भक्तिकाल वन-लाइनर
प्रश्न उत्तर • झटपट रिवीज़न • UGC NET, TGT, PGT
भक्ति आंदोलन • दर्शन • आलोचक कथन • संत-सूफी • राम-कृष्णwww.hindisahity.com
परीक्षा से पहले के आख़िरी दिनों में लंबे नोट्स दोबारा पढ़ना मुश्किल होता है। ऐसे समय भक्तिकाल वन-लाइनर प्रश्न उत्तर सबसे काम आते हैं। इस पेज पर भक्तिकाल के महत्वपूर्ण प्रश्न एक पंक्ति के उत्तर के साथ दिए गए हैं: भक्ति आंदोलन और आलवार, वैष्णव दर्शन और सम्प्रदाय, आलोचकों के प्रसिद्ध कथन, संत और सूफी कवि, तथा राम और कृष्ण भक्त कवि। ये भक्तिकाल one liner questions UGC NET, RPSC, TGT, PGT और KVS की तैयारी के लिए चुने गए हैं।
✅ भक्तिकाल के महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न कहाँ से दोहराएँ?
इस पेज पर
138 वन-लाइनर प्रश्न चार खंडों में हैं। हर प्रश्न का उत्तर पहले मन में सोचें, फिर
“✅ उत्तर देखें” दबाकर मिलान करें। चार विकल्प वाले प्रश्नों के लिए
भक्तिकाल MCQ भाग 1 (निर्गुण) और
भाग 2 (सगुण) देखें।
📚 परीक्षा की तैयारी: भक्तिकाल प्रश्नोत्तरी PDF
भक्तिकाल के 1000+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न, उत्तर सहित
✔ UGC NET/JRF, PGT, TGT और कॉलेज लेक्चरर परीक्षा के लिए
✔ हर प्रश्न का सही उत्तर साथ में
✔ PDF रूप में, मोबाइल या कंप्यूटर पर कभी भी अभ्यास करें
👉 भक्तिकाल 1000+ प्रश्नोत्तरी PDF देखें
सीधे खंड पर जाएँ:
खंड 1 खंड 2 खंड 3 खंड 4
भक्तिकाल वन-लाइनर: एक नज़र में
| खंड | विषय | प्रश्न |
| खंड 1 | भक्ति आंदोलन, आलवार, दर्शन और सम्प्रदाय | 80 |
| खंड 2 | भक्तिकाल पर आलोचकों के कथन | 24 |
| खंड 3 | निर्गुण भक्ति: संत और सूफी कवि | 21 |
| खंड 4 | सगुण भक्ति: राम और कृष्ण भक्त कवि | 13 |

📚 पढ़ने के साथ तैयारी भी
UGC NET/JRF हिंदी टेस्ट सीरीज़ (PDF)
33 टेस्ट पेपर · 1500+ प्रश्न
नोट्स देखें →भक्तिकाल: काल-सीमा और धाराएँ
| विषय | तथ्य |
| आचार्य शुक्ल के अनुसार काल-सीमा | संवत 1375 से 1700 (लगभग 1318 से 1643 ई.) |
| दूसरा नाम | पूर्व मध्यकाल; ग्रियर्सन ने इसे हिंदी साहित्य का “स्वर्ण युग” कहा |
| निर्गुण धारा | संत काव्य (ज्ञानाश्रयी) और सूफी काव्य (प्रेमाश्रयी) |
| सगुण धारा | रामभक्ति शाखा और कृष्णभक्ति शाखा |
| प्रमुख भाषा | ब्रजभाषा और अवधी |
खंड 1: भक्ति आंदोलन, आलवार, दर्शन और सम्प्रदाय
प्रश्न 1. आलवार भक्तों का मूल स्थान कहाँ था✅ उत्तर देखें
उत्तर: दक्षिण भारत
प्रश्न 2. आचार्य शुक्ल ने भक्तिकाल की समय सीमा क्या मानी हैः✅ उत्तर देखें
उत्तर: सम्वत् 1375 से 1700 वि.
प्रश्न 3. आलवार भक्तों की संख्या कितनी मानी गई हैं प्रश्न 4. भक्ति भावना का मूल स्रोत भारत के किस भाग में माना गया हैं✅ उत्तर देखें
उत्तर: दक्षिण भारत
प्रश्न 5. आलवार भक्तों के पद किस भाषा में है प्रश्न 6. ‘द्वैताद्वैतवाद’ के प्रवर्तक आचार्य का क्या नाम हैं✅ उत्तर देखें
उत्तर: निम्बार्काचार्य
प्रश्न 7. ‘सिद्धान्त पंचमात्रा’ ग्रन्थ के रचयिता कौन थे✅ उत्तर देखें
उत्तर: राघवानन्द
प्रश्न 8. आलवार संतों में प्रसिद्ध महिला संत हैं✅ उत्तर देखें
उत्तर: अण्डाल
प्रश्न 9. किस रचना को ‘तमिलवेद’ कहा जाता हैं?✅ उत्तर देखें
उत्तर: नालायिर दिव्य प्रबंधम्
प्रश्न 10. किस दर्शन में संसार को ब्रह्म से भिन्न और अभिन्न दोनों माना गया हैं?✅ उत्तर देखें
उत्तर: द्वैताद्वैतवाद
📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: भक्तिकाल के प्रमुख आलोचनात्मक कथन अगला खंड ⬇️
खंड 2: भक्तिकाल पर आलोचकों के कथन
प्रश्न 1. संत काव्य को ‘ज्ञानाश्रयी शाखा’ नाम किसने दिया?✅ उत्तर देखें
उत्तर: आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
प्रश्न 2. “भक्ति आन्दोलन ईसाईयत की देन है” यह कथन किसका है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: ग्रियर्सन
प्रश्न 3. “अपने पौरुष से हताश जाति के लिए भगवान की शक्ति और करूणा की ओर ध्यान ले जाने के अतिरिक्त दूसरा मार्ग ही क्या था” यह कथन किसका है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: आचार्य शुक्ल
प्रश्न 4. भक्ति आंदोलन को इस्लाम की देन न मानकर दक्षिण के अलवार भक्तों की देन मानने वाले विद्वान है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: हजारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 5. “सगुणोपासक भक्त भगवान के सगुण और निर्गुण दोनों रूप मानता है, पर भक्ति के लिए सगुण रूप ही स्वीकार करता है, निर्गुण रूप ज्ञानमर्गियों के लिए छोड़ देता है” यह कथन किस आलोचक का है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
प्रश्न 6. ‘भक्ति भावना पराजित मनोवृति की उपज रही है और न ही इस्लाम धर्म के बलात् प्रचार के परिणाम स्वरूप उत्पन्न हुई है। हिन्दू सदा से आशावादी रहा है।’ कथन है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: हजारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 7. ‘अगर इस्लाम नहीं आया होता तो भी भक्ति साहित्य का बारह आना वैसा ही होता जैसा आज है।’ कथन है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 8. “जब मुसलमान साम्राज्य दूर-दूर तक स्थापित हो गया तब हिन्दू जनता हताश, निराश एवं पराजित हो गई थी पराजित मनोवृति में ईश्वर की भक्ति की ओर होना स्वाभाविक था।” कथन है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: आचार्य शुक्ल का
प्रश्न 9. 16 वीं-17 वीं शताब्दी के युग को ‘हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग’ किसने माना है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: जार्ज ग्रियर्सन
प्रश्न 10. “भक्ति के आंदोलन की जो लहर दक्षिण से आई उसी ने उत्तर भारत की परिस्थिति के अनुरूप हिंदू-मुसलमान दोनों के लिये एक सामान्य भक्ति मार्ग की भी भावना कुछ लोगों में जगाई।” उक्त कथन किसका है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: रामचन्द्र शुक्ल
📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: भक्तिकाल के आलोचनात्मक कथन अगला खंड ⬇️
खंड 3: निर्गुण भक्ति: संत और सूफी कवि
प्रश्न 1. कबीर का प्राकट्य-स्थल किसे माना जाता है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: काशी के निकट लहरतारा तालाब
प्रश्न 2. कबीर किस शासक के समकालीन थे?✅ उत्तर देखें
उत्तर: सिकंदर लोदी
प्रश्न 3. कबीर के अनुयायी क्या कहलाते हैं?✅ उत्तर देखें
उत्तर: कबीरपंथी
प्रश्न 4. कबीर की वाणी किस ग्रंथ में संकलित है? प्रश्न 5. “साखी” शब्द किस तत्सम शब्द से बना है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: साक्षी
प्रश्न 6. संत काव्य में किस रस की प्रधानता है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: शांत रस
प्रश्न 7. गुरु नानक का जन्म कब और कहाँ हुआ?✅ उत्तर देखें
उत्तर: 1469 ई. में तलवंडी (ननकाना साहिब) में
प्रश्न 8. गुरु नानक की वाणी किस ग्रंथ में संकलित है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: गुरु ग्रंथ साहिब
प्रश्न 9. रैदास किसके शिष्य थे?✅ उत्तर देखें
उत्तर: रामानंद
प्रश्न 10. “प्रभु जी तुम चंदन हम पानी” पद किसका है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: रैदास
📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: कबीरदास का जीवन परिचय • सूफी काव्यधारा की विशेषताएँ अगला खंड ⬇️
खंड 4: सगुण भक्ति: राम और कृष्ण भक्त कवि
प्रश्न 1. “गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय” किसकी पंक्ति है? प्रश्न 2. रामचरितमानस के किस कांड में ज्ञान और भक्ति का विशद विवेचन है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: उत्तरकांड
प्रश्न 3. तुलसीदास की भक्ति किस भाव की है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: दास्य भाव
प्रश्न 4. तुलसीदास किस शासक के समकालीन थे? प्रश्न 5. तुलसीदास ने रामचरितमानस किस भाषा में रचा? प्रश्न 6. वृंदावन में मीराबाई की भेंट किस कृष्णभक्त से हुई?✅ उत्तर देखें
उत्तर: जीव गोस्वामी
प्रश्न 7. सबसे अधिक तर्कशील गोपियाँ किस कवि की मानी जाती हैं?✅ उत्तर देखें
उत्तर: नंददास (भँवरगीत)
प्रश्न 8. सूरदास ने कृष्ण के किस रूप का चित्रण किया?✅ उत्तर देखें
उत्तर: लोकरंजक रूप
प्रश्न 9. “इन मुसलमान हरिजनन पै कोटिन हिंदू वारिए” भारतेंदु ने किस कवि के लिए कहा?✅ उत्तर देखें
उत्तर: रसखान
प्रश्न 10. “मोरपखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी” किसकी पंक्ति है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: रसखान
प्रश्न 11. “तत्त्वदीप निबंध” किसकी रचना है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: वल्लभाचार्य
प्रश्न 12. हिंदी में कृष्ण को काव्य का विषय बनाने का श्रेय सबसे पहले किस कवि को है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: विद्यापति
प्रश्न 13. “संतन को कहा सीकरी सों काम” किसकी पंक्ति है?✅ उत्तर देखें
उत्तर: कुंभनदास
📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: तुलसीदास का जीवन परिचय • सूरदास का जीवन परिचय
📚 परीक्षा की तैयारी: भक्तिकाल प्रश्नोत्तरी PDF
भक्तिकाल के 1000+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न, उत्तर सहित
✔ UGC NET/JRF, PGT, TGT और कॉलेज लेक्चरर परीक्षा के लिए
✔ हर प्रश्न का सही उत्तर साथ में
✔ PDF रूप में, मोबाइल या कंप्यूटर पर कभी भी अभ्यास करें
👉 भक्तिकाल 1000+ प्रश्नोत्तरी PDF देखें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
❓ आचार्य शुक्ल के अनुसार भक्तिकाल की समय-सीमा क्या है?
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने भक्तिकाल (पूर्व मध्यकाल) संवत 1375 से 1700 तक माना, जो लगभग 1318 से 1643 ई. बैठता है।
❓ भक्तिकाल को स्वर्ण युग किसने कहा?
जॉर्ज ग्रियर्सन ने भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का “स्वर्ण युग” कहा।
❓ भक्ति आंदोलन को दक्षिण से उत्तर भारत में कौन लाया?
भक्ति आंदोलन को दक्षिण से उत्तर भारत में लाने का श्रेय रामानंद को है। इसीलिए कहा जाता है: “भक्ति द्राविड़ ऊपजी, लाए रामानंद।”
❓ भक्ति आंदोलन के उदय पर आचार्य शुक्ल और द्विवेदी के मत में क्या अंतर है?
आचार्य शुक्ल ने भक्ति आंदोलन को मुस्लिम शासन से हताश हिंदू जाति की स्वाभाविक प्रतिक्रिया माना। आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने इसे भारतीय चिंतनधारा का स्वाभाविक विकास माना और कहा कि इस्लाम न आया होता तब भी इस साहित्य का बारह आना वैसा ही होता।
❓ भक्तिकाल के वन-लाइनर प्रश्न कैसे याद करें?
हर खंड के प्रश्नों का उत्तर पहले मन में सोचें, फिर बटन से मिलान करें। जो प्रश्न ग़लत हों, उन्हें अलग लिखकर अगले दिन फिर दोहराएँ। तीन-चार बार दोहराने से ज़्यादातर तथ्य पक्के हो जाते हैं।
❓ इस पेज पर कितने वन-लाइनर प्रश्न हैं?
इस पेज पर भक्तिकाल के 138 वन-लाइनर प्रश्न चार खंडों में दिए गए हैं। हर खंड में पहले 10 प्रश्न सामने दिखते हैं; बाकी “👉 इस खंड के आगे के प्रश्न देखें” बटन से खुलते हैं।
📚 भक्तिकाल की पूरी तैयारी के लिए ये लेख भी पढ़ें
✍️ लेखक परिचय
केवल कृष्ण घोड़ेला
एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी) • कॉलेज व्याख्याता
📍 श्रीगंगानगर (राजस्थान)
Hindi varg 1 m. P.
Hindi varg 1m.p.
https://www.hindisahity.com/net-jrf-हिंदी-टेस्ट-सीरीज-pdf-notes/