राष्ट्रभाषा व राजभाषा में अंतर – Rajbhasha aur Rashtrabhasha mein Antar | हिंदी भाषा

अंतिम संशोधित (Last Updated): December 27, 2023

आज की पोस्ट में हम राष्ट्रभाषा व राजभाषा में अंतर (Rashtrabhasha or Rajbhasha me Antar) को स्पष्ट करेंगे ,इसे अच्छे से समझेंगे ताकि ये विषयवस्तु अच्छे से तैयार हो सके।

राष्ट्रभाषा व राजभाषा में अंतर – Rajbhasha aur Rashtrabhasha mein Antar

राष्ट्रभाषा क्या है ?(Rashtrabhasha kya hai)

राष्ट्रभाषा का अर्थ है- समस्त राष्ट्र में प्रयुक्त भाषा अर्थात् आमजन की भाषा। जो समस्त राष्ट्र में जन-जन के विचार विनिमय का माध्यम हो।
✔️ राष्ट्रभाषा शब्द संवैधानिक शब्द नहीं है बल्कि यह प्रयोगात्मक व्यवहारिक व जन मान्यता प्राप्त शब्द है।
✅ राष्ट्रभाषा सामाजिक- सांस्कृतिक मान्यताओं परंपराओं के द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक स्तर पर देश को जोङने का काम करती है।
✔️ राष्ट्रभाषा का प्रयोग क्षेत्र विस्तृत और देशव्यापी होता है। राष्ट्रभाषा(Rashtrabhasha) सारे देश की संपर्क भाषा होती है।
✅ राष्ट्रभाषा का रूप लचीला होता है और इसे जनता के अनुरूप किसी भी रूप में ढाला जा सकता है।
✔️ हमारे देश भारत की कोई भी राष्ट्रभाषा नहीं हैं। हिन्दी हमारे देश की राज भाषा है।
✅ हमारे देश की संपर्क भाषा और राजभाषा दोनों हिन्दी ही है।

Rashtrabhasha or Rajbhasha me Antar

राजभाषा क्या है ?(Rajbhasha kya hai)

Hindi Rajbhasha

राजभाषा का शाब्दिक अर्थ है- राजकाज की भाषा। जो भाषा देश के राजकीय कार्यों के लिए प्रयुक्त होती है, वह ’राजभाषा’ कहलाती है।
✔️ राजाओं-नवाबों के जमाने में इसे ’दरबारी भाषा’ कहते थे।
✅ राजभाषा एक संवैधानिक शब्द है। हिन्दी को 14 सिंतबर 1949 को संवैधानिक रूप से राजभाषा घोषित किया गया, इसीलिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को ’हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
✔️ राजभाषा का एक निश्चित मानक स्वरूप होता है, जिसके साथ छेङछाङ या प्रयोग नहीं किया जा सकता।
✅ वर्तमान समय में भारत सरकार के कार्यालयों एवं हिन्दी-भाषी राज्यों में राजकाज हिन्दी में होता है। अन्य राज्य सरकारें अपनी-अपनी भाषाओं में कार्य करती है। यथा-महाराष्ट्र मराठी में, गुजरात गुजराती में, पंजाब पंजाबी में आदि।

आज की जानकारी से आप राष्ट्रभाषा व राजभाषा में अंतर  को अच्छे से समझ गए होंगे | अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी तो हमें बहुत ख़ुशी होगी |

 

 

5 thoughts on “राष्ट्रभाषा व राजभाषा में अंतर – Rajbhasha aur Rashtrabhasha mein Antar | हिंदी भाषा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top