आदिकाल वन-लाइनर प्रश्न उत्तर | 200 महत्वपूर्ण प्रश्न (Adikal One Liner)

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 21, 2026

परीक्षा से ठीक पहले पूरे आदिकाल को कम समय में दोहराना हो, तो लंबे नोट्स नहीं, छोटे-छोटे प्रश्न-उत्तर सबसे ज़्यादा काम आते हैं। इसी के लिए इस पेज पर आदिकाल के प्रश्न उत्तर वन-लाइनर रूप में, विषय के हिसाब से चार खंडों में दिए गए हैं: इतिहास-ग्रंथ और नामकरण, सिद्ध-नाथ-जैन साहित्य, रासो साहित्य, और अपभ्रंश, खुसरो व विद्यापति। हर प्रश्न का उत्तर पहले मन में सोचें, फिर बटन दबाकर मिलान करें। UGC NET, JRF, TGT, PGT और RPSC जैसी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले आदिकाल के महत्वपूर्ण प्रश्न दोहराने का यह सबसे तेज़ तरीका है।

✅ आदिकाल के वन-लाइनर प्रश्न उत्तर कहाँ से दोहराएँ?
इस पेज पर आदिकाल के 200 वन-लाइनर प्रश्न हैं, जिनके उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति के हैं। हर प्रश्न के नीचे “✅ उत्तर देखें” बटन है। चार विकल्प वाले प्रश्नों (MCQ) का अभ्यास करना हो, तो आदिकाल के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) वाला पेज देखें। दोनों पेजों के प्रश्न अलग-अलग हैं।

सीधे खंड पर जाएँ:

खंड 1 खंड 2 खंड 3 खंड 4

आदिकाल वन-लाइनर: एक नज़र में

खंडविषयप्रश्न
खंड 1इतिहास-लेखन, इतिहास-ग्रंथ और नामकरण66
खंड 2सिद्ध, नाथ और जैन साहित्य30
खंड 3रासो साहित्य41
खंड 4अपभ्रंश, लौकिक साहित्य, अमीर खुसरो और विद्यापति63

दोहराने का तरीका: पहली बार में हर खंड के प्रश्नों का उत्तर सोचकर मिलान करें, और जो ग़लत हों उन पर निशान लगा लें। अगली बार सिर्फ़ उन्हीं को दोहराएँ। अपना स्कोर: हर खंड हल करते समय सही उत्तरों की गिनती रखें। 80% से ज़्यादा सही हों, तो वह खंड परीक्षा के लिए तैयार है। 60% से कम हों, तो नीचे दिए नोट्स वाले लेख पढ़कर दोबारा हल करें।

खंड 1: इतिहास-लेखन, इतिहास-ग्रंथ और नामकरण

प्रश्न 1. आचार्य शुक्ल ने वीरगाथा काल में देशभाषा काव्य की कितनी पुस्तकें मानी हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: 8
प्रश्न 2. “जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब ही साहित्य हैं” यह किसने माना है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: आचार्य रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 3. “भाषा सर्वेक्षण” के रचयिता कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: जॉर्ज ग्रियर्सन
प्रश्न 4. “हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास” ग्रंथ के लेखक कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रामकुमार वर्मा
प्रश्न 5. आदिकाल को संधिकाल एवं चारण काल किसने कहा?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रामकुमार वर्मा
प्रश्न 6. “उस समय जैसे ‘गाथा’ या ‘गाहा’ कहने से प्राकृत का बोध होता था…” कथन के लेखक कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 7. आदिकाल को अपभ्रंश काल किसने कहा?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: धीरेंद्र वर्मा
प्रश्न 8. आदिकाल को ‘बीजवपन काल’ किसने कहा है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: महावीर प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 9. ‘चन्द हिंदी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं…’ कथन के लेखक कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: आचार्य शुक्ल
प्रश्न 10. डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा किस रचना में हिंदी साहित्य को अखिल भारतीय साहित्य से सम्बद्ध करने का प्रयास हुआ है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: हिंदी साहित्य की भूमिका

📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: आदिकाल साहित्य: संपूर्ण इतिहास और नामकरण अगला खंड ⬇️

खंड 2: सिद्ध, नाथ और जैन साहित्य

प्रश्न 1. नाथों में “रसायनी” कौन थे?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: नागार्जुन
प्रश्न 2. काफिर बोध, पंचअग्नि, दयाबोध, अष्ट चक्र व रसराह ग्रंथ किसके हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: गोरखनाथ
प्रश्न 3. बौद्ध सिद्धों के पदों और दोहों को ‘बौद्धगान ओ दोहा’ नाम से बांग्ला भाषा में किसने प्रकाशित किया?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: पंडित हरप्रसाद शास्त्री
प्रश्न 4. गोरखनाथ ने किसके योग का सहारा लेकर ‘हठयोग’ का प्रवर्तन किया?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: पतंजलि
प्रश्न 5. ‘रत्नाकर जोपम कथा’ किस संप्रदाय का मानक ग्रंथ है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: सिद्धों का
प्रश्न 6. “जिमि लोण बिलिज्जई पाणी एहि तिमि धरणी लई चित्त” कथन किसका है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: कणहप्पा
प्रश्न 7. सिद्धों में सबसे पुराने किसे माना जाता है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: सरहपा
प्रश्न 8. प्राण-संकली, सबदी, नरवैबोध, आत्मबोध और पंचमात्रा रचनाएं किसकी हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: गोरखनाथ
प्रश्न 9. गोरखनाथ की रचनाओं को ‘गोरखबानी’ नाम से किसने संपादित किया?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: पीतांबर दत्त बड़थ्वाल
प्रश्न 10. ‘परमात्म-प्रकाश’ और ‘योगसार’ किसकी रचना है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: जोइंदु (योगिंदु)

📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: सिद्ध साहित्य • नाथ साहित्य • चर्यापद क्या है अगला खंड ⬇️

खंड 3: रासो साहित्य

प्रश्न 1. पृथ्वीराज रासो कितने प्रकार के छंदों में लिखा गया है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: 68
प्रश्न 2. पृथ्वीराज रासो काव्य किस कोटि का है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: वीरगाथा महाकाव्य
प्रश्न 3. “राठौड़ा री ख्यात” के रचयिता कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: दयालदास
प्रश्न 4. कविराज श्यामलदास तथा काशी प्रसाद जायसवाल ने रासो की उत्पत्ति किससे मानी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रहस्य से
प्रश्न 5. कयमास वध किस रचना का खंड है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: पृथ्वीराज रासो
प्रश्न 6. “मनहुं कला ससीभान कला सोलह सो बनिय” – पंक्ति किसकी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: चंदबरदाई
प्रश्न 7. हजारी प्रसाद द्विवेदी, विश्वनाथ प्रसाद मिश्र तथा चंद्रबली पांडेय ने रासो की उत्पत्ति किससे मानी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रासक
प्रश्न 8. हरप्रसाद शास्त्री ने रासो की उत्पत्ति किससे मानी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: राजयश
प्रश्न 9. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने रासो की उत्पत्ति किससे मानी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रसायण
प्रश्न 10. पृथ्वीराज रासो की रचना विधान में सर्वाधिक विवादास्पद पक्ष क्या है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: ऐतिहासिकता

📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: रासो काव्य: अर्थ, प्रमुख ग्रंथ और विशेषताएँ • रेवा तट: पृथ्वीराज रासो अगला खंड ⬇️

खंड 4: अपभ्रंश, लौकिक साहित्य, अमीर खुसरो और विद्यापति

प्रश्न 1. विद्यापति ने कीर्तिलता को किस संवाद रूप में लिखा है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: भृंग-भृंगी
प्रश्न 2. “आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं…” यह पंक्ति किसकी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: आचार्य शुक्ल
प्रश्न 3. उक्ति व्यक्ति प्रकरण के रचयिता कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: दामोदर शर्मा
प्रश्न 4. “राउलबेल” श्रृंगार परक चंपू काव्य के रचयिता कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: रोडा कवि
प्रश्न 5. स्वयं को ‘अभिमान मेरु’ कौन कहा करते थे?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: पुष्पदंत
प्रश्न 6. किरान-उस-सादेन किसकी रचना है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: अमीर खुसरो
प्रश्न 7. ‘पुरुष परीक्षा’ संस्कृत में रचित रचना किसकी है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: विद्यापति
प्रश्न 8. “रिट्ठणेमि चरिउ” के रचयिता कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: स्वयंभू
प्रश्न 9. कीर्तिलता की भाषा क्या है?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: अवहट्ठ
प्रश्न 10. भू-परिक्रमा के रचयिता कौन हैं?
✅ उत्तर देखें (क्लिक करें)
उत्तर: विद्यापति

📖 इस खंड के नोट्स पढ़ें: अपभ्रंश साहित्य • अमीर खुसरो • विद्यापति

📚 आदिकाल के 1000 प्रश्न एक PDF में
NET/JRF, PGT और कॉलेज लेक्चरर परीक्षा के लिए आदिकाल के 1000 चुने हुए वस्तुनिष्ठ प्रश्न, उत्तर सहित।👉 आदिकाल 1000 प्रश्न PDF देखें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

❓ आदिकाल के वन-लाइनर प्रश्न कैसे याद करें?
पहले हर खंड के प्रश्नों का उत्तर सोचकर बटन से मिलान करें। जो प्रश्न ग़लत हों, उन्हें अलग लिख लें और अगले दिन सिर्फ़ उन्हीं को दोहराएँ। तीन-चार बार दोहराने पर ज़्यादातर तथ्य पक्के हो जाते हैं।
❓ आदिकाल को किस विद्वान ने कौन-सा नाम दिया?
हजारीप्रसाद द्विवेदी ने “आदिकाल”, आचार्य शुक्ल ने “वीरगाथा काल”, ग्रियर्सन ने “चारण काल”, मिश्रबंधुओं ने “प्रारंभिक काल”, राहुल सांकृत्यायन ने “सिद्ध-सामंत काल”, महावीर प्रसाद द्विवेदी ने “बीजवपन काल” और रामकुमार वर्मा ने “संधिकाल एवं चारणकाल” कहा।
❓ रासो शब्द की उत्पत्ति के बारे में विद्वानों के मत क्या हैं?
आचार्य शुक्ल “रसायण” से, हजारीप्रसाद द्विवेदी “रासक” से, हरप्रसाद शास्त्री “राजयश” से, और कविराज श्यामलदास व काशीप्रसाद जायसवाल “रहस्य” से रासो शब्द की उत्पत्ति मानते हैं।
❓ हिंदी साहित्य का पहला इतिहास किसने लिखा?
फ़्रांसीसी विद्वान गार्सां द तासी को हिंदी साहित्य के इतिहास का पहला लेखक माना जाता है। व्यवस्थित काल-विभाजन वाला पहला इतिहास ग्रियर्सन का “द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ़ हिंदुस्तान” (1888) है।
❓ अमीर खुसरो को क्या कहा जाता है?
अमीर खुसरो को “तूती-ए-हिंद” कहा जाता है। उन्हें खड़ी बोली का प्रथम कवि और पहेलियों-मुकरियों को लोकप्रिय बनाने वाला कवि माना जाता है।
❓ इस पेज और आदिकाल MCQ पेज में क्या अंतर है?
इस पेज पर एक पंक्ति वाले प्रश्न-उत्तर हैं, जो जल्दी दोहराने के लिए हैं। आदिकाल MCQ पेज पर चार विकल्प वाले प्रश्न हैं, जिनके साथ उत्तर का कारण भी दिया गया है। दोनों के प्रश्न अलग-अलग हैं।
❓ इस पेज पर आदिकाल के कितने प्रश्न हैं?
इस पेज पर आदिकाल के 200 वन-लाइनर प्रश्न उत्तर चार खंडों में दिए गए हैं।

📚 आदिकाल की पूरी तैयारी के लिए ये लेख भी पढ़ें

लेख और उसमें क्या मिलेगाकहाँ
आदिकाल के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
चार विकल्प वाले प्रश्न, उत्तर और कारण सहित
ब्लॉग
आदिकाल साहित्य: संपूर्ण इतिहास
नामकरण, काल-सीमा, प्रवृत्तियाँ और प्रमुख रचनाएँ
ब्लॉग
सिद्ध साहित्य
84 सिद्ध, प्रमुख कवि और विशेषताएँ
ब्लॉग
नाथ साहित्य
गोरखनाथ, नाथ-पंथ और प्रमुख ग्रंथ
ब्लॉग
रासो काव्य
रासो शब्द का अर्थ, प्रमुख रासो ग्रंथ
ब्लॉग
रेवा तट: पृथ्वीराज रासो
पाठ्यक्रम का अंश, व्याख्या सहित
ब्लॉग
अपभ्रंश साहित्य
स्वयंभू, पुष्पदंत, धनपाल आदि
ब्लॉग
आदिकाल विशेष ट्रिक
रचनाएँ याद रखने की आसान ट्रिक
ब्लॉग
आचार्य शुक्ल के कथन: आदिकाल
परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले कथन
ब्लॉग
हिंदी साहित्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न
सभी कालों की प्रश्नोत्तरी एक जगह
ब्लॉग
UGC NET हिंदी इकाई 2: साहित्य का इतिहास
आदिकाल से आधुनिक काल तक के नोट्स
स्टोर
आदिकाल 1000 प्रश्न PDF
परीक्षा से पहले पूरा अभ्यास
स्टोर
केवल कृष्ण घोड़ेला
✍️ लेखक परिचय
केवल कृष्ण घोड़ेला
एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी) • कॉलेज व्याख्याता
📍 श्रीगंगानगर (राजस्थान)
यह प्रश्नोत्तरी केवल कृष्ण घोड़ेला की देखरेख में तैयार की गई है और उन्होंने ही इसकी जाँच की है। वे hindisahity.com, store.hindisahity.com और यूट्यूब चैनल Hindi Sahitya Channel के ज़रिए NET/JRF और प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य की तैयारी करवाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top