Saral Vakya in Hindi -सरल वाक्य : परिभाषा, उदाहरण

आज के आर्टिकल में हम व्याकरण के अंतर्गत सरल वाक्य (Saral Vakya) को विस्तार से पढेंगे ,सरल वाक्य की परिभाषा(Saral Vakya ki Paribhasha), सरल वाक्य  के उदाहरण(Saral Vakya ke Udaharan) व इससे जुड़ें महत्त्वपूर्ण तथ्यों  को भी पढेंगे।

सरल वाक्य – Saral Vakya

सरल वाक्य

सरल वाक्य की परिभाषा – Saral Vakya kise kahate hain

  • जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, वे सरल वाक्य कहलाते है। वाक्यों के बीच कोई भी योजक शब्द नहीं होते।
  • जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं। इसमें एक ’उद्देश्य’ और एक ’विधेय’ होता है।
  • ’’जिस वाक्य में एक मुख्य क्रिया हो वहां सरल वाक्य होता है। हम इसे ऐसे समझ सकते हैं कि ’’जिस वाक्य में एक ही कर्ता हो, कोई जोड़ ना हो, पूरी तरह सीधा हो।

यदि किसी वाक्य में एक संज्ञा उद्देश्य एवं एक क्रिया विधेय हो तो उसे साधारण वाक्य कहते हैं। यदि किसी वाक्य में एक से अधिक कर्ता हों तथा उनकी क्रिया भी समान हो तो उस वाक्य को भी साधारण वाक्य माना जाता है, क्योंकि समान क्रिया वाले समस्त कर्ता एक ही उद्देश्य को दर्शाते है।

⇔ यदि किसी सरल वाक्य में एक से अधिक क्रियाएँ हों, लेकिन उन सभी क्रियाओं का कर्ता एक ही हो तो सभी क्रियाओं को एक ही विधेय माना जाता है, इसलिए वाक्य में एक से अधिक क्रियाओं का कर्ता एक होने पर वाक्य सरल वाक्य होता है।

यदि किसी वाक्य में एक से अधिक कर्ता हों तथा सभी कर्ताओं की क्रियाएं एक से अधिक और समान हों तो वाक्य सरल वाक्य ही माना जाता है, क्योंकि समान क्रियाएँ करने वाले समस्त कर्ताओं को एक उद्देश्य तथा समान कर्ताओं वाली समस्त क्रियाओं का एक विधेय माना जाता है।
सरल वाक्य को साधारण वाक्य भी कहा जाता है।

सरल वाक्य के उदाहरण – Saral Vakya ke Udaharan

  • नीतू नाचती-गाती है।
  • श्याम का मित्र राम धार्मिक पुस्तकें ज्यादा पढ़ता है।
  • सोहन हँसकर बोला।
  • मैं तुम्हारे साथ खेलना चाहता हूँ।
  • तुम पढ़कर सो जाना।
  • सचिन किताब पढ़ता है।
  • श्याम पढ़ता है।
  • बच्चे मैदान में खेलते है।
  • वह रोज स्कूल जाता है।
  • चिड़िया उड़ती है।
  • रमेश की कलम गिर गई।
  • कृष्णा हंसती है।
  • कविता ने सब्जी खरीदी।
  • मैंने आज प्रिया की पुस्तक से पढ़ाई की।
  • मोहन बाजार जाता है।
  • बच्चे पेड़ पर चढ़ रहे थे।
  • आपको सुबह घूमने जाना चाहिए।
  • सरिता खाना खाती है।
  • तुम गाड़ी रुकने के स्थान पर चले जाओ।
  • आयुष आते ही खेलने लगा।
  • बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
  • मोहन मुस्करा कर बोला।
  • मैंने एक घायल हिरन देखा।
  • वर्षा होने पर हम बाहर नहीं जाते।
  • राम हंसकर बोला।
  • वह अच्छी लड़की नहीं है।
  • आप पढ़कर सो जाते है।
  • वह कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया।
  • वर्षा हो रही है।
  • राम ने आते ही बजाना शुरू कर दिया।
  • मेहमान आते है।
  • सूर्य के उदय होते ही फूल खिल गए।
  • मैंने आज ताजमहल देखा।
  • ड्राइवर समय से बस लेकर नहीं आया।
  • मोहन हँसकर बोला।
  • भारतीय लोग संस्कारी होते है।
  • पुनीत आते ही खेलने लगा।
  • तुम्हारे कहने से मैं यहां आ गई।
  • मैं पिताजी को देखकर डर गया।
  • देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा देशभक्त होता है।
  • अंकित ने शादी के लिए कार्ड छपवाए।
  • विशाल मेहनती लड़का है।
  • अस्वस्थ रहने के कारण वह परीक्षा में सफल न हो सकता।
  • धनवान व्यक्ति हर चीज खरीद सकता है।
  • पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है।
  • रमेश पढ़-लिखकर अफसर बना।
  • सुशांत अपनी पढ़ाई पूरी करके मुंबई कमाने चला गया।
  • मेरे स्टेशन पहुँचने से पहले गाड़ी जा चुकी थी।
  • मैं अपना शेष जीवन भारत में गुजरूँगा।
  • राकेश मोहन के घर गया।
  • सोहन सेब खरीद रहा है।
  • मुझे तुम्हारा मुस्कुराना पसंद है।
  • सुरेश बहुत शैतान है।
  • जमना पढ़ाई करती है।
  • मैंने एक दुबला पतला आदमी देखा।
  • सोहन पढ़ लिखकर अध्यापक बन गया।
  • बिजली कड़कती है।
  • तुम पढ़कर सो जाना।
  • माँ के जाते ही बालक रोने लगा।
  • कविता नाचती है।
  • राकेश खेलता है।
  • राम ने रावण को मारा।
  • तुम्हारे आते ही यहां पर बारिश शुरू हो जाती है।
  • तुम्हारे बच्चे तो दिन भर खेलते रहते है।
  • सोहन पतंग उड़ा रहा है।
  • नरेश झोला लेकर चला गया।
  • कविता अच्छा गाती है।
  • पृथ्वी गोल है।
  • अपनी बहन को अचानक देख मैं दंग रह गई।
  • सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
  • वे लोग खुशी मना रहे थे।
  • रविना की कलम टूट कर गिर गई।
  • राधा नाचती-गाती है।
  • कछुए ने खरगोश को हरा दिया।
  • मेहनती बालक सफल होते हैं।
  • अध्यापक ने नकल करने वाले छात्र को पकड़ लिया।
  • बेईमान आदमी का कोई सम्मान नहीं करता।
  • प्रिया चलती रहती है।
  • सरिता फूल तोड़ने जा रही है।
  • सरिता पुस्तक पढ़ती है।
  • नौकर ने समय पर काम पूरा कर लिया।
  • सांझ होते ही पक्षी नीड़ में आ गए।
  • दंड क्षमा करने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखो।
  • विद्यालय में सबसे होशियार विद्यार्थी रविना है।
  • मैं घर की सफाई कर रही हूँ।
  • वह खाना पका रही है।
  • सूरज के उगते ही अंधकार दूर हो गया।
  • बिल्लियाँ पानी से नफरत करती हैं।
  • वह दिल्ली जाकर काम करने लगा है।
  • वह तुम्हें याद कर रही है।
  • मेरी बहन घर की सफाई कर रही थी।
  • मेरी बहन खाना बना रही है।
  • अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
  • सुनीता मंदिर गई है।
  • सीता रोते ही बेहोश हो गयी।
  • मेरे पास एक कार है।
  • मैंने दुबला-पतला व्यक्ति देखा।
  • दिन ढलते ही अंधेरा फैलने लगा।
  • राम बगीचे से होते हुए स्कूल गया।
  • स्वावलंबी व्यक्ति सदा सुखी रहते है।
  • सुमन घर की सफाई कर रही है।
  • प्रातःकाल पक्षी चहचहाते हैं।
  • मेरे पापा एक किसान है।
  • सुमन किताब पढ़ती है।
  • मेरे पास जयशंकर प्रसाद की लिखी कामायनी है।
  • अशोक थैला लेकर चला गया।
  • उसके आने पर तुम छुप जाना।
  • रवि गाना गाता है।
  • रात खत्म होते ही रोशनी फैलने लगी।
  • लाल बत्ती होते ही गाड़ियाँ रुक गई।
  • अंकुश के पिताजी बहुत मेहनती है।
  • नरेश किताब पढ़ता है।
  • श्याम सुबह गांव जाकर शाम को वापस लौट आया।
  • सोहन थैला लेकर चला गया।
  • बालक सोता रहता है।
  • तुम बहुत शैतान हो।
  • कल बारिश में भीगने से मुझे जुखाम हो गया।

निष्कर्ष :

आज के आर्टिकल में हमनें सरल वाक्य (Saral Vakya) के बारे में पढ़ा । इसके साथ ही हमने सरल वाक्य की परिभाषा, (Saral vakya ki Paribhasha), और सरल वाक्य के उदाहरणों (Saral Vakya Examples) को भी विस्तार से पढ़ा। हम आशा करतें है कि आपको यह अच्छे से समझ में आ गया होगा…धन्यवाद ..आपका दिन शुभ हो ।

पदबंध क्या है तत्सम व तद्भव शब्दपारिभाषिक शब्दावली
वचनहिंदी बारहखड़ी सीखेंप्रत्यय
शब्द शुद्धि ओर वाक्य शुद्धि के नियमशब्द भेदवाक्य रचना अन्वय
हिंदी पत्र लेखनसर्वनामहिंदी में लिंग बदलना सीखें
व्याकरण किसे कहते हैं लेटर क्या होता है  लिंग
कारक स्वर व्यंजन क्रिया
हिंदी मात्रा सीखेंहिंदी वर्णमाला चित्र सहितसंयुक्त व्यंजन कितने होते हैं ?
हिन्दी मुहावरेवर्ण-विच्छेद क्या होता है ?गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषणपरिमाणवाचक विशेषणसार्वनामिक विशेषण
अनेकार्थी शब्दविशेषणवाक्य शुद्धि
विलोम शब्दमुहावरे और लोकोक्ति में अंतरअव्यय के बारे मे जानें
शब्द समूह के लिए एक शब्द

वाक्य 

संज्ञा
कालभाषा किसे कहते हैतुकांत शब्द
तत्पुरुष समासअव्ययीभाव समाससमास
उपसर्गवाच्य : परिभाषा, भेद और उदाहरणविराम चिह्न क्या है
वर्ण किसे कहते हैनिश्चयवाचक सर्वनामसमुच्चयबोधक अव्यय
संधि हिंदी वर्णमाला 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top