काव्य शास्त्र से जुड़े 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Kavya Shastra MCQs in Hindi) | UGC NET Notes

अंतिम संशोधित (Last Updated): August 20, 2026

काव्य शास्त्र से जुड़े 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Kavya Shastra Objective Questions in Hindi): UGC NET और TGT/PGT के लिए महत्वपूर्ण नोट्स

प्रस्तावना: काव्य शास्त्र के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का महत्व

यदि आप UGC NET, JRF, TGT, PGT या किसी भी प्रतियोगी हिंदी साहित्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो काव्य शास्त्र (भारतीय एवं पाश्चात्य) एक ऐसा खंड है जिससे सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। चूँकि परीक्षा में सफलता पाने के लिए अभ्यास सबसे जरूरी है, इसलिए इस लेख में हम काव्य शास्त्र से जुड़े 50 अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) और उनके सटीक उत्तर लेकर आए हैं। आइए, बिना देर किए इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन शुरू करते हैं।

काव्य शास्त्र महत्वपूर्ण 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

  1. टूक-टूक है मन मुकुर हमारो हाय, चूकि हूँ कठोर बैन-पाहन चलावौ ना… इसमें कौन-सी शब्द शक्ति है?

    • (अ) अभिधा

    • (ब) व्यंजना ✔️

    • (स) प्रयोजनवती लक्षणा

    • (द) रूढ़ा लक्षणा

  2. ’’मैं कण-कण में घोल रहि अलि आँसू के मिस प्यार किसी का… इसमें कौन-सा गुण है?

    • (अ) ओज

    • (ब) माधुर्य ✔️

    • (स) प्रसाद

    • (द) शृंगार

  3. मधुराका मुसक्याती थी, पहले जब देखा तुमको… इसमें कौन-सी रीति है?

    • (अ) वैदर्भी

    • (ब) लाटी

    • (स) पांचाली ✔️

    • (द) गौङी

  4. शरद इंदिरा के मंदिर की मानो कोई गैल रही… इसमें कौन-सा दोष है?

    • (अ) ग्राम्यत्व ✔️

    • (ब) अप्रतीतत्व

    • (स) अक्रमत्व

    • (द) च्युत संस्कृति

  5. नील परिधान बीच सुकुमार, खुल रहा मृदुल अधखुला अंग… इसमें कौन-सा अलंकार है?

    • (अ) रूपक, उपमा

    • (ब) उत्प्रेक्षा, रूपक ✔️

    • (स) उपमा, मानवीकरण

    • (द) मानवीकरण, उत्प्रेक्षा

  6. जय-जय जय गिरिराज किशोरी, जय महेश मुख चंद्र चकोरी… इसमें कौन-सा अलंकार है?

    • (अ) यमक

    • (ब) उपमा

    • (स) रूपक ✔️

    • (द) उत्प्रेक्षा

  7. वे बाह्य विकार जो सहृदय में भावों को जाग्रत करते हैं, क्या कहलाते हैं?

    • (अ) विभाव ✔️

    • (ब) अनुभाव

    • (स) संचारी भाव

    • (द) स्थायीभाव

  8. जिनके द्वारा आलंबन के मन में जाग्रत होने वाले स्थायीभाव की जानकारी होती है, उन्हें क्या कहते हैं?

    • (अ) संचारीभाव

    • (ब) अनुभाव ✔️

    • (स) उद्दीपन

    • (द) आलंबन

  9. शोक विकल सब रोवहिं रानी… इसमें कौन-सा रस है?

    • (अ) शान्त रस

    • (ब) भक्ति रस

    • (स) करुण रस ✔️

    • (द) वीर रस

  10. आचार्य दण्डी ने ’शरीरं तावद्दिष्टार्थ व्यवच्छिना पदावली’ कहकर काव्य की परिभाषा दी है। उनका ग्रंथ कौन-सा है?

    • (अ) काव्यालंकार

    • (ब) काव्यादर्श ✔️

    • (स) काव्य परिचय

    • (द) काव्य प्रकाश

  11. काव्य हेतु के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

    • (अ) काव्य हेतु से तात्पर्य काव्य की उत्पत्ति का कारण है।

    • (ब) भामह ने प्रतिभा को काव्य का मुख्य हेतु माना है।

    • (स) आचार्य रुद्रट ने प्रतिभा के दो भेद बताए- सहजा एवं उत्पाद्या।

    • (द) आचार्य हेमचंद्र ने काव्य के तीन हेतु माने हैं- शक्ति, लोकशास्त्र का अन्वेक्षण और अभ्यास। ✔️

  12. ’विभावानुभावव्यभिचारी संयोगाद्रस निष्पत्ति’ नामक रस सूत्र की रचना किसने की है?

    • (अ) भरतमुनि ✔️

    • (ब) भट्टनायक

    • (स) रुद्रट

    • (द) विश्वनाथ

  13. रीति संप्रदाय के प्रवर्तक आचार्य वामन थे। इन्होंने ’काव्यलंकार सूत्र’ में विशिष्ट पद रचना को रीति कहा है। इसे अन्य किस नाम से जाना जाता है?

    • (अ) गुण संप्रादय ✔️

    • (ब) रस संप्रदाय

    • (स) विशेष संप्रदाय

    • (द) भाव संप्रदाय

  14. ध्वनि संप्रदाय के प्रवर्तक आनंदवर्धन थे। इनका लिखा हुआ ग्रंथ कौन-सा है?

    • (अ) काव्यादर्श

    • (ब) प्रतीपसमुत्यवाद

    • (स) ध्वन्यालोक ✔️

    • (द) साहित्यदर्पण

  15. ‘काव्य गुण’ के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

    • (अ) दोषों का विपर्यय ही गुण होते हैं।

    • (ब) भरतमुनि ने अपने ग्रंथ में तीन काव्य गुणों की चर्चा की है। ✔️

    • (स) गुण तीन होते हैं- माधुर्य, ओज तथा प्रसाद।

    • (द) गुण को चित्तवृत्ति का पर्याय भी माना जाता है।

  16. ’’सर्वश्रेष्ठ क्रम में सर्वश्रेष्ठ शब्द काव्य है।’’ यह कथन किसका है?

    • (अ) हडसन

    • (ब) मैथ्यू आर्नल्ड

    • (स) कॉलरिज ✔️

    • (द) भामह

  17. काव्य-प्रयोजन के संदर्भ में ’’करोति कीर्ति प्रीतिश्च साधुकाव्य निबन्धनम्’’ कथन किसका है?

    • (अ) वामन

    • (ब) दण्डी

    • (स) भामह ✔️

    • (द) पंडितराज जगन्नाथ

  18. प्रतीयमान अर्थ को काव्यात्मा स्वीकार करने में उपर्युक्त मत किसने दिया?

    • (अ) आनंदवर्धन ✔️

    • (ब) पंडितराज जगन्नाथ

    • (स) कुंतक

    • (द) अभिनवगुप्त

  19. अलंकार संप्रदाय से संबंधित अलंकार ग्रंथों का सही अनुक्रम क्या है?

    • (अ) अलंकार शेखर, अलंकार सर्वस्व, काव्यालंकार सूत्रवृत्ति, काव्यालंकार

    • (ब) काव्यालंकार, काव्यालंकार सूत्रवृत्ति, अलंकार सर्वस्व, अलंकार शेखर ✔️

    • (स) काव्यालंकार, काव्यालंकार सूत्रवृत्ति, अलंकार शेखर, अलंकार सर्वस्व

    • (द) अलंकार शेखर, काव्यालंकार, काव्यालंकार सूत्रवृत्ति, अलंकार सर्वस्व

  20. रचनाकाल के आधार पर आचार्यों का सही अनुक्रम कौन-सा है?

    • (अ) कुंतक, क्षेमेन्द्र, वामन, भामह

    • (ब) भामह, वामन, क्षेमेन्द्र, कुंतक

    • (स) भामह, वामन, कुंतक, क्षेमेन्द्र ✔️

    • (द) भामह, कुंतक, वामन, क्षेमेन्द्र

  21. क (स्थापना): औचित्य वह विवेक है जो भले-बुरे का ज्ञान देता है। ख (तर्क): आचित्य सिद्धांत का प्रतिपादन क्षेमेन्द्र ने किया है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही ✔️

    • (ब) क सही, ख गलत

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  22. क (स्थापना): अलंकार काव्य के स्वाभाविक धर्म हैं। ख (तर्क): कविता का जीवन से गहरा संबंध होता है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही ✔️

    • (ब) क सही, ख गलत

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  23. क (स्थापना): चेतना अनुभूति की सघनता और चिंतन की पराकाष्ठा है। ख (तर्क): क्योंकि अनुभूति और चिंतन का संबंध शुद्ध हृदय के संवेदन से है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही

    • (ब) क सही, ख गलत ✔️

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  24. क (कथन): साहित्य समाज के सामूहिक हृदय का विकास है। ख (कारण): समाज के विभिन्न धर्मावलंबियों की चित्तवृत्ति का इसमें अलग विकास होता है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही

    • (ब) क सही, ख गलत ✔️

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  25. रससूत्र के व्याख्याकारों का सही अनुक्रम क्या है?

    • (अ) भट्टनायक, भट्टलोल्लट, शंकुक, अभिनवगुप्त

    • (ब) भट्टलोल्लट, शंकुक, अभिनवगुप्त, भट्टनायक

    • (स) भट्टलोल्लट, शंकुक, भट्टनायक, अभिनवगुप्त ✔️

    • (द) शंकुक, भट्टलोल्लट, भट्टनायक, अभिनवगुप्त

  26. क (स्थापना): काव्य का आनंद लोकोत्तर और अनिर्वचयनीय होता है। ख (तर्क): क्योंकि रस को ब्रह्मानंद का समानार्थी कहा गया है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही ✔️

    • (ब) क सही, ख गलत

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  27. भरतमुनि के रस सूत्र के व्याख्यता भट्टनायक के सिद्धांत का क्या नाम है?

    • (अ) अनुमितिवाद

    • (ब) उत्पत्तिवाद

    • (स) भुक्तिवाद / भक्तिवाद ✔️

    • (द) अभिव्यक्तिवाद

  28. क (स्थापना): प्रतिभा के विस्फोट के लिए रसावेश की आवश्यकता है। ख (तर्क): राजशेखर ने रचनात्मक प्रतिभा को कवयित्री प्रतिभा कहा है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही

    • (ब) क सही, ख गलत ✔️

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  29. नाट्यशास्त्र से संबंधित निम्नलिखित ग्रंथों का सही अनुक्रम कौन-सा है?

    • (अ) भाव प्रकाशन, दशरूपक, नाट्यदर्पण, अभिनव भारती

    • (ब) नाट्यदर्पण, दशरूपक, भाव प्रकाशन, अभिनव भारती

    • (स) दशरूपक, अभिनव भारती, नाट्यदर्पण, भाव प्रकाशन

    • (द) अभिनव भारती, दशरूपक, नाट्यदर्पण, भाव प्रकाशन ✔️

  30. क (स्थापना): रस का निर्णायक सहृदय है। ख (तर्क): क्योंकि सहृदय रस का समीक्षक होता है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही

    • (ब) क सही, ख गलत ✔️

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  31. क (स्थापना): जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था ज्ञानदशा है, वैसे ही हृदय की मुक्तावस्था रसदशा है… कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही

    • (ब) क सही, ख गलत ✔️

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  32. अरस्तू के अनुकरण सिद्धांत के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?

    • (अ) अरस्तू ने काव्य को अनुकरण का अनुकरण बताया ✔️

    • (ब) अरस्तू ने कहा कि अनुकरण दृश्य वस्तु-जगत की स्थूल अनुकृति नहीं है।

    • (स) अरस्तू का मानना है कि कवि रचना में दृश्य ज्यों का त्यों प्रस्तुत नहीं करता।

    • (द) अरस्तू ने इसे पुनः सृजन या पुनर्निर्माण कहा।

  33. अरस्तू के अनुसार किसके द्वारा हमारे दूषित मनोविकारों का उचित रूप में विरेचन हो जाता है?

    • (अ) कला द्वारा

    • (ब) साहित्य द्वारा

    • (स) कला और साहित्य द्वारा ✔️

    • (द) साहित्य का त्याग करने से

  34. कॉलरिज के कल्पना संबंधी विचारों के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?

    • (अ) कल्पना शक्ति ही निराकार विचारों को रूपायित करती है।

    • (ब) कल्पना भाव और विचार के बीच सामंजस्य स्थापित करती है।

    • (स) कॉलरिज के अनुसार ऊहा (फैंटेसी) काव्यगत सार्थक बिम्बों की रचना करती है। ✔️

    • (द) कल्पना आत्मा की शक्ति है और सर्जनात्मक है।

  35. विलियम वर्ड्सवर्थ का समय काल क्या था?

    • (अ) 1778-1880 ई.

    • (ब) 1930-1960 ई.

    • (स) 1670-1750 ई.

    • (द) 1770-1850 ई. ✔️

  36. इलियट के अनुसार किसके अंदर ही कवि की वैयक्तिक प्रज्ञा की सार्थकता स्वीकार्य होनी चाहिए?

    • (अ) परंपरा के अनुसार ✔️

    • (ब) निर्वैयक्तिकता के अनुसार

    • (स) वैयक्तिकता के अनुसार

    • (द) साहित्य के अनुसार

  37. ’’काव्य का मूल्य मन को प्रभावित करने की क्षमता पर निर्भर करता है।’’ यह किस सिद्धांत में प्रतिपादित किया गया है?

    • (अ) मूल्य सिद्धांत ✔️

    • (ब) संप्रेषण सिद्धांत

    • (स) काव्यभाषा सिद्धांत

    • (द) इनमें से कोई नहीं

  38. रूपवाद के विषय में कौन-सा कथन सही है?

    • (अ) रूपवाद अंग्रेजी के फॉर्मलिज्म शब्द का हिंदी पर्याय है।

    • (ब) इसका उद्भव रूस में हुआ है।

    • (स) यह एक प्रकार का कलावादी आंदोलन है।

    • (द) उपर्युक्त सभी ✔️

  39. नई समीक्षा के योगदान पर प्रकाश डालने वाला ग्रंथ कौन-सा है?

    • (अ) पोइटिक्स

    • (ब) फॉर्मलिज्म

    • (स) द रिपब्लिक

    • (द) क्रिटिसिज्म इन अमेरिका ✔️

  40. प्लेटो के काव्य सिद्धांत की विशेषताएँ कौन-सी हैं? (क, ख, ग)

    • (अ) क, ख और घ

    • (ब) क, ख और ग ✔️

    • (स) ख, ग और घ

    • (द) क, ग और घ

  41. अरस्तू के त्रासदी की विशेषताएँ हैं:

    • (अ) क और घ

    • (ब) ख और ग

    • (स) क, ख और ग

    • (द) क और ख ✔️

  42. ’’बिम्ब, शब्दों से निर्मित आकृति है।’’ यह कथन किसका है?

    • (अ) सी. डी. लेविस ✔️

    • (ब) टी. एस. इलियट

    • (स) ह्यूम

    • (द) इनमें से कोई नहीं

  43. क (स्थापना): ब्रह्मराक्षस मुक्तिबोध की यथार्थवादी दृष्टि से प्रेरित कविता है। ख (तर्क): इसमें सुंदर फैंटेसी विधान है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही ✔️

    • (ब) क सही, ख गलत

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

  44. रचनाकाल के अनुसार निम्न रचनाओं का सही अनुक्रम क्या है?

    • (अ) लिरिकल बैलड्स, साइन्स एंड पोइट्री, इओन, द मीनिंग ऑफ़ मीनिंग

    • (ब) इओन, लिरिकल बैलड्स, द मीनिंग ऑफ़ मीनिंग, साइन्स एंड पोइट्री ✔️

    • (स) लिरिकल बैलड्स, इओन, साइन्स एंड पोइट्री, द मीनिंग ऑफ़ मीनिंग

    • (द) द मीनिंग ऑफ़ मीनिंग, लिरिकल बैलड्स, इओन, साइन्स एंड पोइट्री

  45. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

    • (अ) तार्किक संगति बिम्ब की तीव्रता को बढ़ाती है।

    • (ब) प्रतीकों में तार्किक संगति का अभाव होता है।

    • (स) बिम्ब का ढाँचा आनुषंगिक नियमों द्वारा बुना जाता है। ✔️

    • (द) बिम्ब के संगठन में अंतर्विरोध नहीं होता।

  46. क (कथन): बिम्ब अतीन्द्रिय होते हैं। ख (तर्क): क्योंकि उनमें ऐन्द्रिकता का होना अनिवार्य है। कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही

    • (ब) क सही, ख गलत

    • (स) क गलत, ख सही ✔️

    • (द) क और ख दोनों गलत

  47. इनमें से कौन-सा कथन सत्य है?

    • (अ) प्लेटो की दृष्टि यथार्थपरक थी, अरस्तू की आदर्शपरक

    • (ब) प्लेटो और अरस्तू दोनों की दृष्टि आदर्शपरक थी

    • (स) प्लेटो की दृष्टि आदर्शपरक थी, अरस्तू की यथार्थपरक ✔️

    • (द) दोनों की दृष्टि यथार्थपरक थी

  48. टी. एस. इलियट के आलोचना-ग्रंथों का सही क्रम क्या है?

    • (अ) द सेक्रेड वुड, एलिजाबेथेन एसेज, सेलेक्टेड एसेज, एसेज- एन्सियेण्ट एण्ड मॉडर्न ✔️

    • (ब) एलिजाबेथेन एसेज, द सेक्रेड वुड, सेलेक्टेड एसेज, एसेज-एन्सियेण्ट एण्ड मॉडर्न

    • (स) सेलेक्टेड एसेज, द सेक्रेड वुड…

    • (द) एसेज-एन्सियेण्ट…

  49. ’’कविता सर्वोत्तम शब्दों का सर्वोत्तम क्रम विधान है।’’ यह किस पाश्चात्य आलोचक का मत है?

    • (अ) एडीसन

    • (ब) वर्ड्सवर्थ

    • (स) कॉलरिज ✔️

    • (द) मैथ्यू आर्नोल्ड

  50. क (कथन): प्रतीक अमूर्त का मूर्तिकरण है… ख (तर्क): क्योंकि जब किसी वस्तु का एक भाग गोचर हो… कूट:

    • (अ) क और ख दोनों सही ✔️

    • (ब) क सही, ख गलत

    • (स) क गलत, ख सही

    • (द) क और ख दोनों गलत

काव्य शास्त्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न: FAQ

महत्त्वपूर्ण लिंक :

सूक्ष्म शिक्षण विधि    🔷 पत्र लेखन      

  🔷प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़    🔷प्रयोजना विधि 

🔷 सुमित्रानंदन जीवन परिचय    🔷मनोविज्ञान सिद्धांत

🔹रस के भेद  🔷हिंदी साहित्य पीडीऍफ़  

🔷शिक्षण कौशल  🔷लिंग (हिंदी व्याकरण)🔷 

🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला  🔷कबीर जीवन परिचय  🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़    🔷 महादेवी वर्मा

2 thoughts on “काव्य शास्त्र से जुड़े 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Kavya Shastra MCQs in Hindi) | UGC NET Notes”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top