Sanyukt Vakya in Hindi – संयुक्त वाक्य : परिभाषा, उदाहरण

अंतिम संशोधित (Last Updated): September 4, 2026

आज के आर्टिकल में हम व्याकरण के अंतर्गत संयुक्त वाक्य (Sanyukt Vakya) को विस्तार से पढेंगे , संयुक्त वाक्य की परिभाषा(Sanyukt Vakya ki Paribhasha),संयुक्त वाक्य के उदाहरण(Sanyukt Vakya ke Udaharan) व इससे जुड़ें महत्त्वपूर्ण तथ्यों को भी पढेंगे।

संयुक्त वाक्य – Sanyukt Vakya

संयुक्त वाक्य

संयुक्त वाक्य (Sanyukt Vakya): परिभाषा, पहचान, भेद और संपूर्ण उदाहरण

प्रस्तावना: संयुक्त वाक्य क्या है?

हिंदी व्याकरण में वाक्य के भेदों का अध्ययन करते समय रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं— सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य। इनमें से संयुक्त वाक्य का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। जहाँ दो या दो से अधिक वाक्यों को किसी समुच्चय या योजक शब्द द्वारा जोड़ा जाता है, तो प्राप्त नया वाक्य संयुक्त वाक्य कहलाता है।

इसकी अन्य परिभाषाओं के अनुसार, जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हों तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं। जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य उपस्थित हों, तो उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं। संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त सभी उपवाक्य स्वतंत्र होते हैं, अर्थात् किसी भी उपवाक्य को हटा देने से शेष वाक्यों के अर्थ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

संयुक्त वाक्य की पहचान (Sanyukt Vakya ki Pahchan)

इस प्रकार के वाक्य निम्न संयोजक शब्दों से जुड़े होते हैं:

  • और

  • एवं

  • तथा

  • या

  • अथवा

  • इसलिए

  • अतः

  • फिर भी

  • तो

  • नहीं तो

  • किन्तु

  • परन्तु

  • लेकिन

  • पर

  • वरन्

  • फलतः

संयुक्त वाक्य के भेद (Sanyukt Vakya ke Bhed)

संयुक्त वाक्य के चार मुख्य भेद होते हैं:

  1. संयोजक

  2. विभाजक

  3. विकल्प सूचक

  4. परिमाण बोधक

संयुक्त वाक्य के महत्वपूर्ण उदाहरण

अभ्यास को बेहतर बनाने के लिए यहाँ संयुक्त वाक्य के विभिन्न उदाहरण दिए गए हैं:

  • सूरज निकला और फूल खिल उठे।
  • वह अमीर है फिर भी सुखी नहीं है।
  • आप नाटक देखने जाएँगे या सिनेमा।
  • पुस्तक खो गई थी परंतु मुझे मिल गई।
  • लालू आया और गया।
  • मैंने गांव पहुंचकर देखा कि सब होली का त्योहार मना रहे थे।
  • महेश खेलता है और रमेश पढ़ता है।
  • सुबह पहली बस पकड़ो और शाम तक लौट आओ।
  • वह व्यक्ति बुड्ढा है अतः उसे पहले जाने दो।
  • जल्दी चलो, नहीं तो पकड़े जाओगे।
  • मरीज फल खा लेगा अथवा खिचड़ी से काम चलेगा।
  • सुरेश बीमार है इसलिए आज खेलने नहीं आया।
  • वह स्कूल गया और पढ़ाई किया।
  • राकेश महान व्यक्ति बनना चाहता है किंतु वह मेहनत नहीं करना चाहता।
  • सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।
  • रेल आई और चली गई परंतु मैं बैठ न सका।
  • वह धनी है पर लोग ऐसा नहीं समझते।
  • बादल घिरे किंतु बरसात न हुई।
  • वह केवल अच्छा धावक ही नहीं अपितु एक अच्छा संगीतकार भी है।
  • मुझे पुस्तकें खरीदनी थी इसलिए बाजार गया।
  • तुम्हें फिर यहां पर देखकर मैं खुश हूँ।
  • सरिता को चोट लगी और वह रोने लगी।
  • कृष्णा मेहनती है किन्तु समय का पाबंद नहीं है।
  • अपना काम भी करो तथा दूसरों की सहायता भी करो।
  • अमित मुंबई गया और सोहन पंजाब गया।
  • राम यात्रा से आ गया और मित्र से मिल गया।
  • ग्रह सूर्य के आसपास घूमते हैं और उपग्रह सूर्य के आसपास घूमते हैं।
  • उसने मेट्रो की सवारी की एवं ए.सी. का आनंद लिया।
  • मोहित बीमार था फलतः वह विद्यालय नहीं गया।
  • वह पढ़ाई भी करता है और पैसा कमाने के लिए काम भी करता है।
  • मेरी ट्रेन छूट गई थी इसलिए मैं कोलकाता नहीं जा सका।
  • वह कल बारिश में भीग गया और जुखाम हो गया।
  • मैंने शाम को चाय पी और पेट में दर्द होने लगा।
  • सोहन को बस नहीं मिली इसलिए वह समय पर घर न आ सका।
  • वह दिनभर काम करता रहा परंतु काम पूरा न हो सका।
  • मोहन गरीब है परन्तु वह ईमानदार है।
  • गांधी जी स्वराज चाहते थे और वह हमें मिल गया है।
  • मैंने गीता पढ़ी और मेरा व्यवहार बदलने लगा।
  • मैं सुबह को पढ़ा और शाम को खेलने गया।
  • राम आया और आते ही खेलने लगा।
  • मैंने घोड़ा खरीदा और वह बहुत तेज दौड़ता है।
  • मैं आया और वह गया।
  • आज बहुत वर्षा हुई और इसी कारण बाढ़ आ गई।
  • वह सुबह मेरे घर आया और शाम को वापस लौट गया।
  • उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफलता नहीं मिली।
  • बाजार से कलम लाना तथा पेंसिल अवश्य लाना।
  • वह व्यक्ति बेईमान है और जल्द ही पकड़ा जायेगा।
  • आप गर्म लेना पसंद करेंगे या ठंडा लेना?
  • रात खत्म हुई और उजाला होने लगा।
  • उसकी तबीयत खराब है इसलिए मैं उसका ध्यान रखूंगा।
  • प्रिया ने किताब पढ़ी परंतु उसे समझ नहीं आई।
  • तुम पढ़ते और सोते हो।
  • लड़के ने चोरी की थी, इसलिए वह पकड़ा गया।
  • मेरे पैर पर लग गयी और दर्द होने लगा।
  • कविता बीमार थी, इसलिए स्कूल नहीं आई।
  • वह अच्छा व्यक्ति है इसलिए दान पुण्य करता रहता है।
  • हम दोनों मंदिर गए और साथ-साथ पूजा की।
  • वह दुकान गया और सामान खरीदा।
  • राम ने बहुत मेहनत की लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हुआ।
  • वह हम सभी लोगों के साथ आना चाहती थी लेकिन उसकी परीक्षा नजदीक है।
  • मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
  • वह घर से तो जल्दी निकली लेकिन दफ्तर देर से पहुंची।
  • राम पहले आया और बजाना प्रारम्भ किया।
  • राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।
  • वह बहुत तेज दौड़ा फिर भी बस को नहीं पकड़ पाया।
  • गर्मी से धातु फैलती है और ठण्ड से सिकुड़ती है।
  • मैंने उसे बहुत समझाया इसलिए वह अच्छे काम करता है।
  • सरिता ने खाना खाया और सो गई।
  • मेरे साथ गीता या सीता में से एक ही जाएगा।
  • छुटियाँ समाप्त हुई और हम घर आ गए।
  • नौकर कामचोर था इसलिए सेठ जी ने उसकी छुट्टी कर दी।
  • वर्षा हो रही है और बादल गरज रहे हैं।
  • वह आई तो घर में रोशनी आ गई।
  • वह केवल पढ़ता ही नहीं बल्कि लिखता भी है।
  • मोहन ने अनेकों पुस्तकें पढ़ी किंतु उसको अपने सवाल का जवाब नहीं मिला।
  • बादल छाए और वर्षा होने लगी।
  • तुम्हारे पिताजी आए हैं और तुम्हारे लिए उपहार लेकर आए हैं।
  • राम ने परीक्षा में बहुत मेहनत की किंतु सफल नहीं हो पाया।
  • वह घर आई किंतु अधिक देर रुकी नहीं।
  • मैंने उसे देखा और वो रो पड़ा।
  • वह पैसे से लाचार है किंतु वह व्यवहार का धनी है।
  • तुम बाहर गए और वह भी चला गया।
  • वह घर गया और काम पर लग गया।
  • सपना परिश्रमी है और वह कक्षा में प्रथम आती है।
  • सब लोगों ने नेहा का नृत्य देखा और प्रसन्न हो गए।
  • बादल घिरे और मोर नाचने लगा।
  • मैं स्कूल आया और वह घर चला गया।
  • हीरा खूबसूरत और कीमती होता है।
  • तुम्हारी माताजी मंदिर गई है और तुम्हारे पिताजी दफ्तर गए हैं।
  • तुम बार-बार जाती हो फिर वापस आ जाती हो।
  • मैं स्टेशन पर झटपट पहुंचा फिर भी बस छूट गई।
  • अभिषेक ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गया।
  • इसका मुझे भय था और यही हुआ।
  • सीता टीवी देख रही है लेकिन मोहन सो रहा है।

निष्कर्ष (Conclusion)

संक्षेप में कहें तो, संयुक्त वाक्य हिंदी व्याकरण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य समुच्चयबोधक शब्दों से जुड़ते हैं, तब संयुक्त वाक्य का निर्माण होता है। इन वाक्यों का अभ्यास करने से लेखन और अभिव्यक्ति दोनों में स्पष्टता आती है।

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?
जहाँ दो या दो से अधिक उपवाक्य किसी समुच्चयबोधक या योजक शब्द द्वारा आपस में जुड़े होते हैं, उसे संयुक्त वाक्य कहा जाता है। इसमें सभी उपवाक्य स्वतंत्र और प्रधान होते हैं।
संयुक्त वाक्य की पहचान कैसे की जाती है?
संयुक्त वाक्य की पहचान मुख्य रूप से योजक शब्दों (जैसे- और, एवं, तथा, किंतु, परंतु, लेकिन, इसलिए, अतः आदि) के माध्यम से की जाती है। ये शब्द दो स्वतंत्र वाक्यों को आपस में जोड़ते हैं।
संयुक्त वाक्य के कितने भेद होते हैं?
व्याकरण के अनुसार संयुक्त वाक्य के मुख्य रूप से चार भेद माने गए हैं। इनमें संयोजक, विभाजक, विकल्प सूचक और परिमाण बोधक शामिल हैं।
संयुक्त वाक्य और सरल वाक्य में क्या अंतर है?
सरल वाक्य में केवल एक ही मुख्य उद्देश्य और विधेय होता है। इसके विपरीत, संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी योजक शब्द के द्वारा जुड़े होते हैं।

ये भी जरुर पढ़ें :

📚 मुख्य व्याकरण एवं साहित्य (भाग 1)📖 मुख्य व्याकरण एवं साहित्य (भाग 2)
👉 शब्द शक्ति👉 क्रिया
👉 अलंकार👉पर्यायवाची शब्द
👉छंद👉 कारक
👉 हिंदी वर्णमाला चित्र सहित👉 लिंग
👉 स्वर व्यंजन👉 वचन
👉 संधि👉 वाक्य
👉 समास👉 शब्द भेद
👉 तत्पुरुष समास👉 तत्सम व तद्भव शब्द
👉 अव्ययीभाव समास👉 उपसर्ग
👉 संज्ञा👉 प्रत्यय
👉 सर्वनाम👉 विलोम शब्द
👉 विशेषण👉 हिन्दी मुहावरे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top