• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

Net/Jrf Hindi Literature Quiz

Tweet
Share133
Pin
Share
133 Shares

दोस्तों आपके लिए एक नयी पहल ….(Net/Jrf Hindi Literature Quiz)net/jrf के नए सिलेबस को ध्यान में रखते हुए आपके लिए टेस्ट क्विज की शुरुआत की गयी है 

Net/Jrf Hindi Literature Quiz

जल्द ही आपको आगे की क्विज देखने को मिलेगी,आप इस लिंक को हर hindi मित्र तक पहुंचाए  ,आप इस लिंक को जितना शेयर करेंगे उतना ही जल्दी नयी क्विज यहाँ अपलोड होगा 

पेज को रिफ्रेश करते रहें ,जल्द ही नई क्विज अपलोड होगी 

आप क्विज हल करके अपना नाम व् मार्क्स नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें 

हमारे YOUTUBE चैनल से जुड़ें 

इकाई -7 (कहानी ) टेस्ट अपलोड 30-05-2019

 

हिन्दी साहित्य चैनल
net /jrf  हिंदी परीक्षा हेतु
टेस्ट – 2 इकाई 7(कहानी)
प्रश्न संख्या: 50 पूर्णांक: 100

1. निम्न में से बेमेल छाँटिए-
(अ) राजेन्द्र बाला घोष- चन्द्रदेव से मेरी बातें
(ब) जयशंकर प्रसाद- आकाशमाला
(स) जैनेन्द्र- अपना-अपना भाग्य
(द) अज्ञेय- गैंग्रीन

2. निम्न में से बेमेल छाँटिए-
(अ) कृष्णा सोबती- सिक्का बदल गया
(ब) शेखर जोशी- कोसी का घटवार
(स) ज्ञानरंजन- पिता
(द) निर्मल वर्मा- अमृतसर आ गया है

3. ’’क्यों बिरजू की माँ नाच देखने नहीं जायेगी क्या? कथन है- (लाल पान की बेगम )
(अ) सुनरी का (ब) जंगी की पताहु का
(स) मखनी बुआ का (द) चम्पिया का

4. ’’चल दिदिया, चल! इस मुहल्ले में लाल पान की बेगम बसती है। नहीं जानती, दोपहर-दिन और चौपहर-रात बिजली की बत्ती भक्-भक् कर जलती है।’’ कथन है-(लाल पान की बेगम)
(अ) चम्पिया का (ब) जंगी की पताहु का
(स) सुनरी का (द) मखनी बुआ का

5. बंशीधर ससुराल से क्या पहनना भूल गए थे ? (दुलाईवाली)
(अ) देशी धोती (ब) देशी कुर्ता
(स) देशी पजामा (द) इसमें से कोई नहीं

6. किस कहानी में जमींदार के द्वारा अपने किए गए कर्म पर पश्चाताप को दिखाया गया है ?
(अ)अपना-अपना भाग्य
(ब) कोसी का घटवार
(स) एक टोकरी भर मिट्टी
(द) गैंग्रीन

7. निम्न में से किस कहानी में प्रमुख पात्र लछमा है ?
(अ) कोसी का घटवार
(ब) अपना-अपना भाग्य
(स) एक टोकरी भर मिट्टी
(द) पिता
8. भारत के विभाजन के परिदृश्य पर लिखी गई कहानी है –
(अ) अपना-अपना भाग्य (ब) परिंदे
(स) आकाशदीप (द) अमृतसर आ गया है

9. झूठी प्रदर्शनप्रियता और छद्म आधुनिकता को शामनाथ के चरित्र के रूप मे किस कहानी में दिखाया गया है ?
(अ) अपना-अपना भाग्य (ब) अमृतसर आ गया है
(स) राजा निरबंसिया (द) चीफ की दावत

10. ’सिक्का बदल गया’ कहानी में ’रब्ब तुम्हे सलामत रक्खे बच्चा खुशियाँ बख्शे।’’ कथन है-
(अ) शाहनी (ब) इस्माइल
(स) दाऊद (द) शेरा

11. निम्न में से किस कहानी में मुख्य पात्र जगपति व उसकी पत्नी चंदा है-
(अ) अपना-अपना भाग्य (ब) राजा निरबसिया
(स) आकाशदीप (द) पिता

12. ’पिता’ कहानी के संदर्भ में असत्य कथन है-
(अ) पुत्र अपने पिता के बारे में चिंतित।
(ब) मानवीय जीवन व्यवस्था का चित्रण।
(स) उच्च वर्गीय परिवार का चित्रण।
(द) परम्परावादी रूढ़ियों व आधुनिकता में द्वन्द्व।
13. ’उसने कहा था’ कहानी का प्रकाशन कब हुआ ?
(अ) 1914 ई. (ब) 1915 ई.
(स) 1916 ई. (द) 1917 ई.

14. निम्न में से किस कहानी का दूसरा नाम ’रोज’ है ?
(अ) अपना-अपना भाग्य (ब) पिता
(स) गैंग्रीन (द) आकाशदीप

15. हरिशंकर परसाई की व्यंग्यात्मक कहानी है-
(अ) राही (ब) पिता
(स) गैंग्रीन (द) इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर

16. ’माँगरोरी’ जाति का चित्रण निम्न में से किस कहानी में किया गया है ?
(अ) कानों में कंगना (ब) गैंग्रीन
(स) राही (द) अपना-अपना भाग्य

17. निम्न में से किस कहानी में एक गरीब बालक को केन्द्र में रखा गया है –
(अ) अपना-अपना भाग्य (ब) आकाशदीप
(स) अमृतसर आ गया (द) कोसी का घटवार

18. हामिद के गाँव से ईदगाह कितनी दूरी पर है-
(अ) दो कोस (ब) तीन कोस
(स) चार कोस (द) पाँच कोस

19. हामिद ने अन्य सहयात्री बालकों को अपने चिमटे का क्या नाम बताया –
(अ) रुस्तमे- हिंद (ब) रुस्तमे-भारत
(स) रुस्तमे-वतन (द) रुस्तमे- शेर

20. ’’क्या मैं किसी खूँसठ बुढ़िया से कम हूँ। अपने अभाव का बदला क्या, मैं दूसरों से ले रही हूँ। कथन है-
(अ) मिस वूड (ब) सुधा
(स) लतिका (द) इनमें से कोई नहीं

21. ’अपने देश का सुख कहीं ओर नहीं मिलता, यहाँ आप चाहे कितने वर्ष रह ले, अपने को हमेशा अजनबी ही पायेंगे।’ कथन है-
(अ) डाॅ. मुखर्जी (ब) मिस वूड
(स) लतिका (द) फादर एलमण्ड

22. चम्पा व बुद्धगुप्त पात्र किस कहानी से संबंधित है ?
(अ) परिंदे (ब) राजा निरबंसिया
(स) राही (द) आकाशदीप

23. ’दुनिया का सबसे अनमोल रत्न’ कहानी जमाना पत्रिका में किस वर्ष प्रकाशित हुई?
(अ) 1905 ई. (ब) 1907 ई.
(स) 1909 ई. (द) 1911 ई.

24. ’पिता’ कहानी में ’भीमकाय दरवाजें’ किसके लिए कहा गया है ?
(अ) लेखक के लिए
(ब) लेखक के पिता के लिए
(स) लेखक के भाई के लिए
(द) लेखक की पत्नी के लिए

25. निम्न में से किस कहानी में दो कथाएँ एक साथ चलती है-
(अ) सिक्का बदल गया है
(ब) चीफ की दावत
(स) राजा निरबंसिया
(द) अपना-अपना भाग्य

26. ’सिक्का बदल गया है’ कहानी में ’इससे अच्छा वक्त देखने के लिए क्या मैं जिंदा रहूँगी।’ शाहनी ने ये शब्द किसे कहे ?
(अ) दाऊद को (ब) साह को
(स) इस्माइल को (द) शेरा को

27. ’पहला पाठ’ कहानी संग्रह किसका है ?
(अ) जैनेन्द्र का (ब) शेखर जोशी
(स) माधवराव सप्रे (द) भीष्म साहनी

28. वजीराबाद स्टेशन का दृश्य किस कहानी में दिखाया गया है ?
(अ) अमृतसर आ गया है (ब) कोसी का घटवार
(स) चीफ की दावत (द) पिता

29. कहानी ’कोसी का घटवार’ में लछमा किस आंचलिक ग्रामदेवता की कसम खाती है ?
(अ) रंगनाथ (ब) गंगनाथ
(स) शिवनाथ (द) बालकनाथ

30. ’एक टोकरी भर मिट्टी’ जमींदार का नाम है-
(अ) गुसाई (ब) हरनाम सिंह
(स) श्रीमान (द) बंशीधर

31. ’दोनों में गहरी मित्रता है, दोनों एक जान दो कालिब है’ इस पंक्ति में ’दोनों’ शब्द किसके लिए आया है ?
(अ) नवलकिशोर व जानकी देई
(ब) नवलकिशोर व बंशीधर
(स) नवलकिशोर व सीता
(द) इनमें से कोई नहीं

32. ’चन्द्र देव से मेरी बातें’ कहानी में किस शहर का वर्णन किया गया है ?
(अ) इलाहाबाद (ब) लखनऊ
(स) अहमदाबाद (द) कलकत्ता

33. ’चन्द्र देव से मेरी बातें’ कहानी के संदर्भ में असत्य कथन है-
(अ) कहानी में ’आधुनिक भारत’ लार्ड कर्जन को कहा गया है।
(ब) कहानी में ’वृद्ध’ कहा है- चन्द्रदेव को
(स) फैमली डाॅक्टर कहा गया है- धनवन्तरी को
(द) देवताओं में चीफ जस्टिस कहा गया है- धनवन्तरी को।

34. ’लाल पान की बेगम ’ कहानी में लाल पान की बेगम किसे कहा गया है ?
(अ) बिरजू की माँ को (ब) जंगी की पतोहू को
(स) चम्पिया को (द) मखनी बुआ को

35. मुख्य हीरामन और हीराबाई किस कहानी से संबंधित है ?
(अ) सिक्का बदल गया है
(ब) कोसी का घटवार
(स) लाल पान की बेगम
(द) तीसरी कसम

36. ’’ अगर तू मेरा सच्चा प्रेमी है तो जा दुनिया की सबसे अनमोल चीज लेकर मेरे दरबार में आ।’’ कथन किस कहानी से संबंधित है ?
(अ) दुनिया का सबसे अनमोल रत्न
(ब) चीफ की दावत
(स) लाल पाल की बेगम
(द) चन्द्रदेव से मेरी बातें

37. ’आकाशदीप’ कहानी में द्वीप का नाम चम्पा द्वीप किसने रखा ?
(अ) मणीभद्र (ब) बुद्धगुप्त
(स) महानाविक (द) चम्पा

38. ’परिंदे’ कहानी आधुनिक भाव बोध के किस अंश की पीङा को उद्घाटित करती है ?
(अ) क्षण-बोध की प्रवृत्ति
(ब) अकेलेपन की त्रासदी
(स) मानसिक अवहेलना
(द) उपरोक्त सभी

39. ’परिंदे’ कहानी में केन्द्रीय पात्र कौन है ?
(अ) मिस वूड (ब) मिस लतिका
(स) डाॅ. मुखर्जी (द) हयूबर्ट

40. दुकानदार ने हामिद को पहली बार चिमटे की कितनी कीमत बताई थी ?
(अ) दो पैसे (ब) चार पैसे
(स) छः पैसे (द) आठ पैसे

41. ’अपना-अपना भाग्य ’ कहानी में किस स्थान का चित्रण किया गया है ?
(अ) श्रीनगर (ब) नैनीताल
(स) कश्मीर (द) इनमें से कोई नहीं

42. योगीश्वर और किरन मुख्य पात्र किस कहानी से संबंधित है ?
(अ) अपना-अपना भाग्य (ब) राही
(स) कानों में कंगना (द) गैंग्रीन

43. ’राही’ कहानी में राही ने किसकी चोरी की ?
(अ) रूपयों की (ब) नाज की गठरी
(स) गहनों की पोटली (द) बर्तन की

44. मातादीन चांद से क्या लाये थे ?
(अ) मुख चमकाने का पत्थर
(ब) हाथ चमकाने का पत्थर
(स) एङी चमकाने का पत्थर
(द) कपङे चमकाने का पत्थर

45. ’मैं’ शैली में लिखी गई कहानी है-
(अ) इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर
(ब) राही
(स) कानों में कंगना
(द) गैंग्रीन

46. मालती नामक स्त्री पात्र किस कहानी से संबंधित
है ?
(अ) राही (ब) कानों में कंगना
(स) गैंग्रीन (द) अपना-अपना भाग्य

47. ’भाई कीरत सिंह की गोदी में मेरा सिर होगा और मेरे हाथ के लगाए हुए आँगन में आम के पेङ की छाया होगी।’ कथन है –
(अ) लहना सिंह का (ब) वजीरा सिंह का
(स) हजारा सिंह का (द) इनमें से कोई नहीं

48. ’हाँ देश क्या है, स्वर्ग है! मैं तो लङाई के बाद सरकार से दस घुमा जमीन यहीं माँग लूँगा।’ कथन है-
(अ) लहना सिंह का (ब) वजीरा सिंह का
(स) हजारा सिंह का (द) कीरत सिंह का

49. ’कानों में कंगना’ कहानी के संदर्भ में असत्य कथन है-
(अ) स्त्री की सामाजिक स्थिति का चित्रण।
(ब) वासना और प्रेम में अंतर दिखाया गया है।
(स) पुरुष की निर्बद्ध प्रवृत्ति का चित्रण।
(द) आलंबन के माध्यम से प्रेम का उजागर किया गया है।

50. ’परिंदे’ कहानी मेंं ’एक अजनबी की हैसियत से पराई जमीन पर जीना काफी खौफनाक बात है।’ कथन है-
(अ) मिस वूड (ब) लतिका
(स) हयुबर्ट (द) डाॅ. मुखर्जी

उत्तरमाला ⇓⇓

टेस्ट – 2 इकाई 7(कहानी)
उत्तरमाला हिन्दी साहित्य चैनल उत्तरमाला

1   ब 11   ब 21  ब 31   ब 41   ब
2   द 12   स 22   द 32   द 42   स
3   स 13   ब 23   ब 33   द 43   ब
4   ब 14   स 24   ब 34   अ 44   स
5   अ 15   द 25   स 35   द 45   द
6   स 16   स 26   अ 36  अ 46  स
7   अ 17   अ 27   द 37   ब 47   अ
8   द 18   ब 28   अ 38   द 48   ब
9   द 19   अ 29  ब 39   ब 49   द
10   अ 20   स 30   स 40  स 50   द

 

इकाई 9 हिंदी निबंध Quiz के लिए

 

हिन्दी साहित्य चैनल
net/jrf hindi exam 2019
टेस्ट – 15 हिन्दी निबंध (इकाई-9)
प्रश्न संख्या: 50 पूर्णांक: 100

1. ’मैं जब कभी अनार के फल और फूल को देखता हूँ तब मुझे बाग के माली का रूधिर याद आ जाता है।’ कथन है ? (मजदूरी और प्रेम)
(अ) गुरुनानक (ब) पूर्ण सिंह
(स) राॅफेल (द) खलीफा उमर

2. सरदार पूर्ण सिंह द्वारा रचित उनके निबंध ’मजदूरी और प्रेम’ में ’आश्चर्य के अवतार’ की उपमा किसे दी गई है?
(अ) सूर्य को (ब) गडरिये को
(स) किसान को (द) गडरिये की पुत्री को

3. ’’किसी के घर में न घर कर बैठना इस दारे फानी में ठिकाना बेठिकाना और मकाँ बर ला-मकाँ रखना।’’ प्रस्तुत पंक्तियाँ किस निबंध से ली गई है ?
(अ) मजदूरी और प्रेम (ब) नाखून क्यों बढ़ते है
(स) शिवमूर्ति (द) कविता क्या है

4. ’’जो खुदा को देखना हो तो मैं देखता हूँ तुमको
मैं देखता हूँ तुमको जो खुदा को देखना हो।’’
प्रस्तुत पंक्तियाँ किस निबंध से ली गई है ?
(अ) उठ जाग मुसाफिर (ब) संस्कृति और सौंदर्य
(स) मजदूरी और प्रेम (द) शिवमूर्ति

5. ’’इस माता और इस बहन की सिली हुई कमीज मेरे लिए मेरे शरीर का नहीं मेरी आत्मा का वस्त्र है।’’
उपर्युक्त पंक्तियाँ ’मजदूरी और प्रेम’ निबंध के किस अंश ली गई है ?
(अ) मजदूरी और कला
(ब) मजदूरी और फकीरी
(स) मजदूर और मजदूरी
(द) हल चलाने वाले का जीवन

6.‘राम भीगे तो भीगे ,राम की उत्कर्ष की कल्पना न भीगे ,वह हर बारिश में हर दुर्दिन में सुरक्षित रहे’ उपर्युक्त भाव किस निबंध में चित्रित किया गया है?
(अ) उठ जाग मुसाफिर
(ब) संस्कृति और सौंदर्य
(स) मजदूरी और प्रेम
(द) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है

7. ’मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ इस निबंध के लेखक है ?
(अ) विवेकी राय (ब) विद्यानिवास मिश्र
(स) नामवर सिंह (द) कुबेरनाथ राय

8. ’मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ यह निबंध है?
(अ) वर्णात्मक निबंध (ब) विचारात्मक निबंध
(स) ललित निंबध (द) इनमें से कोई नहीं

9. ’’निबंध का आकार सीमित होता है, उसमें निजीपन होता है, स्वच्छ और सजीव होता हैं।’’ यह विचार किस निबंधकार का है ?
(अ) बाबू गुलाब राय (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) आचार्य शुक्ल (द) पं. श्यामसुंदर दास

10. ’’जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था ज्ञान-दशा कहलाती है, उसी प्रकार हृदय की मुक्तावस्था रस-दशा कहलाती हैं। हृदय की इसी मुक्ति साधना के लिए मनुष्य की वाणी जो शब्द विधान करती आयी है, उसे कविता कहते हैं।’’ यह कथन है-
(अ) पं. श्यामसुंदर दास
(ब) बाबू गुलाब राय
(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(द) आचार्य शुक्ल

11. निम्न में से कौनसा कथन ’कविता क्या है’ से नहीं लिया गया है-
(अ) कविता से मनुष्य के भावों की रक्षा होती है। कविता ही सृष्टि के पदार्थ या व्यापार विशेष को इस तरह प्रकट करती है मानो वे हमारी आँखों के सामने उपस्थित हो गये हों।
(ब) कविता का एक गुण या लक्षण यह भी है कि वह हमारी प्रवृत्ति कार्य की ओर बढ़ाती है। कविता की शक्ति पाकर हम जीवन की ओर प्रवृत्त होते हैं और अनेक कामों को करने लगते हैं।
(स) मनोरंजन कविता का प्रधान गुण है। इससे मनुष्य का चित्त एकाग्र हो जाता है। वह भटकने नहीं पाता है। कविता और उपन्यास से निकली हुई शिक्षाएँ हमें गहराई तक प्रभावित करती हैं।
(द)जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था रस-दशा कहलाती है, उसी प्रकार हृदय की मुक्तावस्था ज्ञान-दशा कहलाती हैं। हृदय की मुक्ति-साधना के लिए मनुष्य की वाणी जो शब्द-विधान करती आयी है, उसे कविता कहते हैं।

12. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबंध ’कविता क्या है?’ चिन्तामणि के कौनसे भाग से लिया गया है?
(अ)चिन्तामणि भाग-1 (ब) चिन्तामणि भाग-2
(स) चिन्तामणि भाग-3 (द) चिन्तामणि भाग-4

13. ’’यदि गद्य कवियों को कसौटी है, तो निबंध गद्य की।’’ कथन है-
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) बाबू गुलाब राय (द) पं. श्यामसुंदर दास

14. ’नाखून क्यों बढ़ते है’ यह निबंध हजारी प्रसाद द्विवेदी के किस निबंध संग्रह से लिया गया है ?
(अ) विचार- प्रवाह (ब) विचार और वितर्क
(स) कुटज (द) कल्पलता

15. ’नाखून क्यों बढ़ते है’ निबंध है-
(अ) वर्णात्मक निबंध (ब) ललित निंबध
(स) विचारात्मक निबंध (द) इनमें से कोई नहीं

16. ’नाखून क्यों बढ़ते है’ निबंध में लेखक ने नाखून को किस दिन से बढ़ना बताया है-
(अ) दूसरे दिन से (ब) तीसरे दिन से
(स)चैथे दिन से (द) पांचवें दिन से

17. ’ऐसा अनुमान है कि मनुष्य का अनावश्यक अंग उसी प्रकार झङ जाएगा, जिस प्रकार उसी पूँछ झङ गई है। उस दिन मनुष्य की पशुता भी विलुप्त हो जाएगी।’ यह मत है-(नाखून क्यों बढ़ते है?)
(अ) प्राणिशास्त्रियों का (ब) राजनीतिशास्त्रियों का
(स) समाजशास्त्रियों का (द) इनमें से कोई नहीं

18. ’नाखून क्यों बढ़ते है’ निबंध की विशेषताएँ है-
(अ) मानवतावादी स्वर
(ब) प्राचीन एवं नवीनता का समन्वय
(स) आधुनिकता की ओर संकेत
(द) उपर्युक्त सभी

19. ’नाखून क्यों बढ़ते है’ निबंध के अनुसार नाखून काटने की प्रवृत्ति किसका प्रतीक है?
(अ) पशुत्व का
(ब) मनुष्यता का
(स) पशुत्व व मनुष्यता का
(द) इनमें से कोई नहीं

20. ’अजी टोपी भी फलाने की है।’ तो उन्होंने हँसकर जवाब दिया कि ’घर की तो मूछैं ही मूछैं हैं।’ यह कथन किस निबंध से लिया गया है-
(अ) नाखून क्यों बढ़ते है
(ब) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है
(स) भारतवर्षोन्न्ाति कैसे हो सकती है
(द) शिवमूत्र्ति

21. ’शिवमूत्र्ति’ निबंध के लेखक है-
(अ) प्रतापनारायण मिश्र (ब) विद्यानिवास मिश्र
(स) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (द) कुबेरनाथ राय

22. भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? निबंध के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है-
(अ) आत्मबल और त्याग भावना को भारतेन्दु ने उन्नति के लिए अनिर्वाय माना है।
(ब) यह निबंध भारतेन्दु का प्रसिद्ध भाषण है।
(स) भारतीय समाज की रूढ़ियों व गलत जीवन शैली पर प्रहार।
(द) इस निबंध में राॅबर्ट साहब अबुल फजल का प्रतीक है।

23. जन्मवर्ष के अनुसार असत्य है-
(अ) भारतेन्दु – 1850
(ब) प्रताप नारायण मिश्र-1856
(स) बाल कृष्ण भट्ट-1845
(द) रामचन्द्र शुक्ल-1884

24. जन्मवर्ष के अनुसार असत्य है-
(अ) विद्यानिवास मिश्र-1928
(ब) कुबेरनाथ राय-1933
(स) विवेकी राय-1924
(द) नामवर सिंह-1926

25. जन्मकाल के अनुसार हिन्दी निबंधकारों का सही क्रम है-
(अ) बालकृष्ण भट्ट, हजारी प्रसाद द्विवेदी, रामचन्द्र शुक्ल, कुबेरनाथ राय
(ब) बाल कृष्ण भट्ट, रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, कुबेरनाथ राय
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी, रामचन्द्र शुक्ल, कुबेरनाथ राय, बाल कृष्ण भट्ट
(द) रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, कुबेरनाथ राय, बाल कृष्ण भट्ट

26. जन्मकाल के अनुसार हिन्दी निबंधकारों का सही क्रम है-
(अ) विद्यानिवास मिश्र, भारतेन्दु, विवेकी राय, अध्यापक पूर्ण सिंह
(ब) भारतेन्दु, विवेकी राय, विद्यानिवास मिश्र, अध्यापक पूर्ण सिंह
(स) विवेकी राय, विद्यानिवास मिश्र, अध्यापक पूर्ण सिंह, भारतेन्दु
(द) भारतेन्दु, अध्यापक पूर्ण सिंह, विवेकी राय, विद्यानिवास मिश्र

27. नामवर सिंह ने अपने निबंध ’संस्कृति और सौंदर्य’ में किस निबंधकार के संस्कृति और सौंदर्य सम्बधी दृष्टिकोण की व्यापकता और प्रासंगिकता का उद्घाटन किया है?
(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) विद्यानिवास मिश्र

28. ’सौंदर्य केवल महलों में ही नहीं बल्कि मेङ पर बैठी, बच्चे को दूध पिलाती उस पिचकी गाल वाली औरत में भी हो सकती है।’ ’ संस्कृति और सौंदर्य’ निबंध में यह विचार है-
(अ) नामवर सिंह (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) प्रेमचंद (द) निराला

29. ’शिवमूर्ति’ निबंध के सन्दर्भ में असत्य कथन छाँटिए-
(अ) मूर्ति बहुधा पाषाण की होती है जिसका प्रयोजन यह है कि उनसे हमारा कोमल सम्बन्ध है।
(ब) धातु की मूर्ति से यह अर्थ है कि हमारा स्वामी दयामय है।
(स) रत्नमयी मूर्ति से यह भाव है कि हमारा ईश्वरीय सम्बन्ध अमूल्य है।
(द) मृत्तिका की मूर्ति का यह अर्थ है कि उनकी सेवा हम सब ठौर कर सकते है।

30. ’शिवमूर्ति’ निबंध के सन्दर्भ में असत्य कथन छाँटिए-
(अ) गोबर की मूर्ति यह सीखाती है कि ईश्वर शारीरिक रोगों का नाशक है।
(ब) वास्तविक प्रेम-मूर्ति मनोमन्दिर में विराजमान है।
(स) सिर पर गंगा का चिन्ह होने से यह भाव है कि गंगा हमारे देश की सांसारिक और परमार्थिक सर्वस्व है।
(द) हमारा मुख्य विषय शिवमूर्ति है और वह विशेषतः शैवों के धर्म का आधार है।

31. ’ईश्वर महारानी को चीरजीवी रक्खै।’ यह पंक्तियाँ किस निबंध से ली गई है?
(अ) उठ जाग मुसाफिर
(ब) भारतवर्षोन्न्ति कैसे हो सकती है
(स) दिल्ली दरबार दर्पण
(द) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है

32. ’दिल्ली दरबार दर्पण में’ बङे शासनाधिकारी राजाओं को प्रदान किया गया-
(अ) रेशमी झंडा
(ब) सोने का तगमा
(स) रेशमी झंडा व सोने का तगमा
(द) इनमें से कोई नहीं

33. ’दिल्ली दरबार दर्पण’ निबंध में दिल्ली दरबार आयोजित हुआ-
(अ) 1 जनवरी 1801ई. (ब) 2 जनवरी 1801ई.
(स) 3 जनवरी 1801ई. (द) 4 जनवरी 1801ई.

34. ’शिवशंभु के चिट्ठे’ निबंध के निबंधकार है ?
(अ) प्रताप नारायण मिश्र (ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) बालमुकुंद गुप्त (द) कुबेरनाथ राय

35. ’शिवशंभु के चिट्ठे’ निबंध भारत मित्र पत्र में प्रकाशित हुए-
(अ) 1901-1907 ई. (ब)1902-1907 ई.
(स) 1903-1907 ई. (द)1904-1907 ई.

36. ’शिवशंभु के चिट्ठे’ निबंध के अन्तर्गत अन्तिम खत दिखाया गया है-
(अ) मार्ली साहब के नाम
(ब) सर सैय्यद अहमद का खत
(स) शाइस्ताखांका खत-1
(द) शाइस्ताखांका खत-2

37. ’उठ जाग मुसाफिर’ निबंध में मास्टर साहब कहा गया है-
(अ) शरतचंद्र (ब) बाबू गुलाब राय
(स) जगदीश बाबू (द) रमेश बाबू

38. ’अच्छा! अगली बार जल्दी आइए तो अपने साहित्यिक पुस्तकालय पर चैबीस घंटे का हरिकीर्तन कराया जाए।’ उठ जाग मुसाफिर निबंध में कथन है-
(अ) लेखक का (ब) मास्टर साहब का
(स) शरतचंद्र (द) इनमें से कोई नहीं

39. ’उठ जाग मुसाफिर’ निबंध में प्रभातफेरी में लोग कौनसा गीत गा रहे थे ?
(अ) ’जब खेती चिङिया चुग डारी
फिर पछताए क्या होवत है।’
(ब) ’उठ जाग मुसाफिर भोर भई,
अब रैन कहाँ जो सोवत है!
(स) ’अब अपना और पराया क्या?
आबाद रहें जीने वाले
(द) ’माँ चंदन की गंध है, माँ रेशम का तार,
बँधा हुआ जिस तार में, सरा ही घर द्वार।’

40. ’उत्तराफाल्गुनी के आस-पास’ निंबध में उत्तराफाल्गुनी का समय बताया है-
(अ) 50 से 55 वर्ष (ब) 55 से 60 वर्ष
(स) 45 से 50 वर्ष (द) 40 से 45 वर्ष

41. ’उत्तराफाल्गुनी के आस-पास’ निबंध के निबंधकार है-
(अ) विवेकी राय (ब) विद्यानिवास मिश्र
(स) कुबेरनाथ राय (द) प्रताप नारायण मिश्र

42. ’उत्तराफाल्गुनी के आस-पास’ निबंध के अनुसार भाद्रपद का अंतिम नक्षत्र है-
(अ) मघा (ब) पूर्वाफाल्गुनी
(स) उत्तराफाल्गुनी (द) इनमें से कोई नहीं

43. ’अभी तो मैं विश्वेश्वर के साँड की तरह जवान हूँ।’ कथन है-(’उत्तराफाल्गुनी के आस-पास’)
(अ) यीशु क्राइस्ट (ब) दोस्तीव्हस्की
(स) लेखक का (द) इनमें से कोई नहीं

44. ’मैं चालीस वर्ष जी चुका। चालीस वर्ष ही तो असली जीवन-काल है।’ यह कथन किसके सन्दर्भ में कहा गया है-(’उत्तराफाल्गुनी के आस-पास’)
(अ) लेखक का (ब) दोस्तीव्हस्की
(स) यीशु क्राइस्ट (द) इनमें से कोई नहीं

45. ’किस्मत पे उस मुसाफिर खस्ताके रोइये।
जो थक गया हो बैठके मंजिलके सामने।’ यह पंक्तियाँ किस निबंध से ली गई है-
(अ) उठ जाग मुसाफिर
(ब) शिवशंभु के चिट्ठे
(स) उत्तराफाल्गुनी के आसपास
(द) संस्कृति और सौंदर्य

46. निम्न में से बेमेल छाँटिए-
(अ) भारतेन्दु- दिल्ली दरबार दर्पण
(ब) प्रताप नारायण मिश्र- भारतवर्षाेन्न्ाति कैसे हो सकती है
(स) रामचन्द्र शुक्ल- कविता क्या है
(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी – नाखून क्यों बढ़ते है

47. निम्न में से बेमेल छाँटिए-
(अ) विद्यानिवास मिश्र- मेरे राम का मुकुट भीग रहा है।
(ब) अध्यापक पूर्ण सिंह- मजदूरी और प्रेम
(स) विवेकी राय-शिवमूर्ति
(द) नामवर सिंह- संस्कृति और सौंदर्य

48. ’भारतवर्षोन्न्ाति कैसे हो सकती है’ निबंध हरिश्चन्द्र चन्द्रिका पत्रिका में प्रकाशित हुआ –
(अ) 3 दिसम्बर 1881ई. (ब) 3 दिसम्बर 1882ई.
(स) 3 दिसम्बर 1883ई. (द) 3 दिसम्बर 1884

49. ’भारतवर्षाेन्न्ाति कैसे हो सकती है’ निबंध में किस नगर का वर्णन किया गया है ?
(अ) जौनपुर (ब) देवरीया
(स) बरैली (द) बलिया

50. ’दूसरी परम्परा की खोज’ आलोचना के लेखक है-
(अ) नामवर सिंह
(ब) कुबेरनाथ राय
(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(द) रामविलास शर्मा

उत्तरमाला

टेस्ट – 15 हिन्दी निबंध (इकाई-9)

उत्तरमाला हिन्दी साहित्य चैनल उत्तरमाला

 1   ब  11   द  21  अ  31  स  41  स
 2   अ  12   अ   22  द  32  स  42  स
 3   अ  13   अ  23  स  33  अ  43  स
 4   स  14   द  24  अ  34  स  44  ब
 5   स  15  ब  25  ब  35  स  45  ब
 6   द  16   ब  26  द  36  ब  46  ब
 7   ब  17   अ  27  स  37  स  47  स
 8   स  18   द  28  स  38  ब  48  द
 9   अ  19   ब  29  अ  39  ब  49  द
10   द  20   स  30  अ  40  द  50  अ
  • अज्ञेय जीवन परिचय देखें 
  • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
  • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
  • रामनरेश त्रिपाठी जीवन परिचय  देखें 
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
  • डॉ. नगेन्द्र  जीवन परिचय देखें 
  • भारतेन्दु जीवन परिचय देखें 
  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

 

आप नीचे दिए गए download  आप्शन पर क्लिक कर हमारे हिंदी साहित्य चैनल के पीडीऍफ़ नोट्स buy  कर सकते हो

⇓⇓⇓

 

हिन्दी कहानी#hindi kahani पार्ट 1(10 कहानी) महत्वपूर्ण सारांश व् तथ्य net jrf hindi

 

हिन्दी कहानी पार्ट 2(11 कहानी) महत्वपूर्ण सारांश व तथ्य net jrf hindi]

 

net jrf hindi इकाई 8 नाटक(14 natak) सारांश व महत्वपूर्ण तथ्य

 

 

नीचे दिए लिंक से आप net /jrf  hindi नये सिलेबस की मूल पीडीऍफ़ download कर सकते हो 

यहाँ क्लिक करें 

 

Tweet
Share133
Pin
Share
133 Shares

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य हिंदी साहित्य एप्प पर

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • प्रतीप अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Prateep Alankar
  • संयुक्त वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Sanyukt Vakya in Hindi
  • सरल वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Saral Vakya in Hindi
  • समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar
  • मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya
  • कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण – Kavitt Chhand in Hindi
  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk 2023 Register

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || रचनाएँ और भाषा शैली
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us