• मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • कहानियाँ
  • हिंदी व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • हिंदी कविता
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • हिंदी लेख
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

hindi literature || हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज 1 || रीतिकाल || hindi sahitya

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:2nd Aug, 2020| Comments: 0

दोस्तों आप सभी हिंदी मित्रों की सहायता के लिए हिंदी साहित्य(hindi literature)की महत्वपूर्ण प्रश्नों की टेस्ट सीरीज को शुरू किया जा रहा है जो आपकी किसी भी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी

टेस्ट- 1 रीतिकाल (हिंदी साहित्य)

प्रश्न संख्या: 50

 

1. ’कविराज शिरोमणि’ की पदवी इनमें से किसे प्राप्त थी ?
(अ) भूषण (ब) पद्माकर✔️
(स) बिहारी (द) लालकवि


2. आचार्य शुक्ल ने रीतिकाल का प्रवर्तक किसे माना है?
(अ) ग्वाल (ब) चिन्तामणि✔️
(स) मतिराम (द) केशव

3. इनमें से रीतिसिद्ध कवि कौन है ?
(अ) बिहारी✔️ (ब) घनानन्द
(स) देव (द) बोधा

4. ’रामचन्द्राभरण’ नामक अलंकार ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं ?
(अ) ग्वाल कवि (ब) गोप✔️
(स) सेनापति (द) द्विजदेव

5. ’’हिन्दी में लक्षण ग्रन्थों की परिपाटी पर रचना करने वाले जो सैकङों कवि हुए हैं, वे आचार्य कोटि में नहीं आते, वे कवि ही हैं’’ यह कथन किसका है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(द) आचार्य श्यामसुन्दर दास

6. इनमें से कौन-सा ग्रन्थ केशव का नहीं है ?
(अ) विज्ञान गीता (ब) जहाँगीर जसचन्द्रिका
(स) भाषा भूषण✔️ (द) रतन बावनी

7. किस कवि की संवाद योजना को सर्वश्रेष्ठ माना गया है ?
(अ) केशवदास✔️ (ब) तुलसी
(स) मतिराम (द) लाल कवि

8. भाषा की समास शक्ति और कल्पना की समाहार शक्ति का सर्वाधिक उपयोग इनमें से किस कवि ने किया है ?
(अ) चिन्तामणि (ब) देव
(स) बिहारी✔️ (द) घनानन्द

9. जहाँगीर जसचन्द्रिका के रचयिता कवि का नाम क्या है ?
(अ) भूषण (ब) घनानन्द
(स) केशव✔️ (द) आलम

10. ’इश्कलता’ के रचनाकार का नाम बताइए ?
(अ) बोधा (ब) आलम
(स) देव (द) घनानन्द✔️

hindi literature

11. इनमें से सतसई किस कवि ने नहीं लिखी ?
(अ) बिहारी (ब) मतिराम
(स) वृन्द (द) पद्माकर✔️

12. रीतिकाल के किस कवि ने शृंगार, वीर और भक्ति रस की रचनाएँ लिखी हैं ?
(अ) घनानन्द (ब) भूषण
(स) पद्माकर✔️ (द) सेनापति

13. निम्न सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची – ।             सूची – ।।
(क) ग्वाल कवि       1. जगद्विनोद
(ख) पद्माकर           2. हम्मीर हठ
(ग) बोधा              3. भाव विलास
(घ) देव                4. विरह वारीश
(क) (ख) (ग)  (घ)
(अ) 3    1     4    2
(ब) 1    3      2    4
(स) 2    1      4    3✔️
(द) 4     1      2    3

14. इनमें से कौन सी रचना केशवदास की है ?
(अ) अलंकार पंचाशिका (ब) वृत्त कौमुदी
(स) ललित ललाम (द) रसिक प्रिया✔️

15. जयपुर नरेश प्रताप साहि के दरबार में रहने का श्रेय किस कवि को मिला था ?
(अ) मतिराम (ब) पद्माकर✔️
(स) सेनापति (द) देव

16. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित करके सही कूट का चयन कीजिए:
सूची -।                    सूची-।।
(क) शृंगार मंजरी        1. मण्डन
(ख) रस विलास          2. चिन्तामणि
(ग) रतन हजारा          3. मतिराम
(घ) अलंकार पंचाशिका   4. रसनिधि
(क)    (ख)   (ग)   (घ)
(अ) 1   3      2     4
(ब) 4    1      2     3
(स) 3    4      2     1
(द) 2     1      4     3✔️

17. डाॅ. नगेन्द्र ने रीति ग्रन्थकारों को किस प्रकार का आचार्य माना है ?
(अ) कवि शिक्षक आचार्य✔️ (ब) उद्भावक आचार्य
(स) व्याख्याता आचार्य (द) इनमें से कोई नहीं

18. ’भाषा भूषण’ के रचयिता का क्या नाम है ?
(अ) भूषण (ब) देव
(स) कुलपति मिश्र (द) जसवन्त सिंह✔️

19. रीतिकाल में रचित अधिकांश काव्य इनमें से किस प्रकार का है ?
(अ) मुक्तक✔️ (ब) प्रबन्ध
(स) कथा काव्य (द) चम्पू

20. इनमें से कौन-सा ग्रन्थ रीति ग्रन्थ नहीं है ?
(अ) भाषा भूषण (ब) बिहारी सतसई✔️
(स) पद्माभरण (द) कविप्रिया

hindi literature

21. रीतिबद्ध कवियों की तुलना में घनानन्द का शृंगार वर्णन अधिक आकर्षक है, क्योंकि वह ?
(अ) सुजान प्रेरित है (ब) मांसल
(स) अलौकिक है (द) स्वानुभूत एवं स्वच्छन्द है✔️

22. इन सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची -।               सूची – ।।
(क) देव              1.पद्माभरण
(ख) भिखारी दास    2. शब्द रसायन
(ग) चिन्तामणि      3. कविकुल कल्पतरु
(घ) पद्माकर           4. काव्य निर्णय
(क)    (ख)   (ग)   (घ)
(अ) 2       4      3       1✔️
(ब) 4       2       1      3
(स) 1       3       2      4
(द) 3        4       2      1

23. इनमें से कौन-सी विशेषता सामान्यतः रीतिकालीन काव्य की नहीं है ?
(अ) रीति निरूपण (ब) चमत्कार प्रदर्शन
(स) राष्ट्रीय भावना✔️ (द) शंृगार रस की प्रमुखता

24. ’’भाषा के लक्षक एवं व्यंजक बल की सीमा कहां तक है इसकी पूरी परख इन्हीं को थी’’ आचार्य शुक्ल ने इस कथन में ’इन्हीं’ शब्द किस कवि के लिए प्रयुक्त किया है ?
(अ) भूषण (ब) घनानन्द✔️
(स) तुलसी (द) नंददास

25. इनमें से मतिराम की रचना कौन-सी नहीं है ?
(अ) ललित ललाम (ब) छन्दमाला✔️
(स) रसराज (द) अलंकार पंचाशिका

26. निम्न सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए –
सूची – ।         सूची – ।।
(कवि)          (जन्मकाल)
(क) केशव      1. 1613 ई.
(ख) बिहारी     2. 1555 ई.
(ग) मतिराम    3. 1595 ई.
(घ) भूषण       4. 1617 ई.
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 2     3    4    1✔️
(ब)  1      3    2   4
(स)  3      4    2   1
(द)  2       4   1    3

27. ’’चन्द्रबदनि मृगलोचनी बाबा कहि-कहि जायं’’ पंक्ति किस कवि से सम्बन्धित है ?
(अ) देव (ब) प्रतापसाहि
(स) केशव✔️ (द) पद्माकर

28. निम्न सूचियों को सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची – ।        सूची – ।।
(कवि)        (आश्रयदाता)
(क) बिहारी     1. प्रताप साहि
(ख) देव        2. शिवाजी
(ग) भूषण      3. भवानी सिंह
(घ) पद्माकर    4. जयसिंह
(क)    (ख)   (ग)  (घ)
(अ) 1        3      4    2
(ब) 4        3       2    1✔️
(स) 2        1       4    3
(द) 3         1       4    2

29. ’अलंकार चन्द्रोदय’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं?
(अ) रघुनाथ (ब) दूलह
(स) रसिक सुमति✔️ (द) गोप

30. ’’हरिनी के नैनानु ते हरिनी के ये नैन’’ में कौन-सा अलंकार है ?
(अ) यमक-श्लेष (ब) यमक-प्रतीप✔️
(स) यमक-व्यतिरेक (द) कोई नही

hindi literature

31. ’’कुन्दन को रंग फीको लगै झलकै अति अंगनि चारु गोराई’’ यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) मतिराम✔️ (ब) भूषण
(स) बिहारी (द) घनानन्द

32. रीतिकाल के कौन-से प्रसिद्ध कवि ’भारतेन्दु’ के पिता थे ?
(अ) पद्माकर (ब) गिरधरदास✔️
(स) बेनी प्रवीन (द) गिरधरदास

33. ’’ये साक्षात रसमूर्ति और ब्रजभाषा के प्रधान स्तम्भों में हैं।’’ यह उक्ति आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किस कवि के बारे में कही है ?
(अ) बिहारी (ब) केशव
(स) मतिराम (द) घनानन्द✔️

34. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची – ।              सूची – ।।
(कवि)                (रीति ग्रन्थ)
(क) मतिराम        1. जगविनोद
(ख) जसवन्तसिंह   2. रामचन्द्राभरण
(ग) पद्माकर          3. ललित ललाम
(घ) गोप              4. भाषा भूषण
(क)   (ख)   (ग)  (घ)
(अ) 1       3      2     4
(ब) 2        4      3     1
(स) 4        2      1     3
(द) 3        4       1     2✔️

35. भूषण के द्वारा रचित अलंकार ग्रन्थ का नाम बताइए?
(अ) अलंकार चन्द्रोदय (ब) शिवराज भूषण✔️
(स) भाषा भूषण (द) तुलसी भूषण

36. ’रसराज’ के रचयिता कवि का नाम बताइए ?
(अ) पद्माकर (ब) मतिराम✔️
(स) कुलपति मिश्र (द) भिखारीदास

37. इन सूचियों को सुमेलित करके सही कथन का चयन कीजिए:
सूची – ।            सूची – ।।
(कवि)             (ग्रन्थ)
(क) पद्माकर       1. अंगदर्पण
(ख) रसलीन       2. हिम्मतबहादुर विरुदावली
(ग) तोष           3. रसभूषण
(घ) याकूब खां     4. सुधानिधि
(क)  (ख)  (ग)  (घ)
(अ) 2     1     4     3✔️
(ब) 1      2     3     4
(स) 4      3     2     1
(द) 3       4     2     1

38. ’नवरसतरंग’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कवि का नाम बताइए ?
(अ) तोष (ब) रसलीन
(स) रसनिधि (द) बेनी प्रवीन✔️

39. सैयद गुलाम नवी का ’उपनाम’ क्या था ?
(अ) रसिनिधि (ब) रसलीन✔️
(स) गोप (द) रहीम

40. ’’ढेल सो बनाया आय मेलत सभा के बीच, लोगन कवित्त कीवो खेल करि जानो है।’’ यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) ठाकुर✔️ (ब) बोधा
(स) आलम (द) घनानन्द

hindi literature

41. ’’जान मिले तो जहान मिलैं, नहिं जान मिलै तो जहान कहाँ कौ’’ यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) ठाकुर (ब) रसखान
(स) बोधा✔️ (द) घनानन्द

42. व्यंग्यार्थ कौमुदी के रचनाकार इनमें से कौन हैं ?
(अ) भिखारीदास (ब) चिन्तामणि
(स) प्रतापसिंह✔️ (द) मतिराम

43. इसमें से रीतिकाल के उस कवि का नाम बताइए जो निम्बार्क सम्प्रदाय में दीक्षित था और जिसने रीति निरूपक ग्रन्थ लिखे ?
(अ) रसलीन (ब) रसनिधि
(स) हितवृंदावनदास (द) रसिक गोविन्द✔️

44. ’रसपीयूषनिधि’ ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं ?
(अ) सोमनाथ✔️ (ब) गोप
(स) भिखारीदास (द) ग्वाल कवि

45. ’रसिकानन्द’ की रचना किस कवि ने की है ?
(अ) ग्वाल✔️ (ब) बेनी प्रवीन
(स) हठीजी (द) नागरीदास

46. ब्रजभाषा गद्य के माध्यम से विषय को समझाने का प्रयास इनमें से किस रीति ग्रन्थ में किया गया है ?
(अ) व्यंग्यार्थ कौमुदी✔️ (ब) भाषाभूषण
(स) पद्माभरण (द) रसभूषण

47. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी का प्रथम नाटक ’किस रीतिकालीन कवि द्वारा रचित माना है ?
(अ) महाराज विश्वनाथसिंह✔️
(ब) भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र
(स) गणेश कवि
(द) देव

48. आचार्य शुक्ल ने मतिराम और पद्माकर के समकक्ष इनमें से किस कवि को माना है ?
(अ) बेनी प्रवीन✔️ (ब) आलम
(स) भूषण (द) बोधा

49. भूषण को ’कवि भूषण’ की उपाधि किसने दी थी ?
(अ) महाराज शिवाजी (ब) महाराज छत्रसाल
(स) महाराज प्रतापसिंह (द) सोलंकी राजा रुद्र सिंह✔️

50. रीतिकाल के उस कवि का नाम बताइए जो जाति का ब्राह्मण था, किन्तु किसी प्रेमिका के प्रेम के कारण उससे विवाह करने हेतु मुसलमान बन गया था ?
(अ) घनानन्द (ब) बोधा
(स) आलम✔️ (द) रसखान

hindi literature

अच्छा लगे तो शेयर जरुर करें

ये भी जरुर पढ़ें  

हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण टॉपिक : 

स्वर व्यंजन , शब्द भेद,  उपसर्ग  ,कारक , क्रिया, वाच्य , समास ,मुहावरे , विराम चिन्ह

 

परीक्षा में आने वाले ही शब्द युग्म ही पढ़ें 

 

साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

Tweet
Share137
Pin
Share
137 Shares
केवल कृष्ण घोड़ेला

Published By: केवल कृष्ण घोड़ेला

आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है l यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी l हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है l और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है l धन्यवाद !

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

    रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Hindi Sahitya PDF Notes

Search

Recent Posts

  • Utpreksha Alankar – उत्प्रेक्षा अलंकार, परिभाषा || परीक्षोपयोगी उदाहरण
  • अनुप्रास अलंकार – अर्थ | परिभाषा | उदाहरण | हिंदी काव्यशास्त्र
  • रेवा तट – पृथ्वीराज रासो || महत्त्वपूर्ण व्याख्या सहित
  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi
  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • सूरदास का जीवन परिचय और रचनाएँ || Surdas
  • उजाले के मुसाहिब – कहानी || विजयदान देथा
  • परायी प्यास का सफर – कहानी || आलमशाह खान
  • हिन्दी उपन्यास – Hindi Upanyas – हिंदी साहित्य का गद्य

Join us

हिंदी साहित्य चैनल (telegram)
हिंदी साहित्य चैनल (telegram)

हिंदी साहित्य चैनल

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

Footer

Keval Krishan Ghorela

Keval Krishan Ghorela
आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है. यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी. हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है. और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है. धन्यवाद !

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
Tulsidas ka jeevan parichay || तुलसीदास का जीवन परिचय || hindi sahitya
Ramdhari Singh Dinkar || रामधारी सिंह दिनकर || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

जीवन परिचय

  1. मैथिलीशरण गुप्त
  2. सुमित्रानंदन पन्त
  3. महादेवी वर्मा
  4. हरिवंशराय बच्चन
  5. कबीरदास
  6. तुलसीदास

Popular Pages

हिंदी साहित्य का इतिहास-Hindi Sahitya ka Itihas
Premchand Stories Hindi || प्रेमचंद की कहानियाँ || pdf || hindi sahitya
Hindi PDF Notes || hindi sahitya ka itihas pdf
रीतिकाल हिंदी साहित्य ट्रिक्स || Hindi sahitya
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us