हमारे बारे में (About Us)

केवल कृष्ण घोड़ेला – संचालक, हिंदी साहित्य चैनल

केवल कृष्ण घोड़ेला
एम.ए., बी.एड., नेट (हिंदी)  |  कॉलेज व्याख्याता
श्रीगंगानगर (राजस्थान)
संचालक, हिंदी साहित्य चैनल

नमस्कार, मैं केवल कृष्ण घोड़ेला

मैं राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का निवासी हूँ, जिसे अन्न का कटोरा कहा जाता है। किसान परिवार में पला-बढ़ा हूँ, इसलिए संघर्ष और मेहनत का मतलब बचपन से जानता हूँ। मैंने हिंदी विषय में एम.ए., बी.एड. किया है और नेट (हिंदी) उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में कॉलेज में हिंदी का व्याख्याता हूँ।

मैं सितम्बर 2017 से इस वेबसाइट पर लिख रहा हूँ। यह वेबसाइट और मेरा हिंदी साहित्य चैनल एक ही मकसद से बने हैं: हिंदी साहित्य की सही, सरल और परीक्षा-उपयोगी सामग्री हर विद्यार्थी तक पहुँचाना।

यहाँ आपको क्या मिलेगा

यह वेबसाइट किनके लिए है

  • UGC NET/JRF (हिंदी) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी
  • TGT, PGT, RPSC और अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के विद्यार्थी
  • स्कूल और कॉलेज में हिंदी पढ़ने वाले विद्यार्थी
  • हिंदी साहित्य में रुचि रखने वाले सभी पाठक

सामग्री के बारे में हमारा नज़रिया

हम हर लेख को सरल भाषा में, तथ्यों की जाँच करके और परीक्षा के नज़रिए से लिखने का प्रयास करते हैं। फिर भी कहीं कोई त्रुटि दिखे, तो कृपया हमें बताइए। हम उसे जाँचकर सुधार देंगे। आपका सुझाव इस वेबसाइट को बेहतर बनाता है।

कबीरदास जी की एक सीख, जो मुझे प्रिय है
“एक शब्द सुख खानि है, एक शब्द दुःख रासि।
एक शब्द बंधन कटे, एक शब्द गल फांसि॥”
अर्थ: एक शब्द किसी के लिए सुखों का सागर बन सकता है और वही शब्द किसी को गहरा दुख भी दे सकता है, इसलिए हर शब्द सोच-समझकर बोलना चाहिए।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अध्ययन करते रहिए, असफलता मिले तो उससे सीखिए और सकारात्मक सोच बनाए रखिए। मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है।

जुड़िए और संपर्क कीजिए

ईमेल: kkghorela@gmail.com  |  संपर्क पेज

गोपनीयता नीति  |  अस्वीकरण (Disclaimer)

Scroll to Top