प्रागैतिहासिक काल महत्वपूर्ण प्रश्न

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 21, 2026

प्रागैतिहासिक काल महत्वपूर्ण प्रश्न

दोस्तों हमने आपके प्रागैतिहासिक काल के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन किया है अगर आपको अच्छा लगे तो नीचे कमेट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरुर देवें

 

1. सी. जे. थाम्प्सन किस देश के भूवैज्ञानिक हैं ?
(अ) अमरीका (ब) भारत
(स) इंग्लैड (द) डेनमार्क
2. मध्य पाषाणकाल में पशुपालन के सबसे प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
(अ) बागोर (ब) बुर्जहोम
(स) मेहरगढ़ (द) सराय नाहर
3. नवपाषाण काल में किस स्थान से गर्तावास प्राप्त हुए हैं ?
(अ) महदहा (ब) मेहरगढ
(स) बुर्जहोम (द) चिराँद
4. प्रागैतिहासिक काल में किस स्थान से मानव के साथ कुत्तों को भी दफनाने का प्रचलन था ?
(अ) चिराँद (ब) बुर्जहोम
(स) आदमगढ़ (द) संगनकल्लू
5. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है ?
(अ) चिराँद – छपरा बिहार
(ब) मेहरगढ़ – बलूचिस्तान
(स) नेवासा – गुजरात
(द) संगनकल्लू – बेलारी (कर्नाटक)
6. नवपाषाण में किस स्थल से हड्डी के उपकरण मिले हैं ?
(अ) चिराँद (ब) मेहरगढ़
(स) गुफ्फकराल (द) जाखे
7. राबर्ट ब्रसफूट जिन्होंने भारत में प्रथम पूर्व पाषाणिक उपकरण की खोज की, मूलतः थे ?
(अ) एक भू-वैज्ञानिक (ब) एक पुरावनस्पतिशास्त्री
(स) एक इतिहासकार (द) एक पुरातत्वविद्
8. निम्नलिखित में से किस स्थल से मातृदेवी की मूर्ति प्राप्त हुई है ?
(अ) लंघनाद (ब) बागोर
(स) दमदमा (द) लोहंदा
9. मनुष्य ने सबसे पहले किस धातु को औजार बनाने में प्रयुक्त किया ?
(अ) पीतल (ब) लोहा
(स) ताँबा (द) काँसा
10. निम्नलिखित स्थलों में से कौन-सा स्थल जोरवे संस्कृति का नहीं है ?
(अ) दैमाबाद (ब) मेहरगढ़
(स) इनामगाँव (द) चन्दोरली

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(अ) पुरा पाषाणकालीन संस्कृति हैण्ड-ऐक्स, क्लीवर और स्कै्रयर आदि विशिष्ट उपकरणों पर आधारित है
(ब) मध्य पाषाणकाल में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बहुत छोटे थे इसलिए इन्हें ’माइक्रोलिथ’ कहते है
(स) नवपाषाण युग के प्रथम प्रस्तर उपकरण उत्तर प्रदेश के टोंस नदी घाटी में सर्वप्रथम 1860 ई. में लेन्मेसुरियर ने प्राप्त किया
(द) पुरापाषाण काल के मनुष्य मुख्यतः होमोपियन्स जाति के थे
12. निम्नलिखित में से किस स्थल से मध्य पाषाणकालीन भेङ-बकरी की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं ?
(अ) जोरवे (ब) आदमगढ़
(स) बागौर (द) सोनपुर
13. मध्य पाषाण काल में प्रयुक्त पत्थर किस प्रकार के थे ?
(अ) चर्ट (ब) क्वार्टजाइट
(स) जैस्पर चर्ट, चाल्डेसनी (द) उपर्युक्त सभी
14. निम्न में से कौन-सा कथन सही नही है ?
(अ) दक्षिण भारत में गुण्टूर एवं कुरनूल जिलों में पुरापाषाण कालीन कब्रें मिली हैं
(ब) भारत में पुरापाषाणकालीन मानव अग्नि के प्रयोग से परिचित थे
(स) उत्तर भारत में ताम्र युग तथा आरभ्भिक लौह युग की पृथक् पहचान की जा सकती है, हालाँकि दक्षिण भारत में लौह युग पाषाण युग के तुरन्त बाद आरम्भ होता है
(द) कैमूर श्रेणी एवं मिर्जापुर जिले में पुरापाषाणकालीन चित्रशाला मिली है
15. सबसे पहले का “मानव सदृश प्राणी” जो प्राज्ञ मानव (हीमोसेपियन्स) से प्रजातीय रूप से भिन्न था, उसे सामान्यतः जाना जाता है-
(अ) पिथेकैन्थ्रोपस के रूप में
(ब) सिनेन्थ्रोपस रूप में
(स) इयोन्थ्रोपस रूप में
(द) होमीनिड के रूप में
16. प्रारम्भिक पूर्व मानव को किस नाम से जाना जाता था ?
(अ) क्रोमैग्नाॅन (ब) निएण्डरथल
(स) ग्रिमाल्डी (द) मैण्डलीनियन
17. सूची-1 (स्थान का नाम) को सूची-2 (सम्बद्ध संस्कृति) से सम्बद्ध कीजिए-
सूची-1 सूची-2
(स्थान का नाम) (सम्बद्ध संस्कृति)
क. रंगपुर 1. पुरापाषाण
ख. सोहन 2. नवपाषाण
ग. आदिच्चनल्लूर 3. ताम्रपाषाण
घ. बुर्जहोम 4. मध्यपाषाण
5. महापाषाण
कूटः-
क ख ग घ
(अ) 1 4 5 2
(ब) 3 1 5 2
(स) 3 1 5 4
(द) 2 3 4 5
18. भारत में सबसे पहले किसने पाषाणकालीन सभ्यता पर अनुसन्धान प्रारम्भ किया ?
(अ) सी. जे. थाम्प्सन (ब) राबर्ट ब्रूसफूट
(स) संकालिया (द) राखालदास बनर्जी
19. पुरापाषाण काल के उपकरण किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
(अ) आदमगढ़ (ब) कोल्डिहवा
(स) भीमबेटका (द) मेहरगढ़
20. निम्नलिखित में से किस स्थान से मानव के अस्थिर पंजर प्राप्त हुए हैं ?
(अ) आदमगढ़ (ब) सराय नाहर
(स) कोल्डिहवा (द) गुफ्फकराल

 

प्रागैतिहासिक काल महत्वपूर्ण प्रश्न

 

21.निम्नलिखित में से किस स्थान से कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
(अ) मेहरगढ़ (ब) गफ्फकराल
(स) बेलारी (द) आदमगढ़
22. भारत में चावल के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?
(अ) आदमगढ़ (ब) मेहरगढ़
(स) कोल्डिहवा (द) सराय नाहर
23. निम्नलिखित में से प्रागैतिहासिक काल का कौन-सा स्थल बिहार राज्य में स्थित नहीं है ?
(अ) चिराँद (ब) ओरिअप
(स) बरुडीह (द) ब्रह्मगिरि
24. किस स्थल से प्रागैतिहासिक काल में भैंस का साक्ष्य मिला है ?
(अ) बुर्जहोम (ब) मेहरगढ़
(स) ब्रह्मगिरि (द) भीमबेटका
25. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं-
(अ) चिराँद (ब) ब्रह्मगिरि
(स) मेहरगढ़ (द) आमारी
26. निम्नलिखित मध्य पाषाणकालीन पुरास्थलों में से किस स्थल का उत्खनन जी. आर. शर्मा द्वारा नहीं कराया गया ?
(अ) वीरभानपुर (ब) सराय नाहर राय
(स) महदमा (द) दमदमा
27. निम्नलिखित मंे से कौन-सा उत्खनन स्थल महाराष्ट्र में स्थित नहीं हैं ?
(अ) सोनगाँव (ब) इनामगाँव
(स) दैमाबाद (द) गिलुण्ड
28. जोरवे संस्कृति के स्थलों में सबसे बङा स्थल कौन-सा है ?
(अ) दैमाबाद (ब) चन्दोली
(स) इनामगाँव (द) नेवासा
29. सूची-1 (स्थल) को सूची-2(संस्कृति) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-1 सूची-2
(स्थल) (संस्कृति)
क. चोपनीमाण्डो – पुरा-पाषाणकाल
ख. कुल्ली – ताम्र-पाषाणकाल
ग. अतिरपक्कम – पूर्व हङप्पा
घ. इनामगाँव – मध्य पाषाणकाल
कूट:- क ख ग घ
अ 1 3 4 2
ब 4 2 1 3
स 4 1 3 2
द 4 3 1 2
30. भीमबेटका गुफाओं की खोज किसने की थी ?
(अ) वी. एस. वाकणकर (ब) एच. डी. संकालिया
(स) वी. एन. मिश्रा (द) बी. बी. लाल
31. निम्नलिखित स्थलों में से किस स्थल की खुदाई प्रस्तर युग से हङप्पा संस्कृति तक निरन्तर वास और सांस्कृतिक विकास का प्रमाण मिलता है ?
(अ) धौलवीरा (ब) मेहरगढ़
(स) महदहा (द) अल्लादीनों
32. भारत में पूर्व प्रस्तर युग में अधिकांश औजार बने थे ?
(अ) सेलखङी के (ब) गोमेद के
(स) स्फटिक के (द) इन्द्रागोपमणि
33. निम्नलिखित में ताम्र संचय का सम्बन्ध किससे है ?
(अ) चमकीले लाल मृद्भाण्ड से
(ब) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड से
(स) गौरिक मृद्भाण्ड से
(द) काले और लाल मृद्भाण्ड
34. प्रागैतिहासिक काल का कौन-सा स्थल ताम्रवती नाम से प्रसिद्ध है ?
(अ) अहाङ (ब) गिलुण्ड
(स) कायथ (द) महेश्वर

उत्तरमाला ⇓⇓

1द 12ब23द34अ
2अ13स24ब
3स14ब25स
4ब15अ26अ
5स16अ27द
6अ17ब28अ
7अ18ब 29द
8द19स30अ
9स20ब31ब
10ब21अ32स
11द 22स33द

 

मित्रो अगर कोई प्रश्न में आपको संशय लगे आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं 

1 thought on “प्रागैतिहासिक काल महत्वपूर्ण प्रश्न”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🔥 नया
✕
✕
📚 UGC NET Paper 1 नोट्स (हिंदी माध्यम)
देखें →