अंतिम संशोधित (Last Updated): October 21, 2026

UGC NET, RPSC स्कूल/कॉलेज लेक्चरर, REET और अन्य हिंदी साहित्य परीक्षाओं के लिए रीतिकाल के ये MCQ उपयोगी हैं। आगे का भाग देखने के लिए नीचे के लिंक का उपयोग करें।
क्विज़ 8क्विज़ 9क्विज़ 10क्विज़ 11क्विज़ 12क्विज़ 13क्विज़ 14
रीतिकाल क्विज़ 8 (प्रश्न 1–25)
Table of Contents
1. ’छत्रप्रकाश’ किस प्रकार का काव्य है?
(अ) रीति ग्रंथ
(ब) चरित काव्य
(स) राज प्रशस्ति
(द) नीति काव्य
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) चरित काव्य
2. ’शिवराज भूषण’ में कुल कितने पद्य है?
(अ) 386
(ब) 385
(स) 387
(द) 388
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) 385
3. ’छत्रप्रकाश’ के रचयिता कवि का नाम बताइए?
(अ) सूदन
(ब) पद्माकर
(स) लाल कवि
(द) रसनिधि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) लाल कवि
4. ’शिवा बावनी’, ’छत्रसाल दशक’, ’दूषण उल्लास’ किस कवि की रचनाएँ है?
(अ) मूरलीधर भूषण
(ब) मतिराम
(स) देव
(द) भूषण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) भूषण
5. छन्दों की विविधता केशव की किस रचना में है?
(अ) रसिकप्रिया
(ब) कविप्रिया
(स) रामचन्द्रिका
(द) विज्ञानगीता
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) रामचन्द्रिका
6. संस्कृत के ’प्रबोध चन्द्रोदय’ नाटक का ब्रज भाषा में पद्यानुवाद किस रीतिकालीन कवि ने किया?
(अ) आचार्य भूषण
(ब) जसंवत सिंह
(स) आचार्य चिंतामणि
(द) आचार्य मतिराम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) जसंवत सिंह
7. ’अलंकार पंचाशिका’ किस रीतिकालीन कवि द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ है?
(अ) मतिराम
(ब) पद्माकर
(स) गोप
(द) भूषण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) मतिराम
8. जसवंत सिंह द्वारा रचित ’भाषा भूषण’ ग्रन्थ में कितने दोहे और प्रकाश है?
(अ) 200 दोहे, 5 प्रकाश
(ब) 212 दोहे, 5 प्रकाश
(स) 212 दोहे, 7 प्रकाश
(द) 252 दोहे, 5 प्रकाश
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) 212 दोहे, 5 प्रकाश
9. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची – । सूची -।।
(कवि) (रति ग्रन्थ)
(क) मतिराम 1. जगद्विनोद
(ख) जसवन्तसिंह 2. रामचन्द्राभरण
(ग) पद्माकर 3. ललित ललाम
(घ) गोप 4. भाषा भूषण
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 3 2 4
(ब) 2 4 3 1
(स) 4 2 1 3
(द) 3 4 1 2
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) 3 4 1 2
10. जयदेव के ’चन्द्रलोक’ पर आधारित अलंकार ग्रन्थ निम्न में से है?
(अ) भाषा भूषण
(ब) भूषण हजारा
(स) शिवराज भूषण
(द) दूषण उल्लास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) भाषा भूषण
11. इन सूचियों को सुमेलित करके सही कथन का चयन कीजिए:
सूची -। सूची -।।
(कवि) (ग्रन्थ)
(क) पद्माकर 1. अंगदर्पण
(ख) रसलीन 2. हिम्मतबहादुर विरुदावली
(ग) तोष 3. रसभूषण
(घ) याकूब खां 4. सुधानिधि
कूट
क ख ग घ
(अ) 2 1 4 3
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 3 2 1
(द) 3 4 2 1
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 2 1 4 3
12. रीतिकाल में राष्ट्रीयता की भावना जगाने वाले कवि कौन था?
(अ) रसखान
(ब) भूषण
(स) सूदन
(द) कविप्रिया
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) भूषण
13. रीतिकालीन आचार्य जसंवत सिंह किन शासकों के विश्वास पात्र थे?
(अ) शाहजहाँ, औरंगजेब
(ब) जहाँगीर, शाहजहाँ
(स) अकबर, जहाँगीर
(द) औरंगजेब, मुअज्जम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) शाहजहाँ, औरंगजेब
14. इनमें से पद्माकर द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ कौन है?
(अ) शिवा बावनी
(ब) रामचन्द्राभरण
(स) पद्माभरण
(द) काव्यालंकार
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) पद्माभरण
15. ’अनुभव प्रकाश’, ’अपरोक्ष सिद्धान्त’ रचना किनकी है?
(अ) जसंवत सिंह
(ब) चिंतामणि
(स) देव
(द) मतिराम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) जसंवत सिंह
16. भूषण के द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ का नाम बताइए?
(अ) अलंकार चन्द्रोदय
(ब) शिवराजभूषण
(स) भाषा भूषण
(द) तुलसी भूषण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) शिवराजभूषण
17. कुलपति मिश्र जयपुर के किस राजा के आश्रय में रहे थे?
(अ) रामसिंह
(ब) जयसिंह
(स) ईश्वर सिंह
(द) प्रताप सिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) रामसिंह
18. केशव किस प्रकार के आचार्य कवि माने जाते हैं?
(अ) रसवादी
(ब) रीतिवादी
(स) अलंकारवादी
(द) उपरोक्त सभी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) अलंकारवादी
19. महाभारत के ’द्रोणपर्व’ का अनुवाद किस रचना में है?
(अ) संग्राम सार
(ब) रस रहस्य
(स) नखशिख
(द) रसराज
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) संग्राम सार
20. ’वारवधू विनोद’ नामक रीतिग्रन्थ के रचयिता कौन हैं ?
(अ) दूलह
(ब) कालिदास त्रिवेदी
(स) पद्माकर
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) कालिदास त्रिवेदी
21. कुलपति मिश्र की कौनसी रचना मम्मट के ’काव्य-प्रकाश’ का छायानुवाद है?
(अ) रस विलास
(ब) रस राज
(स) संग्राम सार
(द) रस रहस्य
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) रस रहस्य
22. ’रसराज’ के रचयिता कवि का नाम बताइए?
(अ) पद्माकर
(ब) मतिराम
(स) कुलपति मिश्र
(द) भिखारीदास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) मतिराम
23. कौनसी रचना ’दुर्गाशप्तशति’ का पद्यबध अनुवाद है?
(अ) दुर्गा भक्ति चंद्रिक
(ब) रस रहस्य
(स) संग्राम सार
(द) नखशिख
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) दुर्गा भक्ति चंद्रिक
24. ’रस भूषण’ नामक रीति ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं?
(अ) रसखान
(ब) आलम
(स) याकूब खां
(द) रसनिधि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) याकूब खां
25. कुलपति मिश्र की प्रबंध काव्य रचना कौनसी है?
(अ) रस रहस्य
(ब) नखशिख
(स) युक्ति तरंगिणी
(द) संग्राम सार
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) संग्राम सार
रीतिकाल क्विज़ 9 (प्रश्न 1–25)
1. कुलपति मिश्र की रचना ’युक्ति तरंगिणी’ कब लिखी गई थी?
(अ) 1686 ई.
(ब) 1690 ई.
(स) 1696 ई.
(द) 1691 ई.
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 1686 ई.
2. भरतपुर के राजा सुजानसिंह के दरबारी कवि इनमें से कौन कवि थे?
(अ) देव
(ब) चिंतामणि
(स) नागरीदास
(द) सूदन
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) सूदन
3. रीति निरूपण एवं काव्य रचना को समान महत्व देने वाले कवि कौनसे थे?
(अ) कुलपति मिश्र
(ब) जसंवत सिंह
(स) गोविन्द
(द) दुलह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) कुलपति मिश्र
4. ’नवरसतरंग’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कवि का नाम बताइए?
(अ) तोष
(ब) रसलीन
(स) रसनिधि
(द) बेनी प्रवीण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) बेनी प्रवीण
5. कुलपति मिश्र बिहारी के रिश्ते में क्या लगते थे?
(अ) भानजे
(ब) भाई
(स) भतीजे
(द) चाचा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) भानजे
6. इनमें से कौन कवि मुसलमान है?
(अ) रसलीन
(ब) तोष
(स) रसनिधि
(द) पद्माकर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) रसलीन
7. देव ने किस नये ’संचारी भाव’ की उद्भावना की है?
(अ) छल
(ब) उत्साह
(स) भय
(द) वात्सल्य
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) छल
8. सैयद गुलाम नवी का ’उपनाम’ क्या था?
(अ) रसनिधि
(ब) रसलीन
(स) गोप
(द) रहीम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) रसलीन
9. ’’अभिधा उत्तम काव्य है मध्य लक्षणा लीन’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) केशवदास
(ब) भिखारीदास
(स) रसलीन
(द) देव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) देव
10. किस कवि ने जयपुर नरेश प्रतापसिंह, सतारा नरेश रघुनाथराव, ग्वालियर नरेश दौलतराव सिंधिया के आश्रय में रहकर काव्य रचना की?
(अ) मतिराम
(ब) केशव
(स) पद्माकर
(द) सेनापति
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) पद्माकर
11. इनमें से देव की रचना कौनसी नहीं है?
(अ) शब्द रसायन
(ब) कुशल विलास
(स) जाति विलास
(द) सुजान विलास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) सुजान विलास
12. ’’ढेल सो बनाय आय मेलत सभा के बीच, लोगन कवित्त कीवो खेल करि जानो है।’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) ठाकुर
(ब) बोधा
(स) आलम
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) ठाकुर
13. देव के किस ग्रंथ में रात-दिन के भोग विलास की दिनचर्या है?
(अ) अष्टयाम
(ब) भाव-विलास
(स) राजविलास
(द) जाति विलास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) अष्टयाम
14. ’’जान मिले तो जहान मिलैं, नहिं जान मिलै तो जहान कहाँ की’’ यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) ठाकुर
(ब) रसखान
(स) बोधा
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बोधा
15. रीति कवि देव का पूरा नाम क्या था?
(अ) देवदत्त
(ब) देव कुमार
(स) देव सिन्हा
(द) देव शर्मा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) देवदत्त
16. इनमें से महाभारत और हरिवंश क हिन्दी पद्य में अनुवाद किस कवि ने किया है?
(अ) गोकुलनाथ गोपीनाथ
(ब) हरिनारायण
(स) ब्रजवासीदास
(द) गोप
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) गोकुलनाथ गोपीनाथ
17. देव द्वारा रचित ’देव शतक’ ग्रन्थ का विषय क्या है?
(अ) शृंगार
(ब) वात्सल्य
(स) अध्यात्म
(द) उपर्युक्त सभी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) अध्यात्म
18. सुजान चरित के रचयिता कवि का नाम बताइए?
(अ) भूषण
(ब) घनानन्द
(स) सूदन
(द) चिंतामणि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) सूदन
19. देव द्वारा रचित ’देवमाया प्रपंच’ किस नाटक का पद्यबद्ध अनुवाद है?
(अ) प्रबोध चन्द्रोदय
(ब) ऋतुतरंगिणी
(स) ऋतुसंहार
(द) कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) प्रबोध चन्द्रोदय
20. इनमें से कौन-सा ग्रन्थ वीररसात्मक नहीं हैं ?
(अ) शिवबावनी
(ब) छत्रसाल दशक
(स) सुजान चरित
(द) जगद्विनोद
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) जगद्विनोद
21. देव की कौनसी रचना में ’कृष्ण चरित्र’ का वर्णन है?
(अ) देवशतक
(ब) देव चरित्र
(स) शब्द रसायन
(द) राज विलास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) देव चरित्र
22. व्यंग्यार्थ कौमुदी के रचनाकार इनमें से कौन हैं?
(अ) भिखारीदास
(ब) चिन्तामणि
(स) प्रतापसिंह
(द) मतिराम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) प्रतापसिंह
23. ’देव की भाषा दूसरों की अपेक्षा कुछ अधिक सदोष है तथा उसमें शब्दों की तोङ-मरोङ और व्याकरण रूपों की अव्यवस्था कुछ अधिक देखने को मिलती है’ पंक्ति किस आलोचक की है?
(अ) आचार्य शुक्ल
(ब) आचार्य नंद किशोर
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) डाॅ. बच्चन सिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) डाॅ. नगेन्द्र
24. ’पृथ्वीसिंह’ इनमें से किस कवि का वास्तविक नाम था?
(अ) रसलीन
(ब) रसनिधि
(स) ग्वाल कवि
(द) आलम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) रसनिधि
25. डाॅ. नगेन्द्र ने ’नायक-नायिका-नायिका’ भेद का विश्वकोष देव की कौन-सी रचना के लिए कहा है?
(अ) सुखसागर तरंग
(ब) शब्द रसायन
(स) देवमाया प्रपंच
(द) सुजान विनोद
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सुखसागर तरंग
रीतिकाल क्विज़ 10 (प्रश्न 1–25)
1. ’’पौन मया करि घूंघट टरै दया करि दामिनि दीप दिखावै’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) नागरीदास
(ब) चाचा हितवृंदावनदास
(स) रसनिधि
(द) गोप
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) नागरीदास
2. देव के विभिन्न ग्रन्थोें के कवित्त सवैयों का संग्रह है?
(अ) सुखसागर तरंग
(ब) सुमिल विनोद
(स) प्रेम दीपिका
(द) देव शतक
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सुखसागर तरंग
3. निम्न सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प चयन कोड में से कीजिए –
सूची -। सूची -।।
(कवि) (जन्म)
(क) पद्माकर 1. 1604 ई.
(ख) मतिराम 2. 1595 ई.
(ग) केशव 3. 1753 ई.
(घ) बिहारी 4. 1555 ई.
कूट:
क ख ग घ
(अ) 3 1 4 2
(ब) 2 1 4 3
(स) 3 2 1 4
(द) 4 2 1 3
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 3 1 4 2
4. औरंगजेब के बङे पुत्र आजमशाह को सुनायी जाने वाली रचना है?
(अ) भाव विलास
(ब) रसविलास
(स) भवानी विलास
(द) जाति विलास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) भाव विलास
5. इसमें से रीतिकाल के उस कवि का नाम बताइए जो निम्बार्क सम्प्रदाय में दीक्षित था और जिसने रीति निरूपक ग्रन्थ लिखे ?
(अ) रसलीन
(ब) रसनिधि
(स) हितवृंदावनदास
(द) रसिकगोविन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) रसिकगोविन्द
6. देव रचित ’जाति विलास’ का वण्र्य विषय क्या है?
(अ) भिन्न प्रांतों व जातियों की स्त्रियों का वर्णन
(ब) शृंगार
(स) अलंकार
(द) इन्द्र
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) भिन्न प्रांतों व जातियों की स्त्रियों का वर्णन
7. ’गोविन्दानन्दघन’ के रचयिता कवि कौन है?
(अ) रसिक गोविन्द
(ब) तोष
(स) भिखारीदास
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) रसिक गोविन्द
8. फफूंद रियासत के राजा के नाम पर देव ने कौनसी रचना की ?
(अ) भवानी विलास
(ब) सुजान विनोद
(स) कुशलविलास
(द) रस विलास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) कुशलविलास
9. ’रसपीयूषनिधि’ ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं ?
(अ) सोमनाथ
(ब) गोप
(स) भिखारीदास
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सोमनाथ
10. देव चरित अन्तिम ग्रन्थ है?
(अ) सुख सागर तरंग
(ब) काव्य रसायन
(स) प्रेम तरंग
(द) प्रेम चंद्रिका
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सुख सागर तरंग
11. ’जुगलविलास’ के रचयिता कौन हैं?
(अ) लाल कवि
(ब) रामसिंह
(स) याकूब खां
(द) ग्वाल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) रामसिंह
12. कवि देव का जन्म कब व कहाँ हुआ?
(अ) 1767 ई. इटावा
(ब) 1673 ई. इटावा
(स) 1678 ई. इटावा
(द) 1773 ई. इटावा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) 1673 ई. इटावा
13. ’रसिकानन्द’ की रचना किस कवि ने की है ?
(अ) ग्वाल
(ब) बेनी प्रवीण
(स) हठीजी
(द) नागरीदास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) ग्वाल
14. कवि ग्वाल की प्रथम रचना है?
(अ) रसिका नंद
(ब) हम्मीर हठ
(स) विजय विनोद
(द) यमुला लहरी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) यमुला लहरी
15. निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन कौन-सा है?
(अ) सुजान चरित की रचना सूदन ने की है
(ब) हमीरहठ की रचना ग्वाल कवि ने की है
(स) पिंगल प्रकाश पद्माकर का ग्रन्थ है
(द) कविकुलकण्ठाभरण की रचना दूलह ने की है
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) पिंगल प्रकाश पद्माकर का ग्रन्थ है
16. ग्वाल कवि की ’इश्कलहरदयाल’ किस रचना का ब्रज भाषा में अनुवाद है?
(अ) अप्पयदीक्षित के कुलवयानंद
(ब) मम्मट के काव्य प्रकाश
(स) मीर हसन दहलवी की सिहर-उल-बयान
(द) भानुदत्त की रस-मंजरी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) मीर हसन दहलवी की सिहर-उल-बयान
17. इनमें से ’रीति’ का क्या अर्थ ’काव्यशास्त्र’ में लिया जाता है?
(अ) विधि
(ब) विशिष्ट पद रचना
(स) मार्ग
(द) कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) विशिष्ट पद रचना
18. शुक्ल के अनुसार रीतिकाल के अन्तिम कवि थे?
(अ) द्विजदेव
(ब) ग्वाल
(स) पद्माकर
(द) ठाकुर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) ग्वाल
19. ब्रजभाषा गद्य के माध्यम से विषय को समझाने का प्रयास इनमें से किस रीति ग्रन्थ में किया गया है?
(अ) व्यंग्यार्थ कौमुदी
(ब) भाषाभूषण
(स) पद्माभरण
(द) रसभूषण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) व्यंग्यार्थ कौमुदी
20. ’रसिकानन्द’ के रचयिता है?
(अ) गोप कवि
(ब) चिन्तामणि
(स) घनानंद
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) ग्वाल कवि
21. ’आलमकेलि’ के रचयिता कवि कौन हैं?
(अ) घनानन्द
(ब) बोधा
(स) आलम
(द) ठाकुर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) आलम
22. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार कवि ग्वाल की कौनसी रचना ’प्रबन्धात्मक काव्य’ नहीं है?
(अ) गोपी पच्चीसी
(ब) कवि हृदय विनोद
(स) विजय विनोद
(द) हम्मीर हठ
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) कवि हृदय विनोद
23. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी का प्रथम नाटक ’किस रीतिकालीन कवि द्वारा रचित माना हैं?
(अ) महाराज विश्वनाथसिंह
(ब) भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र
(स) गणेश कवि
(द) देव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) महाराज विश्वनाथसिंह
24. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार ग्वाल की किस रचना में उनके द्वारा रचित सभी भक्ति, शृंगार, नीति और शांतरस संबंधी छोटी-बङी रचनाओं का संकलन है?
(अ) हम्मीर हठ
(ब) भक्तभावना
(स) यमुना लहरी
(द) इश्कलहरदरयाव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) भक्तभावना
25. इनमें से कौन सी रचना ’रसिक गोविन्द’ की नहीं हैं?
(अ) युगलरस माधुरी
(ब) कलियुग रासो
(स) रसिक गोविन्दानन्दघन
(द) काव्य विलास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) काव्य विलास
रीतिकाल क्विज़ 11 (प्रश्न 1–25)
1. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार हम्मीर ग्वाल की कौनसी दो रचनायें ’वीररसात्मक प्रबन्ध काव्य’ है?
(अ) यमुना लहरी, रसिकानंद
(ब) हम्मीर हठ, रसरंग
(स) हम्मीर हठ, विजय विनोद
(द) इश्कलहरदरयाव, यमुनालहरी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) हम्मीर हठ, विजय विनोद
2. ’यमुना लहरी’ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) रसिक गोविन्द
(ब) पद्माकर
(स) ग्वाल कवि
(द) नागरीदास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) ग्वाल कवि
3. ग्वाल की सभी मुक्तक रचनाओं में सबसे बङा ग्रन्थ है?
(अ) यमुना लहरी
(ब) हम्मीर हठ
(स) विजय विनोद
(द) भक्तभावना
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) भक्तभावना
4. ’नवरसतरंग’ के रचनाकार कौन थे?
(अ) पद्माकर
(ब) मतिराम
(स) बेनी प्रवीण
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बेनी प्रवीण
5. शुक्ल ने यह वाक्य कि ’रीतिकाल की सनक इनमें इतनी अधिक थी कि इन्हें ’यमुना लहरी’ नामक देवस्तुति में भी नवरस और षड्ऋतु सुझाई पङी’ किसके लिए कहा है?
(अ) पद्माकर
(ब) बिहारी
(स) ग्वाल कवि
(द) द्विजदेव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) ग्वाल कवि
6. आचार्य शुक्ल ने मतिराम और पद्माकर के समकक्ष इनमें से किस कवि को माना है?
(अ) बेनी प्रवीण
(ब) आलम
(स) भूषण
(द) बोधा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बेनी प्रवीण
7. बेनी प्रवीण की प्रथम रचना है?
(अ) शृंगार भूषण
(ब) नवरसतरंग
(स) शृंगार मंजरी
(द) शृंगार शिरोमणि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) शृंगार भूषण
8. आचार्य शुक्ल ने मम्मट के काव्यप्रकाश का छायानुवाद इनमें से कौन-सा ग्रन्थ माना है?
(अ) काव्य विवेक
(ब) काव्य निर्णय
(स) रस रहस्य
(द) जगद्विनोद
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) रस रहस्य
9. बेनी प्रवीण किसके आश्रय में रहते थे?
(अ) नवल कृष्ण
(ब) जयसिंह
(स) प्रतापसिंह
(द) रामसिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) नवल कृष्ण
10. भूषण को ’कवि भूषण’ की उपाधि किसने दी थी?
(अ) महाराज शिवाजी
(ब) महाराज छत्रसाल
(स) महाराज प्रतापसिंह
(द) सोलंकी राजा रुद्र
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) सोलंकी राजा रुद्र
11. ’’बेनी प्रवीण’ ब्रज भाषा के मतिराम जैसे कवियों के समकक्ष है और कहीं-कहीं भाषा और भाव के माधुर्य में पद्माकर तक से टक्कर लेते है’’ यह कथन है?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. बच्चन सिंह
(द) हजारीप्रसाद द्विवेदी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
12. ’रसिक मोहन’ का वर्ण्य विषय क्या हैं?
(अ) अलंकार निरूपण
(ब) नायिका भेद
(स) रस विवेचन
(द) ये सभी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) अलंकार निरूपण
13. बेनी प्रवीण को ’प्रवीन’ की उपाधि किसने दी?
(अ) जसंवतसिंह
(ब) ग्वाल कवि
(स) समकालीन भङौआकार बेनी बन्दीजन
(द) गोप कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) समकालीन भङौआकार बेनी बन्दीजन
14. निम्न सूचियों को सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए –
सूची -। सूची -।।
(कवि) (ग्रन्थ)
(क) रसलीन 1. काव्यनिर्णय
(ख) तोष 2. कुशलविलास
(ग) भिखारीदास 3. अंगदर्पण
(घ) देव 4. सुधानिधि
कूट:
क ख ग घ
(अ) 1 4 3 2
(ब) 2 1 4 3
(स) 2 3 1 4
(द) 3 4 1 2
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) 3 4 1 2
15. ’नाना राव प्रकाश’ के रचयिता है?
(अ) बेनी प्रवीण
(ब) बेनी बन्दीजन
(स) ग्वाल कवि
(द) गोप कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बेनी प्रवीण
16. इनमें से कौन-सा कथन असत्य है?
(अ) ’रसराज’ की रचना मतिराम ने की है।
(ब) बिहारी सतसई पर आर्यासप्तशती का प्रभाव है।
(स) रीतिकाल में भूषण वीर रस के कवि हैं।
(द) सूदन ने शृंगार रस की कविता लिखी है।
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) सूदन ने शृंगार रस की कविता लिखी है।
17. बेनी प्रवीण कहाँ के रहने वाले थे?
(अ) कानपुर
(ब) लखनऊ
(स) फतेहपुर
(द) उत्तरप्रदेश
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) लखनऊ
18. ’रसिक मोहन’ के रचयिता कवि का नाम बताइए?
(अ) रघुनाथ बंदीजन
(ब) रसरूप
(स) गिरधरदास
(द) बेनी प्रवीन
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) रघुनाथ बंदीजन
19. ’नवरंगतरंग’ नामक ग्रंथ किसके आश्रय में लिखा गया?
(अ) राम सिंह
(ब) नाना राव
(स) जसवन्त सिंह
(द) नवल कृष्ण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) नवल कृष्ण
20. ’तुलसीभूषण’ के रचनाकार कौन हैं?
(अ) रघुनाथ
(ब) दूलह
(स) रसरूप
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) रसरूप
21. ’’भोर ही न्योति गई थी, तुम्हें वह गोकुल गांव की ग्वालिनी गोरी।’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) बेनी प्रवीण
(ब) बेनी बंदीजन
(स) शुक्ल
(द) नगेन्द्र
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बेनी प्रवीण
22. तुलसीदास के ग्रन्थों से उदाहरण छांटकर किस अलंकार ग्रन्थ में दिए गए हैं?
(अ) तुलसी भूषण
(ब) काव्य विवेक
(स) भाषा भूषण
(द) रामचन्द्र कण्ठाभरण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) तुलसी भूषण
23. भङौवो का एक संग्रह ’भङौवा संग्रह’ के नाम से ’भारती जीवन प्रेस’ द्वारा प्रकाशित किया गया जिसके रचयिता थे ?
(अ) बेनी प्रवीण
(ब) बेनी बन्दीजन
(स) जसवन्त सिंह
(द) गोपकवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बेनी बन्दीजन
24. भरतपुर के राजा सुजानसिंह के पराक्रमपूर्ण चरित्र का वर्णन करने वाले कवि कौन थे?
(अ) लाल कवि
(ब) सूदन
(स) पद्माकर
(द) ग्वाल कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) सूदन
25. बैंती जिला रायबरेली के रहने वाले कवि कौन थे?
(अ) पद्माकर
(ब) ग्वालकवि
(स) बेनी बन्दीजन
(द) बेनी प्रवीण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बेनी बन्दीजन
रीतिकाल क्विज़ 12 (प्रश्न 1–25)
1. ’सूरजमल’ की वीरता का वर्णन किस ग्रन्थ में किया गया है?
(अ) सुजान चरित
(ब) छत्रप्रकाश
(स) सुजान सागर
(द) सूरज चरित्र
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सुजान चरित
2. ’भङौवा संग्रह’ किस रस के अन्तर्गत आता है?
(अ) शृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) भक्ति रस
(द) हास्य रस
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) हास्य रस
3. ’राधा सुधा शतक’ के रचनाकार का नाम बताइए?
(अ) गुमान मिश्र
(ब) हितवृंदावनदास
(स) रसिक सुमति
(द) श्री हठी जी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) श्री हठी जी
4. अवध के वजीर टिकैत राय के दरबारी कवि कौन थे?
(अ) जसवंत सिंह
(ब) बेनी बन्दीजन
(स) ग्वाल कवि
(द) गोप कवि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बेनी बन्दीजन
5. किस कवि की नीति कुण्डलियाँ ग्राम-ग्राम में प्रसिद्ध है ?
(अ) वृन्द
(ब) गिरिधर कविराय
(स) दीनदयाल गिरि
(द) वेताल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) गिरिधर कविराय
6. ’टिकैत राय प्रकाश’ की रचना कब हुई?
(अ) 1792 ई.
(ब) 1817 ई.
(स) 1649 ई.
(द) 1791 ई.
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 1792 ई.
7. ’सनेहसागर’ का सम्पादन किसने किया है?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) जगन्नाथदास रत्नाकर
(स) मिश्रबन्धु
(द) लाल भगवानदीन
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) लाल भगवानदीन
8. 1817 ई. में रचित ’रस विलास’ रचना किनकी है?
(अ) पद्माकर
(ब) बेनी बन्दीजन
(स) ग्वाल कवि
(द) केशव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बेनी बन्दीजन
9. ’सनेहसागर’ के रचयिता का नाम क्या है?
(अ) हितवृंदावनदास
(ब) बख्शी हंसराज
(स) अलबेली अलि
(द) जोधराज
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बख्शी हंसराज
10. बिहारी सतसई के प्रथम टीकाकार कौन थे?
(अ) लल्लू लाल
(ब) कृष्ण कवि
(स) जगन्नाथ दास ’रत्नाकर’
(द) कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) कृष्ण कवि
11. ’आनन्द रघुनंदन’ के रचयिता का नाम क्या है ?
(अ) महाराज विश्वनाथसिंह
(ब) भक्त नागरीदास
(स) लाल कवि
(द) कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) महाराज विश्वनाथसिंह
12. ’’कविता इनकी शृंगारी हैं पर प्रेम की उच्च भूमि पर नहीं पहुँचती नीचे ही रह जाती है।’’ शुक्ल का उक्त कथन किसके लिए आया है?
(अ) आलम
(ब) भूषण
(स) बिहारी
(द) बोधा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बिहारी
13. रीतिकाल के उस कवि का नाम बताइए जो जाति का ब्राह्मण था, किन्तु किसी प्रेमिका के प्रेम के कारण उससे विवाह करने हेतु मुसलमान बन गया था?
(अ) घनानन्द
(ब) बोधा
(स) आलम
(द) रसखान
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) आलम
14. ’योरोपीय महाद्वीप में बिहारी सतसई के समकक्ष कोई रचना प्राप्त नहीं होती है।’’ कथन है?
(अ) आचार्य शुक्ल
(ब) डाॅ. जाॅर्ज ग्रियर्सन
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) डाॅ. बच्चन सिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) डाॅ. जाॅर्ज ग्रियर्सन
15. शेख रंगरेजिन ने किस प्रसिद्ध रीतिकालीन कवि से विवाह किया था?
(अ) याकूब खां
(ब) रसखान
(स) आलम
(द) रहीम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) आलम
16. शुक्ल के अनुसार रीतिकाल के प्रतिनिधि कवि है?
(अ) केशव
(ब) बिहारी
(स) चिंतामणि
(द) ग्वाल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बिहारी
17. ’रस दर्पण’ के रचयिता का नाम बताइए?
(अ) नागरीदास
(ब) गिरधरदास
(स) सेवादास
(द) गोप
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) सेवादास
18. ’’कवि का यश उसकी रचनाओं के परिमाण के हिसाब से नहीं होता बल्कि गुण के हिसाब से होता है।’’ शुक्ल का यह कथन किनके लिए आया है?
(अ) केशव
(ब) चिंतामणि
(स) भूषण
(द) बिहारी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) बिहारी
19. ’रघुनाथ अलंकार’ किस कवि की रचना है?
(अ) सेवादास
(ब) मतिराम
(स) बेनी प्रवीन
(द) जसवन्तसिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सेवादास
20. ’बिहारी की भाषा चलती होने पर भी साहित्यिक है’ कथन है?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आचार्य शुक्ल
(स) डाॅ. बच्चन सिंह
(द) रामस्वरूप चतुर्वेदी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) आचार्य शुक्ल
21. ’वृत्तविचार’ नामक छन्दनिरूपक रीति ग्रन्थ किस कवि ने लिखा है?
(अ) सेवादास
(ब) सुखदेव मिश्र
(स) मतिराम
(द) देव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) सुखदेव मिश्र
22. बिहारी के गुरू कौन थे?
(अ) महात्मा नरहरिदास
(ब) वृंदावनदास
(स) वल्लभाचार्य
(द) विट्ठलनाथ
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) महात्मा नरहरिदास
23. ’रामसहाय’ द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ कौन-सा है?
(अ) वाणी भूषण
(ब) भाषा भूषण
(स) रामचन्द्राभरण
(द) कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) वाणी भूषण
24. शुक्ल के अनुसार ’कल्पना की समाहार’ शक्ति किस कवि में है?
(अ) बिहारी
(ब) केशव
(स) आलम
(द) बोधा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बिहारी
25. ’वृत्तरंगिनी’ के रचयिता का नाम बताइए?
(अ) सवाई सिंह
(ब) प्रतापसाहि
(स) जसवन्तसिंह
(द) रामसहाय
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) रामसहाय
रीतिकाल क्विज़ 13 (प्रश्न 1–25)
1. ’कविवर बिहारी लाल’ किसकी रचना है?
(अ) आचार्य शुक्ल
(ब) ठाकुर जगमोहन सिंह
(स) राधाकृष्ण दास
(द) बद्रीनारायण चैधरी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) राधाकृष्ण दास
2. इनमें से असत्य कथन छांटिए –
(अ) ’कवित्त रत्नाकर’ सेनापति की रचना है।
(ब) ’ललित ललाम’ मतिराम की कृति है।
(स) ’व्यंग्यार्थ कौमुदी’ भूषण की रचना है।
(द) ’सुजान चरित्र’ के रचयिता सूदन है।
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) ’व्यंग्यार्थ कौमुदी’ भूषण की रचना है।
3. गोप कवि किसके आश्रय में रहते थे?
(अ) महाराजा पृथ्वीसिंह
(ब) महाराजा जसवंत सिंह
(स) महाराजा शक्ति सिंह
(द) महाराजा परमाल सिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) महाराजा पृथ्वीसिंह
4. इनमें से ऋतु वर्णन की दृष्टि से कौन सा कवि सर्वश्रेष्ठ माना गया है?
(अ) बिहारी
(ब) रसखान
(स) सेनापति
(द) पद्माकर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) सेनापति
5. गोप कवि के प्रमुख ग्रन्थ कौनसे है ?
(अ) रामलंकार
(ब) रामचन्द्रा भरण
(स) रामचन्द्र भूषण
(द) उपरोक्त सभी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उपरोक्त सभी
6. निम्न सूचियों को सुमेलित कीजिए एवं सही कोड का चयन कीजिए –
सूची । सूची ।।
(ग्रन्थ) (कवि)
(क) कवित्तरत्नाकर 1. रामसहाय
(ख) रसराज 2. बोधा
(ग) वाणी भूषण 3. मतिराम
(घ) इश्कनामा 4. सेनापति
कूट:
क ख ग घ
(अ) 4 3 1 2
(ब) 1 3 2 4
(स) 2 1 4 3
(द) 4 1 3 2
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 4 3 1 2
7. गोप कवि के ग्रन्थ ’रामचन्द्राभरण’ का वर्ण्य विषय क्या है?
(अ) राम
(ब) श्रीकृष्ण
(स) विष्णु
(द) ब्रह्मा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) राम
8. इनमें से कौन सा कथन असत्य है ?
(अ) घनानन्द के काव्य में लाक्षणिक पदावली का प्रयोग है।
(ब) ठाकुर के काव्य में मुहावरों का लोकोक्तियों का सुन्दर प्रयोग हैं।
(स) आलम जन्म के ब्राह्मण थे, बाद में मुसलमान बन गए।
(द) ’विरहवारीश’ नामक बोधा की कृति मुक्तक काव्य है।
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) ’विरहवारीश’ नामक बोधा की कृति मुक्तक काव्य है।
9. रीतिकालीन कवि सेनापति के गुरू कौन थे?
(अ) नरहरि
(ब) शेष सनातन
(स) वल्लभाचार्य
(द) हीरामनि दीक्षित
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) हीरामनि दीक्षित
10. सहजोबाई किस काल की कवयित्री हैं ?
(अ) भक्तिकाल
(ब) रीतिकाल
(स) आदिकाल
(द) आधुनिक काल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) रीतिकाल
11. सेनापति की अप्रतिम सफलता किसमें दिखाई देती है?
(अ) शृंगार वर्णन
(ब) हास्य वर्णन
(स) ऋतु वर्णन
(द) रौद्र वर्णन
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) ऋतु वर्णन
12. रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि महाराज विश्नाथसिंह कहाँ के राजा थे?
(अ) रीवा
(ब) दतिया
(स) ओरछा
(द) उज्जैन
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) रीवा
13. सेनापति की प्रसिद्ध कृति कौनसी है?
(अ) अलंकार दर्पण
(ब) भाषा भूषण
(स) यमक सतसई
(द) कवित्त रत्नाकर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) कवित्त रत्नाकर
14. रीतिकाल में रामकाव्य परम्परा में रामाश्तमेध’ नामक प्रबन्धकाव्य की रचना करने वाले कवि कौन थे?
(अ) सरजूराय पण्डित
(ब) मधुसूदन
(स) रामप्रियाशरण
(द) कृपानिवास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) मधुसूदन
15. ’’बनन में बागन में बगर्यो बसन्त है।’’ यह पंक्ति किस रीतिकालीन कवि से सम्बन्धित है ?
(अ) सेनापति
(ब) केशव
(स) बिहारी
(द) आलम
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सेनापति
16. ’बणीठणी’ जी किस रीतिकालीन कवि के उपपत्नी
थीं ?
(अ) सेवादास
(ब) नागरीदास
(स) आलम
(द) बोधा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) नागरीदास
17. ’’यह प्रेम की पथ कराल महा तरवारी की धार पै धावनों हैं।’’ इस पंक्ति के रचयिता कौन है?
(अ) केशव
(ब) ठाकुर
(स) बोधा
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बोधा
18. ’ब्रजविलास’ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) नागरीदास
(ब) सेवादास
(स) ब्रजवासीदास
(द) गुमान मिश्र
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) ब्रजवासीदास
19. ’’मोपर होेहु दयाल होइ ग्रन्थ भाषा सरल।’’ उक्त प्रार्थना किय कवि की है?
(अ) बोधा
(ब) ठाकुर
(स) बिहारी
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बोधा
20. ’अनन्य निश्चयात्मक’ ग्रन्थ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) भगवत रसिक
(ब) नागरीदास
(स) हितवृंदावनदास
(द) पीताम्बरदास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) भगवत रसिक
21. बोधा की प्रेमिका का क्या नाम था?
(अ) महामाया
(ब) सुजान
(स) सुभान
(द) अनारा
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) सुभान
22. ’अन्योक्ति कल्पदु्रम’ के रचयिता कवि कौन हैं ?
(अ) गिरधर कविराय
(ब) दीनदयाल गिरी
(स) प्रतापसाहि
(द) भिखारीदास
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) दीनदयाल गिरी
23. बोधा का मूल नाम क्या था? इन्हें ’बोधा’ नाम किसने दिया?
(अ) बुद्धिसेन
(ब) पृथ्वीसिंह
(स) कृष्णसिंह
(द) शक्ति सिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बुद्धिसेन
24. अलंकार पंचाशिका के रचयिता इनमें से कौन हैं ?
(अ) भूषण
(ब) मतिराम
(स) चिन्तामणि
(द) जसवन्त सिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) मतिराम
25. बोधा की रचना ’विरहवारीश’ का आधार क्या है?
(अ) प्रबोध चन्द्रोदय
(ब) अलंकार दर्पण
(स) माधवानल कामकंदला
(द) काव्य प्रकाश
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) माधवानल कामकंदला
रीतिकाल क्विज़ 14 (प्रश्न 1–25)
1. मतिराम कृत ललितललाम पर किस संस्कृत ग्रन्थ का प्रभाव है?
(अ) अलंकार सर्वस्व
(ब) काव्य प्रकाश
(स) कुवलयानन्द
(द) चन्द्रालोक
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) कुवलयानन्द
2. द्विजदेव का समय काल माना जाता है?
(अ) 1800-1860
(ब) 1800-1861
(स) 1820-1907
(द) 1820-1861
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) 1820-1861
3. ’रसराज’ के रचयिता इनमें से कौन हैं ?
(अ) भूषण
(ब) कुलपति मिश्र
(स) मतिराम
(द) रसलीन
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) मतिराम
4. डाॅ. बच्चन सिंह ने अंतिम रीतिमुक्त कवि किसे माना है?
(अ) केशव
(ब) द्विजदेव
(स) बोधा
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) द्विजदेव
5. रीतिकाल को अलंकृतकाल नाम किसने दिया?
(अ) मिश्रबन्धु
(ब) शिवसिंह सेंगर
(स) विश्वनाथप्रसाद मिश्र
(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) मिश्रबन्धु
6. शुक्लानुसार रीतिकाल की परम्परा में अंतिम शृंगारी कवि कौन है?
(अ) बिहारी
(ब) ठाकुर
(स) द्विजदेव
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) द्विजदेव
7. ’अन्योक्ति कल्पद्रुम ’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं?
(अ) गिरधर कविराय
(ब) वृन्द
(स) दीनदयाल गिरि
(द) बेताल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) दीनदयाल गिरि
8. ’’जाने मिले तो जहान मिलै, नहिं जान मिलै तो जहान कहाँ को।’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) केशव
(ब) ठाकुर
(स) बोधा
(द) घनानन्द
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बोधा
9. ’बिहारी रत्नाकर’ किस कवि की रचना है?
(अ) बिहारी
(ब) रत्नाकर पाण्डेय
(स) जगन्नाथदास रत्नाकर
(द) इनमें से कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) जगन्नाथदास रत्नाकर
10. रीतिकाल के किस कवि की संस्कृत के नागेशभट्ट से जोङा जाता है?
(अ) सेनापति
(ब) ठाकुर
(स) आलम
(द) पदमाकर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सेनापति
11. ’’यूरोप में बिहारी सतसई के समकक्ष कोई रचना नहीं है’’ यह कथन किस आलोचक का है?
(अ) विटरनिट्ज
(ब) ग्रियर्सन
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(द) स्मिथ का
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) ग्रियर्सन
12. द्विजदेव का वास्तविक नाम क्या था?
(अ) पृथ्वी सिंह
(ब) मानसिंह
(स) शक्ति सिंह
(द) सूरजसिंह
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) मानसिंह
13. इनमें से कौन अलंकार ग्रन्थ लिखने वाला आचार्य नहीं है?
(अ) पद्माकर
(ब) जसवन्त सिंह
(स) भूषण
(द) बिहारी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) बिहारी
14. ’रस विलास’ के रचयिता है?
(अ) बेनी बन्दीजन
(ब) भिखारी दास
(स) केशव
(द) बिहारी
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) बेनी बन्दीजन
15. ’’भाषा पर जैसा अचूक अधिकार इनका था वैसा और किसी कवि का नहीं।’’ घनानन्द के विषय में यह उक्ति किस आलोचक की है ?
(अ) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(ब) डाॅ. नामवरसिंह
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
16. ’शृंगार विलास’ की रचना किसने की है?
(अ) सोमनाथ
(ब) सेनापति
(स) आलम
(द) देव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) सोमनाथ
17. ’आनन्द रघुनन्दन नाटक’ के रचयिता इनमें से कौन हैं ?
(अ) प्राणचन्द्र चौहान
(ब) विश्वनाथ सिंह
(स) सबल सिंह
(द) पद्माकर
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) विश्वनाथ सिंह
18. ’अलंकार कला निधि’ के रचयिता कौन थे?
(अ) कृष्ण कवि
(ब) गुमान मिश्र
(स) कुलपति मिश्र
(द)
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) कृष्ण कवि
19. ’नवरस तरंग’ नामक ग्रन्थ के रचयिता का नाम बताइए?
(अ) ग्वाल कवि
(ब) वृन्द
(स) बेनी प्रवीण
(द) प्रताप साहि
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) बेनी प्रवीण
20. ’सुमिल विनोद’ के रचयिता है?
(अ) घनानंद
(ब) देव
(स) बोधा
(द) कुलपति मिश्र
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) देव
21. बेनी प्रवीन की भाषा को आचार्य शुक्ल ने किसके समकक्ष बताया ?
(अ) बिहारी
(ब) घनानन्द
(स) मतिराम
(द) देव
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) मतिराम
22. ’बिहारी सतसई’ है?
(अ) प्रबन्धक
(ब) मुक्तक
(स) गीतिकाव्य
(द) खण्डकाव्य
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) मुक्तक
23. इनमें से सर्वांग निरूपक कवि कौन हैं ?
(अ) भिखारीदास
(ब) नागरीदास
(स) रहीम
(द) बेनी प्रवीण
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) भिखारीदास
24. ’’लोग है लागि कवित बनावत, मोहि तो मोरे कवित बनावत।’’ पंक्ति के रचयिता है?
(अ) पद्माकर
(ब) आलम
(स) बोधा
(द) घनानंद
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) घनानंद
25. रस रहस्य के रचयिता इनमें से कौन है ?
(अ) सोमनाथ
(ब) चिन्तामणि
(स) कुलपति मिश्र
(द) नेवाज
👉 उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) कुलपति मिश्र

एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी), कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान)। हिंदी साहित्य चैनल के संचालक।



