• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

NTA UGC NET HINDI ANSWER KEY DECEMBER 2019

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:13th Nov, 2020| Comments: 5

Tweet
Share264
Pin
Share
264 Shares

NTA UGC NET HINDI ANSWER KEY DECEMBER 2019

NTA UGC NET HINDI ANSWER KEY DECEMBER 2019

आपको जानकर अति हर्ष होगा कि हर बार की तरह इस एग्जाम में भी हमारे नोट्स से काफी प्रश्न इस परीक्षा में पूछे गए 

 

हिंदी साहित्य के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें  यहाँ क्लिक करें 

हिंदी साहित्य के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें : यहाँ क्लिक करें 

UGC NET HINDI ANSWER KEY DECEMBER 2019

Net hindi solved paper december 2019

 

नया ऑनलाइन NET /JRF हिंदी बैच चार्जेबल  whatsapp ग्रुप 15 November  2020 से……..

यह बैच 15 November  से मार्च  2021 तक चलेगा ,यह बैच चार्जेबल है 

wh.no.9929735474……आज ही रजिस्ट्रेशन करवाएं 

टाइप  करें  REG 2020 और भेजें whatsapp..9929735474

NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019

Table of Contents

  • NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019
  • NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019
  • NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019

परीक्षा हिंदी उत्तरमाला सहित
( 5 दिसम्बर, 2019)

1. ’सर्वसुख नामक अग्रवाल बनिया’ की कथा किस उपन्यास में उल्लेखित है ?
(अ) देवरानी जेठानी की कहानी ☑️
(ब) वामा शिक्षक
(स) भाग्यवती
(द) निःसहाय हिन्दू

2. निम्नलिखित में से विदेशी परिवेश पर आधारित कौन-से उपन्यास नहीं है ?
(क) परिशिष्ट (ख) चक्रव्यूह
(ग) वे दिन (घ) सफर के साथी
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग (ब) क और ख ☑️
(स) ख और ग (द) क और घ

3. प्रकाशन काल के अनुसार निम्नलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम है:
(अ) परीक्षागुरु, गोदान, शेखरः एक जीवनी, तमस ☑️
(ब) गोदान, शेखरः एक जीवनी, परीक्षागुरु, तमस
(स) परीक्षागुरु, तमस, गोदान, शेखरः एक जीवनी
(द) शेखरः एक जीवनी, तमस, गोदान, परीक्षागुरु

4. शास्त्रानुसार अर्थप्रकृति के प्रकार है ?

(क) यत्न (ख) विमर्श

(ग) बिन्दु (घ) बीज

निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) ख और ग
(स) ग और घ ☑️ (द) क और ग

5. राम, तुम मानव हो ? ईश्वर नहीं हो क्या ?
विश्व में रमे हुए नहीं सभी कहीं हो क्या ?
तब मैं निरीश्वर हूँ, ईश्वर क्षमा करें;
तुम न रमो तो मन तुममें रमा करे।’
आधुनिक दृष्टिकोण से प्रेरित मैथिलीशरण गुप्त ने राम के विषय में यह काव्योक्ति किस काव्यगं्रथ में लिखी ?
(अ) पंचवटी (ब) साकेत
(स) नहुप (द) विष्णुप्रिया

6. अपने काव्य-सिद्धांत की निर्मिति के लिए किस पाश्चायत्य आचार्य ने ’सहजानुभूति’ की अवधारणा का सहारा लिया है ?
(अ) मैथ्यू आर्नाल्ड (ब) क्रोचे ☑️
(स) लौंजाइनस (द) इलियट
7. संज्ञा अथवा सर्वनाम के जिस रूप से उसका सम्बन्ध वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ प्रकाशित होता है, उसे क्या कहते है ?
(अ) विकृत अव्यय (ब) कारक
(स) सम्बन्धसूचक ☑️ (द) क्रियाविशेषण

8. श्रद्धा और इङा से सम्बन्धित मुक्तिबोध के सही कथन कौन-से हैं ?
(क)इङा का व्यक्तित्व सामाजिक-सार्वजनिक महत्व से विन्यस्त है।
(ख) श्रद्धा के पास कोई अपना सार्वजनिक जीवन नहीं है।
(ग) इङा बुद्धिवाद का प्रतीक है।
(घ) श्रद्धा में आत्मबद्ध भावुकता का अभाव है।
निम्नलिखिति में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) ख और ग (ब) क और ख ☑️
(स) ग और घ (द) क और घ

9. निर्देशः इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं। इनमें से एक स्थापना (क) है और दूसरा तर्क (ख) है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
स्थापना (क)ः भारतेन्दु युग में मध्यकालीनता और आधुनिकता का द्वन्द्व है।
तर्क (ख)ः क्योंकि उस समय का भारतीय समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा था।
विकल्पः
(अ) क सही, ख गलत (ब) क सही, ख सही ☑️
(स) ग गलत, ख गलत (द) क गलत ख सही

10. नीत्शे का सम्बन्ध किस विचारधारा से है ?
(अ) मनोविश्लेषणवाद (ब) उत्तर आधुनिकता
(स) मार्क्सवाद (द) अस्तित्ववाद ☑️

11. तलाकशुदा माता-पिता की संतान की मानसिकता पर आधारित उपन्यास है ?
(अ) महाभोज (ब) अंधेरे बंद कमरे
(स) आपका बंटी ☑️ (द) शेखरः एक जीवनी

12. ’कीनैं हूँ कोरिक जतन अब कहि काढै़ कौनु।
भो मन मोहन रूपु मिलि पानी मैं कौ लौनु।।’
इस दोहे के सम्बन्ध में क्या सही है ?
(क) इसमें नायिका का कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम व्यंजित है।
(ख) नायिका के मन रूपी सरोवर में कृष्ण का लावण्य पानी में नमक की तरह घुल गया है।
(ग) कृष्ण की रूपासक्ति से नायिका अपने मन को अलग करना चाहती है।
(घ) ’कोरिक’ का अर्थ है ’कचोटना’।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) ख और ग (ब) क और घ
(स) क और ग (द) क और ख ☑️

13. ’’अच्छी हिन्दी बस एक ही व्यक्ति लिखता था’’- यह कथन किस आलोचक ने किसके बारे में कहा था ?
(अ)हजारीप्रसाद द्विवेदी ने निराला के बारे में
(ब)महावीरप्रसाद द्विवेदी ने बालमुकुंद गुप्त के बारे में ☑️
(स)रामचन्द्र शुक्ल ने जयंशकर प्रसाद के बारे में
(द)नंददुलारे वाजपेयी ने महावीरप्रसाद द्विवेदी के बारे में

14. द्विवेदी युगीन कविता की मुख्य प्रवृतियाँ है:
(क) समाजसुधार (ख) गीतिकाव्य की प्रचुरता
(ग) स्वच्छन्ता (घ) इतिवृत्तात्मकता
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग (ब) ख और क
(स) क और घ ☑️ (द) घ और ख

15. ’तात्त्विक दृष्टि से न तो हम इन्हें (कबीर को) पूरे अद्वैतवादी कह सकते हैं और न एकेश्वरवादी।’ -कबीर से सम्बन्धित यह विचार किसका है ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी (ब) रामचन्द्र शुक्ल ☑️
(स) राहुल सांकृत्यायन (द) माताप्रसादगुप्त

16. फोर्ट विलियम काॅलेज के हिन्दुस्तानी के प्रथम प्रोफेसर कौन थे ?
(अ) गिजक्रिस्ट ☑️ (ब) पिनकाॅट
(स) विलियम जोन्स (द) ग्रियर्सन

17. ’न खास हिन्दी, न खास उर्दू
जबान गोया मिली-जुली हो।’- उपुर्यक्त कथन किसका है ?
(अ) शिवप्रसाद ’सितारे हिन्द ☑️
(ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(स) राजा लक्ष्मणसिंह
(द) जाॅर्ज ग्रियर्सन
18. रचनाकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम हैः
(अ) सरहपा, पुष्पदंत, अद्दहमाण, लुइपा
(ब) लुइपा, सरहपा, अद्दहमाण, पुष्पदंत
(स) पुष्पदंत, सरहपा, लुइपा, अद्दहमाण
(द) सरहपा, लुइपा, पुष्पदंत, अद्दहमाण ☑️

19. प्रकाशन काल के अनुसार निम्नलिखित निबंध संग्रहों का सही अनुक्रम हैः
(अ) शिरीप की याद आई, अद्धनारीश्वर, अशोक के फूल, शंृखला की कङियाँ
(ब) शिरीप की याद आई, अशोक के फूल, शंृखला की कङियाँ, अर्द्धनारीश्वर
(स) शंृखला की कङियाँ, अशोक के फूल, अर्द्धनारीश्वर, शिरीप की याद आई ☑️
(द) अर्द्धनारीश्वर, शिरीप की याद आई, शंृखला की कङियाँ, अशोक के फूल

20. इनमें से कौन-से अलंकार सादृश्यमूलक हैं ?
(क) विभावना (ख) व्यतिरेक
(ग) उत्पे्रक्षा (घ) असंगति
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और घ (ब) ख और घ
(स) ख और ग ☑️ (द) क और ग

21. ’उत्तरकांड’ के कलियुग प्रसंग में तुलसीदास ने लिखा है-
(क) आचारहीन और वेद विरोधी लोग ज्ञानी और सन्यासी कहलाएंगे।
(ख) माता-पिता अपने बच्चों को मानव धर्म की शिक्षा देंगे।
(ग) पत्नी के मर जाने और घर-गृहस्थी और संपत्ति के नष्ट हो जाने के बाद लुटे-पिटे लोग ही सन्यास ग्रहण करेंगे।
(घ) कलियुग में अच्छा समय होगा और लोग सुखी होंगे।
निम्नलिखित में से तुलसीदास द्वारा कहे गए सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग ☑️ (ब) ख और ग
(स) क और घ (द) ख और घ

22. रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम हैः
(अ) केशवदास, बिहारी, भूषण, सेनापति
(ब) सेनापति, केशवदास, बिहारी, भूषण
(स) भूषण, केशवदास, सेनापति, बिहारी
(द) केशवदास, सेनापति, भूषण, बिहारी
प्रश्न 22. गलत है

23. निम्नलिखित में से डायरी साहित्य है:
(क) प्रवास की डायरी (ख) एक साहित्यिक की डायरी
(ग) दिल्ली मेरा परदेश (घ) ऋणजल धनजल

(अ) क और घ (ब) ख और ग
(स) क और ब (द) क और ग ☑️

24. निम्नलिखित मिथकीय कविताओं को उनके कवियांे के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(मिथकीय कविताएँ) (कवि)
(क) प्रमत्थ्युगाथा 1. कुंवर नारायण
(ख) जयभारत 2. धर्मवीर भारती
(ग) आत्मजयी 3. नरेश मेहता
(घ) संशय की एक रात 4. मैथिलीशरण गुप्त
5. नरेन्द्र शर्मा
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 2 4 1 3 ☑️
(ब) 1 2 3 5
(स) 5 4 2 1
(द) 4 3 5 2

25. ’उर्वशी’ पर लिखी गई किसकी समीक्षा से विवाद उत्पन्न हो गया था ?
(अ) नेमिचन्द्र जैन (ब) धर्मवीर भारती
(स) भारतभूषण अग्रवाल (द) भगवतशरण उपाध्याय ☑️

 

NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019

26. भीष्म साहनी कृत ’तमस’ उपन्यास का कथानक किन मुख्य विषयों पर केन्द्रित है ?
(क)विभाजन की त्रासदी (ख) सामाजिक विषमता
(ग) स्त्री विमर्श (घ) साम्प्रदायिक विद्वेष
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और घ ☑️ (ब) क और ख
(स) ख और ग (द) ग और घ

27. निम्नलिखित में से कौन-से कथन रामविलास शर्मा के है ?
(क) साहित्य की प्रचारात्मकता का प्रश्न सामाजिक जीवन की यथार्थता की कसौटी पर हल किया जा सकता है।
(ख) वास्तविक जीवन-तथ्यों को ओझल रखकर श्रेष्ठ साहित्य की रचना की जा सकती है।
(ग) पिछली संस्कृति से नाता तोङकर हवा में नई संस्कृति को जन्म नहीं दिया जा सकता।
(घ) अतीत के बिना भी वर्तमान को समझा जा सकता है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग ☑️ (ब) क और ख
(स) ख और ग (द) ख और घ

28. निम्नलिखित में से जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित काव्य है:
(क) तितली (ख) उर्वशी चंपू
(ग) इरावती (घ) झरना
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) ख और घ ☑️
(स) ग और घ (द) ख और ग

29. ’इस मेले का मुख्य उद्देश्य है कि व्यापार की वृद्धि हो।’ -यह किस प्रकार का वाक्य है ?
(अ) संयुक्त वाक्य (ब) मिश्र वाक्य ☑️
(स) साधारण वाक्य (द) उद्देश्वर्द्धक वाक्य

30. ’उर्वशी’ के तृतीय अंक के आधार पर कौन-से कथन सही है ?
(क) शक्तिशाली और दुर्द्धर्प पुरुष भी सुंदरियों के कटाक्ष से आहत हो जाते हैं।
(ख) उर्वशी मानवी है।
(ग) उर्वशी कहती है- यह देह-भाव भ्रांति है।
(घ) पुरुरवा के अनुसार मत्र्य मानव को देवता कहा जा सकता है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) क और घ
(स) ख और ग (द) क और ग ☑️

31. प्रकाशन काल के अनुसार निम्नलिखित कहानियों का सही अनुक्रम है:
(अ) परिंदे, ईदगाह, आकाशदीप, उसने कहा था
(ब) उसने कहा था, आकाशदीप, ईदगाह, परिंदे ☑️
(स) आकाशदीप, परिंदे, उसने कहा था, ईदगाह
(द) ईदगाह, आकाशदीप, परिंदे, उसने कहा था

32. प्रेमचंद की किन कहानियों में देशी रियासतों के राजाओं का चरित्र और वहाँ चलने वाली राजनीतिक गतिविधियों का चित्रण मिलता है ?
(क) रियासत का दीवान (ख) पंच परमेश्वर
(ग) शतरंज के खिलाङी (घ) बङे भाई साहब
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और घ (ब) ख और ग
(स) क और ग ☑️ (द) ख और घ

33. शब्द की जिस शक्ति से उसके संकेतित अर्थ का बोध हो, वहाँ कौन-सी शब्द शक्ति होती है ?
(अ) अभिधा ☑️ (ब) लक्षणा
(स) व्यंजना (द) शुद्धा लक्षण

34. ’अंधायुग के निम्नलिखित संवादों को उनके पात्रों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(क) वध मेरे लिए नहीं रही नीति 1. वृद्धयाचक
वह है अब मेरे लिए मनोग्रंथि
(ख) आज इस पराजय की वेला में 2. युयुत्सु
सिद्ध हुआ झूठ थी सारी अनिवार्यता
भविष्य की
(ग) अंतिम परिणति में/दोनांे जर्जर 3. धृतराष्ट्र
करते हैं पक्ष चाहे सत्य का हो/
अथवा असत्य का!
(घ) गूंगों के सिवा आज/ और 4. अश्वत्थामा
कौन बोलेगा मेरी जय
5. गांधारी
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 3 5 1 2
(ब) 2 3 5 1
(स) 4 1 2 3 ☑️
(द) 1 2 3 4

35. ’अंधेरे में’ कविता से सम्बन्धित कौन-सी टिप्पणियाँ रामविलास शर्मा की है ?
(क) ’अंधेरे में’ कविता की मूल समस्या यही है कि मध्यवर्ग का बुद्धिजीवी सर्वहारा वर्ग से तादात्म्य कैसे स्थापित करे।
(ख) कवि मुक्तिबोध के लिए अस्मिता की खोज व्यक्ति की खोज नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की खोज है।
(ग) मुक्तिबोध के काव्य-संसार की पट-भूमि असंदिग्ध रूप से ऐसी शासन व्यवस्था है जो निहायत चालाक होने के साथ ही बेहद आततायी है।
(घ) मुक्तिबोध की मुख्य समस्या है, अपना वर्ग छोङकर दूसरे वर्ग के साथ तादात्म्य स्थापित करना।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए
(अ) क और ख (ब) ख और ग
(स) ग और घ (द) क और घ ☑️

36. निम्नलिखित काव्यपंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(काव्यपंक्तियाँ) (रचनाकार)
(क) कौन परी यह बानि अरी नित 1. देव
नीरभरी गगरी ढरकावै।
(ख) गुलगुली गिल मैं गलीचा हैं 2. पद्माकर
गुनी जन हैं चाँदनी है चिक हैं
चिरागन की माला हैं।
(ग) सेवर सिपाही हम उन रजपूतन 3. ठाकुर
के दान जूद्ध जुरिबे में नेकु जे न
मुरके।
(घ) अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य 4. प्रताप साहि
लक्षणा लीन। अधम व्यंजना रस
विरस, उलटी कहत नवीन।
5. भिखारीदास
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 2 3 1 ☑️
(स) 5 1 4 3
(द) 3 4 1 5

37. निम्नलिखित आत्मकथाओं को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूूची-।।
(क) हादसे 1. सुशीला टाकभौरे
(ख) मुङ मुङ कर देखता हूँ 2. ओमप्रकाश वाल्मीकि
(ग) शिंकजे का दर्द 3. कृष्णा अग्निहोत्री
(घ) जूठन 4. राजेंद्र यादव
5. रमणिका गुप्ता
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 5
(स) 5 4 1 2 ☑️
(द) 3 2 5 1

38. निम्नलिखित में से व्यंग्य रचनाएँ कौन-सी है ?
(क) भूले के विरुद्ध (ख) जीप पर सवार इल्लियां
(ग) अपनी अपनी बीमारी (घ) निपाद बांसुरी
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) ख और घ
(स) क और ग (द) ख और ग ☑️

39. बिम्ब के अनिवार्य तत्व हैः
(क) विवरणात्मकता (ख) कल्पना
(ग) सपाटबयानी (घ) ऐन्द्रियता
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) ख और घ ☑️ (ब) ख और क
(स) घ और ग (द) क और घ

40. निम्नलिखित आलोचना-ग्रंथों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(क) कामायनीः एक पुनर्विचार 1. नामवर सिंह
(ख) अधूरे साक्षात्कार 2. मुक्तिबोध
(ग) इतिहास और आलोचना 3. नेमिचंद्र जैन
(घ) प्रेमचंद और उनका युग 4. शिवदानसिंह चैहान
5. रामविलास शर्मा
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 2 3 1 5 ☑️
(ब) 1 2 3 4
(स) 3 4 5 1
(द) 4 1 2 3

41. ’कविकर्म और काव्यभाषा’ किस आलोचक की समीक्षा कृति है ?
(अ) मलयज
(ब) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(स) परमानन्द श्रीवास्तव ☑️
(द) प्रभाकर श्रोत्रिय

42. निम्नलिखित में से कौन-सा निबंध रामचन्द्र शुक्ल द्वारा रचित नहीं है ?
(अ) रसात्मक बोध के विविध रूप
(ब) सौन्दर्य बोध और शिवत्व बोध ☑️
(स) साधारणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद
(द) काव्य में लोकमंगल की साधनावस्था

43. निम्नलिखित में से दलित जीवन पर आधारित उपन्यास है:
(क)धरती धन न अपना (ख) ठीकरे की मंगनी
(ग) कठगुलाब (घ) यथा-प्रस्तावित
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) क और घ ☑️
(स) ग और घ (द) ख और घ

44. कवि के भार को बहुत बङा बाते हुए किस आचार्य ने कहा है कि ऐसा न कोई शब्द है, न अर्थ, न न्याय और न कला जो काव्य का अंग न बन सके ?
(अ) राजशेखर (ब) भामह ☑️
(स) दंडी (द) आनन्दवर्द्धन

45. निम्नलिखित क्रांतिकारी कविताओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(क्रांतिकारी कविताएँ) (रचनाकार)
(क) वीरों का कैसा हो वसंत 1. रामनरेश त्रिपाठी
(ख) कैदी और कोकिला 2. माखनलाल चतुर्वेदी
(ग) जवानी 3. जयशंकर प्रसाद
(घ) हिमाद्रि तुंग शंृग से 4. बालकृष्ण शर्मा नवीन
5. सुभद्राकुमारी चैहान
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 5 2 4 3 ☑️
(द) 3 4 5 2
46. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास ऐतिहासिक सांस्कृतिक उपन्यास नहीं है ?
(अ) बाणभट्ट की आत्मकथा
(ब) पुनर्नवा
(स) टेढे मेढे रास्ते ☑️
(द) वैशाली की नगरवधू

47. ’गीत फरोश’ में कवि क्या कहना चाहता है ?
(अ) कवि के लिए सुनहरे अवसर बहुत हैं
(ब) दूसरों के मनमाफिक कविता लिखने और बेचने के लिए कवि विवश है ☑️
(स) कवि पैसे के लिए गीत लिखता है
(द) कवि ज्ञान और संवेदना से हीन होता जा रहा है

48. ’’मैं कहता हौं आँखिन देखी, तू कहता कागद की लेखी।’’
इस काव्यं पंक्ति का आशय है ?
(अ) प्रत्यक्ष ज्ञान और पुस्तकीय ज्ञान एक ही है
(ब) प्रत्यक्ष ज्ञान को ही पुस्तकों में लिखा जाता है
(स) प्रत्यक्ष ज्ञान पुस्तकीय ज्ञान से हीन है
(द) स्वानुभव शास्त्रीय ज्ञान से बङा है ☑️

49. निम्नलिखित आचार्यों का सही कालक्रम चुनिएः
(अ) रुय्यक, कंुतक, आनंदवर्द्धन, दंडी
(ब) कंुतक, आनंदवर्द्धन, रुय्यक, दंडी
(स) आनंदवर्द्धन, दंडी, रुय्यक, कुंतक
(द) दंडी, आनंदवर्द्धन, कुंतक, रुय्यक ☑️

NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019

50. हिन्दी में प्रचलित ’सिफारिश’ किस भाषा का शब्द है ?
(अ) हिन्दी (ब) फारसी
(स) अरबी ☑️ (द) तुर्की
51. ’पीछे लागा जाइ था, लोक बेद के साथि।
आगे थैं सतगुरु मिल्या, दीपक दीया हाथि।।’-
उक्त पंक्तियों में कबीर कहना चाहते हैं:
(क) लोक और वेद का अनुसरण करने के कारण मैं परमतत्त्व से दूर था।
(ख) लोक और वेद की रूढ़िवादिता ने परमतत्त्व के अभिज्ञान का मार्ग प्रशस्त किया।
(ग) सतगुरु के ज्ञान रूपी प्रकाश से मैंने परमतत्त्व का साक्षात्कार किया।
(घ) सतगुरु ने दीपक थमाकर संसार में भटकने के लिए छोङ दिया।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) क और ग ☑️
(स) ख और ग (द) ख और घ

52. काॅलरिज के अनुसारः
(क) कल्पना दार्शनिक चिंतन का परिणाम नहीं है।
(ख) कल्पना कारयित्री प्रतिभा है, यही कवि की सर्जनात्मकता है।
(ग) कल्पना की मूल प्रकृति केवल अनुकृतिपरक है।
(घ) कल्पना में वैज्ञानिक सुशंृखलता नहीं होती।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) ख और घ ☑️
(स) ख और ग (द) ग और घ

53. निम्नलिखित में से कौन-सी बोली पश्चिमी हिन्दी की नहीं है ?
(अ) कन्नौजी (ब) बुंदेली
(स) ब्रजभाषा (द) मगही ☑️

54. निर्देशः इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं। इनमें से एक स्थापना (क) है और दूसरा तर्क (ख) है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
स्थापना (क)ः काव्य का सर्वस्व अलंकार है।
तर्क (ख)ः क्योंकि केवल अलंकारों से ही कविता कामिनी का आन्तरिक और बाह्य सौन्दर्य निखरता है।
विकल्पः
(अ) क गलत, ख सही
(ब) क सही, ख सही
(स) क गलत, ख गलत ☑️
(द) क सही, ख गलत

55. ’’मैंने भावना में एक भावना का वरण किया है। मेरे लिए वह सम्बन्ध और सम्बन्धों से बङा है। मैं वास्तव में अपनी भावना से प्रेम करती हूँ जो पवित्र है, कोमल है, अनश्वर है………..।’’- यह संवाद किस पात्र का किससे प्रति है ?
(अ) कालिदास का मल्लिका के प्रति
(ब) मल्लिका का स्वगत
(स) मल्लिका का अम्बिका के प्रति
(द) मल्लिका का कालिदास के प्रति
प्रश्न 55. गलत है

56. ’भारत भारती’ के सम्बन्ध में कौन-से कथन सही है?
(क) ’भारत भारती’ की रचना ’मुसदद्से-मद्दो-जज्रे- इस्लाम’ की प्रेरणा से हुई।
(ख) राष्ट्रीय-सांस्कृतिक चेतना जगाने में यह कृति विफल रही।
(ग) गुप्तजी ’भारत दर्पण’ के लेखक ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफी से भी प्रभावित थे।
(घ) इसमें आद्यंत भारत की दयनीय स्थिति का वर्णन किया गया है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग ☑️ (ब) ख और ग
(स) ख और घ (द) क और घ

57. निम्नलिखित विचारधाराओं को उनसे संबद्ध लेखकों से सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(विचाराधारा) (लेखक)
(क) मार्क्सवाद 1. काॅफ्का
(ख) अस्तित्ववाद 2. एंगेल्स
(ग) मनोविश्लेषणवाद 3. रोलां बार्थ
(घ) उत्तर आधुनिकता 4. युंग
5. काॅलरिज
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 2 1 4 3 ☑️
(ब) 1 2 3 4
(स) 3 4 1 2
(द) 4 5 3 1

58. अरस्तू के विरेचन पद की व्याख्या विद्वानों ने किन अर्थों में की है ?
(क) धर्मपरक (ख) राजनीतिपरक
(ग) कलापरक (घ) अर्थपरक
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग ☑️ (ब) ख और ग
(स) ग और घ (द) क और घ

59. ’भाषा ठीक करने से पहले मैं मुनष्यों को ठीक करना चाहता हूँ, समझे।’
प्रस्तुत संवाद ’चन्द्रगुप्त’ नाटक के किस पात्र का है ?
(अ) वररुचि (ब) चाणक्य ☑️
(स) चन्द्रगुप्त (द) राक्षस

60. ’अवारा मसीहा’ किस साहित्यकार की औपन्यासिक जीवनी है ?
(अ) शरतचन्द्र ☑️ (ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(स) बंकिमचन्द्र (द) विमल मित्र

61. निर्देशः इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं। इनमें से एक स्थापना (क) है और दूसरा तर्क (ख) है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
स्थापना (क)ः दलित चिन्तन और साहित्य में अभिव्यक्त मनुष्य गांधी का हरिजन ही है।
तर्क (ख)ः क्योंकि दलित साहित्य में मुख्यतः बाबासाहब अंबेडकर के सामाजिक, राजनीतिक चिन्तन को अपनाया गया है।
विकल्पः
(अ) क गलत, ख सही ☑️
(ब) क सही, ख सही
(स) क गलत, ख गलत
(द) क सही, ख गलत

62. निम्नलिखित में से हिन्दी के यात्रा वृतान्त हैंः
(क) याद हो कि न याद हो
(ख) अरे यायावर रहेगा याद
(ग) आखिरी चट्टान तक
(घ) जिनकी याद हमेशा रहेगी
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) ख और घ (ब) क और ख
(स) क और घ (द) ख और ग ☑️

63. निम्नलिखित काव्यपंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(काव्यपंक्तियाँ) (रचनाकार)
(क) पंडिअ सअल सत्त बक्खाणई। 1. कण्हपा
देहहि बुद्ध बसंत ण जाणअ।।
(ख) बाहर बरिस लै कूकर जीएँ 2. सरहपा
औ तेरह लै जिएं सिया
(ग) बङ कौसल तुअ राधे किनल 3. जगनिक
कन्हाई लोचन आधे।।
(घ) जाति औछा पाती ओछा ओछा 4. विद्यापति
जनमु हमारा
5. रैदास

निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 2 3 4 5☑️
(ब) 1 2 5 3
(स) 3 1 5 2
(द) 1 5 3 4

64. निम्नलिखित ग्रंथों का सही कालक्रम हैः
(अ) एस्थेटिक, लिटरेरिया बायग्राफिया, द सैक्रेड वुड, पोयटिक्स
(ब) पोयटिक्स, लिटरेरिया बायग्राफिया, एस्थेटिक, द सैक्रेड वुड ☑️
(स) लिटरेरिया बायग्राफिया, एस्थेटिक, द सैक्रेड वुड, पोयटिक्स
(द) द सैक्रेड वुड, पोयटिक्स, लिटरेरिया बायग्राफिया, एस्थेटिक

65. निर्देशः इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं। इनमें से एक स्थापना (क) है और दूसरा तर्क (ख) है। दिए गए विकल्पों मे से सही विकल्प चयन कीजिए।
स्थापना (क)ः जैसे विश्व में विश्वात्मा की अभिव्यक्ति होती है, वैसे ही नाटक में रस की।
तर्क (ख)ः क्योंकि संघर्ष की नाट्यस्थितियों में ही रसास्वादन की प्रक्रिया विकसित होती रहती है।
विकल्प
(अ) क सही, ख सही ☑️(ब) क गलत, ख सही
(स) क गलत, ख गलत (द) क सही ख गलत
66. हिन्दी में ’नाॅवेल’ के अर्थ में उपन्यास पद का प्रथम प्रयोग किसने किया था ?
(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ☑️
(स) प्रतापनारायण श्रीवास्तव
(द) बालकृष्ण भट्ट

67. साधारणीकरण की निम्नलिखित स्थापनाओं को उनके प्रतिपादकों से सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(क) रसास्वाद में वासनात्मक तथा 1.रामचंद्र शुक्ल
स्थिर मनोवृत्तियाँ जिनके द्वारा चरित्र
की सृष्टि होती है, साधारणीकरण के
द्वारा आनंदमय बना दी जाती है;
इसलिए यहवासना का संशोधन करके
उनका साधारणीकरण करता है।
(ख) काव्य- प्रसंग या रस के समस्त 2. अज्ञेय
अवयवों का साधारणीकरण मानने की
अपेक्षा कवि भावना का साधारणीकरण
मानना मनोविज्ञान के अधिक अनूकूल
है।
(ग) लोकहृदय की यह सामान्य 3. जयशंकर प्रसाद
अन्तभूर्मि परख कर हमारे यहाँ
साधारणीकरण सिद्धांत की प्रतिष्ठा की
गई है। यह सामान्य अन्तर्भूमि कल्पित
या कृत्रिम नहीं है।
(घ) जब चमत्कारिक अर्थ मर जाता है 4. नगेन्द्र
तक उस शब्द की रोगेत्तेजक शक्ति
भी क्षीण हो जाती है। उस अर्थ की
प्रतिपत्ति करता है, जिससे पुनः रागात्मक
संबंध स्थापित हो। साधारणीकरण का
यही अर्थ है।
5. गुलाबराय
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 3 4 1 2 ☑️
(ब) 2 1 4 3
(स) 1 2 5 3
(द) 4 3 2 1

68. किस विद्वान ने कहा था कि बुद्धदेव के बाद भारत में सबसे बङे लोकनायक तुलसीदास थे ?
(अ) कामिक बुल्के (ब) जाॅर्ज ग्रियर्सन ☑️
(स) विलियम जांेस (द) विलियम कैरी

69. ’दिवस का अवसान समीप था।
गगन था कुछ लोहित हो चला।
तरुशिखा पर थी अब राजती।
कमलिनी-कुल वल्लभ की प्रभा।।’
इन पंक्तियों का आशय हैः
(क) सूर्यास्त हो गया था
(ख) आसमान में लालिमा फैलने लगी थी।
(ग) चिङियाँ अपने नीङों में विश्राम कर रही थीं।
(घ) पेङों की फुनगियों पर सूरज की आखिरी किरणें विरजमान थीं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ख (ब) ख और घ ☑️
(स) ख और ग (द) क और ग

70. आनन्दवर्द्धन ने किस काव्य को ध्वनि कहा है ?
(अ) जिसमें शब्द और अर्थ दोनों अपना महत्व बनाए रखकर अर्थ-प्रतिपादन करें
(ब) जिसमें शब्द की सत्ता गौण और अर्थ की सत्ता प्रमुख हो।
(स) जहाँ शब्द और अर्थ दोनांे अपने अर्थ का उत्सर्जन कर व्यंग्यार्थ को अभिव्यक्त करें। ☑️
(द) जहाँ अर्थ की सत्ता गौण और शब्द की सत्ता प्रधान हो।

71. रामविलास शर्मा कृत ’महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण’ का प्रकाशन काल है:
(अ) सन् 1965 (ब) सन् 1977 ☑️
(स) सन् 1982 (द) सन् 1972

72. सिद्धों से सम्बन्धित रामचन्द्र शुक्ल के कौन-से कथन सही है ?
(क) वज्रयान में आकर ’महासुखवाद’ का प्रवर्तन हुआ।
(ख) नाथपंथ सिद्धों की परम्परा से नहीं निकला है।
(ग) सिद्धों का साहित्य शुद्ध साहित्य के अन्तर्गत नहीं आता है।
(घ) सिद्धों की बानियाँ सांकेतिक नहीं है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) क और ग ☑️ (ब) क और ख
(स) ख और ग (द) ग और घ

73. प्रकाशन काल की दृष्टि से भीष्म साहनी के नाटकों का सही अनुक्रम हैः
(अ) हानूश, माधवी, रंग दे बसंती चोला, आलमगीर
(ब) माधवी, हानूश, रंग दे बसंती चोला, आलमगीर ☑️
(स) रंग दे बंसती चोला, आलमगीर, हानूश, माधवी
(द) आलमगीर, रंग दे बसंती चोला, माधवी हानूश

74. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित काव्यकृतियों का सही अनुक्रम है:
(अ) स्वप्न, साकेत, पल्लव, आँसू
(ब) साकेत, स्वप्न, पल्लव, आँसू
(स) आँसू, पल्लव, स्वप्न, साकेत ☑️
(द) पल्लव, स्वप्न, आँसू, साकेत

75. ’अंधेर नगरी’ नाटक का अंतिम दृश्य हैः
(अ) आरण्य (ब) जंगल
(स) बाजार (द) श्मशान ☑️

NET JRF HINDI SOLVED PAPER DECEMBER 2019

76. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में सब कार्यवाहियां अंग्रेजी भाषा में होगी ?
(अ) अनुच्छेद 343 (ब) अनुच्छेद 344
(स) अनुच्छेद 346 (द) अनुच्छेद 348 ☑️

77. भरत द्वारा निर्दिष्ट सात्त्विक भावों का इनमें से कौन-सा समूह सही है ?
(अ) स्वेद, रति, वेपथु, वैवण्र्य, प्रलय
(ब) स्तंभ, रोमांच, निर्वेद, स्वरभंग, व्रीङा
(स) वेपथु, वैवण्र्य, अश्रु, रोमांच, स्तंभ ☑️
(द) व्रीङा, वेपथु, वैवण्र्य, स्वेद, असूया

78. निम्नलिखित उपन्यासों को उनसे संबंद्ध पात्रों के साथ सुमेलित कीजिएः
सूची-। सूची-।।
(क) तमस 1. सुकुल बाबू
(ख) रागदरबारी 2. शेखर
(ग) महाभोज 3. रिचर्ड
(घ) झूठा-सच 4. रंगनाथ
5. तारा
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
क ख ग घ
(अ) 4 2 1 3
(ब) 1 2 3 4
(स) 3 4 1 5 ☑️
(द) 2 3 4 5

79. ’जमीन पक रही है’ किसका कविता संग्रह है ?
(अ) नागार्जुन (ब) नरेश मेहता
(स) केदारनाथ अग्रवाल (द) केदारनाथ सिंह ☑️

80. किस आचार्य ने ’शक्ति, लोक व्यवहारादि से प्राप्त निपुणता तथा काव्यज्ञों की शिक्षा प्राप्त कर किया गया अभ्यास’ को काव्य का हेतु माना है ?
(अ) अभिनवगुप्त (ब) विश्वनाथ
(स) राजशेखर (द) मम्मट ☑️

81. निम्नलिखित में से गीतिनाट्य हैः
(क) अग्निलीक (ख) उन्मुक्त
(ग) नेपथ्यराग (घ) त्रिशंकु
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः
(अ) ख और ग (ब) क और ख ☑️
(स) क और घ (द) क और ग

82. प्लेटो के अनुसार एक समर्थ कवि काव्य-रचना किस प्रकार करता है ?
(अ) किसी सचेष्ट कलात्मक प्रेरणा की अपेक्षा दैवी शक्ति से प्रेरित और अभिभूत होकर ☑️
(ब) सचेष्ट कलात्मक प्रेरणा और दैवी शक्ति से अभिभूत होकर
(स) दैवी शक्ति की भूमिका से निरपेक्ष कलात्मक प्रेरणा द्वारा
(द) अपने वैज्ञानिक ज्ञान के सम्यक् प्रयोग द्वारा

83. धर्मवीर भारती के सन्दर्भ में क्या सही नहीं है ?
(अ) वे व्यक्ति स्वातन्त्र्य के विरोधी कवि हैं ☑️
(ब) वे व्यक्ति स्वातन्त्र्य के पक्षधर कवि हैं
(स) वे कैशोर भावुकता के लेखक हैं
(द) वे मिथकीय सन्दर्भों पर आधारित कविता लिखने वाले कवि हैं

84. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित काव्यकृतियों का सही अनुक्रम हैः
(अ) विष्णुप्रिया, कुकुरमुत्ता, चाँद का मुँह टेढ़ा है, आँगन के पार द्वार
(ब) कुकुरमुत्ता, विष्णुप्रिया, आँगन के पार द्वार, चाँद का मुँह टेढ़ा है ☑️
(स) आँगन के पार द्वार, चाँद का मुँह टेढ़ा है, विष्णुप्रिया, कुकुरमुत्ता
(द) चाँद का मुँह टेढ़ा है, विष्णुप्रिया, कुकुरमुत्ता, आँगन के पार द्वार

85. ’सिद्ध हेमचन्द्र शब्दानुशासन’ किस तरह का ग्रंथ
है ?
(अ) व्याकरण सम्बन्धी ☑️(ब) ज्योतिष सम्बन्धी
(स) साहित्यिक (द) धार्मिक

86. निम्नलिखित में से किस कहानी में नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण गजाधर बाबू की लंबी अनुपस्थिति उन्हें परिवार के ढांचे से बाहर कर देती है ?
(अ) चीफ की दावत (ब) वापसी ☑️
(स) दोपहर का भोजन (द) बूढ़ी काकी

87. अक्रीका में रंगभेद और उपनिवेशवादियों की स्थानीय और भारतीय मूल के निवासियों के प्रति घृणा और क्रूरता का मार्मिक चित्रण उपन्यास में किया गया
है ?
(अ) पहला गिरमिटिया (ब) जुगलबन्दी
(स) परिशिष्ट (द) तीसरी सत्ता

88. निर्देशः इस प्रश्न में दो कथन दिए गए है। इनमें से एक स्थापना (क) है और दूसरा तर्क (ख) है। दिएग गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
स्थापना (क)ः आधुनिकता एक अनवरत और अंतहीन प्रक्रिया है।
तर्क (ख)ः क्योंकि प्रत्येक परिवर्तन नए संशयों, सिद्धांतों और संभावनाओं को जन्म देता है।
विकल्पः
(अ) क गलत, ख गलत (ब) क सही ख सही ☑️
(स) क गलत, ख सही (द) क सही, ख गलत

89. अस्मितामूलक विमर्श को किस साहित्यिक पत्रिका ने सर्वाधिक संवर्द्धित किया ?
(अ) वर्तमान साहित्य (ब) वागर्थ
(स) हंस ☑️ (द) दस्तावेज

90. ’जेहि पंखी के निअर होइ, कहै बिरह कै बात।
सोई पंखी जाइ जरि, तरिवर होहिं निपात।।’
ऊहात्मकता के अतिरिक्त उक्त पंक्तियों में उक्त भाव की क्या विशेषता है ?
(अ) इसमें प्रेम की विलक्षणता नहीं है
(ब) कवि वेदना के स्वरूप विश्लेषण में नहीं, ताप की मात्रा नापने में प्रवत्त है
(स) इसमें विरहताप के वेदनात्मक स्वरूप की अत्यन्त विशद्, व्यंजना की गई है ☑️
(द) इसमें संत्रास युक्त शंृगार के कारण स्वाभाविक प्रेम की व्यंजना नहीं हुई है

नोटः पैराग्राफ के दस प्रश्न यहाँ नहीं दिए गए है।

नया ऑनलाइन NET /JRF हिंदी बैच चार्जेबल  whatsapp ग्रुप 15 November  2020 से……..

यह बैच 15 November  से मार्च  2021 तक चलेगा ,यह बैच चार्जेबल है 

wh.no.9929735474……आज ही रजिस्ट्रेशन करवाएं 

टाइप  करें  REG 2020 और भेजें whatsapp..9929735474

 

  • ugc net hindi answer key
  • ugc net hindi answer key december 2019
  • nta net hindi answer key 2019
  • ugc net hindi 2019 answer key
  • ugc net hindi question paper december 2019  with answer key pdf
  • ugc net hindi december 2019 question paper with answers
Tweet
Share264
Pin
Share
264 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Comments

  1. Swapna mandal says

    07/02/2020 at 4:34 PM

    मुझे सारे हिंदी के पेपर चाहिए 2019dec एग्जाम के।

    Reply
    • केवल कृष्ण घोड़ेला says

      07/02/2020 at 5:31 PM

      हमारे प्लेटफार्म से buy कर सकते हो https://www.instamojo.com/GHORELA/

      Reply
  2. Shalini Singh says

    07/06/2020 at 10:14 PM

    हिंदी साहित्य का महत्वपूर्ण और उम्दा मैटेरियल है यहां। यहां पर बहुत अच्छी तैयारी हो जाएगी

    Reply
  3. Nimisha singh says

    22/06/2020 at 12:12 AM

    Thank you so much sir

    Reply
  4. Aditya vishwakarma says

    11/08/2020 at 2:49 PM

    Thanks sir यहाँ पर बहुत ही जरुरी चीजे है

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us