परिमाणवाचक विशेषण – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Pariman Vachak Visheshan

अंतिम संशोधित (Last Updated): June 23, 2022

आज के आर्टिकल में हम विशेषण के अंतर्गत परिमाणवाचक विशेषण(Pariman Vachak Visheshan) को अच्छे से समझेंगे और इसके उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से पढेंगे ।

परिमाणवाचक विशेषण – Pariman Vachak Visheshan

परिमाणवाचक विशेषण

परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा – Pariman Vachak Kriya Visheshan ki Paribhasha

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की माप-तौल या परिमाण संबंधी विशेषता का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण(Pariman Vachak Visheshan) कहते हैं।

दूसरे शब्दों में ’किसी पदार्थ या वस्तु की मात्रा, परिमाण, नाप या तौल को सूचित करने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग एकवचन संज्ञा के साथ होता है।

जैसे दो किलो, चार मीटर, थोङे दाने, सारा देश, कुछ चीज, बहुत पानी, आठ बीघा जमीन आदि। इन्हें केवल मापा जा सकता है, गिना नहीं जा सकता है।

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण – Pariman Vachak Visheshan ke Udaharan

  • राम को दो किलो अनाज चाहिए।
  • वह चार मीटर कपङा लाया।
  • मैं रोज थोङा दूध पीता हूँ।
  • राधा ने कविता को बहुत समझाया।
  • यह कपङा थोङा छोटा है।
  • वह बाद में कुछ घी भी खाता है।
  • मुझे थोङा दूध चाहिए बच्चे भूखे है।
  • सुरेश जरा सी बात पर बिगङ गया।
  • पहलवान रोज चार किलो दूधर पीता है।
  • तुम्हारे पास तो हाथ भर जमीन भी नहीं है।

परिमाणवाचक विशेषण के भेद – Pariman Vachak Visheshan ke Bhed

परिमाणवाचक विशेषण

परिमाणवाचक विशेषण दो प्रकार के होते है –

  1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

(1) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण – Nishchit Pariman Vachak Visheshan

जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का ज्ञान कराए, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

यथा – चार किलो आम, दस तौला चांदी आदि।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • मेरे पास दो लीटर दूध है।
  • रविना के पास बीस बीघा जमीन है।
  • पाँच लीटर तेल देना।
  • तीन किलो सेब देना।
  • मोबाइल की बैटरी 7 घंटा चलेगी।
  • आज एक किलो आम लेना है।
  • यहाँ सिर्फ एक किलो गेंहू है।

(2) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण – Anishchit Pariman Vachak Visheshan

जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का नहीं, अपितु अनिश्चित परिमाण का ज्ञान कराए, वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

जैसे – कई मन धान, ढेर सारा पानी, कई लीटर दूध आदि।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • मेरे पास बहुत कपङे है।
  • इस धंधे में बहुत थोङा लाभ है।
  • मुझे कुछ सेब खरीदने है।
  • इंग्लिश बहुत लोग बोल लेते हैं।
  • मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
  • तुम जरूरत से ज्यादा सोचते हो।
  • विशाल बहुत अच्छा लङका है।
  • सीता अत्यंत सुंदर है।
  • मैं केवल इतना चाहती हूँ।
  • कुतुबमीनार देखने बहुत लोग जाते हैं।
  • मुंबई में लोग बहुत व्यापार करते है।
  • रवि की भैंस बहुत दूध देती है।
  • कोलकाता में अनेक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है।
  • सुरेश बहुत चाय पीता है।
  • मैच बहुत लोग देखते है।
  • मामाजी मेरे लिए कुछ खिलौने लाए है।
  • आपकी बातें बहुत मीठी है।
  • कुछ पैसे कम पङ रहे है।
  • सफल होने के लिए बहुत सारे मोबाइल पङे है।
  • सीता की मां बहुत दुखी है।
  • कुछ पैसे कम पङ रहे हैं।
  • भारत के बहुत वैज्ञानिक विदेश गए है।
  • प्रातःकाल सर्दी काफी थी।
  • अतिथियों का बहुत बङा सम्मान हुआ।
  • तुम्हें बैठने के लिए बहुत जगह चाहिए।
  • बंदूक एक बहुत उपयोगी अस्त्र है।
  • आपका दही बहुत खट्टा है।

FAQ:

Q. परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?

उत्तर – जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की माप-तौल या परिमाण संबंधी विशेषता का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण(Pariman Vachak Visheshan) कहते हैं।


Q. परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद हैं

उत्तर – परिमाणवाचक विशेषण दो प्रकार के होते है –

  1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

गुणवाचक विशेषण

संख्यावाचक विशेषण

सार्वनामिक/संकेतवाचक विशेषण

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top