-(द)

41. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों से सुमेलित कीजिये-
सूची-।                                              सूची-।।
(क) भक्तमाल                                   1. गोकुलनाथ
(ख) भक्तनामावली                             2. नाभादास
(ग) गोसाईचरित                                3. ध्रुवदास
(घ) दो सौ बावन वैष्णवन की वार्ता        4. नरहरिदास
5. वेणीमाधवदास
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 3 4 5
(ब) 2 4 5 1
(स) 3 2 1 5
(द) 2 3 5 1

सही उत्तर-(द)

42. सूची-। में अंकित नामों को सूची-।। में साहित्यकारों के साथ सुमेलित कीजिये-
सूची-।                               सूची-।।
(क) सिद्ध सामन्त काल         1. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) चारणकाल                   2. मिश्रबंधु
(ग) प्रारंभिक काल               3. जाॅर्ज ग्रियर्सन
(घ) आदिकाल                    4. राहुल सांकृत्यायन
5. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 5 2 1
(ब) 5 2 3 4
(स) 4 3 2 1
(द) 3 4 5 1

सही उत्तर-(स)

43. स्थापना (A)-जनता की चित्तवृत्ति के परिवर्तन के साथ साहित्य के स्वरूप में परिवर्तन नहीं होता है।
तर्क (R)- क्योंकि प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब होता है।
(अ) A गलत, R सही (ब) A और R दोनों सही
(स) A और R दोनों गलत (द) A सही R गलत

सही उत्तर-(अ)

44. ’इस्त्वार द ला लितेरात्यूर ऐंदूई ए ऐंदुस्तानी’ नामक ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया था?
(अ) जर्मन (ब) अंग्रेजी
(स) हिन्दी (द) फ्रेंच

सही उत्तर-(द)

45. ’’पहले जैसे ’गाथा’ या ’गाहा’ कहने से प्राकृत का बोध होता था वैसे ही पीछे………….कहने से अपभ्रंश या लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होने लगा।’’ आचार्य शुक्ल के इस कथन के रिक्त स्थान में होगा-
(अ) चौपाई या चौपई (ब) रासो या रासक
(स) दोहा या दूहा (द) छप्पय

सही उत्तर-(स)

46. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने ’सरहपा’ को हिन्दी का प्रथम कवि मान है?
(अ) आचार्य शुक्ल ने (ब) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा ने (द) पं. राहुल सांकृत्यायन ने

सही उत्तर-(द)

47. आचार्य शुक्ल ने ’रासो’ शब्द का संबंध किस शब्द से माना है?
(अ) रास से (ब) रसायण से
(स) रहस्य से (द) रासक से

सही उत्तर-(ब)

48. ’पृथ्वीराज विजय’ नामक ग्रंथ के आधार पर ’पृथ्वीराज रासो’ को अप्रामाणिक रचना मानने वाले विद्वान हैं-
(अ) डाॅ. बूलर (ब) कविराजा श्यामलदास
(स) मुंशी देवीप्रसाद (द) गौरीशंकर हीराचंद ओझा

सही उत्तर-(अ)

49. गद्य-पद्य मिश्रित चम्पू काव्य की प्राचीनतम हिन्दी कृति कौन-सी है?
(अ) वर्ण रत्नाकर (ब) उक्ति व्यक्ति प्रकरण
(स) राउलवेल (द) परमात्मप्रकाश

सही उत्तर-(स)

50. निम्नलिखित ग्रंथों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिये-
सूची-।                              सूची-।।
(क) बीसलदेव रासो            1. सरहपाद
(ख) खालिकबारी                2. नरपति नाल्ह
(ग) भरतेश्वर बाहुबली रास    3. शालिभद्र सूरि
(घ) दोहा कोश                   4. अमीर खुसरो
5. विद्यापति
कूट:
क  ख ग घ
(अ) 5  3  2  1
(ब)  2  4  3  1
(स) 4  2  3  5
(द) 1  3  2  4

सही उत्तर-(ब)

51. ’पृथ्वीराज रासो’ हिन्दी का प्रथम महाकाव्य है, ऐसा मानने वाले विद्वान हैं-
(अ) कविराजा श्यामलदास (ब) आचार्य शुक्ल
(स) गौरीशंकर हीराचंद ओझा (द) मुंशी देवीप्रसाद

सही उत्तर-(ब)

52. इनमें से कौन-सा ग्रंथ आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा नहीं लिखा गया है?
(अ) हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास
(ब) हिन्दी साहित्य की भूमिका
(स) हिन्दी साहित्य उद्भव और विकास
(द) हिन्दी साहित्य का आदिकाल

सही उत्तर-(अ)

53. ’द माॅडर्न वर्नेक्युलर लिटरेचर ऑफ नादर्न हिंदुस्तान’ का अनुवाद-हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास-करने वाले लेखक हैं-
(अ) गणपति चन्द्र गुप्त (ब) रामकुमार वर्मा
(स) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय (द) किशोरीलाल गुप्त

सही उत्तर-(द)

54. स्वतंत्र पुस्तक के रूप में प्रकाशित होने से पूर्व आचार्य शुक्ल का ’हिन्दी साहित्य का इतिहास’ किस रूप में प्रकाशित हुआ था?
(अ) भ्रमरगीत की भूमिका में
(ब) ’हिन्दी शब्द सागर’ की भूमिका में
(स) पद्मावत की भूमिका में
(द) सरस्वती पत्रिका में

सही उत्तर-(ब)

55. सोलहवीं-सत्रहवीं सदी के युग को (भक्तिकाल को) हिन्दी काव्य का स्वर्ण-युग मानने वाले प्रथम विद्वान हैं-
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) मिश्रबंधु
(स) जाॅर्ज ग्रियर्सन (द) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

सही उत्तर-(स)

56. ’’हिन्दी रीतिग्रंथों की परम्परा चिंतामणि त्रिपाठी से चली, अतः रीतिकाल का आरंभ उन्हीं से मानना चाहिए।’’ इस कािन के लेखक हैं-
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (ब) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) जाॅर्ज ग्रियर्सन (द) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

सही उत्तर-(अ)

57. स्थापना (A): हिन्दी काव्य-क्षेत्र में कवि और आचार्य एकीकरण का प्रभाव अच्छा नहीं रहा।
तर्क (R): क्योंकि आचार्यत्व के लिए जिस सूक्ष्म पर्यालोचन शक्ति की अपेक्षा होती है, उसका विकास नहीं हो पाया।
(अ) A और R दोनों सही
(ब) A और R दोनों गलत
(स) A गलत, R सही
(द) A सही, R गलत

सही उत्तर-(अ)

58. आचार्य शुक्ल ने आधुनिक काल की सबसे प्रधान साहित्यिक घटना किसे माना है?
(अ) कहानी का विकास
(ब) काव्य-विषय में परिवर्तन
(स) अनेक साहित्यिक विधाओं का विकास
(द) गद्य का आविर्भाव

सही उत्तर-(द)

59. आदिकाल में खङी बोली को काव्य की भाषा बनाने वाले पहले कवि कौन हैं?
(अ) ज्योतिरीश्वर ठाकुर (ब) अमीर खुसरो
(स) विद्यापति (द) गोरखनाथ

सही उत्तर-(ब)

60. ’’आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं। उन्हें चढ़ाकर जैसे कुछ लोगों ने ’गीतगोविन्द’ के पदों को आध्यात्मिक संकेत बताया है, वैसे ही विद्यापति के इन पदों को भी।’’ शुक्ल जी के उक्त कथन का आशय है-
(अ) विद्यापति के पदों को आध्यात्मिक चश्मे से देखना चाहिए।
(ब) विद्यापति के पदों और गीतगोविन्द में भाव-साम्य् नहीं है।
(स) विद्यापति के पद अधिकतर शृंगार के ही हैं।
(द) विद्यापति के पदों की रचना-भक्ति की दृष्टि से की गयी है।

सही उत्तर-(ब)

61. ’कबीर परिचई’ के रचनाकार कौन हैं?
(अ) नाभादास (ब) अनन्तदास
(स) धर्मदास (द) सुन्दरदास

सही उत्तर-(ब)

62. कबीर के परलोकवास होने पर उनकी गद्दी किन्हें मिली?
(अ) रविदास को (ब) धर्मदास को
(स) गरीबदास को (द) मलूकदास को

सही उत्तर-(ब)

63. संत रज्जब द्वारा दादूदयाल की समय रचनाओं का संकलन किस नाम से किया गया?
(अ) सब्बंगी (ब) ज्ञान समुद्र
(स) ज्ञान बोध (द) अंगवधू

सही उत्तर-(द)

64. निम्नलिखित में से किस संत का साधना-क्षेत्र कभी भी राजस्थान नहीं रहा?
(अ) जंभनाथ (ब) सुन्दरदास
(स) मलूकदास (द) पीपा

सही उत्तर-(स)

65. दार्शनिक विचारधारा की दृष्टि से ’भेदाभेदवादी’ विचारधारा से संबंधित संत का नाम है-
(अ) गुरुनानक (ब) मलूकदास
(स) कबीर (द) दादूदयाल

सही उत्तर-(अ)

66. निम्नलिखित में से कौन-सा संत रामानंद का शिष्य नहीं है?
(अ) कबीर (ब) धर्मदास
(स) सेन (द) पीपा

सही उत्तर-(ब)

67. निम्नलिखित ग्रंथों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए –
सूची-।                     सूची-।।
(क) मृगावती            1. ईश्वरदास
(ख) सत्यवती कथा     2. मुल्ला दाऊद
(ग) चन्दायन             3. असाइल
(घ) हंसावली             4. गणपति
5. कुतुबन
कूट:
क ख ग घ
(अ) 5 2 3 4
(ब) 4 1 5 2
(स) 5 1 2 3
(द) 2 1 4 5

सही उत्तर-(स)

68. निम्नलिखित दार्शनिक मतों को उनके आचार्यों के साथ सुमेलित कीजिये-
सूची-।                        सूची-।।
(क) विशिष्टाद्वैतवाद       1. माधवाचार्य
(ख) शुद्धाद्वैतवाद           2. शंकराचार्य
(ग) अद्वैतवाद                3. निम्बार्काचार्य
(घ) द्वैतवाद्वैतवाद           4. रामानुजाचार्य
5. वल्लभाचार्य
कूट:
क ख ग घ
(अ) 5 4 1 2
(ब) 3 4 2 1
(स) 4 5 2 3
(द) 2 5 1 3

सही उत्तर-(स)

69. नीचे दी गई रचनाओं के आधार पर उत्तर दीजिए – (क) दोहावली (ख) हनुमन्नाटक (ग) रामध्यानमंजरी (घ) वैराग्यसंदीपनी किस विकल्प में सभी रचनाएँ तुलसीकृत नहीं हैं?
(अ) क और ख (ब) ख और ग
(स) ग और घ (द) ख और घ

सही उत्तर-(ब)

70. भक्तिकाल में किस कवि का ब्रज और अवधी दोनों भाषाओं पर समान अधिकार था?
(अ) सूर (ब) जायसी
(स) नंददास (द) तुलसी

सही उत्तर-(द)

71. तुलसीकृत कौन-सी रचना ब्रजभाषा में है?
(अ) गीतावली (ब) पार्वती मंगल
(स) रामलला नहछू (द) बरवै रामायण

सही उत्तर-(अ)

72. ’’कर्म जोग पुनि ज्ञान उपासन सब ही भ्रम भरमायो।’’ इस काव्य-पंक्ति के रचनाकार हैं-
(अ) कबीर (ब) तुलसीदास
(स) सूरदास (द) परमानंददास

सही उत्तर-(स)

73. ’दादूपंथ’ का प्रधान पीठ (दादू द्वारा) कहाँ पर स्थित है?
(अ) अहमदाबाद में (ब) नरैना में
(स) आमेर में (द) सांगानेर में

सही उत्तर-(ब)

74. ’अष्टछाप’ की प्रतिष्ठा करने वाले आचार्य हैं-
(अ) वल्लभाचार्य (ब) रामानुजाचार्य
(स) निम्बार्काचार्य (द) गुसाई विट्ठलनाथ

सही उत्तर-(द)

75. राधावल्लभ संप्रदाय का प्रवर्तन किसने किया?
(अ) हितहरिवंश ने (ब) मध्वाचार्य ने
(स) गोपीनाथ ने (द) गोपाल भट्ट ने

सही उत्तर-(अ)

76. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना मीरा द्वारा नहीं रची गई है?
(अ) गीतगोविन्द की टीका (ब) राग सोरठ के पद
(स) प्रेमवाटिका (द) नरसी जी का मायरा

सही उत्तर-(स)

77. ’’इनकी उक्तियाँ ऐसी लुभावनी हुई कि बिहारी आदि परवर्ती कवि भी उनमें से बहुतों का अपहरण करने का लोभ न रोक सके।’’ आचार्य शुक्ल की यह पक्ति किस कवि के विषय में है?
(अ) तुलसी (ब) रहीम
(स) कबीर (द) वृन्द

सही उत्तर-(ब)

78. ’गोद लिए हुलसी फिरै, तुसली सो सुत होय।’’ इस काव्य पंक्ति के रचनाकार हैं-
(अ) तुलसी (ब) नंददास
(स) वृन्द (द) रहीम

सही उत्तर-(द)

79. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ की रचना नन्ददास ने नहीं की है?
(अ) गीतगोविन्द की टीका (ब) रासपंचाध्यायी
(स) अनेकार्थ मंजरी (द) श्यामसगाई

सही उत्तर-(अ)

80. निम्नलिखित में से कौन-सा संत अकबर के बुलावे पर फतेहपुर सीकरी गया था?
(अ) सूरदास (ब) कुम्भनदास
(स) नन्ददास (द) तुलसीदास

सही उत्तर-(ब)

81. निम्नलिखित लक्षणग्रंथों को उनके आचार्यों के साथ सुमेलित कीजिये –
सूची-।                             सूची-।।
(क) कविकुलकल्पतरु        1. मतिराम
(ख) ललितललाम               2. भिखारीदास
(ग) भावविलास                  3. महाराज जसवंत सिंह
(घ) काव्यनिर्णय                 4. चिंतामणि
5. देव
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 1 5 2
(ब) 4 3 5 1
(स) 5 2 1 4
(द) 3 4 2 1

सही उत्तर-(अ)

82. निम्नलिखित काव्यग्रंथों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची-।               सूची-।।
(क) गंगालहरी    1. भूषण
(ख) इश्कनामा    2. पद्माक्रम
(ग) विरहलीला    3. बोधा
(घ) शिवाबावनी   4. घनानंद
5. सूदन
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 1 3 4
(ब) 5 4 3 1
(स) 2 3 4 1
(द) 1 4 5 2

सही उत्तर-(स)

83. इनमें से किस विकल्प के सभी ग्रंथ लक्षण ग्रंथ हैं?
(अ) कवित्त रत्नाकर, काव्यरसायन, रतनहजारा, ललितललाम
(ब) भाषाभूषण, ललितललाम, कविकुलकल्पतरु, काव्यरसायन
(स) ललितललाम, कविकुलकल्पतरु, ठाकुर ठसक, रतनहजारा
(द) विरहवारीश, भाषाभूषण, काव्यरसायन, कवित्त रत्नाकर

सही उत्तर-(ब)

84. नीचे दी गई रचनाओं के आधार पर उत्तर दीजिए – (क) अष्टयाम (ख) अलंकारमाला (ग) रागरत्नाकर (घ) अंग दर्पण किस विकल्प की सभी रचनाएँ देव की नहीं हैं?
(अ) क और ख
(ब) ख और ग
(स) ग और घ
(द) ख और घ

सही उत्तर-(द)

85. ’’किसी कवि का यश उसकी रचनाओं के परिमाण के हिसाब से नहीं होता बल्कि गुण के हिसाब से होता है।’’ शुक्ल जी का यह कथन किस रीतिकालीन कवि के संबंध में है?
(अ) सेनापति (ब) पद्माकर
(स) बिहारी (द) भूषण

सही उत्तर-(स)

86. जन्मकाल के अनुसार इन कवियों का सही कालानुक्रम है-
(अ) देव, केशव, चिंतामणि, पद्माकर
(ब) केशव, चिंतामणि, देव, पद्माकर
(स) चिंतामणि, केशव, पद्माकर, देव
(द) केशव, पद्माकर, चिंतामणि, देव

सही उत्तर-(ब)

87. स्थापना (A) – इस काल को रीतिकाल कहने में किसी प्रकार का अव्याप्ति दोष न होगा।
तर्क (R) – क्योंकि प्रत्येक कवि द्वारा इसमें शृंगार को न्यूनाधिक रूप से ग्रहण किया जाना भी तो एक विशेष प्रकार की रीति ही है।

(अ) A और R दोनों सही (ब) A और R दोनों गलत
(स) A सही, R गलत (द) A गलत, R सही

सही उत्तर-(अ)

88. निम्नांकित में से किस ग्रंथ में सभी काव्यांगों का विवेचन (सर्वांग विवेचन) किया गया है?
(अ) रसविलास (ब) ललितललाम
(स) शिवराजभूषण (द) कविकुलकल्पतरु

सही उत्तर-(द)

89. ’आगे के सुकवि रीझिहैं तो कविताई, न तो राधिका कन्हाई सुमिरन को बहानो है।’’ इन काव्य-पंक्तियों के रचयिता हैं-
(अ) घनानन्द (ब) बिहारी
(स) देव (द) भिखारीदास

सही उत्तर-(द)

90. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ मतिराम द्वारा नहीं रचा गया है?
(अ) रसराज (ब) लक्षण शृंगार
(स) रसरहस्य (द) साहित्यसार

सही उत्तर-(स)

91. ’’उनकी विरहताप की अत्युक्तियों में दूर की सूझ और नाजुकखयाली बहुत कुछ फारसी की शैली है।’’ शुक्ल जी का यह कथन किस कवि के विषय में है?
(अ) जायसी (ब) बिहारी
(स) सूरदास (द) घनानन्द

सही उत्तर-(ब)

92. स्थापना (A) – उनके द्वारा बङा भारी कार्य हुआ कि रसों और अलंकारों के बहुत ही सरस और हृदयग्राही उदाहरण अत्यंत प्रचुर परिणाम में उपस्थित हुए।
तर्क (R) – क्योंकि इन रीतिग्रंथों के कर्ता भावुक, सहृदय और निपुण कवि थे।

(अ) A और R दोनों सही (ब) A और R दोनों गलत
(स) A सही, R गलत (द) A गलत, R सही

सही उत्तर-(अ)

93. स्थापना (A) – भूषण की कविता कवि की कीर्ति संबंधी एक अविचल सत्य का दृष्टान्त है।
तर्क (R) – क्योंकि जिसकी रचना को जनता का हृदय स्वीकार करता है उस कवि की कीर्ति तब तक बराबर बनी रहती है, जब तक उसकी स्वीकृति बनी रहती है।

(अ) A और R दोनों गलत (ब) A सही, R गलत
(स) A गलत R सही (द) A और R दोनों सही

सही उत्तर-(द)

94. ’’प्रेममार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथि तथा जबाँदानी का ऐसा दावा रखने वाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ।’’ आचार्य शुक्ल का उक्त कथन किस रीतिकालीन कवि के विषय में है?
(अ) बिहारी (ब) देव
(स) घनानंद (द) रसलीन

सही उत्तर-(स)

95. ’’इनका सा अर्थसौष्ठव और नवोन्मेष बिरले ही कवियों में मिलता है। रीतिकाल के कवियों में ये बङे ही प्रगल्भ और प्रतिभासम्पन्न कवि थे।’’ शुक्ल जी उक्त कथन किस कवि के संबंध में हे?
(अ) भूषण (ब) देव
(स) सेनापति (द) पद्माकर

सही उत्तर-(ब)

96. ’’जिस कवि में कल्पना की समाहार शक्ति के साथ भाषा की समासशक्ति जितनी अधिक होगी उतना ही वह मुक्तक की रचना में सफल होगा। यह क्षमता बिहारी में पूर्ण रूप में विद्यमान थी।’’ यह कथन मूलतः किस विद्वान का है?
(अ) आचार्य शुक्ल का
(ब) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का
(स) आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का
(द) डाॅ. रामकुमार वर्मा का

सही उत्तर-(अ)

97. रीतिकाल में नीतिविषयक काव्यों की रचना इनमें से किसने नहीं की है?
(अ) वृन्द (ब) गिरिधर कविराय
(स) नागरीदास (द) दीनदयाल गिरि

सही उत्तर-(स)

98. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता रीतिमुक्त काव्य (स्वच्छंदतावादी काव्य) की मुख्य विशेषता नहीं है?
(अ) भावावेग का उच्छल प्रवाह
(ब) व्यक्तिपरकता
(स) सब प्रकार की रूढ़ियों से मुक्ति
(द) शैल्पिक चमत्कार प्रदर्शन

सही उत्तर-(द)

99. हिन्दी काव्यशास्त्र की निम्नांकित कृतियों का सही कालानुक्रम है-
(अ) रसिकप्रिया, कविकुलकल्पतरु, काव्यनिर्णय, रसरहस्य
(ब) रसिकप्रिया, कविकुलकल्पतरु, रस रहस्य, काव्यनिर्णय
(स) रसरहस्य, काव्यनिर्णय, कविकुलकल्पतरु, रसिकप्रिया
(द) कविकुलकल्पतरु, रसिकप्रिया, काव्यनिर्णय, रस रहस्य

सही उत्तर-(ब)

100. इनमें आचार्य रामचंद्र शुक्ल से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) उन्होंने प्रारंभ में ब्रज भाषा और खङी बोली में फुटकर कविताएँ लिखी थी।
(ब) आचार्य शुक्ल के प्रारंभिक लेख और गंभीर चिंतन परक निबंध ’चिन्तामणि’ (2 भाग) में संकलित है।
(स) उनके सैद्धान्तिक समीक्षा पर लिखे निबंध ’रस मीमांसा’ नामक ग्रंथ में संकलित है।
(द) उन्होंने अंग्रेजी में लिखी एक पुस्तक का ’बुद्धचरित’ नाम से खङी बोली हिन्दी में पद्यानुवाद किया था।

सही उत्तर-(द)

101. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की समीक्षा पद्धति से संबंधित कौनसा कथन गलत है?
(अ) समीक्षा में रचनाकारों की विशेषताओं और उनकी अंतःप्रवृत्तियों की तरफ सर्वप्रथम आचार्य शुक्ल ने ही ध्यान आकृष्ट किया।
(ब) उन्होंने आलोचना का ढाँचा भारतीय रहने दिया लेकिन उसका बाह्य रूप और रचना विधान पश्चिम से लिया।
(स) समीक्षा पर कार्यान्वित करने का गुरुत्तर दायित्व उन्होंने भावी समीक्षकों को सौंप दिया।
(द) हिन्दी समीक्षा को उन्होंने युगानुरूप नवीनता प्रदान की।

सही उत्तर-(स)

102. स्थापना (A) – ’कालजयी समीक्षक आचार्य रामचंद्र शुक्ल ’श्रुतिमार्ग’ के नहीं, ’मुनिमार्ग’ के अनुयायी थे।’
तर्क (R) – क्योंकि किसी विचार या सिद्धांत को वे मतानुगतिक रूप में स्वीकार न कर, अपने विवेक की कसौटी पर कसने के बाद ही उसे स्वीकार करते थे।

(अ) A और R दोनों सही (ब) A और R दोनों गलत
(स) A सही, R गलत (द) A गलत, R सही

सही उत्तर-(अ)

103. आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी की समीक्षा पद्धति से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) इन्होंने शुक्ल की समीक्षा पद्धति को ही आगे बढ़ाया।
(ब) शुक्ल के सिद्धांतों को यथावत् स्वीकार कर छायावादी काव्य की सौंदर्यशास्त्रीय समीक्षा की।
(स) वे साहित्य की प्रगति द्वंद्ववात्मक नहीं धारावाहिक मानते थे।
(द) उनके अनुसार श्रेष्ठ साहित्य की रचना युग-चेतना को अंगीकार किये बिना संभव नहीं है।

सही उत्तर-(ब)

104. निबंधकार आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी से संबंधित कौनसा कथन गलत है?
(अ) इनके निबंधों में विद्वता और सरसता का मणिकांचन योग हुआ है।
(ब) इनके गंभीर अनुसंधान परक निबंधों में तत्व चिंतन की प्रधानता और विनोदमयता का अभाव है।
(स) उनके निबंधों में अतीत के मूल्यों के प्रति सहज ममत्व के साथ-साथ नवीन के प्रति भी स्वाभाविक उत्साह है।
(द) इन्होंने प्राचीन सांस्कृतिक-साहित्यिक संदर्भों की रोचक जानकारी के साथ नए मानव-मूल्यों को भी रूपायित किया है।

सही उत्तर-(ब)

105. नाटककार प्रसाद से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) प्रसाद प्रथम नाटककार है, जिन्होंने अपने पात्रों को स्वतंत्र व्यक्तित्व प्रदान किया है।
(ब) प्रसाद के सभी पात्रों में गत्यात्मकता है, परिवर्तन की आकांक्षा है।
(स) नाटकों के माध्यम से प्रसाद ने सांस्कृतिक पुनरुत्थान का स्तुत्य प्रयास किया है।
(द) उन्होंने सभी नाटक रंगमंच को ध्यान में रखते हुए लिखे हैं और पूर्णतः अभिनेय है।

सही उत्तर-(द)

106. प्रसाद के नाटकों और उनके पात्रों से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) चाणक्य लक्ष्य-सिद्धि के लिए साधन की आवाज बुलंद करती है।
(ब) धु्रवस्वामिनी नारी अधिकार की आवाज बुलंद करती है।
(स) काव्यात्मकता प्रसाद के नाटकों की बहुत बङी विशेषता है।
(द) स्कंदगुप्त मातृभूमि के उद्धार के लिए अकेला युद्ध करने को तैयार है।

सही उत्तर-(अ)

107. धर्मवीर भारती के ’अंधायुग’ से संबंधित कौनसा कथन गलत है?
(अ) यह एक गीतिनाट्य है जिसमें महाभारत युद्ध के प्रारंभ को आधार बनाया गया है।
(ब) इसमें समकालीन समस्याओं को रचनात्मक स्तर पर उठाया गया है।
(स) इसमें युद्धजनित अर्ध-सत्यों, कुंठाओं, अंधी स्वार्थपरता और विवेकशून्यता के बीच आस्था, दायित्व और ज्योति का भी उद्घाटन किया गया है।
(द) इसमें ईश्वर की भी मृत्यु हो जाती है और उसका स्थान व्यक्ति का उत्तरदायित्व ले लेता है।

सही उत्तर-(अ)

108. निम्नलिखित नाट्यकृतियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-।                              सूची-।।
(नाटक)                            (रचनाकार)
(क) एक और द्रोणचार्य        1. सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(ख) देवयानी                      2. मृदुला गर्ग
(ग) आठवांसर्ग                   3. शंकर शेष
(घ) बकरी                         4. सुरेन्द्र वर्मा
5. रमेश बक्षी
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 2 4 1
(ब) 2 4 5 3
(स) 3 5 4 1
(द) 4 3 2 5

नोट – यह प्रश्न डिलीट कर दिया गया है।

109. भारतेन्दुकालीन साहित्य और उनकी प्रवृत्तियों से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) रीतिकाल की तुलना में इस काल के साहित्य में विषय-चयन में व्यापकता एवं विविधता आई।
(ब) इस काल में मातृ-भूमि प्रेम, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।
(स) बाल-विवाह, भ्रूण हत्या, विधवा विवाह निषेध जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी इस काल के लेखकों ने जम कर प्रहार किया।
(द) राजभक्ति की अपेक्षा राष्ट्रभक्ति को प्राथमिकता देते हुए इस काल के साहित्यकारों ने अंग्रेजी राज्य की सब प्रकार से भत्र्सना की।

सही उत्तर-(द)

110. भारतेन्दु हरिश्चंद्र से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) वे नवयुग के अग्रदूत और हिन्दी साहित्य में आधुनिकता के जन्मदाता थे।
(ब) उन्होंने भारतीय जीवन की समस्त बुराइयों की निन्दा कर उसे स्वस्थ एवं प्रशस्त बनाने की चेष्टा की।
(स) गद्य और पद्य दोनों में ही उन्होंने खङी बोली हिन्दी का ही व्यवहार किया।
(द) उन्होंने देशभक्ति के साथ-साथ राजभक्ति को भी अपने काव्य का वर्ण्य विषय बनाया।

सही उत्तर-(स)

111. इनमें से किस कवि/साहित्यकार का संबंध भारतेन्दुकाल से नहीं है?
(अ) राधिकारमण प्रसाद सिंह (ब) प्रतापनारायण मिश्र
(स) अंबिकादत्त व्यास (द) बदरीनारायण चैधरी ’प्रेमघन’

सही उत्तर-(अ)

112. स्त्री विमर्श की दृष्टि से इनमें से किस लेखिका की गणना ’घोषित नारीवादी’ लेखिका में रूप में की जाती हे?
(अ) मन्नू भंडारी (ब) प्रभा खेतान
(स) मृदुला गर्ग (द) कृष्णा सोबती

सही उत्तर-(ब)

113. निम्नलिखित नाटकों को उनके रचयिताओं के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची-।                                सूची-।।
(नाटक)                              (नाटककार)
(क) नीलदेवी                      1. राधाकृष्णदास
(ख) संयोगिता स्वयंवर          2. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) अमरसिंह राठौङ           3. बालकृष्ण भट्ट
(घ) महाराणा प्रताप              4. राधाचरण गोस्वामी
5. श्रीनिवास दास
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 4 3 1
(ब) 3 2 4 5
(स) 1 3 5 1
(द) 2 4 3 1

नोट – यह प्रश्न डिलीट कर दिया गया है।

114. भारतेन्दुकालीन नाटकों की रचना के मूल उद्देश्य से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) मनोरंजन के साथ-साथ जनमानस को जाग्रत करना
(ब) प्राचीन संस्कृति के प्रति प्रेम जगाना
(स) सत्य, न्याय, उदारता आदि मानव मूल्यों के प्रति आस्था उत्पन्न करना
(द) परिनिष्ठित भाषा का विकास-विस्तार करना

सही उत्तर-(द)

115. ’चोटी से लेकर हाथी पर्यन्त पशु, भिक्षु से लेकर राजा पर्यन्त मनुष्य, बिन्दु से लेकर समुद्र पर्यन्त जल, अनंत आकाश, अनंत पृथ्वी, अनंत पर्वत-सभी पर कविता हो सकती है।’ उक्त कथन किस विद्वान का है?
(अ) महावीरप्रसाद द्विवेदी (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल (द) बाबू गुलाबराय

सही उत्तर-(अ)

116. भारतेन्दुकालीन पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित विषय-वस्तु से संबंधित कौनसा कथन गलत है?
(अ) सामाजिक अंधविश्वासों, रूढ़ियों आदि पर व्यंग्यपरक रचनाएँ
(ब) राष्ट्रीय चेतना से संबंधित रचनाएँ
(स) जीवन के मार्मिक भावव्यंजक चित्र प्रस्तुत करने वाली छोटी-छोटी कलात्मक कहानियाँ
(द) जन-जागरण और सामाजिक सुधार से संबंधित रचनाएँ

सही उत्तर-(स)

117. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचनाओं का सही कालक्रम किस विकल्प में है?
(अ) भारत दुर्दशा, चंद्रावली, नीलदेवी, वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति।
(ब) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति, चंद्रावली, भारत दुर्दशा, नीलदेवी।
(स) नीलदेवी, चंद्रावली, भारत दुर्दशा, वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति।
(द) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति, भारत दुर्दशा, नीलदेवी, चंद्रावली।

सही उत्तर-(ब)

118. प्रकाशनवर्ष के अनुसार मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं का सही कालक्रम किस विकल्प में है?
(अ) भारत भारती, यशोधरा, साकेत, विष्णुप्रिया
(ब) विष्णुप्रिया, भारत भारती, साकेत, यशोधरा
(स) भारत भारती, विष्णुप्रिया, साकेत, यशोधरा
(द) भारत भारती, साकेत, यशोधरा, विष्णुप्रिया

सही उत्तर-(द)

119. रामनरेश त्रिपाठी द्वारा संकलित-संपादित ’कविता कौमुदी’ संग्रह से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) यह संग्रह दस खंडों में विभक्त है।
(ब) इसमें हिंदी और उर्दू की कविताएँ संकलित है।
(स) बंगला और संस्कृत की कविताओं को भी इस संग्रह में सम्मिलित किया गया है।
(द) इसके एक भाग में ग्रामगीतों का भी संग्रह किया गया है।

सही उत्तर-(अ)

120. निम्नलिखित पत्र-पत्रिकाओं को उनके संपादकों के साथ सुमेलित कीजिए-
पत्र/पत्रिका-।                       सम्पादक-।।
(क) प्रजा हितैषी                   1. चन्द्रधर शर्मा ’गुलेरी’
(ख) समालोचक                    2. राजा लक्ष्मण सिंह
(ग) ब्राह्मण                           3. बदरीनारायण चैधरी ’प्रेमघन’
(घ) आनंद कादंबिनी              4. प्रतापनारायण मिश्र
5. बालकृष्ण भट्ट
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 4 3 5
(ब) 3 2 4 5
(स) 2 1 4 3
(द) 1 3 2 4

सही उत्तर-(स)

121. इनमें से छायावादी काव्य से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) रसस्यवाद इसका प्रमुख अंग है।
(ब) इसमें वेदना के आधार पर स्वानुभूति की अभिव्यक्ति को प्राथमिकता दी गई है।
(स) ध्वन्यात्मकता और लाक्षणिकता भी इसका एक प्रमुख घटक है।
(द) इसमें रीतिकाल और द्विवेदी कालीन कविताओं से भिन्न प्रकार के भावों की नये ढंग से अभिव्यक्ति हुई है।

सही उत्तर-(अ)

122. इनमें से प्रयोगवादी कविता से संबंधित कौन-सा कथन गलत है?
(अ) इसमें बौद्धिक स्तर पर अनुभूति की अभिव्यक्ति के लिए माध्यम की उपयोगिता स्वीकार की गई है।
(ब) इसमें कविता के शिल्प को विषयवस्तु से अलग माना गया है।
(स) इसमें अभिव्यक्ति को अनुभूति के अनुकूल नये माध्यमों का प्रयोग करने की स्वतंत्रता है।
(द) इसके अनुसार कोई भी अनुभूति अपने क्षण विशेष में उतनी ही महत्त्वपूर्ण है, जितनी कि समूचे जीवन के मुक्त-विस्तार में।

सही उत्तर-(ब)

123. ’नयी कविता’ से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) नयी कविता विवेक और विवेचन सम्मत आधुनिक-वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समर्थन करती है।
(ब) यह वर्जनाओं और कंुठाओं की अपेक्षा मुक्त-यथार्थ की पक्षधर है।
(स) यह कविता यथार्थ और जीवन को एक साथ वहन करते हुए मुक्त क्षणों के दायित्व के प्रति आग्रहशील है।
(द) यह आधुनिकता और समसामयिकता के संदर्भ में, ’विराटमानव’ के महत्व को स्थापित करती है।

सही उत्तर-(द)

124. इनमें से किस कवि की रचनाएँ तारसप्तक (प्रथम) में नहीं हैं?
(अ) प्रभाकर माचवे (ब) शंकुतला माथुर
(स) गिरिजाकुमार माथुर (द) नेमिचंद्र जैन

सही उत्तर-(ब)

125. इनमें से किस कवि की रचनाएँ ’तीसरा सप्तक’ मेें हैं?
(अ) केदारनाथ सिंह (ब) भारत भूषण अग्रवाल
(स) हरिनारायण व्यास (द) नरेश मेहता

सही उत्तर-(अ)

126. इनमें से किस कवि की रचनाएँ ’दूसरा सप्तक’ में नहीं हैं?
(अ) शमशेर बहादुर सिंह (ब) रघुवीर सहाय
(स) भवानी प्रसाद मिश्र (द) कुँवर नारायण

सही उत्तर-(द)

127. इनमें से किस कवि की रचनाएँ ’चौथा सप्तक’ में हैं?
(अ) विजयदेवनारायण साही (ब) प्रयागनारायण त्रिपाठी
(स) नन्दकिशोर आचार्य (द) कीर्ति चैधरी
सही उत्तर-(स)

128. निम्नलिखित कहानियों को कहानीकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए-
कहानियाँ-।                     कहानीकार-।।
(क) पाजेब                       1. सुदर्शन
(ख) हार की जीत               2. प्रेमचंद
(ग) बूढ़ी काकी                  3. यशपाल
(घ) रोज                           4. जैनेन्द्र
5. अज्ञेय
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 4 1 5
(ब) 4 2 5 3
(स) 4 1 2 5
(द) 2 3 4 1

सही उत्तर-(स)

129. इन कहानियों को कहानीकारों के साथ सुमेलित कीजिये-
कहानियाँ-।                         कहानीकार-।।
(क) यही सच है                    1. रांगेय राघव
(ख) राजा निरजंसिया             2. अमरकांत
(ग) जिन्दगी और जोंक           3. मन्नू भंडारी
(घ) गदल                             4. मोहन राकेश
5. कमलेश्वर
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 1 2 4
(ब) 3 5 2 1
(स) 4 2 5 3
(द) 1 3 4 2

सही उत्तर-(ब)

130. इन महिला कहानीकारों को उनकी कहानियों के साथ सुमेलित कीजिए-
कहानीकार-।                  कहानियाँ-।।
(क) ममता कालिया          1. कहानी की तलाश में
(ख) नासिरा शर्मा              2. अंतिम चढ़ाई
(ग) अलका सरावगी          3. उसका यौवन
(घ) मेहरून्निसा परवेज       4. तीसरी हवेली
5. पत्थर गली
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 5 1 2
(ब) 2 1 4 5
(स) 5 3 2 4
(द) 1 4 3 5

सही उत्तर-(अ)

131. निम्नलिखित कृतियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए-
कृतियाँ-।                              कृतिकार-।।
(क) चित्रलेखा                        1. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ख) कब तक पुकारूँ              2. भगवती चरण वर्मा
(ग) परती परिकथा                  3. रांगेय राघव
(घ) मानस का हंस                   4. फणीश्वरनाथ रेणु
5. अमृतलाल नागर
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 3 5 2
(ब) 2 5 4 1
(स) 4 2 1 3
(द) 2 3 4 5
सही उत्तर-(द)

132. इन रचनाओं को उनके साथ सुमेलित कीजिए-
रचनाएँ-।                    रचनाकार-।।
(क) तमस                   1. श्रीलाल शुक्ल
(ख) कुरु कुरु स्वाहा      2. राही मासूम रजा
(ग) राग दरबारी            3. भीष्म साहनी
(घ) आधा गाँव               4. मोहन राकेश
5. मनोहर श्याम जोशी
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 5 2 1
(ब) 3 5 1 2
(स) 4 2 3 5
(द) 5 4 2 3

सही उत्तर-(ब)

133. माखनलाल चतुर्वेदी कृत ’साहित्य देवता’ की गणना किस गद्य-विधा के अंतर्गत आती है?
(अ) संस्मरण (ब) आत्मकथा
(स) निबंध (भावात्मक) (द) रेखाचित्र

सही उत्तर-(स)

134. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से अज्ञेय की काव्य रचनाओं का सही क्रम किस विकल्प में है?
(अ) बावरा अहेरी, इंद्रधनु रोंदे हुए ये, अरी ओ करुणा प्रभामय, आँगन के पार द्वार
(ब) इंद्रधनु रौंदे हुए ये, बावरा अहेरी, आँगन के पार द्वार, अरी ओ करुणा प्रभामय।
(स) आँगन के पार द्वार, बावरा अहेरी, इंद्रधनु रौंदे हुए ये, अरी ओ करुणा प्रभामय।
(द) बावरा अहेरी, अरी ओ करुणा प्रभामय, इंद्रधनु रौंदे हुए ये, आँगन के पार द्वार।

सही उत्तर-(अ)

135. निम्नलिखित रचनाकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए।
रचनाकार-।                  रचनाएँ-।।
(क) राजीसेठ                1. अतिथि देवो भव
(ख) स्वयं प्रकाश            2. तीसरी हथेली
(ग) अब्दुल बिस्मिल्लाह   3. चिन्हार
(घ) मैत्रेयी पुष्पा             4. उसका यौवन
5. सूरज कब निकलेगा
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 4 3 1
(ब) 1 3 4 5
(स) 3 1 2 4
(द) 2 5 1 3

सही उत्तर-(द)

136. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से ’पंत’ की काव्यकृतियों का सही क्रम किस विकल्प में है?
(अ) ग्रंथि, गुंजन, युगांत, युगवाणी, स्वर्णधूलि
(ब) ग्रंथि, युगांत, गुंजन, स्वर्णधूलि, युगवाणी
(स) गुंजन, ग्रंथि, युगांत, युगवाणी, स्वर्णधूलि
(द) युगांत, ग्रंथि, गुंजन, युगवाणी, स्वर्णधूलि

सही उत्तर-(अ)

137. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से महादेवी वर्मा की रचनाओं का सही कालक्रम किस विकल्प में है?
(अ) रश्मि, नीरजा, नीहार, दीपशिखा
(ब) नीरजा, नीहार, दीपशिखा, रश्मि
(स) नीहार, रश्मि, नीरजा, दीपशिखा
(द) दीपशिखा, रश्मि, नीरजा, नीहार

सही उत्तर-(स)

138. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से प्रसाद की इन काव्यकृतियों का सही काल-क्रम किस विकल्प में है?
(अ) लहर, कानन, कुसुम, आँसू, कामायनी
(ब) कानन कुसुम, आँसू, लहर, कामायनी
(स) आँसू, लहर, कानन कुसुम, कामायनी
(द) कानन कुसुम, लहर, आँसू, कामायनी

सही उत्तर-(ब)

139. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए-
रचनाएँ-।                             रचनाकार-।।
(क) संशय की एक रात          1. गजानन माधव मुक्तिबोध
(ख) चाँद का मुँह टेढ़ा है         2. रघुवीर सहाय
(ग) आत्म हत्या के विरुद्ध        3. नरेश मेहता
(घ) संसद से सङक तक         4. अज्ञेय
5. धूमिल
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 5 3 4
(ब) 3 1 2 5
(स) 3 1 5 2
(द) 2 3 4 1

सही उत्तर-(ब)

140. निम्नलिखित रचनाकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए-
रचनाएँ-।                             रचनाकार-।।
(क) नरेश मेहता                   1. बात बोलेगी
(ख) शमशेर बहादुर              2. जल है जहाँ
(ग) केदारनाथ सिंह               3. ठन पाँखी सुनो
(घ) नंदकिशोर आचार्य           4. पुल पर पानी
5. अभी, बिलकुल अभी
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 1 5 2
(ब) 2 4 3 5
(स) 1 5 4 3
(द) 4 2 1 5

सही उत्तर-(द)

141. निम्नलिखित रचनाकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए-
रचनाएँ-।                          रचनाकार-।।
(क) नरेश मेहता                1. बात बोलेगी
(ख) शमशेर बहादुर           2. जल है जहाँ
(ग) केदारनाथ सिंह            3. ठन पाँखी सुनो
(घ) नंदकिशोर आचार्य        4. पुल पर पानी
5. अभी, बिलकुल अभी
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 1 5 2
(ब) 2 4 3 5
(स) 1 5 4 3
(द) 4 2 1 5

सही उत्तर-(अ)

142. निम्नलिखित यात्रावृतांत विषयक रचनाओं को उनके रचनाकार के साथ सुमेलित कीजिए-
यात्रावृत्तान्त-।                          रचनाकार-।।
(क) आखिरी चट्टान तक           1. विष्णु प्रभाकर
(ख) अरे यायावर रहेगा याद      2. मोहन राकेश
(ग) हँसते निर्झर दहकती भट्टी   3. रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) पैरों में पंख बाँध कर          4. गोपाल प्रसाद व्यास
5. अज्ञेय
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 5 4 3
(ब) 1 4 3 2
(स) 2 5 1 3
(द) 3 2 5 4

सही उत्तर-(स)

143. निम्नलिखित उपन्यासकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए-
उपन्यासकार-।              उपन्यास-।।
(क) मृणाल पांडे            1. तत्सम
(ख) राजी सेठ               2. पटरंग पुराण
(ग) सूर्यबाला                 3. फूल का दर्द
(घ) मैत्रेयी पुष्पा             4. अग्नि पंखी
5. इदन्नमम
कूट:
क ख ग घ
(अ) 5 3 2 4
(ब) 2 1 4 5
(स) 4 2 5 3
(द) 3 4 1 2

सही उत्तर-(ब)

144. निम्नलिखित आत्मकथात्मक रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए-
रचनाएँ-।                                        रचनाकार-।।
(क) जूठन                                       1. डाॅ. नगेन्द्र
(ख) अपने-अपने पिंजरे                      2. ओम प्रकाश वाल्मीकि
(ग) अर्थ-कथा                                   3. डाॅ. रामविलास शर्मा
(घ) अपनी धरती, अपने लोग                4. भीष्म साहनी
5. मोहनदास नैमिषारण्य
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 5 4 1
(ब) 3 4 2 5
(स) 4 2 3 1
(द) 2 5 1 3

सही उत्तर-(द)

145. निम्नलिखित संस्मरण/रेखाचित्रों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए-
संस्मरण/रेखाचित्र-।                रचनाकार-।।
(क) चेतना के बिम्ब                1. कृष्णा सोबती
(ख) स्मृति की रेखाएँ               2. डाॅ. नगेन्द्र
(ग) दीप जले, शंख बजे           3. महादेवी वर्मा
(घ) हम हशमत                     4. डाॅ. रघुवीर
5. कन्हैयालाल मिश्र ’प्रभाकर’
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 3 2 1
(ब) 5 4 1 3
(स) 2 3 4 1
(द) 1 5 3 2

सही उत्तर-(स)

146. किस साहित्यकार ने राष्ट्र (मातृभूमि) को ’सगुणमूर्ति सर्वेश की’ कह कर इसकी वंदना की है?
(अ) मैथिलीशरण गुप्त (ब) माखनलाल चतुर्वेदी
(स) रामधारी सिंह दिनकर (द) हरिऔध

सही उत्तर-(अ)

147. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी द्वारा पत्रकारिता (सरस्वती पत्रिका) के माध्यम से जनरुचि जाग्रत/परिष्कृत करने से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) विविध विषयों पर सरस कविताएँ लिखने की प्रेरणा देना।
(ब) परम्परा से चले आ रहे छंदों के स्थान पर सभी प्रकार के छंदों के प्रयोग को प्रोत्साहन देना।
(स) विविध काव्य (गद्य) रूपों को अपनाने का आग्रह करना।
(द) गद्य और पद्य की भाषा अलग-अलग रखने का अनुरोध करना।

सही उत्तर-(द)

148. निम्नलिखित उपन्यासों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए-
उपन्यास-।                            उपन्यासकार-।।
(क) अँधेरे बंद कमरे              1. कृष्णा सोबती
(ख) जिन्दगीनामा                   2. मोहन राकेश
(ग) बलचनमा                        3. धर्मवीर भारती
(घ) सूरज का सातवां घोङा       4. भगवती चरण वर्मा
5. नागार्जुन
कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 1 3 5
(ब) 4 3 1 2
(स) 2 1 5 3
(द) 5 4 2 1

सही उत्तर-(स)

149. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए-
रचनाएँ-।                                       रचनाकार-।।
(क) रानी केतकी की कहानी            1. रामप्रसाद निरंजनी
(ख) भाषा योगवसिष्ठ                       2. गंग कवि
(ग) चंद छंद बरनन की महिमा          3. लल्लू लाल
(घ) पद्मपुराण                                 4. इशाअल्ला खाँ
5. दौलतराम
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 1 2 5
(ब) 4 2 5 3
(स) 3 4 5 1
(द) 4 3 1 2

सही उत्तर-(अ)

150. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए-
रचनाएँ-।                     रचनाकार-।।
(क) तुलसीदास             1. मैथिलीशरण गुप्त
(ख) वैदेही वनवास         2. माखनलाल चतुर्वेदी
(ग) हिमतरंगिनी             3. दिनकर
(घ) रसवंती                   4. निराला
5. हरिऔध
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 5
(ब) 4 1 2 3
(स) 3 4 5 2
(द) 4 5 2 3

सही उत्तर-(द)

Rajasthan College Lecturer Recruitment Old Question Papers hindi 2016

rpsc college lecturer exam hindi 2016 answer key

1 thought on “काॅलेज व्याख्याता भर्ती परीक्षा पेपर हिन्दी साहित्य 2016”

  1. Pooja singh saini

    कब से तलाश कर रही थी की assistant professor Hindi के last yr ppr मिले पर कहीं नहीं मिले आज इसपे मिल गये धन्यवाद गुरुजी जुग जुग जियो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top