अंतिम संशोधित (Last Updated): September 16, 2026
दोस्तो आज के आर्टिकल में हम हिंदी व्यंजनों में संयुक्त व्यंजन (Sanyukt Vyanjan) को अच्छे से समझेंगे। हम Sanyukt Vyanjan Worksheet,संयुक्त व्यंजन के उदाहरण,PPT on sanyukt vyanjan in hindi,संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं, Sanyukt Vyanjan kitne hote Hain,Sanyukt Vyanjan kise kahate Hain- इनके बारे में समझेंगे ।
दोस्तो सयुंक्त व्यंजन को समझने से पहले हम व्यंजन को समझेंगे ।
व्यंजन :- वे वर्ण जिनका उच्चारण बिना स्वर के नहीं किया जाता वे व्यंजन कहलाते हैं
जैसे :-
क्+अ =क
ग्+अ =ग
व्यंजनों की संख्या 33 मानी जाती है
- द्विगुण व्यंजन 2 माने जाते हैं
- संयुक्त व्यंजन चार माने जाते हैं
सयुंक्त व्यंजन किसे कहते है ?
Table of Contents
वह व्यंजन जो दो या दो से अधिक व्यंजनों के मिलने से बनते हैं वह संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं
जैसे :- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
सयुंक्त व्यंजन कितने होते है (sanyukt vyanjan kitne hote hain) ?
⇒ 4(चार)

सयुंक्त व्यंजन मे पहला व्यंजन स्वर रहित होता है और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है
जैसे :-
क्+ष्+ अ =क्ष
त्+र्+अ =त्र
ज्+ ञ् +अ =ज्ञ
श्+र्+अ =श्र
सयुंक्त व्यंजन के उदाहरण :
क्ष से शब्द :- क्षत्रिय, क्षमा, क्षेत्र, क्षन्ता, क्षोभ
त्र से शब्द :- त्रिशूल, स्त्री, पत्र, गौत्र, पौत्र
ज्ञ से शब्द :- ज्ञानी, ज्ञान, ज्ञाता, अनभिज्ञ, ज्ञापन
श्र से शब्द :- श्रीमान, आश्रम, विश्राम , श्रम

स्वर व्यंजन को विस्तार से पढ़ें
व्याकरण के महत्त्वपूर्ण टॉपिक




धन्यवाद सर
श्रीमान जी आपसे निवेदन है कि हिंदी टीजीटी की तैयारी कैसे करें इस विषय पर पूरी जानकारी भेजने का कष्ट करें आपका बहुत बहुत धन्यवाद होगा !