गुणवाचक विशेषण – अर्थ, परिभाषा, उदाहरण || Gunvachak Visheshan

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 21, 2026

आज के इस आर्टिकल में हम विशेषण के तहत गुणवाचक विशेषण(Gunvachak Visheshan) को विस्तार से पढेंगे ,इसकी परिभाषा,उदाहरणों के माध्यम से अच्छे से समझ पायेंगे।

गुणवाचक विशेषण – Gunvachak Visheshan

गुणवाचक विशेषण

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा – Gunvachak Visheshan Ki Paribhasha

जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, स्वभाव, आकार, दशा आदि के विषय में बताते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते है।

गुणवाचक विशेषण का शाब्दिक अर्थ – गुण बताने वाला।

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण – Gunvachak Visheshan ke Udaharan

  • राम एक बलवान लङका है।
  • गोवा एक स्वच्छ नगर है।
  • कमलेश सीधा आदमी है।
  • चाय फीकी है।
  • दीपू अच्छा लङका है।
  • तुम्हारा विचार प्रशंसनीय है।
  • रवि को मीठा सेब पसंद है।
  • तुम शान्त मन से विचार करो।
  • खेतों में हरियाली छाई है।
  • हमें सबसे प्रेम करना चाहिए।
  • गुलाब का फुल सुंदर है।
  • मुझे थोङा पानी दे दो।
  • गंगा पवित्र नदी है।
  • अर्जुन वीर योद्धा है।
  • कुत्ता पालतू जानवर है।
  • राधा मेधावी छात्रा है।
  • रवि एक ईमानदार इंसान है।
  • हमारे पास एक सफेद घोङा है।
  • राम बहुत बलवान है।
  • अंगूर बहुत मीठे है।
  • आज मौसम बहुत ठंडा है।
  • बगीचे में सुंदर फूल है।

📌 विशेषण के सभी भेदों, परिभाषा और 500+ उदाहरणों को एक साथ विस्तार से पढ़ने के लिए हमारे मुख्य [विशेषण मास्टर गाइड (Visheshan Guide)] पर क्लिक करें।

गुणवाचक विशेषण के रूपों के कुछ उदाहरण –

  • गुणबोधक – अच्छा, भला, सुन्दर, श्रेष्ठ, शिष्ट, दानी, समझदार, सच्चा, ईमानदार, निडर।
  • दोषबोधक – बुरा, खराब, उदंड, बदतमीज, आलसी, कायर, झूठा, क्रोधी, पापी, हिंसक।
  • रंगबोधक – काला, पीला, नीला, हरा, गोरा, भद्दा, सुंदर।
  • कालबोधक – प्राचीन, नवीन, क्षणिक, क्षणभंगुर।
  • स्थानबोधक – अमेरिकी, चीनी, मद्रासी, पंजाबी, भारतीय, ग्रामीण, शहरी बाहरी, भीतरी, विदेशी, देशी।
  • गंधबोधक – खूशबूदार, सुगंधित, बदबुदार।
  • दिशाबोधक – उत्तरी, दक्षिणी, उत्तरी भाग, दक्षिणी भाग, पूर्वी भाग।
  • अवस्थाबोधक – गीला, सूखा, जला, जवान, बूढ़ा, रोगी, कमजोर, स्वस्थ, दुबला।
  • दशाबोधक – भला, चंगा, रोगी, अस्वस्थ।
  • आकारबोधक – लंबा, छोटा, बङा, गोल, अंडाकार, ऊँचा, लम्बा, चौड़ा, मोटा, पतला, छोटा।
  • स्पर्शबोधक – मखमली, मुलायम, सख्त, नरम, कठोर, खुरदरा।
  • स्वादबोधक – खट्टा, मीठा, स्वादिष्ट, कसैला।
  • स्वभावबोधक – शालीन, नम्र (नम्रता), सहिष्णु।
  • स्थिति बोधक – दयनीय, असहनीय।
  • समय बोधक – आधुनिक, प्राचीन, नवीन, दैनिक, मासिक, वार्षिक।

 

संख्यावाचक विशेषण

परिमाणवाचक विशेषण

सार्वनामिक/संकेतवाचक विशेषण

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top