• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

प्रयोगवाद की प्रमुख विशेषताएँ – Prayogvad ki Visheshta

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:20th May, 2022| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य में आधुनिक काल के अंतर्गत प्रयोगवाद की प्रमुख विशेषताएँ (Prayogvad ki Visheshta) पढेंगे।

प्रयोगवाद की प्रमुख विशेषताएँ – Prayogvad ki Visheshta

Table of Contents

  • प्रयोगवाद की प्रमुख विशेषताएँ – Prayogvad ki Visheshta
    • भावुकता तथा बौद्धिकता का संश्लेषणः-
    • नवीन राहों का अन्वेषण:
    • वैचारिक प्रतिबद्धता का निषेध:
    • व्यक्ति को महत्व:
    • क्षण को महत्त्व:
    • यौन चेतना की प्रबलता:
    • शहरी प्रेम दृष्टि:
    • भाषा:
    • अप्रस्तुत विधान:-
    • प्रतीक:
    • छंद:
    • काव्यरूप:

भावुकता तथा बौद्धिकता का संश्लेषणः-

प्रयोगवादी कविता में न तो छायावादी काव्य के जैसी वायवीयता, अति भावुकता एवं कल्पना है और न ही प्रगतिवाद की तरह किसी विचारधारा के प्रति यांत्रिक मोह। नगरीय जीवन के दबावों से निर्मित इनकी चेतना में भावना बौद्धिकता में संयुक्त होकर व्यक्त होती है। इसलिए इनकी काव्यानुभूति में रोमानियत या तीव्रता नहीं बल्कि गैर-रोमानीपन तथा तटस्थता दिखाई पड़ती है। उदाहरण के लिए –

’’सुनो कवि, भावनाएँ नहीं है सोवा
भावनाएँ खाद है केवल,
जरा उनको दबा रक्खो,
उनको और पकने दो,
ताने और तचने दो,
कि उनका सार बनकर धरा को उर्वरा कर दे।’’

नवीन राहों का अन्वेषण:

प्रयोगवादी कवियों ने प्रदत्त सत्यों को अस्वीकार किया। ये ’परंपरा’ और ’रूढ़ि’ में बारीक अंतर करते है और परंपरा को महत्व देते हुए भी रूढ़ियों का विरोध करते है। वे कहते है- ’’परम्परा वह है जो व्यक्ति के विवेक के साथ संवाद करने की क्षमता रखती है।’’ ये कवि रूढ़ियों को तोड़ते है। यह तोड़ना उन्हें सुखदायी लगता है-

’’इस दिशा से उस दिशा तक। छूटने का सुखा टूटने का सुख।
बिना सीढ़ी के बढ़ेंगे। तीर के जैसे बढ़ेंगे
इसलिए इन सीढ़ियों के। फूटने का सुख/टूटने का सूख।’’
(भवानी प्रसाद मिश्र)

वैचारिक प्रतिबद्धता का निषेध:

कोई भी विचारधारा एक यांत्रिक चिंतन पैदा करती है जिससे केवल सतही व सैद्धांतिक तौर पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है। विचारधारा के प्रवाह में बहने वाले, व्यक्तियों का निजी व्यक्तित्व खो जाता है। प्रयोगवादी कवि स्वयं के विचारों को अभिव्यक्त करते है। वे विचारधाराओं से अपने काम भर पर तत्व स्वीकारते है। मुक्तिबोध ने मार्क्सवाद से तो अज्ञेय आदि ने फ्राॅयड के मनोविश्लेषणवाद से प्रेरणा ग्रहण की है, पर ये सभी कवि विचारधारा की बेड़ियों से स्वयं को मुक्त रखते है।

व्यक्ति को महत्व:

प्रयोगवादी कवि सामाजिकता का निषेध नहीं करते परन्तु व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता पर बल अवश्य देते है। इनका मानना है कि व्यक्ति समाज ’से’ तो नहीं किन्तु समाज ’में’ अवश्य स्वतंत्र है। इनकी स्पष्ट मान्यता है कि कविता जिस अनुभव से रची जाती है वह वैयक्तिक ही हो सकता है, सामाजिक नहीं। अज्ञेय ने ’नदी’ तथा ’द्वीप’ के प्रतीकों से समाज व व्यक्ति के संबंधों के कई प्रतीकात्मक चित्र खींचे है। उदाहरण के लिए-

’’हम नदी के द्वीप हैं/हम नहीं कहते कि हमको छोड़ कर स्रोतस्विनी बह जाय/
वह हमें आकार देती है……..। किन्तु हम हैं द्वीप/ हम धारा नहीं है/ स्थिर समर्पण है हमारा/
हम सदा के द्वीप है स्रोतस्विनी के/किन्तु हम बहते नहीं है/ क्योंकि बहना रेत होना है।’’
हम बहेगे तो रहेंगे ही नहीं।

क्षण को महत्त्व:

प्रयोगवाद अनुभूति का काव्य है और अनुभव क्षणजन्म होता है, युगजन्य नहीं। इसलिए ये कवि क्षण को महत्व देते है, प्रगतिवादियों की तरह ’युगों’ के आधार पर काव्यानुभूति का स्वरूप तय नहीं करते। इन कवियों का मानना है कि कविता स्वानुभूति से बनती है और अनुभूति का सहज संबंध क्षण से ही हो सकता है। अज्ञेय की प्रसिद्ध कविताएँ ’एक बूंद सहसा उछली’ तथा ’थिर हो गई पत्ती’ इस दृष्टिकोण को प्रबलता से प्रस्तावित करती है। एक और कविता में यह भाव इस रूप में व्यक्त हुआ है।

’’और सब समय पराया है,
बस उतना ही क्षण अपना
तुम्हारी पलकों का कँपना।’’

यौन चेतना की प्रबलता:

प्रयोगवादी काव्य में यौन चेतना के कई बिंब दिखाई पड़ते है जो संभवत: फ्राॅयड के मनोविश्लेषणवाद के वैचारिक तथा धर्मवीर भारती की ठंडा लोहा प्रभाव से निर्मित हुए है। ये कवि व्यक्ति की सहजता की व्याख्या उनकी यौनिकता की सहज अभिव्यक्ति के अर्थ में करते है। अज्ञेय का मानना है कि ’’आज के समान्य मनुष्य का मन यौन कुण्ठाओं से भरा पड़ा है।’’ इन्होंने माना कि नैतिकता का निर्धारण यौन संबंधों से नहीं हो सकता। जो दृष्टिकोण बच्चन के ’उत्तर-छायावाद’ के दौरान विकसित किया था, उसी का तार्किक विस्तार अज्ञेय, धर्मवीर भारती व नरेश मेहता के प्रयोगवादी काव्य में हुआ है। अज्ञेय की ’सावन मेघ’ तथा धर्मवीर भारती की ’ठंडा लोहा’ नामक कविताएँ इस दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। धर्मवीर भारती लिखते है-

’ न ही ये वासना तो जिंदगी की माप कैसे हो ?
किसी के रूप का सम्मान मुझ पर पाप कैसे हो ?
नसों का रेशमी उफान मुझ पर शाप कैसे हो ?
(धर्मवीर भारती)

शहरी प्रेम दृष्टि:

प्रयोगवादी कवि शहरी है। इनका प्रेम बौद्धिक है, शुद्ध भावात्मक एवं काल्पनिक नहीं। इनका प्रेम जीवन की एक जरूरत है। इनका प्रेम अशरीरी नहीं है। उसमें शरीरी पख अनिवार्यतः उपस्थित है। ये कवि प्रेम के प्रति छायावाद की तरह रोमानी नजरिया नहीं रखते बल्कि एक पारस्परिक जरूरत की पूर्ति समझते है। यही कारण है कि प्रेम के प्रति इनमें वह समर्पण-भाव या कैशोर उद्वेग नहीं दिखता जो छायावाद में था-

’’फूल को प्यार करो,
और झरे तो झर जाने दो,
जीवन का सुख लो
देह, मन, आत्मा की रसना से
पर मरे तो मर जाने दो।’’

प्रयोगवादियों ने शिल्प को अत्यधिक महत्व दिया। इन्होंने शिल्प को कविता की निर्धारक विशेषता माना। इनके अनुसार कवि की मुख्य चुनौती संवेदना की अनुभूति करना नहीं, बल्कि उसकी सटीक अभिव्यक्ति करना है। कवि तथा अ-कवि में मूल अंतर संवेदना का नहीं, अभिव्यक्ति-सामर्थ्य का ही होता है।

भाषा:

प्रयोगवादी कवितयों ने भाषा को काफी महत्व दिया। अज्ञेय कहते हैं-’’भाषा सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, जानने का माध्यम भी है। जितनी हमारी भाषा होती है, हम उतना ही सोच सकते है।’’ इन कवियों ने शब्दों को खुला आमंत्रण दिया। तत्सम, तद्भव, अंग्रेजी आदि विविध स्रोतों से शब्दों का चयन दिया।
शब्द शक्तियों की दृष्टि से इन्होंने लक्षणा का अधिक प्रयोग किया, जैसे-

’’कितने कमरों में बंदर हिमालय रोते है,
मेजों से लगकर सो जाते कितने पठार।’’
(धर्मवीर भारती – ’ठण्डा लोहा’)

इन्होंने संज्ञाओं, विशेषणों तथा क्रियाओं का प्रयोग इस प्रकार किया कि वे शब्द एक-दूसरे के रूप में प्रयुक्त होने लगे। संज्ञा से क्रिया और विशेषण तथा विशेषण से संज्ञा बनाने की प्रवृत्ति विशेष रूप से दिखती है, जैसे- ’हरा’ से हरिया, ’गंध’ सं गंधाते, ’छंद’ से ’छंदित’।
इन्होंने अक्षरों के टाइप पर भी विशेष ध्यान दिया क्योंकि इस समय तक ’श्रव्य कविता’ का महत्व समाप्त होने लगा था। कविता ’पाठ्य कविता’ बन गई थी जिसके लिए ’आर्ट-ऑफ़ रीडिंग’ पर ध्यान देना जरूरी हो गया था।

अप्रस्तुत विधान:-

इनके यहाँ उपमान बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कविता की ताजगी या बासीपन उपमानों पर ही निर्भर है। कुछ नए उपमान है-

नवम्बर की दोपहर – जाॅर्जेट के पीले पल्ले सी
मौन – धूल भरी बाँसुरी सरीखा

अज्ञेय की कविता ’कलगी बाजरे की’ नवीन उपमानों की जरूरत पर ही रची गई है। वे लिखते है-

’’अगर मैं तुमको/ललाते सांझ के नभ की अकेली तारिका/ अब नहीं कहता।
तो नहीं कारण/ कि मेरा हृदय उथला या कि सूना है/ या कि मेरा प्यार मैला है।
बल्कि केवल यही/ ये उपमान मैले हो गए है। देवता इन प्रतीकों के कर गए हैं कूच।’’

प्रतीक:

प्रयोगवाद में बड़े पैमाने पर प्रतीकों का प्रयोग हुआ है। यथार्थ की जटिलता व सूक्ष्मता को अभिव्यक्त करने के प्रयास में वे प्रतीक प्रयुक्त हुए है। सर्वाधिक प्रतीक यौन प्रसंगों से संबंधित है। व्यक्ति व समाज के जटिल संबंधों को भी बूंद व समुद्र, द्वीप व नदी, दीप व दीपमाला आदि प्रतीक-युग्मों से व्यंजित किया गया है। ये प्रतीक प्राय: तार्किक है, इसलिए अबोधगम्यता की समस्या पैदा नहीं करते। प्रगतिवादियों का आक्षेप है कि यथार्थ भीरू होेने के कारण इन्होंने कविता में प्रतीकों को पुनः शामिल किया किन्तु प्रयोगवादियों का उत्तर है कि वे सूक्ष्म यथार्थ का प्रभावशाली अंकन करने के लिए प्रतीकों का प्रयोग करते है।

छंद:

प्रयोगवादियों ने छंदों के स्तर पर भी नए-नए प्रयोग किए। मूल रूप से यहाँ छंद के नियम का निषेध ही दिखता है किन्तु लय का विशेष ध्यान रखा गया है।

काव्यरूप:

इनके काव्य को न प्रबन्ध कहा जा सकता है, न ही मुक्तक। यह कविता प्रयोगधर्मी होने के कारण पारम्परिक काव्याशास्त्रीय ढांचे का अतिक्रमण करती है। इनकी कविताएँ छोटे आकार की प्रगीतात्मक कविताएँ है। हालांकि इनमें छायावादी प्रगीतों की सी तीव्र भावुकता नहीं दिखती।

आज के आर्टिकल में हमनें आधुनिक काल के अंतर्गत प्रयोगवाद की प्रमुख विशेषताएँ (Prayogvad ki Visheshta) पढ़ी ,आशा करतें है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

महत्त्वपूर्ण लिंक :

द्विवेदी युग की विशेषताएँ

रीतिमुक्त काव्य की विशेषताएँ

छायावादी काव्य की प्रमुख विशेषताएँ

प्रगतिवाद काव्यधारा विशेषताएँ

संतकाव्य धारा की विशेषताएं

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us