हिंदी व्याकरण: शब्द शुद्धि के नियम और महत्वपूर्ण प्रश्न | Shabd Shuddhi

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 22, 2026

हिंदी व्याकरण: शब्द शुद्धि (Shabd Shuddhi) के नियम, अशुद्धियाँ और महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाषा विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है और शब्द भाषा की सबसे छोटी सार्थक इकाई है। भाषा के माध्यम से ही मानव मौखिक एवं लिखित रूपों में अपने विचारों को अभिव्यक्त करता है। इस वैचारिक अभिव्यक्ति के लिए शब्दों का शुद्ध प्रयोग आवश्यक है, अन्यथा अर्थ का अनर्थ होने में भी देर नहीं लगती। कई बार क्षेत्रीयता, उच्चारण भेद और व्याकरणिक ज्ञान के अभाव के कारण वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हो जाती हैं।

UGC NET/JRF हिंदी (पेपर 2) कंप्लीट कॉम्बो नोट्स
📚 पढ़ने के साथ तैयारी भी
UGC NET/JRF हिंदी (पेपर 2) कंप्लीट कॉम्बो नोट्स
सभी 10 इकाइयाँ · PDF
नोट्स देखें →

📌 ‘करण’ प्रत्यय से सम्बंधित त्रुटि

  • शुद्धिकरण ❌ शुद्धीकरण ✅

  • निजिकरण ❌ निजीकरण ✅

  • शक्तिकरण ❌ शक्तीकरण ✅

  • औद्योगिकिकरण ❌ औद्योगिकीकरण ✅

  • वृद्धिकरण ❌ वृद्धीकरण ✅

अन्य उदाहरण:

संक्षिप्तीकरण, केन्द्रीकरण, वैश्वीकरण, तुष्टीकरण, उदारीकरण, राजनीतीकरण, आधुनिकीकरण, साधारणीकरण, एकीकरण, प्रस्तुतीकरण, स्पष्टीकरण, प्रत्यक्षीकरण, सशक्तिकरण (सशक्तीकरण) इत्यादि शुद्ध शब्द हैं।

नोट: ‘करण’ प्रत्यय का उपयोग यदि किसी उपसर्ग के साथ होगा तो ‘ह्रस्व’ इकार ही रहेगा। जैसे – अधिकरण, प्राधिकरण, व्याधिकरण, समानाधिकरण इत्यादि।

वर्तनी संबंधी अशुद्धियों के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं:

1. मात्रा प्रयोग

हिन्दी के कई शब्द ऐसे हैं जिनको लिखते समय मात्रा के प्रयोग विषयक संशय उत्पन्न हो जाता है। ऐसे शब्दों का ठीक से उच्चारण करने पर उचित मात्रा प्रयोग किया जाना संभव होता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अतिथीअतिथिइंदोरइंदौर
उर्जाऊर्जाऊषाउषा
करूणाकरुणाक्योंकीक्योंकि
गितांजलीगीतांजलितियालीसतैंतालीस
त्रिपुरारीत्रिपुरारिदवाईयाँदवाइयाँ
दीयासलाइदियासलाईनिरिक्षणनिरीक्षण
नुपूरनूपुरप्रतीलीपिप्रतिलिपि
आहुतीआहूतिईकाईइकाई
उहापोहऊहापोहएरावतऐरावत
केकयीकैकेयीक्षितीक्षिति
गोतमगौतमतिथीतिथि
तिलांजलीतिलांजलित्यौंहारत्योहार
दिवारात्रिदिवारात्रनिरवनीररव
नीतीनितिप्रतिनीधीप्रतिनिधि
पत्निपत्नीपङौसीपड़ोसी
परिक्षितपरीक्षितपुज्यपूज्य
पुरूस्कारपुरस्कारबिमारबीमार
मिट्टिमिट्टीमुल्यमूल्य
मूमर्षमुमूर्षुयुयूत्सायुयुत्सा
रुपरूपरुपयारुपया
श्रीमतिश्रीमतीपरिक्षापरीक्षा
पितांबरपीतांबरपूज्यनीयपूजनीय
बधाईयाँबधाइयाँमारूतिमारुति
मिलितमीलितमूर्तीमूर्ति
मेथलीशरणमैथिलीशरणरचियतारचयिता
रात्रीरात्रिशारिरीकशारीरिक
हरितिमाहरीतिमा

2. आगम

शब्दों के प्रयोग में अज्ञानवश या भूलवश जब अनावश्यक वर्णों का प्रयोग किया जाए तो उसे आगम कहते हैं। आगम स्वर व व्यंजन दोनों का हो सकता है। अतिरिक्त रूप से प्रयुक्त इन वर्णों को हटाकर शब्दों का शुद्ध प्रयोग किया जा सकता है।

स्वर का आगम:

अशुद्धशुद्ध
अत्याधिकअत्यधिक
अहोरात्रिअहोरात्र
पहिलापहला
प्रदर्शिनीप्रदर्शनी
द्वारिकाद्वारका
अहिल्याअहल्या
आधीनअधीन
तदानुकूलतदनुकूल
वापिसवापस

व्यंजन का आगम:

अशुद्धशुद्ध
अंतर्ध्यानअंतर्धान
चिक्कीर्षाचिकीर्षा
मानवीयकरणमानवीकरण
सदृश्यसदृश
सौजन्यतासौजन्य
कृत्यकृत्यकृतकृत्य
षष्ठम्षष्ठ
समुन्द्रसमुद्र

3. लोप

शब्दों के प्रयोग में जब किसी आवश्यक वर्ण (स्वर या व्यंजन) का प्रयोग होने से रह जाए तो वह लोप कहलाता है। इस आधार पर भी शब्दों के सही प्रयोग करने हेतु आवश्यक स्वर या व्यंजन जोड़कर त्रुटि रहित प्रयोग किया जा सकता है।

स्वर का लोप:

अशुद्धशुद्ध
अगामीआगामी
उज्यनीउज्जयिनी
जमाताजामाता
मोक्षदायनीमोक्षदायिनी
स्वस्थ्यस्वास्थ्य
आजीवकाआजीविका
कालंदीकालिंदी
वयाकरणवैयाकरण

व्यंजन का लोप:

अशुद्धशुद्ध
अनुछेदअनुच्छेद
गणमान्यगण्यमान्य
जोत्सनाज्योत्स्ना
प्रतिछायाप्रतिच्छाया
मत्सेंद्रमत्स्येंद्र
मिष्ठानमिष्टान्न
व्यंगव्यंग्य
स्वालंबनस्वावलंबन
उपलक्षउपलक्ष्य
छत्रछायाछत्रच्छाया
धातव्यध्यातव्य
प्रतिद्वंदप्रतिद्वंद्व
महात्ममाहात्म्य
याज्ञवल्कयाज्ञवल्क्य
सामर्थसामर्थ्य

4. वर्ण व्यतिक्रम (क्रम भंग)

शब्दों में प्रयुक्त वर्णों को उनके क्रम से प्रयुक्त न कर शब्द में उसके नियत स्थान की अपेक्षा किसी अन्य क्रम पर प्रयुक्त करना वर्ण व्यतिक्रम कहलाता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अथितिअतिथिआवाहनआह्वान
चिन्हचिह्नपूर्वान्हपूर्वाह्न
ब्रम्हाब्रह्मविव्हलविह्वल
अपरान्हअपराह्नआल्हादआह्लाद
जिव्हाजिह्वाप्रल्हादप्रह्लाद
मध्यान्हमध्याह्न

5. वर्ण परिवर्तन

कई बार वर्ण प्रयुक्त करते समय असावधानीवश किसी वर्ण विशेष के स्थान पर किसी दूसरे वर्ण का प्रयोग हो जाता है। यह प्रयोग वर्तनी की अशुद्धि को दर्शाता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अधिशाषीअधिशासीआंसिकआंशिक
कनिष्टकनिष्ठछीद्रान्वेशीछिद्रान्वेषी
निशंगनिषंग (तरकश)पुरुस्कारपुरस्कार
यथेष्टयथेष्ठवरिष्ठवरिष्ठ
श्रापशापसगठनसंगठन
संतुष्ठसंतुष्टखंबाखंभा
जुखामजुकामनृसंशनृशंस
प्रसासनप्रशासनरामायनरामायण
विंधाचलविंध्याचलसीधा-साधासीधा-सादा
संघठनसंगठनसुस्रुषासुश्रुषा

6. संयुक्ताक्षरों व व्यंजन द्वित्व का अशुद्ध प्रयोग

दो व्यंजनों के बीच स्वर का अभाव संयुक्ताक्षर बनाता है वहीं दो समान व्यंजनों में से कोई एक जब स्वर रहित हो व तुरंत एक-दूसरे के बाद आए तो ऐसा प्रयोग द्वित्व कहलाता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अद्वितियअद्वितीयउतीर्णउत्तीर्ण
उल्लेखितउल्लिखितन्यौछावरन्योछावर
बुद्धवारबुधवाररक्खारखा
वृद्विवृद्धिसंक्षिप्तिकरणसंक्षिप्तीकरण
उतमउत्तमउलंघनउल्लंघन
निमितनिमित्तप्रज्जवलितप्रज्वलित
योद्धायोद्धाविध्याचलविद्यालय
शुद्धिकरणशुद्धीकरण

7. पंचम वर्ण/अनुस्वार/अनुनासिकता (चंद्र बिंदु) का प्रयोग

कई बार शब्दों में अनुस्वार या अनुनासिक चिह्न के प्रयोग की आवश्यकता होती है। इनमें से अनुस्वार के स्थान पर अनुनासिक या अनुनासिक के स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग त्रुटिपूर्ण होता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अँकुरअंकुरआंसूआँसू
कांचकाँचगान्धीगाँधी
चांदचाँदझांसीझाँसी
अँधाअंधाऊंचाऊँचा
कुआकुआँचन्चलचंचल
जगंनाथजगन्नाथझूँठझूठ
थूंकथूकदिगनागदिङ्नाग
वांगमयवाङ्मयषण्मुखषण्मुख
सन्लापसंलापसम्हारसंहार
हंसनाहँसनाहंसियाहँसिया
दांतदाँतपाचवांपाँचवाँ
षणमासषण्माससन्लग्नसंलग्न
सन्शयसंशयहन्सहंस
हंसमुखहँसमुख

8. ’रेफ’ व ’र’ के अशुद्ध प्रयोग

‘र’ तथा रेफ के असावधानीपूर्वक प्रयोग से कई बार शब्दों में वर्तनी दोष आ जाता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अथार्तअर्थात्अनुगृहअनुग्रह
आर्शिवादआशीर्वादचर्मोत्कर्षचरमोत्कर्ष
दुगर्तिदुर्गतिसर्मथसमर्थ
पुर्नजन्मपुनर्जन्मब्रहस्पतिबृहस्पति
मुध्दनर्यमूर्धन्यविगृहविग्रह
शृ्रंगारशृंगारसृष्टास्रष्टा
स्त्रोतस्रोतअहरनिसअहर्निश
अनुग्रहितअनुगृहीतक्रशांगीकृशांगी
तीथंर्करतीर्थंकरदशर्नदर्शन
नमर्दानर्मदाप्रर्यपणप्रत्यर्पण
मर्यादामर्यादामुर्हुतमुहूर्त
व्रद्धीकरणवृद्धीकरणसंग्रहितसंग्रहित
स्त्रोत्रस्तोत्रस्रष्टिसृष्टि

9. संधि

संधि के नियमों की जानकारी के अभाव में भी शब्दों में त्रुटि होने की पूरी संभावना रहती है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अत्याधिकअत्यधिकअंताक्षरीअंत्याक्षरी
अभ्यांतरअभ्यंतरअभ्यारण्यअभयारण्य
अन्वितीअन्वितिउपरोक्तउपर्युक्त
कविंद्रकवींद्रउज्वलउज्ज्वल
पुनरावलोकनपुनरवलोकनपुनरोत्थानपुनरुत्थान
तत्त्वाधानतत्त्वावधानभाष्करभास्कर
रविंद्ररवींद्रषट्यंत्रषड्यंत्र
सम्यकज्ञानसम्यग्ज्ञानउचछवासउच्छ्वास
गत्यावरोधगत्यवरोधपुनरोक्तिपुनरुक्ति
दुरावस्थादुरवस्थाभगवतगीताभगवद्गीता
मेघाछन्नमेघाच्छन्नलघुत्तरलघूत्तर
संसदसदस्यसंसत्सदस्यसरवरसरोवर

10. समास

शब्दों के शुद्ध प्रयोग हेतु समास के नियमों का भी ज्ञान होना आवश्यक है।

अशुद्धशुद्ध
अष्टवक्रअष्टावक्र
एकलोताइकलौता
निरपराधीनिरपराध
सशंकितसशंक
यौवनावस्थायुवावस्था
अहोरात्रिअहोरात्र
दिवारात्रिदिवारात्र
सकुशलतापूर्वकसकुशल / कुशलतापूर्वक
योगीवरयोगिवर

11. उपसर्ग

उपसर्ग के प्रयोग से बने शब्दों में उचित उपसर्ग की पहचान कर लेखन या वाचन करने से शब्दों का शुद्ध प्रयोग संभव हो सकता है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनाधिकारअनधिकारनिरावलंबनिरवलंब
निराभिमाननिरभिमाननिसंकोचनिस्संकोच
बईमानबेईमानसशंकितसशंक / शंकित
तदोपरांततदुपरांतनिशुल्कनिःशुल्क
निरालंकृतनिरलंकृतबेफिजूलफिजूल / फजूल
सदृश्यसादृश्य / सदृशसानंदपूर्वकसानंद / आनंदपूर्वक

12. प्रत्यय

प्रत्यय के नियमों की जानकारी के अभाव के कारण भी शब्दों में त्रुटि होने की पूरी संभावना रहती है।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनुपातिकआनुपातिकउपनिवेशिकऔपनिवेशिक
उद्योगीकरणऔद्योगिकीकरणएतिहासीकऐतिहासिक
ऐशवर्यऐश्वर्यओदार्यऔदार्य
कार्पण्यताकृपणता / कार्पण्यक्रोधितक्रुद्ध
ग्रसितग्रस्ततत्कालीनतात्कालिक
दैन्यतादैन्यप्रफुल्लितप्रफुल्ल
प्रामाणिकरणप्रमाणीकरणप्रोद्योगिकीप्रौद्योगिकी
वाल्मिकीवाल्मीकिओद्योगिकऔद्योगिक
औदार्यताउदारताकोंतेयककौंतेय
गोरवतागुरुताचातुर्यताचातुर्य / चतुरता
दारिद्रयतादरिद्रता / दारिद्रयधैर्यताधीरता / धैर्य
प्रमाणिकप्रामाणिकप्रागेतिहासीकप्रागैतिहासिक
भाग्यमानभाग्यवानव्यवहारीकव्यावहारिक

13. लिंग

हिन्दी में स्त्रीलिंग व पुल्लिंग शब्दों के प्रयोग के विशिष्ट नियम हैं।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनाथिनीअनाथगुणवानीगुणवती
चूहीचुहियाठाकुरनीठकुराइन
दुल्हादुल्हिनपिशाचिनीपिशाची
विद्वानीविदुषीसुनारीसुनारिन
कवित्रीकवयित्रीचमारीचमारिन
जेठीजेठानीदातीदात्री
नेतीनेत्रीभुजंगीभुजंगिनी
श्रीमतिश्रीमती

14. वचन

हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं- एकवचन और बहुवचन।

अशुद्धशुद्ध
अनेकोंअनेक
इकाईयाँइकाइयाँ
हिन्दुवोंहिन्दुओं
विद्यार्थीगणविद्यार्थिगण
आसुएंआँसू
गोवेंगौएँ
दवाईयाँदवाइयाँ

📝 शब्द शुद्धि के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

1. शुद्ध शब्द है-

(अ) सिंगार

(ब) शृंगार

(स) शृंग़ार

(द) श्रंगार

सही उत्तर: (ब)

2. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है-

(अ) सुशोभित

(ब) सुशौभीत

(स) शुसोभित

(द) सूशोभित

सही उत्तर: (अ)

3. निम्नलिखित में से सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) शश्रुसा

(ब) शुश्रुषा

(स) शुश्रूषा

(द) शुश्रुशा

सही उत्तर: (स)

4. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है-

(अ) प्रसंशा

(ब) प्रसंषा

(स) प्रशंसा

(द) प्रसंसा

सही उत्तर: (स)

5. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) आध्यात्मिक

(ब) अध्यात्मिक

(स) आध्यत्मिक

(द) आध्यत्मीक

सही उत्तर: (अ)

6. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है-

(अ) एतिहासिक

(ब) इतिहासिक

(स) इतिहासीक

(द) ऐतिहासिक

सही उत्तर: (द)

7. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) महात्मय

(ब) महात्यम

(स) माहात्म्य

(द) माहात्मय

सही उत्तर: (स)

8. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है-

(अ) भोगोलिक

(ब) भोगोलीक

(स) भौगोलिक

(द) भूगोलिक

सही उत्तर: (स)

9. इनमें से एक शब्द शुद्ध है – सही वर्तनी वाला शब्द है?

(अ) प्रियेदर्शिनी

(ब) प्रियदर्शीनी

(स) प्रियदर्शिनी

(द) प्रियदर्शिनि

सही उत्तर: (स)

10. किस क्रम में अशुद्ध वर्तनी है?

(अ) राजनीतिक

(ब) युधिष्ठिर

(स) मध्याह्न

(द) मरीचा

सही उत्तर: (अ)

11. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) यानि

(ब) अनाधिकार

(स) परतिज्ञा

(द) आशीर्वाद

सही उत्तर: (द)

12. किस क्रम में अशुद्ध वर्तनी है?

(अ) इन्द्रा

(ब) उद्योग

(स) अधीन

(द) क्षिति

सही उत्तर: (अ)

13. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) उच्श्रृल

(ब) उच्श्रृखल

(स) उच्छदृखल

(द) उच्छृंखल

सही उत्तर: (अ)

14. किस क्रम में शुद्ध वर्तनी है?

(अ) वैयक्तिक

(ब) वैयक्तीक

(स) वैयक्ती

(द) व्यक्ती

सही उत्तर: (अ)

15. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) सदृश्य

(ब) सदृश

(स) सदृष्य

(द) सदश

सही उत्तर: (ब)

16. किस क्रमांक में शुद्ध शब्द है?

(अ) आध्यन

(ब) अध्ययन

(स) अध्यन

(द) अद्धयन

सही उत्तर: (ब)

17. सही वर्तनी है-

(अ) विघा निवास मिस्र

(ब) विदृया निवास मिस्र

(स) विध्या निवास मिश्र

(द) विद्या निवास मिश्र

सही उत्तर: (द)

18. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है?

(अ) अधिशासी

(ब) अधिशाषी

(स) अधिसाशी

(द) अधिषाशी

सही उत्तर: (अ)

19. इनमें सही शब्द है-

(अ) जलुस

(ब) आप्लावित

(स) पारितोषक

(द) अतिश्योति

सही उत्तर: (ब)

20. सही शब्द है-

(अ) पुनरोक्ति

(ब) पुनरुक्ति

(स) पुनरोक्त

(द) पुनरुक्ति

सही उत्तर: (द)

21. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) नृत्यंगना

(ब) पूज्यनीय

(स) केन्द्रीकरण

(द) शुभेच्छु

सही उत्तर: (स)

22. सही वर्तनी शब्द है-

(अ) शुद्धिकरण

(ब) शुद्धीकरण

(स) सुद्धीकरण

(द) सुद्वकरण

सही उत्तर: (ब)

23. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) अनर्तद्वन्द्व

(ब) अंर्तदेशीय

(स) अन्तर्राष्ट्रिय

(द) अन्तर्भाव

सही उत्तर: (द)

24. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) छत्रच्छाया

(ब) छत्रछाया

(स) छन्न्छाया

(द) छात्रछाया

सही उत्तर: (अ)

25. सही वर्तनी शब्द है-

(अ) श्रेयर

(ब) ब्रम्हा

(स) स्वातन्त्र्य

(द) आल्हादित

सही उत्तर: (स)

26. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) प्रज्जवलित

(ब) प्रज्वलित

(स) प्रज्वलीत

(द) प्राजवलित

सही उत्तर: (ब)

27. सही वर्तनी शब्द है-

(अ) इन्होंने

(ब) तुम्हें

(स) इन्हीं

(द) जिन्हें

सही उत्तर: (द)

28. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?

(अ) शूपर्णखा

(ब) सूपर्णखा

(स) सुर्पणखा

(द) शूर्पणखा

सही उत्तर: (द)

29. अशुद्ध शब्द छाँटिए-

(अ) वाङ्मय

(ब) उन्नीसवीं

(स) ज्योतसना

(द) पाँचवाँ

सही उत्तर: (स)

30. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) दवाइयाँ

(ब) गुरू

(स) नीती

(द) मंयक

सही उत्तर: (अ)

31. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) व्यवसायिक

(ब) तत्वाघात

(स) प्रागैतिहासिक

(द) नीरोध

सही उत्तर: (स)

32. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) कर्तव्य

(ब) कर्तव्य

(स) द्वारिका

(द) उर्मि

सही उत्तर: (अ)

33. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) इर्षा

(ब) ईर्ष्या

(स) इर्सा

(द) इर्ष्या

सही उत्तर: (ब)

34. किस क्रमांक में सभी शब्द शुद्ध है-

(अ) जिजीविषा, चतुश्श्लोकी, वर-वधू, प्रौढ़

(ब) पुष्टीकरण, मिष्ठान्न, शरदोत्सव, निर्दयी

(स) अतिश्योति, व्यस्क, सशंकित, उज्जवल

(द) दाम्पत्य, मानवीयरण, सोजन्यता, सौदर्य

सही उत्तर: (अ)

35. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) इच्छुक

(ब) इश्रकु

(स) इच्छुक्

(द) इच्छिक

सही उत्तर: (अ)

 

36. किस क्रमांक में सभी अशुद्ध शब्द है-

 

(अ) अन्तर्साक्ष्य, दृष्टव्य, षष्ठम, अन्तध्र्यान

 

(ब) पैत्रिक, सुश्रूषा, मंत्रिमण्डल, अन्तरराष्ट्रीय

 

(स) लब्ध प्रतिष्ठित, सन्यासी, लघूत्तर, दुरावस्था

 

(द) श्रृंगार, अधोपतन, पुनरवलोन, आर्शीवाद

 

सही उत्तर: (अ)

37. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) महत्वता

(ब) स्वास्थ्य

(स) समाजिक

(द) श्रेष्ठ

सही उत्तर: (द)

38. शब्द के सही रूप चयन कीजिए-

(अ) त्रिष्णा

(ब) तिरिष्णा

(स) तृशण

(द) तृष्णा

सही उत्तर: (द)

39. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) मृत्युंजय

(ब) म्रित्यन्जय

(स) मृत्युंजय

(द) मृत्युन्जय

सही उत्तर: (स)

40. शुद्ध शब्द है-

(अ) उज्जवल

(ब) उज्वल

(स) उजवल

(द) उज्ज्वल

सही उत्तर: (द)

41. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) निर्देशन

(ब) निदर्शन

(स) र्निदशन

(द) निदशर्न

सही उत्तर: (ब)

42. शुद्ध शब्द है-

(अ) अनाधिकार

(ब) विछिन्न

(स) आर्शीवाद

(द) कार्यक्रम

सही उत्तर: (द)

43. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) अस्प्रस्यता

(ब) अस्पृश्यता

(स) अस्प्रश्यता

(द) अस्पृष्यता

सही उत्तर: (ब)

44. अशुद्ध वर्तनी है?

(अ) पुनरवलोकन

(ब) सौन्दर्य

(स) पुनरागमन

(द) अभ्यारण्य

सही उत्तर: (द)

45. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) क्यारी

(ब) कीयारि

(स) कियारी

(द) कियारी

सही उत्तर: (अ)

46. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है-

(अ) पुरुस्कार

(ब) कृतकृत्य

(स) ओदार्य

(द) आधीन

सही उत्तर: (ब)

47. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) प्रतिष्टा

(ब) प्रतिष्ठा

(स) परतिष्ठा

(द) परतीष्ठा

सही उत्तर: (ब)

48. इन शब्दों में वर्तनी की अशुद्धि का उदाहरण है-

(अ) आंकाक्षा

(ब) वाल्मीकि

(स) कुमुदनी

(द) बिद्रूप

सही उत्तर: (स)

49. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) उतसव

(ब) उत्सव

(स) उस्तव

(द) उस्त्व

सही उत्तर: (ब)

50. निम्नलिखित विकल्पों में से सही वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिये-

(अ) पूज्यनीय

(ब) पुजनीय

(स) पूजनीय

(द) पूज्यनिय

सही उत्तर: (स)

51. सही वर्तनी है-

(अ) सताब्दी

(ब) सताब्दि

(स) शताब्दि

(द) शताब्दी

सही उत्तर: (द)

52. शुद्ध शब्द है-

(अ) तकनिकी

(ब) तक्नीकी

(स) तकनीकी

(द) तक्निकी

सही उत्तर: (स)

53. सही शब्द है-

(अ) त्रिदोश

(ब) तिरदोष

(स) त्रिदोष

(द) तृदोष

सही उत्तर: (स)

54. शुद्ध शब्द है-

(अ) सुसील

(ब) शुशील

(स) सुषील

(द) सुशील

सही उत्तर: (द)

55. शुद्ध वर्तनी चुनें-

(अ) क्रपा

(ब) कर्पा

(स) क्रिया

(द) कृपा

सही उत्तर: (द)

56. शुद्ध शब्द है-

(अ) समति

(ब) समीति

(स) समीति

(द) समिति

सही उत्तर: (द)

57. सही शब्द हैं –

(अ) व्रतन

(ब) वरतन

(स) बर्तन

(द) बरतन

सही उत्तर: (स)

58. शुद्ध शब्द है-

(अ) अनुशहरण

(ब) अनोसरण

(स) अनुसरन

(द) अनुसरण

सही उत्तर: (द)

59. सही वर्तनी शब्द है-

(अ) दुअन्द

(ब) द्वन्द

(स) द्वन्द्व

(द) द्वंद

सही उत्तर: (स)

60. शुद्ध शब्द है-

(अ) उन्नती

(ब) उनति

(स) उनती

(द) उन्नति

सही उत्तर: (द)

61. सही शब्द है-

(अ) अन्वेषण

(ब) अनवेषण

(स) अन्वेशण

(द) अन्वेश्ण

सही उत्तर: (अ)

62. शुद्ध शब्द है-

(अ) अनयथा

(ब) अंयथा

(स) अन्यथा

(द) आन्यथा

सही उत्तर: (स)

63. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) कुमुदनी

(ब) कुमुदुनी

(स) कुमुदिनी

(द) कुमदुनी

सही उत्तर: (स)

64. शुद्ध शब्द है-

(अ) दुन्दुभी

(ब) दून्दुभि

(स) दुन्दूभी

(द) दून्दुभि

सही उत्तर: (अ)

65. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) प्रतिवादी

(ब) प्रतीवादि

(स) प्रतीवादी

(द) प्रतिवादि

सही उत्तर: (अ)

66. शुद्ध शब्द है-

(अ) महामहिम

(ब) माहामहीम

(स) महामहीम

(द) माहामहीम

सही उत्तर: (अ)

67. सही वर्तनी है-

(अ) तरुण

(ब) तरूण

(स) तरुन

(द) तरून

सही उत्तर: (अ)

68. शुद्ध शब्द है-

(अ) अन्तदोदय

(ब) अन्त्योदय

(स) अन्तयौदय

(द) अन्तयुदय

सही उत्तर: (ब)

69. सही शब्द है-

(अ) उद्योगीकरण

(ब) ओद्योगीकरण

(स) औद्योगिकरण

(द) औद्योगीकरण

सही उत्तर: (द)

70. शुद्ध शब्द है-

(अ) आग्राह

(ब) अग्राह

(स) आगृह

(द) आग्रह

सही उत्तर: (द)

71. सही वर्तनी युक्त शब्द है-

(अ) जान्हवी

(ब) जाहनवी

(स) जाह्नवी

(द) जाहन्वी

सही उत्तर: (स)

72. शुद्ध शब्द है-

(अ) फूर्तीला

(ब) फुर्तीला

(स) फूर्तिला

(द) फुर्तिला

सही उत्तर: (ब)

73. सही शब्द वर्तनी को छाँटिए?

(अ) रसायनिक

(ब) रासायनिक

(स) रासायनीक

(द) रसयनीक

सही उत्तर: (ब)

74. शुद्ध शब्द है-

(अ) समभावना

(ब) समभाव्ना

(स) सम्भावना

(द) सम्भाव्ना

सही उत्तर: (स)

75. सही वर्तनी है-

(अ) छः

(ब) छह

(स) छह्

(द) छै

सही उत्तर: (ब)

76. शुद्ध शब्द है-

(अ) समाजक

(ब) समाजिक

(स) सामजिक

(द) सामाजिक

सही उत्तर: (द)

77. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) अधोपतन

(ब) अधिःपतन

(स) अधःपतन

(द) आधःपतन

सही उत्तर: (स)

78. शुद्ध शब्द है-

(अ) श्रष्टि

(ब) श्रृष्टि

(स) सृष्टि

(द) श्रष्टि

सही उत्तर: (स)

79. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) अपकर्ति

(ब) अपकीर्ति

(स) अपकीर्ती

(द) अपकिर्ति

सही उत्तर: (ब)

80. शुद्ध शब्द है-

(अ) अनुभव

(ब) अनुभाव

(स) अनौभव

(द) अनोभाव

सही उत्तर: (अ)

81. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) अष्ठ

(ब) अश्ट

(स) अस्ट

(द) अष्ट

सही उत्तर: (द)

82. शुद्ध शब्द है-

(अ) उतरदायित्व

(ब) उत्तरदाइत्व

(स) उत्तरदायित्व

(द) उत्तरदायित्तव

सही उत्तर: (स)

83. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) क्षेत्र

(ब) छेत्र

(स) क्षत्र

(द) श्वेत्र

सही उत्तर: (अ)

84. शुद्ध शब्द है-

(अ) अनोपयुक्त

(ब) अनुप्युक्त

(स) अनौपयुक्त

(द) अनुपयुक्त

सही उत्तर: (द)

85. शुद्ध शब्द है-

(अ) स्थायि

(ब) स्थायी

(स) स्थाई

(द) स्थाइ

सही उत्तर: (ब)

86. शुद्ध शब्द है-

(अ) सक्षम्

(ब) शक्षम

(स) सक्षम

(द) स्क्षम

सही उत्तर: (स)

87. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) उन्नती

(ब) उनति

(स) उनती

(द) उन्नति

सही उत्तर: (द)

88. शुद्ध शब्द है-

(अ) ऊदासीनता

(ब) उदासीनता

(स) ऊदासिनता

(द) उदासिनता

सही उत्तर: (ब)

89. शुद्ध वर्तनी शब्द है-

(अ) प्राक्कथन

(ब) प्राकथन

(स) प्राक्थन

(द) प्राकक्थन

सही उत्तर: (अ)

90. शुद्ध शब्द है-

(अ) परिणति

(ब) परणति

(स) परणिति

(द) परीणीत

सही उत्तर: (अ)

91. शुद्ध शब्द का चयन करें-

(अ) परिणति

(ब) परणति

(स) परणिति

(द) परीणीत

सही उत्तर: (अ)

92. शुद्ध शब्द है-

(अ) वार्षिकोउत्सव

(ब) वार्षिकोत्सव

(स) वार्षीकोत्सव

(द) वाषिकात्सव

सही उत्तर: (ब)

93. शुद्ध शब्द का चयन करें-

(अ) रीत्यानुसार

(ब) रीत्यनुसार

(स) रित्यानूसार

(द) रीत्यनूसार

सही उत्तर: (ब)

94. शुद्ध शब्द है-

(अ) आकसमिक

(ब) आकस्मिक

(स) आकसिमिक

(द) आकस्मक

सही उत्तर: (ब)

95. शुद्ध वर्तनी शब्द है-

(अ) अमावास्या

(ब) अमावश्या

(स) अमावस्या

(द) उमावस्या

सही उत्तर: (स)

96. शुद्ध शब्द है-

(अ) भागीरथि

(ब) भगीरथी

(स) भागिरिथी

(द) भागीरथी

सही उत्तर: (द)

97. शुद्ध वर्तनी शब्द है-

(अ) सन्यासी

(ब) संनयासी

(स) सन्न्यासी

(द) संन्यासि

सही उत्तर: (स)

98. शुद्ध शब्द है-

(अ) क्रीयशील

(ब) क्रीयाशील

(स) कार्यशील

(द) क्रयशील

सही उत्तर: (स)

99. सही वर्तनी वाला शब्द है-

(अ) युधिष्ठिर

(ब) यूधिष्ठिर

(स) युधीष्ठिर

(द) युधिष्ठीर

सही उत्तर: (अ)

100. शुद्ध शब्द है-

(अ) समलित

(ब) सम्मिलित

(स) समिलीत

(द) सम्मलित

सही उत्तर: (ब)

5 thoughts on “हिंदी व्याकरण: शब्द शुद्धि के नियम और महत्वपूर्ण प्रश्न | Shabd Shuddhi”

    1. वैयवहारिक /व्यावहारिक /व्याकरणिक /वैयाकरणिक।
      इनमें से शुद्ध शब्द कौनसे हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🔥 नया
✕
✕
📚 UGC NET/JRF हिंदी (पेपर 2) कंप्लीट कॉम्बो नोट्स
देखें →