• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

शिवशम्भु के चिट्ठे || बालमुकुन्द गुप्त || निबंध लेखन

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:15th Nov, 2019| Comments: 0

Tweet
Share62
Pin
Share
62 Shares

आज की पोस्ट में हम बालमुकुन्द गुप्त द्वारा लिखित शिवशम्भु के चिट्ठे निबंध की चर्चा करेंगें और महत्त्वपूर्ण तथ्य को जानेंगे |

बालमुकुन्द गुप्त (1865 – 1907 ई.) हिन्दी के निबन्धकार पत्रकार के रूप में माने जाते है। उनकी प्रसिद्ध एवं चर्चित रचनाएँ ’भारत मित्र’ का सम्पादन करते हुए सामने आई। वे अनन्य राष्ट्रभक्त पत्रकार थे। वे भारतीय संस्कृति के प्रबल समर्थक थे तथा विदेशी सरकार पर तीखे व्यंग्य करने वाले लेखक के रूप में प्रसिद्ध थे।

हिन्दी पत्रकारिता के उन्नयन में गुप्तजी ने ’भारत मित्र’ के माध्यम से अनूठी प्रतिभा, तीक्ष्ण दृष्टि का परिचय दिया। ’शिवशम्भु के चिट्ठे और खत’ शीर्षक काॅलम में लिखी उनकी रचनाएं अत्यन्त लोकप्रिय हुई।

’शिवशम्भु के चिट्ठे’ शीर्षक रचना व्यंग्य प्रधान निबन्ध है जिससे अग्रेजी शासन की निरंकुशता और भारतीयों पर किये गये अत्याचार, अंग्रेजों की शोषण नीति पर तीखे प्रहार किये गये है। अंग्रेज वायसराय लाॅर्ड कर्जन पर करारे व्यंग्य लेखक ने यहां किये है। लेखक ने गूंगी जनता का मुखर वकील बनकर उन कठिनाईयों का वर्णन इस रचना में किया है जो अंग्रेजी शासन के दौरान उसे झेलनी पङ रही थी

इस रचना में गुप्तजी की ओजस्विता, निर्भीकता, दृढता तथा विनोदप्रियता देखते ही बनती है। इस निबन्ध में अंग्रेज गवर्नर लाॅर्ड कर्जन को व्यंग्य का निशाना बनाया गया है।
इस निबन्ध का सार निम्न शीर्षकों में प्रस्तुत किया जा सकता है-

(1) बुलबुल का शौक –

Table of Contents

  • (1) बुलबुल का शौक –
  • (2) बुलबुल का सपना-
  • (3) लाॅर्ड कर्जन पर व्यंग्य-
  • (4) दिल्ली दरबार का उल्लेख-
  • (5) लाॅर्ड कर्जन को कर्त्तव्य की सीख-
  • (6) प्रतीकात्मकता-

अंग्रेज वायसराय लाॅर्ड कर्जन को सम्बोधित करते हुए लेखक लिखता है कि माई लाॅर्ड बचपन में मुझ भंगङी (भाग का सेवन करने वाला, व्यक्ति को बुलबुल का बङा शौक था। मेरे गाँव के तमाम लोग बुलबुलबाज थे वे बुलबुले पकङते, पालते और लङाते थे पर मैं (शिवशम्भु शर्मा) इससे वंचित था।

मैं तो केवल एक बुलबुल को हाथ पर बिठाकर ही प्रसन्न होना चाहता था पर मैं बाह्मण कुमार था, मुझे बुलबुल कैसे मिलती? पिताजी को यह डर था कि यदि इस बालक को बुलबुल दी तो यह मार देगा और हत्या होगी, या बिल्ली ही झपट्टा मारकर उसके हाथ से बुलबुल छीन ले जायेगी और खा लेगी, तो भी पाप लगेगा।

बहुत अनुरोध के बाद पिताजी ने किसी मित्र की बुलबुल किसी दिन ला दी, तो वह एक घंटे से अधिक मेरे पास नहीं रहने दी गई और वह भी पिता की निगरानी में ही रह सकी।

सराय के भटियारे बुलबुल पकङा करते थे और गाँव के लङके उनसे दो-दो तीन-तीन पैसे में खरीद लेते थे पर बालक शिवशम्भु ऐसा नहीं कर सकता था। मन में अपार इच्छा होते हुए भी पिताजी की आज्ञा के बिना भला वह बुलबुल कैसे लाता और कहाँ रखता ? इसी कारण मन में उधेङबुन चलती। जंगल में उङती बुलबुल को देखकर वह फङक उठता और बोली को सुनकर हृदय नाचने लगता।

मन में अनेक तरह की कल्पनाएं उठती। उन सब बातों से अनुभव भला दूसरों को क्या होगा ? सच तो यह है कि वह अनुभव दूसरों को हो ही नहीं सकता। आज वृद्धावस्था में स्वयं शिवशंभु को बाल्यकाल से उस निर्वचनीय आनन्द का अनुभव नहीं हो सकता ?

(2) बुलबुल का सपना-

बुलबुल पकङने की नाना प्रकार की कल्पनाएं मन ही मन करता हुआ बालक शिवशम्भू सो गया। सपने में देखा कि सारा संसार बुलबुलमय है तो गांव में बुलबुले उङ रही है। घर के सामने जो खेल का मैदान है, उसमें सैकङों बुलबुलें उङ रही है।

वे सब बहुत ही नीचे उङ रही थी, कभी-कभी उङकर उस बालक के हाथ पर भी आ बैठती थीं, शिवशम्भू आनन्दमग्न होकर इधर-उधर दौङ रहा है। उसके कुछ साथी भी बुलबुलों को हाथ पर बिठाये इधर-उधर दौङते फिर रहे हैं।

आज उसकी मनोकामना पूरी हुई। बुलबुलों की कोई कमी उसे नहीं है। आनन्द का सिलसिला वहीं नहीं थमा अपितु उसने देखा सामने एक सुन्दर बाग है। वहीं से बुलबुलें उङकर आती है। वह दौङकर वहाँ पहुँचा, देखा वहां सोने के पेङ थे और उनके पत्ते और फूल भी सोने के थे।

उन पर सोने की बुलबुलें बैठकर गाती है और उङती-फिरती हैं वही सुनहरे कलशों वाला सोने का एक महल भी है, जिस पर बुलबुलें बैठी है।
बालक दो-तीन साथियों सहित महल पर चढ़ गया और अचानक वह महल, बगीचा बालकों सहित उङ गया। अब बुलबुलें उस बालक के दिमाग से निकल गयीं।

मैं कहाँ उङ रहा हूँ माता-पिता से दूर-इस विचार के आते ही सुख स्वप्न भंग हुआ और वह कुनमुनाकर उठ बैठा। सपना टूटते ही देखा कि वह अपने घर में है, कल्पना की उङान समाप्त हो गयी थी।

(3) लाॅर्ड कर्जन पर व्यंग्य-

माई लाॅर्ड जब से आप वायसराय बनकर भारत में पधारे तब से आपने बस बुलबुलों का सपना ही देखा है, कोई करणीय कर्म नहीं किया ? भारत की जनता (जो आपकी प्रजा है) के लिए आपने किसी कर्त्तव्य का पालन किया ? एक बार धैर्यपूर्वक इस बात पर विचार कीजिए।

आपने पिछले पाँच वर्ष के कार्यकाल में अपने नुमाशयी कामों (दिखावे का काम) के अलावा और कोई प्रजाहित का काम किया ?

आपने अपने कर्त्तव्य का ठीक ढंग से पालन नहीं किया। इस बार आपने जो बजट भाषण दिया वह आपके कार्यकाल का अन्तिम बजट भाषण था, जिसमें अपने क्वीन विक्टोरिया मेमोरियल हाॅल और ’दूसरा दिल्ली दरबार’ का जिक्र करते हुए केवल प्रदर्शन-प्रियता का परिचय दिया।

अपने कर्त्तव्य का सही ढंग से पालन नहीं किया। भारत की दरिद्र प्रजा का हित करने वाला कोई काम आपने नहीं किया। उक्त दोनों कार्यों में भारत की गरीब प्रजा का भला कौन-सा हित होगा ?

(4) दिल्ली दरबार का उल्लेख-

आपनेे जिस दिल्ली दरबार को अपनी उपलब्धि बताया, भारतवासियों की दृष्टि में वह बुलबुलों के स्वप्न से अधिक न था। जिस हाथी पर आप सोने की झूल और सोने का हौदा लगवाकर सवार हुए, वह अपने कीमती सामान सहित, जिसका था उसके पास वापस चला गया। आप भी जानते थे कि वह आपका नहीं और दर्शक भी जानते थे कि वह आपका नहीं।

दरबार में जिस सुनहरे सिंहासन पर बैठकर आपने भारत के सब राजा महाराजाओं से सलामी ली, वह सिंहासन भी आपका न था। वह भी जहाँ से आया था, वहीं चला गया। ये सब चीजें नुमायशी थीं। इन सबसे आपको क्या हासिल हुआ ? अकबर की इज्जत उनके गुणों से थी न कि उनके तख्त से। आपको भी यह बात सोचनी चाहिए।

दरबार समाप्त होते ही पण्डाल तोङ दिया गया। नुमाशयी चीजों का यही हश्र होता है। आपने स्वयं कहा था कि भारत के लोग यहाँ सदा रहेंगे जबकि हम विदेशी कुछ दिनों के लिए है। आपके वे ’कुछ दिन’ बीत गये, अब तो आप ’कृपा’ से मिले दिनों तक ही यहाँ है। यह चिट्ठा आपके पास शिवशम्भू इस आशा में भेज रहा है कि इन कुछ दिनों में ही आपको अपने कर्त्तव्य का ख्याल हो जाये।

(5) लाॅर्ड कर्जन को कर्त्तव्य की सीख-

माई लाॅर्ड यहाँ से विदा लेने से पहले भारत की प्रजा के लिए कुछ ऐसा कर जाइए जिससे इस देश की प्रजा के हृदय-मन्दिर में आपकी स्मृति बनी रहे। पर यह तभी हो सकता है जब वैसी स्मृति के लिए आपके हृदय में स्थान हो। जिस देश में लाॅर्ड लैसडोन की मूर्ति बन सकती हैै, उसमें और किसकी मूर्ति नहीं बन सकती।

क्या आप चाहते हैं कि उसके पास एक वैसी ही मूर्ति खङी की जाये। इस दरिद्र देश में ये मूर्तियां किस काम की ? केवल कुछ पक्षी ही उस पर रैन बेसरा लेते हैं।

भारतवासी इन पत्थर की मूर्तियों को नहीं अपितु उन मूर्तियों को आदर देते हैं जो उनके हृदय में बसी हुई हैं। लाॅर्ड रिपन (एक अंग्रेज वायसराय) की मूर्ति भारतवासियों के हृदय में है क्योंकि उन्होंने प्रजा हित के काम किये।

आपकी यादगार भी बन सकती है जनता के हृदय में, यदि आप अपने कर्त्तव्य का ठीक ढंग से पालन करें। आप ’शो’ और ’ड्यूटी’ का फर्क समझिए। आपके दिल्ली दरबार के ’शो’ की याद कुछ दिन बाद फीकी पङ जायेगी, उसी तरह जैसे शिवशम्भू शर्मा के बालपन का बुलबुल का सुख स्वप्न अब फीका पङ चुका है।

(6) प्रतीकात्मकता-

लेखक ने प्रतीकात्मक शैली में अपनी बात कही है। शिवशम्भू बुलबुल का चाव रखता था, इसका वास्तविक अर्थ है कि भारतीय जनता स्वन्तत्रता पाने की इच्छुक थी, लेकिन अंग्रेज शासक यह कहकर उनकी स्वतंत्रता पाने की इच्छा को ठुकरा देते थे कि तुम लोग स्वतंत्रता की रक्षा नहीं कर पाओगे।

पता नहीं कब कहाँ से आकर कोई बिल्ली (चालाक एवं शक्तिशाली देश) उस बुलबुल (स्वतन्त्रता) को अपना निवाला बना ले। अन्तत भारतीयों का यह सपना फीका पङ गया।

लाॅर्ड कर्जन को सम्बोधित इन चिट्ठों में लेखक ने अंग्रेज सरकार की अनीति का खुलकर पर्दाफाश किया है। लेखक का मत है कि लाॅर्ड कर्जन ने प्रजा हित का कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिसकी सुखद स्मृति भारत की जनता के हृदय में चिरकाल तक संचित रहे। लेखक ने व्यंग्यात्मक लहजे में अपनी बात कही है तथा उसके वक्तव्य में निर्भीकता, देशभक्ति एवं विनोद वृत्ति साफ झलकती है।

  • महादेवी वर्मा जीवन परिचय 
  • सुमित्रानंदन पन्त  का जीवन परिचय 
  • निराला जी का जीवन परिचय 
  • भारतेन्दु जीवन परिचय देखें 
  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 
Tweet
Share62
Pin
Share
62 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar

    समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar

  • मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya

    मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya

  • कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण  – Kavitt Chhand in Hindi

    कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण – Kavitt Chhand in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य हिंदी साहित्य एप्प पर

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • प्रतीप अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Prateep Alankar
  • संयुक्त वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Sanyukt Vakya in Hindi
  • सरल वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Saral Vakya in Hindi
  • समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar
  • मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya
  • कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण – Kavitt Chhand in Hindi
  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk 2023 Register

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || रचनाएँ और भाषा शैली
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us