• मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • कहानियाँ
  • हिंदी व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • हिंदी कविता
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • हिंदी लेख
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • 🏠 मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

Vachan- वचन – Hindi Grammar – हिंदी व्याकरण

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:26th Sep, 2020| Comments:

आज के आर्टिकल में हम हिंदी व्याकरण के अंतर्गत वचन (Vachan)की परिभाषा व उदाहरणों को समझेंगे तथा इसके महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को भी पढ़ेंगे।

Vachan Hindi Grammar

वचन की परिभाषा –

Table of Contents

  • वचन की परिभाषा –
  • वचन(Vachan) के प्रकार-
  • वचन(Vachan) के रूपांतर-
  • विभक्तिरहित संज्ञाओं के बहुवचन बनाने के नियम-
  • वचन के महत्त्वपूर्ण प्रश्न-

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे ’वचन’ कहते हैं। दूसरे शब्दों में, शब्दों के संख्याबोधक विकारी रूप का नाम ’वचन’ है। ’वचन’ का शाब्दिक अर्थ है- ’संख्यावचन’। ’संख्यावचन’ को ही संक्षेप में ’वचन’ कहते हैं। ’वचन’ का अर्थ ’कहना’ भी है।

वचन(Vachan) के प्रकार-

अंग्रेजी  की तरह हिंदी में भी वचन के दो प्रकार हैं-
1. एकवचन
2. बहुवचन।


1. एकवचन – विकारी शब्द में जिस रूप से एक पदार्थ या व्यक्ति का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं, जैसे-नदी, लङका, घोङा, बच्चा इत्यादि।

2. बहुवचन – विकारी शब्द के जिस रूप से अधिक पदार्थों अथवा व्यक्तियों का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं, जैसे – नदियाँ, लङके, घोङे, बच्चे इत्यादि।

वचन(Vachan) के रूपांतर-

वचन के कारण सभी शब्दों- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया-के रूप विकृत होते हैं। किंतु, यहाँ ध्यान देने की बात यह है कि सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के रूप मूलतः संज्ञाओं पर ही आश्रित है। इसलिए, ’वचन’ में संज्ञा-शब्दों का रूपांतर होता है।

वचन के अधीन संज्ञा के रूप दो तरह से परिवर्तित होते है-

(क) विभक्तिरहित

(ख) विभक्तिसहित।

विभक्तिरहित संज्ञाओं के बहुवचन बनाने के नियम-

1. पुल्लिंग संज्ञा के आकारांत को एकारांत कर देने से बहुवचन बनता है। जैसे-

एकवचन बहुवचन
लङका लङके
गधा गधे
पहिया पहिये
घोङा घोङे
कपङा कपङे
बच्चा बच्चे

अपवाद – किंतु कुछ ऐसी भी पुल्लिंग संज्ञाएँ हैं, जिनके रूप दोनों वचनों में एक-से रहते हैं। ये कुछ शब्द संबंधवाचक, संस्कृत के अकारांत और नकारांत हैं, जैसे-मामा, नाना, बाबा, दादा, कर्ता, दाता, पिता (तीनों ’कर्तृ’ आदि ऋकारांत), योद्धा, युवा, आत्मा (युवन-आत्मन नकारांत), देवता, जामाता इत्यादि। उदाहरण-

एकवचन – हरि तुम्हारे मामा हैं। बहुवचन – प्रेम और हरि तुम्हारे मामा है।
एकवचन – मैं तुम्हारा नाना हूँ। बहुवचन – श्याम और हरि के नाना आए है।
एकवचन – राम एक योद्धा है। बहुवचन – लङाई में बङे-बङे योद्धा खेत आए।
एकवचन – किशोर एक दाता है। बहुवचन – स्कूल के अनेक दाता हैं।

2. पुल्लिंग आकारांत के सिवा शेष मात्राओं से अंत होने वाले शब्दों के रूप दोनों वचनों में एक-से रहते हैं। जैसे-

एकवचन बहुवचन
बालक पढ़ता है। बालक पढ़ते हैं।
हाथी आता है। हाथी आते हैं।
साधु आया है। साधु आए हैं।
पति है। पति हैं।
दयालु आया। दयालु आए।
उल्लू बैठा है। उल्लू बैठे है।

3. आकारांत स्त्रीलिंग एकवचन संज्ञा-शब्दों में ’एँ’ लगाने से बहुवचन बनता है। जैसे-

एकवचन बहुवचन
शाखा शाखाएँ
कथा कथाएँ
लता लताएँ
कामना कामनाएँ
वार्ता वार्ताएँ
अध्यापिका अध्यापिकाएँ

4. अकांरात स्त्रीलिंग शब्दों का बहुवचन संज्ञा के अंतिम ’अ’ को ’एँ’ कर देने से बनता है। जैसे-

एकवचन बहुवचन
गाय गायें
बात बातें
बहन बहनें
रात रातें
सङक सङकें
आदत आदतें

5. इकारांत या ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञाओं में अंत्य ’ई’ को ह्रस्व कर अंतिम वर्ण के बाद ’याँ’ जोङने, अर्थात अंतिम ’इ’ या ’ई’ को ’इयाँ’ कर देने से बहुवचन बनता है। जैसे-

एकवचन बहुवचन
तिथि तिथियाँ
रीति रीतियाँ
नीति नीतियाँ
नारी नारियाँ

6. जिन स्त्रीलिंग संज्ञाओं के अंत में ’या’ आता है, उनमें ’या’ के ऊपर चंद्रबिंदु लगाने से बहुवचन बनता है। जैसे-

एकवचन बहुवचन
डिबिया डिबियाँ
चिङिया चिङियाँ
गुङिया गुङियाँ

7. अ-आ-इ-ई के अलावा अन्य मात्राओं से अंत होने वाली स्त्रीलिंग संज्ञाओं के अंत में ’एँ’ जोङकर बहुवचन बनाया जाता है। अंतिम स्वर ’ऊ’ हुआ, तो उसे ह्रस्व कर ’एँ’ जोङते हैं, जैसे- बहू-बहुएँ, वस्तु-वस्तुएँ।

8. संज्ञा के पुल्लिंग अथवा स्त्रीलिंग रूपों में बहुवचन का बोध प्रायः ’गण’, ’वर्ग’, ’जन’, ’लोग’, ’वृंद’ इत्यादि लगाकर कराया जाता है। जैसे-

एकवचन बहुवचन
पाठक पाठकगण
स्त्री स्त्रीजन
नारी नारिवृंद
अधिकारी अधिकारीवर्ग
आप आपलोग

वचन के महत्त्वपूर्ण प्रश्न-

1. इनमें से कौन-सा शब्द बहुवचन में ही प्रयुक्त होता है?
(अ) ओठ (ब) अक्षत
(स) प्राण (द) ये सभी
सही उत्तर-(द)

2. ’पुस्तक’ का बहुवचन है?
(अ) पुस्तकें (ब) पत्रिकाएँ
(स) पुस्तकालय (द) ग्रन्थ
सही उत्तर-(अ)

3. प्रत्येक शब्द का प्रयोग सदैव होता है?
(अ) एकवचन में (ब) बहुवचन में
(स) अ व ब दोनों में (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(अ)

4. ’दाल’ का बहुवचन है?
(अ) दालों (ब) दालें
(स) दलिया (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)

5. इनमें से एकवचन-बहुवचन का कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(अ) घोङा-घोङे (ब) आँसू-आँसुओं
(स) गली-गलियाँ (द) चिङिया-चिङियाँ
सही उत्तर-(ब)

6. ’राह’ का बहुवचन है?
(अ) राहयें (ब) राह
(स) राहें (द) राहों
सही उत्तर-(स)

7. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?
(अ) प्राण-प्राणों (ब) दर्शन-दर्शनों
(स) मुनि-मुनियों (द) दाम-दामों
सही उत्तर-(स)

8. ’सङक’ का बहुवचन होगा?
(अ) सङक (ब) सङकों
(स) सङकेें (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(स)

9. ’आप’ का बहुवचन होगा?
(अ) हम (ब) आप लोग
(स) वे (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)

10. ’कलम’ का बहुवचन है?
(अ) कलमाएँ (ब) कलमों
(स) कलम (द) कलमें
सही उत्तर-(द)

11. ’बहू’ शब्द का बहुवचन है?
(अ) बहुएँ (ब) बहु
(स) बहू (द) बहुओं
सही उत्तर-(अ)

12. ’बात’ का बहुवचन होगा?
(अ) बातोें (ब) इनमें से कोई नहीं
(स) बात (द) बातें
सही उत्तर-(द)

13. हिन्दी में वचन होने है?
(अ) एक (ब) दो
(स) तीन (द) अनगिनत
सही उत्तर-(ब)

14. ’गाय’ का बहुवचन होगा?
(अ) गायएँ (ब) गायों
(स) गायें (द) गाएँ
सही उत्तर-(स)

15. ’आगरा’ का बहुवचन होता है?
(अ) आगरे (ब) आगरों
(स) आगरें (द) बहुवचन नहीं होगा
सही उत्तर-(द)

16. ’कागज’ का बहुवचन होता है?
(अ) कागजी (ब) कागजात
(स) कागजें (द) कागजों
सही उत्तर-(द)

17. ’बहुवचन कहते हैं?
(अ) शब्द के जिस रूप से बहु का बोध हो
(ब) शब्द के जिस रूप से वस्तु या प्राणियों की संख्या का बोध हो
(स) शब्द के जिस रूप से किसी की जाति का बोध हो
(द) शब्द के जिस के रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो
सही उत्तर-(द)

18. ’भारतीय’ शब्द का बहुवचन है?
(अ) भारतियाँ (ब) भारतीयों
(स) भारतिओं (द) भारितियाँ
सही उत्तर-(ब)

19. कौन एकवचन है?
(अ) अच्छे लेखक (ब) कौनसी कृतियाँ
(स) अपनी मातृभाषा (द) अन्य देशों
सही उत्तर-(स)

20. व्याकरण में ’वचन’ का सही अर्थ क्या है?
(अ) प्रतिज्ञा (ब) बोली
(स) भाषा (द) संख्या
सही उत्तर-(द)

21. ’रेडियो’ शब्द का बहुवचन क्या होगा?
(अ) रेडियाँ (ब) रेडिया
(स) रेडियाएँ (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(द)

22. ’तिथि’ शब्द का बहुवचन है?
(अ) तिथियों (ब) तिथियों
(स) तिथियाँ (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(स)

23. ’फोटो’ शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा?
(अ) फोटोवो (ब) फोटाँ
(स) फोटा (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(द)

24. ’नारी’ शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा?
(अ) नारि (ब) नारीयाँ
(स) नारियों (द) नारियाँ
सही उत्तर-(द)

25. ’वधु’ शब्द का बहुवचन होगा?
(अ) वधुएँ (ब) वधूओं
(स) वधुयें (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(अ)

26. साधु शब्द का बहुवचन रूप क्या होता है?
(अ) साधुओं (ब) साधुऐं
(स) साधू (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(द)

27. ’वस्तु’ शब्द का बहुवचन है?
(अ) वस्तु (ब) वस्तुएँ
(स) वस्तुये (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)

28. ’जाति’ शब्द का बहुवचन है?
(अ) जातियों (ब) जातियाँ
(स) जातियें (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)

29. ’शक्ति’ का बहुवचन होगा?
(अ) शक्तियों (ब) शक्तियाँ
(स) शक्तियें (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)

30. ’दवाई’ का बहुवचन है?
(अ) दवाइयाँ (ब) दवाइयें
(स) दवाइओं (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(अ)

हिंदी व्याकरण पढ़ें 

 

🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला  🔷कबीर जीवन परिचय  🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़    🔷 महादेवी वर्मा

  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

 

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
केवल कृष्ण घोड़ेला

Published By: केवल कृष्ण घोड़ेला

आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है l यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी l हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है l और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है l धन्यवाद !

Previous Post
Next Post

ये भी पढ़ें

  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

    रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

Primary Sidebar

Hindi Sahitya PDF Notes

Search

Recent Posts

  • Utpreksha Alankar – उत्प्रेक्षा अलंकार, परिभाषा || परीक्षोपयोगी उदाहरण
  • अनुप्रास अलंकार – अर्थ | परिभाषा | उदाहरण | हिंदी काव्यशास्त्र
  • रेवा तट – पृथ्वीराज रासो || महत्त्वपूर्ण व्याख्या सहित
  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi
  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • सूरदास का जीवन परिचय और रचनाएँ || Surdas
  • उजाले के मुसाहिब – कहानी || विजयदान देथा
  • परायी प्यास का सफर – कहानी || आलमशाह खान
  • हिन्दी उपन्यास – Hindi Upanyas – हिंदी साहित्य का गद्य

Join us

हिंदी साहित्य चैनल (telegram)
हिंदी साहित्य चैनल (telegram)

हिंदी साहित्य चैनल

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

Footer

Keval Krishan Ghorela

Keval Krishan Ghorela
आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है. यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी. हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है. और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है. धन्यवाद !

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
Tulsidas ka jeevan parichay || तुलसीदास का जीवन परिचय || hindi sahitya
Ramdhari Singh Dinkar || रामधारी सिंह दिनकर || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

जीवन परिचय

  1. मैथिलीशरण गुप्त
  2. सुमित्रानंदन पन्त
  3. महादेवी वर्मा
  4. हरिवंशराय बच्चन
  5. कबीरदास
  6. तुलसीदास

Popular Pages

हिंदी साहित्य का इतिहास-Hindi Sahitya ka Itihas
Premchand Stories Hindi || प्रेमचंद की कहानियाँ || pdf || hindi sahitya
Hindi PDF Notes || hindi sahitya ka itihas pdf
रीतिकाल हिंदी साहित्य ट्रिक्स || Hindi sahitya
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us