शब्द शक्ति

परिभाषा अर्थ भेद उदाहरण

परिभाषा

शब्द का कार्य किसी अर्थ की अभिव्यक्ति तथा उसका बोध करवाना होता है। इस प्रकार शब्द एवं अर्थ का अभिन्न सम्बन्ध है। शब्द एवं अर्थ का सम्बन्ध ही शब्द शक्ति है।

Tooltip

अर्थ

शब्द शक्ति का अर्थ है – शब्द की अभिव्यंजक शक्ति।

Tooltip

भाषा के जितने प्रकार के अभिप्राय होते हैं, उतने ही प्रकार की शब्द शक्तियां होती हैं।

Tooltip

शब्द शक्ति के भेद

अभिधा लक्षणा व्यंजना

Tooltip

अभिधा

शब्द को सुनने अथवा पढ़ने के पश्चात् पाठक अथवा श्रोता को शब्द का जो लोक प्रसिद्ध अर्थ सरलता से ज्ञात हो जाता है, वह अर्थ शब्द की जिस सीमा द्वारा मालूम होता है, उसे अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं।

Tooltip

अभिधा

पहचान : प्रसाद गुण ,पांचाली रीति ,शांत रस और यमक अलंकार वाले पदों में अभिधा शब्द शक्ति होती है ।

Tooltip

लक्षणा

जहां मुख्य अर्थ में बाधा उपस्थित होने पर रूढ़ि अथवा प्रयोजन के आधार पर मुख्य अर्थ से सम्बन्धित अन्य अर्थ को लक्ष्य किया जाता है, वहां लक्षणा शब्द शक्ति होती है।

Tooltip

व्यंजना

जहाँ शब्द या पद में अभिधा और लक्षणा के अलावा एक विशेष अर्थ निकालता है, उसे व्यंग्यार्थ कहते हैं और जिस शक्ति के द्वारा यह अर्थ ज्ञात होता है, उसे व्यंजना शब्द शक्ति कहते हैं।

Tooltip

शब्द शक्ति को विस्तार से जानने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें-

Tooltip