क्रिकेटर रॉबिन मिंज – कौन है धाकड़ बल्लेबाज | Robin Minz Biography in Hindi,Wiki,Cric

आज के आर्टिकल में हम झारखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज(Robin Minz Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप पुरे आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें। रॉबिन मिंज का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली Robin Minz Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth, Robin Minz cricketer, Robin Minz Stats.

क्रिकेटर रॉबिन मिंज – Robin Minz Biography in Hindi

Table of Contents

रॉबिन मिंज

 

रॉबिन मिंज कौन है?

रॉबिन मिंज रांची का उभरता हुआ युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। वे झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इनकी खास बात ये है कि वह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। इन्होने अभी तक  झारखंड टीम के लिए अंडर-19 और अंडर-25 टूर्नामेंट खेला है । मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम ने इनकी प्रतिभा को पहचाना था। उनके अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए चुना था। लेकिन आईपीएल 2024((IPL Auction 2024)) की नीलामी में  गुजरात टाइटंस(Gujarat Titans) ने रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है ।

रॉबिन मिंज की बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी

नामरॉबिन मिंज
जन्मतिथिSeptember 13, 2002
उम्र21 वर्ष
उपनामरांची का क्रिस गेल
जन्मस्थानगुमला(झारखंड)
पिता का नामफ्रांसिस जेवियर मिंज
माता का नामएलिस तिर्की
धर्मआदिवासी क्रिसच्न
राष्ट्रीयताभारत
बल्लेबाज़बाएं हाथ बल्लेबाज़
पेशाक्रिकेट
आईपीएल टीमगुजरात टाइटंस
क्रिकेट कोचचंचल भट्टाचार्य

IPL 2024 के लिए कैसे चुने गए रॉबिन मिंज?

धोनी को आदर्श मानने वाले रॉबिन मिंज आईपीएल 2024 में सिलेक्ट होने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए हैं। इनके पिता रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। झारखंड के गुमला जिले के आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 करोड़ 60 लाख की बड़ी बोली लगाकर अपने नाम कर लिया है । जबकि उनका बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था।

रॉबिन मिंज को लेकर कई टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला। ऑक्शन में उनका नाम आते ही सबसे पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगाई गई। जिसके बाद मुंबई इंडियंस भी इस रेस में शामिल हो गई।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 1 करोड़ 30 लाख रुपये तक बिडिंग वॉर चला। यहां से चेन्नई के हटने के बाद बिड में गुजरात टाइटंस की टीम ने एंट्री की। 2.60 करोड़ की बोली के बाद मुंबई ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। यहां से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और  गुजरात टाइटंस की टीम के बीच फाइट चली।

आखिरकार 3 करोड़ 60 लाख की बोली लगने के बाद सनराइजर्स रेस से हट गई और गुजरात टाइटंस ने बाजी मार ली। 21 वर्षीय रॉबिन मिंज झारखंड अंडर-19 और अंडर 25 टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्हें लंबे छक्के मारने के कारण चर्चित है। रांची में उनके फेन उन्हें रांची का क्रिस गेल कहकर पुकारते है।

रॉबिन मिंज एक युवा भारतीय क्रिकेटर है। हाल ही में इन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस द्वारा 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। आईपीएल के लिए चुने जाने वाले झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेट खिलाड़ी बन गए है।

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं रॉबिन मिंज

झारखंड के रॉबिन मिंज बल्लेबाज और विकेटकीपर है। मिंज बेहतरीन विकेटकीपर के साथ -साथ तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इनके गगनचुम्बी छक्कों का हर कायल है । रॉबिन मिंज के रोल मोडल  धोनी हैं और वो उनकी ही शैली में आक्रामक क्रिकेट खेलते है। इस कारण उनकें फेन इन्हें मिनी धोनी(Mini Dhoni) के नाम से जानते है।

रॉबिन मिंज का प्रारंभिक जीवन – Robin Minz Early Life

  • रॉबिन मिंज ने अपनी छोटी उम्र यानि सिर्फ आठ वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया ।
  • बचपन में उनके पिता ने ही रॉबिन की प्रतिभा को पहचाना।
  • उनके पिता ने रांची के नामकुम में प्रशिक्षण दिलवाया।
  • रॉबिन ने इसके बाद सेंट जेवियर स्कूल और सोनेट में कोचिंग ली।
  • रॉबिन के शुरुआती क्रिकेट में उनके कोच चंचल भट्टाचार्या और एसपी गौतम का योगदान अहम् रहा। जिससे उनके खेल को मजबूत आधार मिला।
  • मिंज ने नामकुम ग्राउंड में कड़ी मेहनत की इसके परिणाम स्वरूप इन्हें गुमला जिला क्रिकेट टीम में मैच खेलने का मौका मिला।
  • झारखंड की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों में रॉबिन मिंज ने विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी की ।
  • रॉबिन ने 2020-21 वर्ष में एक लोकल मैच में अपने पहले अंडर 19 मैच में 60 रन बनाये जिसमें उनके पांच गगनचुम्बी छक्के लगाए।
  • रॉबिन ने झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया था।
  • 2022 में ओडिशा में एक टूर्नामेंट के टी20 मैच में सिर्फ 35 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेल खूब वाहवाही लुटी।
  • लंबे छक्के मारने से लोग उन्हें रांची का गेल के नाम से पुकारने लगे।
  • रॉबिन को पिछले साल आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था।
  •  मुंबई इंडियंस ने एक बार रॉबिन को ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड भेजा, जहाँ अच्छी बल्लेबाजी की
  • अभी हाल ही में 202 4 आईपीएल में उन्हें गुजरात टाइटंस ने चुन लिया है।

रॉबिन मिंज का परिवार  – Robin Minz Family

क्रिकेटर रॉबिन मिंज का जन्म 13 सितंबर 2001 को झारखंड के गुमला जिला में हुआ था। वे परिवार में 5 सदस्य है। मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं। अभी वे  रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर  सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां का नाम एलिस तिर्की है। जो एक ग्रहिणी है। रॉबिन के दो बहनें हैं । जिनके नाम करिश्मा मिंज और रोसिता मिंज है । मिंज के फेवरेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी है।  रॉबिन मिंज को बचपन से क्रिकेट में काफी रूचि थी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अपना रोल मोडल मानकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने झारखंड क्रिकेट में तगड़ी धूम मचाई है।

रॉबिन मिंज की शिक्षा – Robin Minz Education

शुरूआती शिक्षारांची(झारखंड)
सैकंडरीमजरोलो कॉन्वेंट स्कूल, नामकुम

रॉबिन मिंज का आईपीएल करियर  – Robin Minz IPL Career

पिछले 2023 आईपीएल नीलामी में रॉबिन मिंज एक तरह से बेड लक वाले कहे जाएंगे क्यों कि उन्हें कोई भी आईपीएल टीम खरीद नहीं पाई । इसके बाद भी वे क्रिकेट के मैदानों में पसीना बहाते रहे । हाल ही में  उन्हें 2024 आईपीएल के मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर रॉबिन मिंज को अपनी टीम में चुन लिया । जो उनकी बेस प्राइस का 18 गुना है, यानि उनका बेस प्राइस मात्र 20 लाख था।

रॉबिन मिंज झारखंड का पहला आदिवासी क्रिकेटर बन गया है अब देखना है कि आईपीएल 2024 में अपना जलवा कैसे दिखा पाएंगे।

रॉबिन मिंज की नेटवर्थ – Robin Minz Net Worth

अभी हाल ही में गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपये में बिंज को खरीदा गया है। अब उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी होगी। आने वाला समय उनके जीवन में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

रॉबिन मिंज के सोशल अकाउंट:

TwitterClick Here
InstagramClick Here

निष्कर्ष :

आज के आर्टिकल में हमनें झारखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज(Robin Minz Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी दी ,आशा करतें है कि हमारे द्वारा दी गयी जानकरी से आप जरुर सहमत होंगे ….धन्यवाद।

FAQ –

1. रॉबिन मिंज को 2024 आईपीएल ऑक्शन में किस टीम ने खरीदा है?

उत्तर –  आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।

2. कौन है रॉबिन मिंज?

उत्तर  –  रॉबिन मिंज एक युवा भारतीय क्रिकेटर है। हाल ही में इन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस द्वारा 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। आईपीएल के लिए चुने जाने वाले झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेट खिलाड़ी बन गए है।

3. आईपीएल में शामिल होने वाले पहला आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

उत्तर – रॉबिन मिंज आईपीएल में शामिल होने वाले पहले आदिवासी क्रिकेट खिलाड़ी बन गए है।

4. रॉबिन मिंज को हाल ही में आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने कितने प्राइस में खरीदा है?

उत्तर – आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा है

5 . रांची का क्रिस गेल किसे कहते है?

उत्तर  – झारखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहते है

6. किस खिलाड़ी को मिनी धोनी के नाम से जाना जाता है?

उत्तर  – झारखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज को मिनी धोनी के नाम से जाना जाता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top