पानी का पर्यायवाची शब्द: जल के पर्यायवाची (Jal ka Paryayvachi Shabd)

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 22, 2026

आज के आर्टिकल में हम पानी के पर्यायवाची शब्द(Jal ka Paryayvachi Shabd) के बारे में चर्चा करेंगे,परीक्षा में हर बार इससे जुड़ा प्रश्न आपको एग्जाम में मिलता होगा, Pani ka paryayvachi, Jal ka paryayvachi,जल का पर्यायवाची.

संक्षिप्त उत्तर: पानी या जल के मुख्य पर्यायवाची शब्द हैं: नीर, वारि, सलिल, तोय, अंबु, उदक, पय, अप, जीवन, अमृत। परीक्षा में सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले शब्द नीर, वारि, सलिल, तोय और उदक हैं।

पानी का पर्यायवाची शब्द – Jal ka Paryayvachi Shabd

जल का पर्यायवाची शब्द

दोस्तो कुछ पर्यायवाची शब्द जो लगभग परीक्षा में बार -बार आते रहतें है ,आज उन्हीं में  से हम जल के पर्यायवाची शब्दों की बात करेंगे। अगर हम हिंदी व्याकरण की बात करें तो हमें हजारों पर्यायवाची शब्द मिल जाएंगे। हमें इनका बार -बार अभ्यास करना हैl इससे हमें सभी पर्यायवाची शब्द याद हो जाएंगे।आपकी सुविधा के लिए संस्कृत शब्दों को भी दिया गया है, ताकि आपकी जानकारी बढ़ सके। जल का पर्यायवाची शब्द(Jal ka Paryayvachi Shabd) भी आपके लिए महत्त्वपूर्ण है ।

हिंदी में जल के पर्यायवाची शब्द – Pani ka Paryayvachi Shabd

पानीअंबु
नीरसलिल
वारिउदक
क्षीरतोय
पयसारंग
रसअप
जीवनअमृत
मेघपुष्प

जल के पर्यायवाची शब्द संस्कृत में – Jal ka Paryayvachi shabd Sanskrit Me

क्षोदःनभः
कवन्धम्वाः
घृतमपुरीषम्
क्षीरम्रेतः
जन्मःबुसम्
धरुणम्सुरा
आहिःस्त्रोतः
तृप्तिःरसः
पयःउदकम्
शवःसुखम्
सरःभविष्यत्
आपःसर्णीकम्
व्योमईम
हविःसदनम्
सत्यम्नीरम्
रयिःसर्वम
बर्हिःअपः
पवित्रम्इन्दुः
हेमसर्गाः
अम्वम्वपुः
तोयम्स्वधा

pani ka paryayvachi

UGC NET/JRF हिंदी (पेपर 2) कंप्लीट कॉम्बो नोट्स
📚 पढ़ने के साथ तैयारी भी
UGC NET/JRF हिंदी (पेपर 2) कंप्लीट कॉम्बो नोट्स
सभी 10 इकाइयाँ · PDF
नोट्स देखें →

जल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

पर्यायवाची शब्द याद करने का सबसे आसान तरीका उन्हें वाक्य में बोलकर देखना है।

शब्दवाक्य में प्रयोग
नीरनदी का नीर सुबह की धूप में चमक रहा था।
वारिकिसान ने खेत में वारि पहुँचाने के लिए नहर खोली।
सलिलपहाड़ों से बहता सलिल बहुत निर्मल होता है।
तोयतपती दोपहर में प्यासे यात्री को तोय मिला तो उसे राहत हुई।
अंबुवर्षा के बाद तालाब अंबु से भर गया।
उदकपूजा से पहले उदक से आचमन किया जाता है।
पयकवि ने झरने के पय की तुलना मोतियों से की।
जीवनजल ही जीवन है, इसलिए पानी को व्यर्थ न बहाएँ।

जल से जुड़े अन्य शब्दों के पर्यायवाची

परीक्षा में जल के साथ नदी, समुद्र, बादल और कमल के पर्यायवाची भी अक्सर पूछे जाते हैं। इनमें कई शब्द ‘जल’ शब्द से ही बने हैं।

शब्दपर्यायवाची शब्द
नदीसरिता, सरि, तटिनी, तरंगिणी, प्रवाहिनी
समुद्रसागर, जलधि, उदधि, अर्णव, रत्नाकर, सिंधु
बादलमेघ, घन, जलद, जलधर, वारिद, अंबुद, नीरद
कमलजलज, नीरज, पंकज, अंबुज, सरोज, राजीव

याद रखें: पय, क्षीर और रस जैसे कुछ शब्द अनेकार्थी हैं। इनके अर्थ संदर्भ के अनुसार बदलते हैं, जैसे पय का अर्थ दूध भी है और जल भी। परीक्षा में विकल्प देखकर सबसे उपयुक्त अर्थ चुनें।

📥 मुफ़्त PDF: हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का मुफ़्त PDF डाउनलोड करें।
मुफ़्त PDF देखें

जल के पर्यायवाची शब्द: अभ्यास के MCQ

पहले खुद उत्तर सोचिए, फिर “उत्तर देखें” दबाइए।

1. ‘नीर’ शब्द किसका पर्यायवाची है?

  • (अ) अग्नि
  • (ब) जल
  • (स) वायु
  • (द) पृथ्वी
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (ब) जल
नीर का अर्थ पानी या जल है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द जल का पर्यायवाची नहीं है?

  • (अ) वारि
  • (ब) सलिल
  • (स) तोय
  • (द) पावक
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (द) पावक
पावक का अर्थ अग्नि है। वारि, सलिल और तोय जल के पर्यायवाची हैं।

3. ‘सलिल’ किसका पर्यायवाची है?

  • (अ) जल
  • (ब) आग
  • (स) आकाश
  • (द) धरती
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (अ) जल
सलिल जल का पर्यायवाची है।

4. जल के पर्यायवाची शब्दों का सही समूह कौन-सा है?

  • (अ) नीर, वारि, तोय
  • (ब) नीर, अनल, वारि
  • (स) सलिल, पावक, अंबु
  • (द) उदक, समीर, तोय
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (अ) नीर, वारि, तोय
अनल और पावक का अर्थ अग्नि तथा समीर का अर्थ वायु है।

5. ‘उदक’ और ‘अंबु’ किसके पर्यायवाची हैं?

  • (अ) वायु
  • (ब) जल
  • (स) अग्नि
  • (द) सूर्य
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (ब) जल
उदक और अंबु दोनों जल के नाम हैं।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
(A) सलिल जल का पर्यायवाची है।
(B) उदक जल का पर्यायवाची है।
(C) पावक जल का पर्यायवाची है।

  • (अ) केवल A और B
  • (ब) केवल B और C
  • (स) केवल A और C
  • (द) A, B और C सभी
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (अ) केवल A और B
पावक का अर्थ अग्नि है, इसलिए कथन C गलत है। A और B सही हैं।

7. ‘वारिद’ शब्द का अर्थ क्या है?

  • (अ) नदी
  • (ब) बादल
  • (स) समुद्र
  • (द) कमल
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (ब) बादल
वारिद = वारि (जल) देने वाला, यानी बादल।

8. ‘नीरज’ किसका पर्यायवाची है?

  • (अ) कमल
  • (ब) बादल
  • (स) नदी
  • (द) सागर
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (अ) कमल
नीरज = नीर (जल) में जन्म लेने वाला, यानी कमल।

9. ‘जलधि’ और ‘उदधि’ किसके पर्यायवाची हैं?

  • (अ) नदी
  • (ब) बादल
  • (स) समुद्र
  • (द) झील
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (स) समुद्र
जलधि और उदधि दोनों समुद्र के नाम हैं।

10. ‘सरिता’ और ‘तटिनी’ किसके पर्यायवाची हैं?

  • (अ) नदी
  • (ब) समुद्र
  • (स) बादल
  • (द) कमल
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (अ) नदी
सरिता और तटिनी नदी के पर्यायवाची हैं।

जल के पर्यायवाची शब्दों के अभ्यास प्रश्न :

  1. नीर किसका पर्यायवाची है?
  2. वारि किसका पर्यायवाची है?
  3. पय किसका पर्यायवाची है?
  4. आप किसका पर्यायवाची है?
  5. वपु किसका पर्यायवाची है?
  6. तोय किसका पर्यायवाची है?
  7. पानी किसका पर्यायवाची है?
  8. सलिल किसका पर्यायवाची है?

Tag:

  • jal ka paryayvachi shabd
  • jal ka paryayvachi shabd kya hoga
  • paryayvachi shabd jal ka
  • jal ke do paryayvachi shabd
  • pani ke paryayvachi shabd
  • jal paryayvachi shabd
👉 उत्तर देखें
ऊपर के सभी आठ शब्द (नीर, वारि, पय, आप, वपु, तोय, पानी, सलिल) जल/पानी के पर्यायवाची हैं। आप और वपु संस्कृत में जल के नाम हैं; सामान्य हिंदी में वपु का अर्थ शरीर भी होता है।

कमल का पर्यायवाची

पर्यायवाची शब्दों को विस्तार से पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

जल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

जल के मुख्य पर्यायवाची शब्द नीर, वारि, सलिल, तोय, अंबु, उदक, पय और अप हैं।

पानी के पाँच पर्यायवाची शब्द कौन-से हैं?

पानी के पाँच पर्यायवाची शब्द हैं: नीर, वारि, सलिल, तोय और उदक।

क्या पय का अर्थ केवल दूध होता है?

नहीं। पय का अर्थ दूध और जल दोनों होता है। यह अनेकार्थी शब्द है।

पर्यायवाची और विलोम शब्द में क्या अंतर है?

पर्यायवाची शब्द समान अर्थ वाले होते हैं, जबकि विलोम शब्द विपरीत अर्थ वाले होते हैं।

यह भी पढ़ें: पर्यायवाची शब्द की पूरी सूची | विलोम शब्द | कमल का पर्यायवाची

📚 UGC NET / TGT / PGT की तैयारी? हिंदी साहित्य के नोट्स और टेस्ट सीरीज़ स्टोर पर उपलब्ध हैं।
NET/JRF टेस्ट सीरीज़store.hindisahity.com
केवल कृष्ण घोड़ेला

लेखक: केवल कृष्ण घोड़ेला

एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी), कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान); हिंदी साहित्य चैनल के संचालक।

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

समास क्या होता है ?

परीक्षा में आने वाले मुहावरे 

सर्वनाम व उसके भेद 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🔥 नया
✕
✕
📚 UGC NET/JRF हिंदी (पेपर 2) कंप्लीट कॉम्बो नोट्स
देखें →