आधुनिक काल प्रश्नोत्तरी: सम्पूर्ण आधुनिक काल, प्रगतिवाद व प्रयोगवाद 100 MCQ

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 22, 2026

संक्षिप्त उत्तर: इस पेज पर आधुनिक काल के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं: सम्पूर्ण आधुनिक काल के 50 प्रश्न और प्रगतिवाद व प्रयोगवाद के 50 प्रश्न। हर प्रश्न का उत्तर ‘उत्तर देखें’ पर क्लिक करने से खुलेगा। पहले खुद हल कीजिए, फिर मिलान कीजिए।

Hindi Sahity Quiz- 44

UGC NET, RPSC स्कूल/कॉलेज लेक्चरर, REET और अन्य हिंदी साहित्य परीक्षाओं के लिए ये MCQ उपयोगी हैं।

✅ आधुनिक काल के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) कहाँ से हल करें?
इस पेज पर आधुनिक काल की प्रश्नोत्तरी के 100 चुने हुए MCQ हैं: सम्पूर्ण आधुनिक काल, प्रगतिवाद और प्रयोगवाद से जुड़े प्रश्न। हर प्रश्न के चार विकल्पों में से अपना उत्तर सोचें, फिर “✅ उत्तर देखें” दबाकर मिलान करें।

सीधे खंड पर जाएँ:

खंड 1 खंड 2

आधुनिक काल प्रश्नोत्तरी: एक नज़र में

खंडविषयप्रश्न
खंड 1सम्पूर्ण आधुनिक काल50
खंड 2प्रगतिवाद और प्रयोगवाद50

अपना स्कोर कैसे जाँचें: हर खंड हल करते समय सही उत्तरों की गिनती रखें। 80% से ज़्यादा सही हों, तो वह खंड परीक्षा के लिए तैयार है। 60% से कम हों, तो नीचे दिए नोट्स वाले लेख पढ़कर दोबारा हल करें।

UGC NET/JRF हिंदी टेस्ट सीरीज़ (PDF)
📚 पढ़ने के साथ तैयारी भी
UGC NET/JRF हिंदी टेस्ट सीरीज़ (PDF)
33 टेस्ट पेपर · 1500+ प्रश्न
नोट्स देखें →

क्विज़ 1: सम्पूर्ण आधुनिक काल (50 प्रश्न)

प्रश्न 1. मार्क्सवादी विचारधारा से किस वाद की उत्पति हुई ?
(अ) प्रयोगवाद
(ब) प्रगतिवाद
(स) नक्सलवाद
(द) समाजवाद
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) प्रगतिवाद
प्रश्न 2. छायावादी कवि, जो बाद में प्रगतिवादी बन गए-
(अ) पन्त-निराला
(ब) प्रसाद-महादेवी वर्मा
(स) दिनकर-मुक्तिबोध
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) पन्त-निराला
प्रश्न 3. प्रगतिवादी काव्य की विशेषता नहीं है-
(अ) समाज का यथार्थ चित्रण
(ब) विद्रोह एवं क्रान्ति की भावना
(स) मानवतावादी दृष्टिकोण
(द) कल्पना की प्रचुरता
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) कल्पना की प्रचुरता
प्रश्न 4. ’फ्राॅयड के मनोविश्लेषण-सिद्धांत’ का प्रभाव किस काव्यधारा पङा ?
(अ) प्रगतिवाद
(ब) प्रयोगवाद
(स) नई कविता
(द) साठोत्तरी कविता
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) प्रयोगवाद
प्रश्न 5. ’’प्रयोग सभी कालों के कवियों में किया है- किसी एक काल में किसी विशेष दिशा में प्रयोग करने की प्रवृत्ति स्वाभाविक ही है’’-यह किसका कथन है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) नगेन्द्र
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) अज्ञेय
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन प्रगतिवादी कवि नहीं है ?
(अ) दिनकर
(ब) नागार्जुन
(स) मुक्तिबोध
(द) प्रसाद
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) प्रसाद
प्रश्न 7. प्रयोगवादी काव्य की विशेषता क्या नहीं है ?
(अ) वैयक्तिकता की प्रधानता
(ब) अति यथार्थवाद
(स) कुण्ठा और निराशा
(द) प्रकृति का समग्र चित्रण
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) प्रकृति का समग्र चित्रण
प्रश्न 8. नई कविता की प्रवृत्ति के अन्तर्गत ’पन्त’ की कौन-सी रचना है ?
(अ) शिल्पी
(ब) चिदम्बरा
(स) कला और बूढ़ा चाँद
(द) लोकायतन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) कला और बूढ़ा चाँद
प्रश्न 9. साठोत्तरी कविता को किस अन्य नाम से भी अभिहित किया गया ?
(अ) अकविता
(ब) भूखी पीढ़ी की कविता
(स) असाठोत्तरीस्वीकृत कविता
(द) ये सभी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) ये सभी
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से क्या ’नई कविता’ की विशेषता नहीं है ?
(अ) लघु मानववाद
(ब) तीक्ष्ण व्यंग्य
(स) भाषा-छन्द बिम्ब एवं प्रतीकों में नवीनता
(द) प्रकृति में चेतना का आरोप
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) प्रकृति में चेतना का आरोप
प्रश्न 11. प्रकृति के रमणीय चित्रों के बजाय ग्रामीण जीवन का नग्न यथार्थ किस युग की कविताओं में प्रस्तुत किया गया ?
(अ) द्विवेदीयुगीन कविता
(ब) छायावादी कविता
(स) प्रगतिवादी कविता
(द) नई कविता
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) प्रगतिवादी कविता
प्रश्न 12. प्रगतिवाद के उदय में किन तत्वों का योगदान है ?
(अ) मार्क्सवाद का प्रभाव
(ब) छायावादी प्रलायन की प्रवृत्ति
(स) प्रगतिशील संघ की स्थापना
(द) उपरोक्त सभी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 13. प्रगतिवादी कविता में विशेषता नहीं है-
(अ) पूँजीवाद का विरोध
(ब) नारी सौन्दर्य का चित्रण
(स) सामाजिक यथार्थ की अभिव्यक्ति
(द) शोषित वर्ग से सहानुभूति
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) नारी सौन्दर्य का चित्रण
प्रश्न 14. ’मोचीराम’ कविता के कवि का नाम है-
(अ) दिनकर
(ब) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(स) धूमिल
(द) मुक्तिबोध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) धूमिल
प्रश्न 15. ’कुकुरमुत्ता’ निराला की किस तरह की रचना है ?
(अ) शंृगार रस की
(ब) व्यंग्यात्मक
(स) वीर रस की
(द) करुण रस की
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) व्यंग्यात्मक
प्रश्न 16. ’कुरुक्षेत्र’ में दिनकर ने किस उद्देश्य को प्रमुखता
दी ?

(अ) शोषण के विरोध को
(ब) महाभारत की कथा को
(स) बदला लेने के भाव को
(द) युद्ध के मूल कारण और शान्ति के उपाय को
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) युद्ध के मूल कारण और शान्ति के उपाय को
प्रश्न 17. ’’प्रयोग अपने आपमें इष्ट नहीं है, अपितु साधन है’’ उक्ति किसकी है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) मुक्तिबोध
(स) रामविलास शर्मा
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) अज्ञेय
प्रश्न 18. मुक्तिबोध की प्रारम्भिक रचनाएँ किस पत्रिका में छपी ?
(अ) कर्मवीर
(ब) विशाल भारत
(स) नई कविता
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) कर्मवीर
प्रश्न 19. ’गाँधी पंचशती’ कविता-संग्रह के रचयिता कौन
है ?

(अ) भवानी प्रसाद मिश्र
(ब) अज्ञेय
(स) गिरिजा कुमार माथुर
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) भवानी प्रसाद मिश्र
प्रश्न 20. ’शब्दों का अजायबघर’ किस कविता का विशेषण
है ?

(अ) छायावादी कविता
(ब) नई कविता
(स) प्रगतिवादी कविता
(द) प्रयोगवादी कविता
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) नई कविता
प्रश्न 21. प्रयोगवादी कविता को ’ह्नासोन्मुख मध्यवर्गीय समाज का चित्र’ किसने कहा ?
(अ) डाॅ. रामदरश मिश्र
(ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) डाॅ. रामदरश मिश्र
प्रश्न 22. ’अर्द्धनारीश्वर’ के रचयिता है-
(अ) पन्त
(ब) रामधारी सिंह दिनकर
(स) जयशंकर प्रसाद
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) रामधारी सिंह दिनकर
प्रश्न 23. ’कर्णफूल’ और ’प्रवासी के गीत’ के रचयिता है ?
(अ) रामधारी सिंह दिनकर
(ब) नरेन्द्र शर्मा
(स) गिरिजाकुमार माथुर
(द) सुमित्रानन्दन पन्त
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) नरेन्द्र शर्मा
प्रश्न 24. ’नई कविता’ के किस कवि को ’बचपन से ही विद्रोही स्वभाव’ का माना जाता है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) नरेन्द्र वर्मा
(स) गिरिजा कुमार माथुर
(द) मुक्तिबोध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) मुक्तिबोध
प्रश्न 25. संस्कृत तथा बांग्ला में काव्य-रचना करने वाले हिन्दी के कवि है-
(अ) नागार्जुन
(ब) मुक्तिबोध
(स) नरेन्द्र शर्मा
(द) अज्ञेय
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) नागार्जुन
प्रश्न 26. राजा शिवप्रसाद सिंह की भाषा थी-
(अ) अंग्रेजी युक्त हिन्दी
(ब) उर्दू मिश्रित हिन्दी
(स) संस्कृत मिश्रित हिन्दी
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) उर्दू मिश्रित हिन्दी
प्रश्न 27. ’कवितावर्धिनी सभा’ की स्थापना किसने की ?
(अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) बद्रीनारायण
(द) प्रतापनारायण मिश्र
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
प्रश्न 28. निम्नलिखित में से कौन भारतेन्दु का निबन्ध संग्रह नहीं है-
(अ) मित्रता
(ब) सूर्योदय
(स) कुछ आपबीती कुछ जगबीती
(द) गद्य कुसुमावली
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) गद्य कुसुमावली
प्रश्न 29. ’श्यामा स्वप्न’ उपन्यास की रचना किसने की ?
(अ) ठाकुर जगमोहन सिंह
(ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(स) बालकृष्ण भट्ट
(द) प्रतापनारायण मिश्र
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) ठाकुर जगमोहन सिंह
प्रश्न 30. अम्बिकादत्त व्यास की काव्य-रचना है-
(अ) पावस पचासा
(ब) सुकवि सतसई
(स) हो हो होरी
(द) ये सभी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) ये सभी
प्रश्न 31. ’कविता को मन के भावावेग का आसान तरीका’ किसने बताया ?
(अ) श्यामसुन्दर दास
(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) गुलाबराय
(द) माधव मिश्र
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 32. काशी में बाबू श्यामसुन्दर दास ने किस सभा की स्थापना की ?
(अ) ब्राह्मण सभा
(ब) नागरी प्रचारिणी सभा
(स) धर्म सभा
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) नागरी प्रचारिणी सभा
प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौन आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का आलोचना-ग्रन्थ नहीं है ?
(अ) नाट्यशास्त्र
(ब) हिन्दी नवरत्न
(स) रसज्ञ-रंजन
(द) काव्य-मंजूषा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) हिन्दी नवरत्न
प्रश्न 34. ’’चींटी से लेकर हाथी पर्यन्त पशु, भिक्षुक से लेकर राजा पर्यन्त मनुष्य, अनन्त आकाश, अनन्त पृथ्वी, अनन्त पर्वत सभी पर कविता हो सकती है’’ यह कथन किसका है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) नगेन्द्र
(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 35. द्विवेदी युग के किस कवि को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया ?
(अ) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ब) हरिऔध
(स) रत्नाकर
(द) गुप्त
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) गुप्त
प्रश्न 36. ’’छायावाद एक विशेष प्रकार की भाव पद्धति है, जीवन के प्रति एक विशेष भावात्मक दृष्टिकोण है’’-यह विचार किसके है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) महादेवी वर्मा
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) डाॅ. नगेन्द्र
प्रश्न 37. ’’वेदना के आधार पर स्वानुभूतिमयी अभिव्यक्ति छायावाद है’’ -यह विचार किसका है ?
(अ) जयशंकर प्रसाद
(ब) सुमित्रानन्दन पन्त
(स) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) जयशंकर प्रसाद
प्रश्न 38. मुकुटधर पाण्डेय को ’छायावाद का जनक’ किसने कहा ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) प्रसाद
(स) नगेन्द्र
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) रामचन्द्र शुक्ल
प्रश्न 39. छायावादी कवियों में वेदना और पीङा की अधिकता के कारण किस प्रवृत्ति की प्रमुखता रही ?
(अ) पलायन की प्रवृत्ति
(ब) काव्य रचना की प्रवृत्ति
(स) भक्ति भावना की प्रवृत्ति
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) पलायन की प्रवृत्ति
प्रश्न 40. प्रसाद की किस रचना में सर्वप्रथम छायावादी प्रवृत्तियों के दर्शन होते है ?
(अ) आँसू
(ब) लहर
(स) कामायनी
(द) झरना
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) झरना
प्रश्न 41. ’’दुःख की पिछली रजनी बीच, विकसता सुख का नवल प्रभात’’-यह पंक्ति छायावाद की किस रचना से ली गई है ?
(अ) कामायनी
(ब) आँसू
(स) राम की शक्ति पूजा
(द) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) कामायनी
प्रश्न 42. ’’परमात्मा की छाया आत्मा के पङने लगती है और आत्मा की छाया परमात्मा में, यही छायावाद है’’-यह परिभाषा किसकी है ?
(अ) प्रसाद
(ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) महादेवी वर्मा
(द) रामकुमार वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) रामकुमार वर्मा
प्रश्न 43. छायावाद में हास्य-व्यंग्यकार के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की-
(अ) बेचन शर्मा ’उग्र’
(ब) निराला
(स) कान्तानाथ
(द) बेढब बनारसी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) बेढब बनारसी
प्रश्न 44. अरविन्द दर्शन से कौन-सा कवि प्रभावित था ?
(अ) पन्त
(ब) प्रसाद
(स) निराला
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) पन्त
प्रश्न 45. ’’कविता करने की प्रेरणा मुझे सबसे पहले प्रकृति-निरीक्षण से मिली’’ -यह कथन किस कवि का है ?
(अ) प्रसाद
(ब) पन्त
(स) निराला
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) पन्त
प्रश्न 46. निराला की रचना ’जूही की कली’ को किस पत्रिका ने प्रकाशित करने से मना कर दिया था ?
(अ) सरस्वती
(ब) प्रभा
(स) इन्दु
(द) चाँद
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) सरस्वती
प्रश्न 47. ’वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान।
निकलकर नयनों से चुपचाप, वही होगी कविता अनजान।।’’
-उक्त पंक्तियाँ किस कवि की है ?

(अ) प्रसाद
(ब) पन्त
(स) निराला
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) पन्त
प्रश्न 48. ’’धिक जीवन जो पाता ही आया है विरोध।
धिक साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध।।’’-यह पंक्ति किस कवि की है ?

(अ) प्रसाद
(ब) निराला
(स) पन्त
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) निराला
प्रश्न 49. ’’मैं नीर भरी दुख की बदली, उमङी कल थी मिट आज चली’’-यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) प्रसाद
(ब) पन्त
(स) महादेवी वर्मा
(द) निराला
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) महादेवी वर्मा
प्रश्न 50. किस कवि ने स्वयं को ’मैं ही बसन्त का आग्रदूत’ कहा है ?
(अ) निराला
(ब) प्रसाद
(स) पन्त
(द) बच्चन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) निराला

क्विज़ 2: प्रगतिवाद और प्रयोगवाद (50 प्रश्न)

प्रश्न 1. भारत में प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई थी ?
(अ) 1935
(ब) 1936
(स) 1937
(द) 1938
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) 1936
प्रश्न 2. प्रगतिवाद का आधार है ?
(अ) रहस्यवाद
(ब) छायावाद
(स) प्रकृतिवाद
(द) द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद
प्रश्न 3. निम्न में से कौन प्रगतिवादी कवि नहीं है ?
(अ) सुमित्रानंदन पंत
(ब) निराला
(स) अज्ञेय
(द) शिवमंगल सिंह सुमन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) अज्ञेय
प्रश्न 4. प्रसिद्ध काव्य संग्रह ’सतरंगे पंखों वाली’ के रचनाकार है –
(अ) केदारनाथ अग्रवाल
(ब) नागार्जुन
(स) त्रिलोचन
(द) भगवती चरण वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) नागार्जुन
प्रश्न 5. पंत ने अपनी किस कृति में ’प्रगतिवाद को युग की वीणा बताया है ?
(अ) पल्लव
(ब) वीणा
(स) युगवाणी
(द) ग्रन्थि
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) युगवाणी
प्रश्न 6. निराला की वह रचना, जिसमें सर्वहारा वर्ग की दीन दशा का उल्लेख हुआ है –
(अ) वह तोङती पत्थर
(ब) सरोज स्मृति
(स) वन वेला
(द) अनामिका
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) वह तोङती पत्थर
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
(अ) मुक्तिमार्ग-भारत भूषण अग्रवाल
(ब) पिघलते पत्थर-रांगेय राघव
(स) अजेय खंडहर-निराला
(द) प्रलय सृजन-शिवमंगल सिंह
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) अजेय खंडहर-निराला
प्रश्न 8. ’मांझी न बजाओ बंशी’ कविता के रचयिता हैं –
(अ) सुमित्रानंदन पंत
(ब) नागार्जुन
(स) रांगेय राघव
(द) केदारनाथ अग्रवाल
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) केदारनाथ अग्रवाल
प्रश्न 9. ’फूल नहीं रंग बोलते हैं’ नामक काव्य संग्रह के रचयिता हैं –
(अ) मुक्तिबोध
(ब) निराला
(स) केदारनाथ अग्रवाल
(द) त्रिलोचन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) केदारनाथ अग्रवाल
प्रश्न 10. नागार्जुन का वास्तविक नाम है –
(अ) वैद्यनाथ मिश्र
(ब) केदारनाथ पांडेय
(स) दयानाथ मिश्र
(द) गिरिजाशंकर पांडेय
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) वैद्यनाथ मिश्र
प्रश्न 11. नागार्जुन ने लाहौर में किस पत्रिका का कुछ दिनों के लिए संपादन किया था ?
(अ) हंस
(ब) आलोचना
(स) सुबंधु
(द) दीपक
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) दीपक
प्रश्न 12. इंदिरा गांधी की राजनीति को केन्द्र बनाकर किस कवि ने उन पर आरोप लगाकर कविता की ?
(अ) नागार्जुन
(ब) निराला
(स) पंत
(द) महादेवी वर्मा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) नागार्जुन
प्रश्न 13. ’सिंदूर तिलकित भाल’ और ’तुम्हारी दंतुरित मुस्कान’ कविताओं का रचनाकार कौन है ?
(अ) नागार्जुन
(ब) बच्चन
(स) निराला
(द) हरिऔध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) नागार्जुन
प्रश्न 14. ’रत्नगर्भ’ खण्डकाव्य के रचयिता कौन हैं ?
(अ) नागार्जुन
(ब) निराला
(स) हरिऔध
(द) दिनकर
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) नागार्जुन
प्रश्न 15. कबीर के उपरान्त हर विध्वंशकारी और जन विरोधी शक्ति को सर्वाधिक खुली चुनौती देने वाला साहित्यकार है-
(अ) निराला
(ब) नागार्जुन
(स) दिनकर
(द) हरिऔध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) नागार्जुन
प्रश्न 16. ’चमगादङ की वृत्ति न लेकिन मैंने सीखी
दृढ़ निष्ठा अपना न सका मैं श्वान सरीखी।’’
उपर्युक्त पंक्तियों में वर्णित चमगादङ और श्वान किसके प्रतीक है ?

(अ) सन्ता लोलुप नेताओं के
(ब) लालची और स्वार्थी व्यक्तियों के
(स) चाटुकार कवि और लेखकों के
(द) शोषक वर्ग के
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) चाटुकार कवि और लेखकों के
प्रश्न 17. प्रगतिवादी काव्य की समय सीमा क्या है ?
(अ) 1920-1936 ई.
(ब) 1936-1943 ई.
(स) 1950-1960 ई.
(द) 1900-1918 ई.
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) 1936-1943 ई.
प्रश्न 18. हिन्दी का कौनसा कवि मैथिली में ’यात्री’ नाम से लिखता था ?
(अ) त्रिलोचन
(ब) धूमिल
(स) सुमन
(द) नागार्जुन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) नागार्जुन
प्रश्न 19. इनमें से कौन प्रगतिवादी कवि नहीं है ?
(अ) हरिऔध
(ब) त्रिलोचन
(स) नागार्जुन
(द) केदारनाथ अग्रवाल
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) हरिऔध
प्रश्न 20. ’’मारो, मारो, मारो हंसिया, हिंसा और अहिंसा क्या हैं’’ यह पंक्ति किस कवि है ?
(अ) केदारनाथ अग्रवाल
(ब) रामविलास शर्मा
(स) रांगेय राघव
(द) जयशंकर प्रसाद
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) केदारनाथ अग्रवाल
प्रश्न 21. ऐसे प्रगतिवादी कवि जो बङे कवि तो नहीं बन पाये, किंतु बङे आलोचक बन गये ?
(अ) रामविलास शर्मा
(ब) प्रकाशचन्द गुप्त
(स) नागार्जुन
(द) केदारनाथ अग्रवाल
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) रामविलास शर्मा
प्रश्न 22. लंदन में गठित ’भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ’ का नेतृत्व किया था ?
(अ) प्रेमचन्द
(ब) निर्मल वर्मा
(स) मुल्कराज आनंद व सज्जाद जहीर
(द) नागार्जुन व केदारनाथ अग्रवाल
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) मुल्कराज आनंद व सज्जाद जहीर
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसे प्रगतिवाद का प्रवर्तक माना गया है ?
(अ) प्रेमचन्द
(ब) निराला
(स) पंत
(द) बालकृष्ण शर्मा नवीन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) पंत
प्रश्न 24. प्रगतिवाद की प्रमुख प्रवृत्तियों में से कौनसी प्रवृत्ति नहीं थी ?
(अ) यह मार्क्सवादी चिंतन धारा पर आधृत है
(ब) यह सामाजिक यथार्थ को साहित्य का उद्देश्य मानता है
(स) इसमें प्रकृति चित्रण को प्रधानता दी गयी
(द) यह भाषा के सरल-अभिधात्मक रूप का समर्थक रहा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) इसमें प्रकृति चित्रण को प्रधानता दी गयी
प्रश्न 25. निम्न में से कौनसी रचना रांगेय राघव की नहीं है?
(अ) अजेय खंडहर
(ब) पांचाली
(स) मेधावी
(द) युगधारा
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) युगधारा
प्रश्न 26. शिवदान सिंह का लेख ’’भारत में प्रगतिशील साहित्य की आवश्यकता’’ किस पत्रिका में प्रकाशित हुआ था ?
(अ) हंस
(ब) जागरण
(स) आलोचना
(द) विशाल भारत
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) विशाल भारत
प्रश्न 27. ’हिल्लोल’ नामक रचना के रचनाकार है –
(अ) नागार्जुन
(ब) त्रिलोचन
(स) नरेन्द्र शर्मा
(द) शिवमंगल सिंह सुमन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) शिवमंगल सिंह सुमन
प्रश्न 28. ’सबका अपना आकाश’ किसका काव्य संग्रह है ?
(अ) नागार्जुन
(ब) त्रिलोचन
(स) अज्ञेय
(द) मुक्तिबोध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) त्रिलोचन
प्रश्न 29. ’राह के दीपक’ किसकी रचना है –
(अ) रांगेय राघव
(ब) वीरेन्द्र मिश्र
(स) कुँवर बेचैन
(द) अनूप अशेष
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) रांगेय राघव
प्रश्न 30. ’संशय की एक रात’ का कथानक किससे संबंधित है ?
(अ) कृष्णकथा
(ब) महाभारत
(स) रामकथा
(द) कोई नहीं
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) रामकथा
प्रश्न 31. ’तार सप्तक’ का प्रकाशन कब हुआ था ?
(अ) 1943
(ब) 1944
(स) 1945
(द) 1946
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) 1943
प्रश्न 32. ’आँगन के पार द्वार’ काव्य संग्रह कितने खण्डों में विभक्त है –
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पाँच
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) तीन
प्रश्न 33. ’दुःख सबको माँजता है-किसने कहा है ?
(अ) निराला
(ब) मुक्तिबोध
(स) अज्ञेय
(द) नेमिचन्द्र जैन
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) अज्ञेय
प्रश्न 34. सन् 1947 में अज्ञेय ने किस पत्रिका का संपादन किया, जिसके माध्यम से प्रयोगवादी काव्यांदोलन को शक्ति मिली ?
(अ) हंस
(ब) प्रतीक
(स) रूपाभ
(द) समन्वय
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) प्रतीक
प्रश्न 35. धर्मवीर भारती की रचनाएँ किस सप्तक में प्रकाशित हुई थी ?
(अ) तार सप्तक
(ब) दूसरा सप्तक
(स) तीसरा सप्तक
(द) उपर्युक्त सभी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) दूसरा सप्तक
प्रश्न 36. समकालीन समीक्षा में अस्तित्ववादी किसे घोषित किया गया है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) नागार्जुन
(स) निराला
(द) मुक्तिबोध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) अज्ञेय
प्रश्न 37. ’मैं प्रयोगवाद का अगुवा नहीं पिछलगुवा हूँ’’ उपर्युक्त कथन किसका है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) जगदीश गुप्त
(स) दिनकर
(द) मुक्तिबोध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) दिनकर
प्रश्न 38. प्रयोगवाद का सबसे बङा दोष था –
(अ) लोक कल्याण की उपेक्षा
(ब) नवीन के प्रति अतिशय मोह
(स) रूढ़ियों का विरोध
(द) नए प्रतीकों का सर्वथा अभाव
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) लोक कल्याण की उपेक्षा
प्रश्न 39. भवानीप्रसाद मिश्र की कविताओं को किस सप्तक में स्थान मिला है –
(अ) तार सप्तक
(ब) दूसरा सप्तक
(स) तीसरा सप्तक
(द) चौथा सप्तक
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) दूसरा सप्तक
प्रश्न 40. ’’आह मेरा श्वास है उत्तप्त धमनियों में उमङ आई है लहू की धार’’ तुम कहाँ हो नारि? ये पंक्तियाँ किस कवि की है ?
(अ) मुक्तिबोध
(ब) दुष्यन्त
(स) गिरिजा कुमार माथुर
(द) अज्ञेय
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) अज्ञेय
प्रश्न 41. ’ब्रह्मराक्षस’ नामक कविता के रचयिता का नाम क्या है ?
(अ) धर्मवीर भारती
(ब) भवानी प्रसाद मिश्र
(स) मुक्तिबोध
(द) गिरिजा कुमार माथुर
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) मुक्तिबोध
प्रश्न 42. ’शिला पंख चमकीले’ किस कवि की रचना है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) सर्वेश्वर
(स) गिरिजा कुमार माथुर
(द) शमशेर
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) गिरिजा कुमार माथुर
प्रश्न 43. इनमें से विजयदेव नारायण साही की काव्यकृति कौनसी है ?
(अ) मछलीघर
(ब) त्रास
(स) मृग और तृष्णा
(द) सूर्य का स्वागत
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) मछलीघर
प्रश्न 44. इनमें से कौनसा वर्ग प्रयोगवाद का केन्द्र है –
(अ) मध्यवर्गी लघु मानव
(ब) उच्च वर्ग
(स) निम्न वर्ग
(द) उपर्युक्त सभी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (अ) मध्यवर्गी लघु मानव
प्रश्न 45. अज्ञेय का प्रथम काव्य संग्रह ’भग्नदूत’ किस वर्ष में प्रकाशित हुआ था ?
(अ) 1943
(ब) 1930
(स) 1950
(द) 1933
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) 1933
प्रश्न 46. ’साँप’ अज्ञेय की एक कविता है –
(अ) भावात्मक
(ब) व्यंग्य
(स) आदर्शवादी
(द) यथार्थवादी
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) व्यंग्य
प्रश्न 47. धर्मवीर भारती ने बहुत लंबे समय तक संपादन किया था –
(अ) साप्ताहिक हिन्दुस्तान
(ब) सारिका
(स) धर्म युग
(द) सरिता
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (स) धर्म युग
प्रश्न 48. मुक्तिबोध की ’ब्रह्मराक्षस’ और ’अंधेरे’ में कविताओं की वर्णन शैली है –
(अ) मिथकीय
(ब) फैन्टसी
(स) पुराकथात्मक
(द) बिम्बात्मक
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) फैन्टसी
प्रश्न 49. निम्नलिखित में से सर्वेश्वर की काव्य रचना नहीं है-
(अ) जंगल का दर्द
(ब) खूटियों पर टंगे लोग
(स) कागों की घंटियाँ
(द) मुक्ति मार्ग
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (द) मुक्ति मार्ग
प्रश्न 50. ’तार सप्तक’ की परिकल्पना किसकी बुद्धि की उपज है ?
(अ) अज्ञेय
(ब) प्रभाकर माचवे
(स) रामविलास
(द) मुक्तिबोध
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
सही उत्तर: (ब) प्रभाकर माचवे

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

❓ आधुनिक काल की समय-सीमा क्या मानी जाती है?
आचार्य शुक्ल के अनुसार आधुनिक काल संवत 1900 से शुरू होता है, जो ईसवी में लगभग 1843 ई. बैठता है।
❓ आधुनिक हिंदी साहित्य का जनक किसे कहा जाता है?
भारतेन्दु हरिश्चंद्र को आधुनिक हिंदी साहित्य का जनक या प्रवर्तक माना जाता है।
❓ आधुनिक काल की प्रमुख काव्यधाराएँ किस क्रम में आती हैं?
सामान्यतः भारतेन्दु युग, द्विवेदी युग, छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद और नई कविता, इस क्रम में पढ़ी जाती हैं।
❓ प्रगतिवाद की शुरुआत कब मानी जाती है?
प्रगतिवाद की शुरुआत 1936 के आसपास प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना से मानी जाती है। यह धारा मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित है।
❓ प्रयोगवाद की शुरुआत किससे मानी जाती है?
प्रयोगवाद की शुरुआत 1943 में अज्ञेय के संपादन में प्रकाशित “तार सप्तक” से मानी जाती है।
❓ आधुनिक काल MCQ की तैयारी कैसे करें?
पहले आधुनिक काल की हर काव्यधारा की समय-सीमा, प्रमुख कवि और रचनाएँ समझें। फिर इस पेज के दोनों क्विज़ हल करें और ग़लत प्रश्नों को अलग से दोहराएँ।
❓ इस आधुनिक काल प्रश्नोत्तरी में कितने प्रश्न हैं?
इस पेज पर आधुनिक काल के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दो क्विज़ में दिए गए हैं। हर क्विज़ में 50 प्रश्न हैं और हर प्रश्न के साथ सही उत्तर खुलता है।

📚 आधुनिक काल की पूरी तैयारी के लिए ये लेख भी पढ़ें

लेख और उसमें क्या मिलेगाकहाँ
भारतेन्दु युग और द्विवेदी युग प्रश्नोत्तरी
100 MCQ उत्तर सहित
ब्लॉग
प्रगतिवाद काव्यधारा
प्रगतिवाद की विशेषताएँ और कवि
ब्लॉग
प्रयोगवाद की प्रमुख विशेषताएँ
प्रयोगवाद की प्रवृत्तियाँ और कवि
ब्लॉग
हिंदी साहित्य का इतिहास: आधुनिक काल
आधुनिक काल का पूरा परिचय
ब्लॉग
हिंदी साहित्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न
सभी कालों की प्रश्नोत्तरी एक जगह
ब्लॉग
UGC NET हिंदी इकाई 2: साहित्य का इतिहास
आदिकाल से आधुनिक काल तक के नोट्स
स्टोर
केवल कृष्ण घोड़ेला

✍️ लेखक परिचय
केवल कृष्ण घोड़ेला
एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी) • कॉलेज व्याख्याता
📍 श्रीगंगानगर (राजस्थान)
हिंदी साहित्य चैनल (hindisahity.com) के संचालक। NET/JRF और प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य की तैयारी करवाते हैं।

2 thoughts on “आधुनिक काल प्रश्नोत्तरी: सम्पूर्ण आधुनिक काल, प्रगतिवाद व प्रयोगवाद 100 MCQ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🔥 नया
✕
✕
📚 UGC NET/JRF हिंदी टेस्ट सीरीज़ (PDF)
देखें →